Tuesday, July 7, 2026 12:39 pm

निवेशकों को सभी सुविधाएं, लाभ और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: राज्य मंत्री लोधी

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में पर्यटन में निवेश के अनंत अवसर और असंख्य संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजनीतिक क्षेत्र में नहीं होता तो आज टूरिज्म श्रेत्र में व्यवसाय कर रहा होता:केंद्रीय मंत्री शेखावत निवेशकों को सभी सुविधाएं, लाभ और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: राज्य मंत्री लोधी अगले महीने पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश घूमने आऊंगा, एमपी सुंदर, विलक्षण और अद्भुत : अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में मिले 4468 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जीआईएस में टूरिज्म समिट में निवेशकों और उद्योगपतियों ने जाने निवेश के अवसर और संभावनाएं भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में पर्यटन में निवेश के अनंत अवसर और असंख्य संभावनाएं मौजूद है। पर्यटकों में निवेशकों के लिए सभी सुविधाएं और हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास अगर किसी प्रदेश में है तो वह मध्यप्रदेश है। प्रदेश में पर्यटन के बढ़ते हुए अवसरों और निवेश को देखते हुए मुझे विश्वास है कि आगामी समय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ पर्यटन पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस के दौरान टूरिज्म समिट को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचनाओं और सुविधाओं के विकास, कनेक्टिविटी बढ़ाने और पर्यटकों को अविस्मरणीय पर्यटन अनुभव प्रदान करने के सतत प्रयास किए जा रहे है।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव  ने कहा कि पर्यटकों में विश्वास बढ़ाने के लिए नियमित वायु सेवा का संचालन शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। सामान्य यात्रियों के लिए उचित दरों पर हवाई सेवा के अलावा आयुषमान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क और एम्बुलेंस की सुविधा प्रदेश में उपलब्ध है। वन्यजीव पर्यटन का अनुभव कराने के साथ साथ यहां पर्यावरण संरक्षण और सहअस्तित्व की अवधारणा पर कार्य किया जाता है। वन्यजीव बिना डर के गांव में विचरण करते हुए नजर आते है। श्योपुर में चीते आसपास के गांव में तो बाघ भोपाल में शहरी इलाकों में विचरण करते हुए दिखते है। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन ऐसा सिर्फ मध्यप्रदेश में संभव है। मध्यप्रदेश चीता, बाघ, घड़ियाल, तेंदुआ के साथ वल्चर स्टेट भी है। टाइगर रिजर्व की संख्या में भी वृद्धि हो रही हैं।   केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले समय में भारत के विकास में योगदान देने वाले तीन क्षेत्रों टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल और टूरिज्म को बताया है। वर्ष 2047 तक भारत की जीडीपी में पर्यटन का योगदान बढ़कर 10% से अधिक होगा। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इस वर्ष बजट में इनकम टैक्स में छूट दिए जाने से मध्यम वर्ग में खर्च करने की सीमा बढ़ी है। इसका सीधा लाभ पर्यटन श्रेत्र को मिलेगा। जिसे देश और प्रदेश में बढ़ती हुई घरेलू पर्यटकों की संख्या के रूप में देखा जा सकता हैं। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश में टूरिज्म के श्रेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं है। अगर राजनीतिक क्षेत्र में नहीं होता तो आज टूरिज्म श्रेत्र में व्यवसाय कर रहा होता। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सभी निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं के द्वार पर खड़ा है। यहां जो भी अवसर मिले वहां निवेश करें। मेरा विश्वास है कि आपका निवेश आपको निराश नहीं करेगा। संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पर्यटन के श्रेत्र में निवेशकों के लिए आकर्षक नीतियां बनाई है। हम निवेशकों को सभी सुविधाएं, लाभ और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अब मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण का सबसे उपयुक्त स्थान बन गया है। अभी हाल में ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्म मध्यप्रदेश में शूट हुई है। राज्य मंत्री लोधी ने सभी निवेशकों, उद्योगपतियों और पर्यटकों को मध्यप्रदेश में पर्यटन और निवेश के लिए आमंत्रित किया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश में शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि करीब 20 वर्ष पहले एक फिल्म में मध्यप्रदेश में गाइड की भूमिका निभाई थी। उस वक्त मैने एमपी की खूबसूरती देखी। तब से एमपी से प्यार हो गया। एमपी से जुड़ाव पहले से था और ब्रांड एम्बेसडर बाद में बना। घरेलू पर्यटकों को बताना होगा कि पर्यटन के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है, सब कुछ एमपी में ही है। मैं खुद अगले महीने पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश घूमने आऊंगा। मध्यप्रदेश से हृदय से जुड़ा हुआ हूं। एमपी सुंदर, विलक्षण और अद्भुत है   प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने प्रदेश में पर्यटन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषताओं, पर्यटन परियोजनाओं और निवेश के अवसरों पर प्रेजेंटेशन दिया। पर्यटन नीति 2025 और फिल्म पर्यटन नीति 2025 के तहत निवेशकों को मिलने वाले आकर्षक लाभ, अनुमति के लिए पारदर्शी और सिंगल विंडो सिस्टम, उपलब्ध लैंड पार्सल, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, रोड रेल और एयर कनेक्टिविटी आदि के साथ आगामी पीपीपी प्रोजेक्ट्स आदि को विस्तार से समझाया। अध्यक्ष, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मअजीत बजाज, , कार्यकारी उपाध्यक्ष इंडियन होटल्स कंपनी लि. रोहित खोसला, इतिहासकार पद्मके.के. मोहोम्मद,  हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स एंड कॉर्पोरेट एफेयर्स मेक माई ट्रिप समीर बजाज, निदेशक जेहनुमा होटल्स अलि राशिद, अभिनेता विजय विक्रम सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे। अपर प्रबंध संचालक सुबिदिशा मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत और राज्यमंत्री लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में 6 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में मिले 4468 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव राज्य में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कुल 4468 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह निवेश राज्य में क्रूज पर्यटन, फिल्म निर्माण, होटल-रिजॉर्ट निर्माण, वाटर पार्क, गोल्फ कोर्स, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाएं के साथ ही पर्यटन सुविधाओं में विस्तार के लिये प्रस्तावित है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) द्वारा विभिन्न नेशनल पार्क, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में होटल्स की स्थापना के लिए 1960 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, अयोध्या क्रूज लाइन्स द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (KMEW) द्वारा 70 करोड़ रुपये में क्रूज पर्यटन परियोजना, ट्रेजर ग्रुप इंदौर द्वारा … Read more

इनकम टैक्स विभाग की टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी, टैक्सपेयर्स की एक पूरी लिस्ट तैयार

नई दिल्ली  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट देशभर में एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान उन लोगों और कंपनियों के खिलाफ होगा जिन्होंने TDS/TCS नहीं काटा है या जमा नहीं किया है। लगभग 40,000 ऐसे टैक्सपेयर्स जांच के दायरे में हैं। यह कार्रवाई वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में काटे गए टैक्स के आधार पर हो रही है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने TDS डिफॉल्टर्स को पकड़ने के लिए 16 सूत्रीय योजना बनाई है। इसके अलावा डेटा एनालिटिक्स टीम ने जांच के लिए ऐसे टैक्सपेयर्स की एक पूरी लिस्ट तैयार की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास एनालिटिक्स टीम का डेटा है। अगर किसी ने टैक्स जमा नहीं किया है तो हम पहले उन्हें इस बारे में सूचित करेंगे।' अधिकारी बार-बार नियम तोड़ने वालों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे उन मामलों की जांच करेंगे जहां टैक्स कटौती और एडवांस टैक्स भुगतान में बड़ा अंतर है। जिन मामलों में कटौती करने वाले के नाम में बार-बार बदलाव और सुधार हुए हैं, उनकी भी जांच होगी। साथ ही उन कंपनियों की भी जांच होगी जिन्होंने ऑडिट में बीमार इकाइयों या घाटे वाली कंपनियों का यूज किया है। क्या कहता है कानून बोर्ड ने आकलन अधिकारियों से कहा है कि वे आयकर अधिनियम की धारा 40(a)(ia) के तहत बड़ी अस्वीकृति वाले मामलों की रिपोर्ट करें। यह धारा उन मामलों में कटौती की अनुमति नहीं देती है जहां TDS नहीं काटा गया है या सरकार के पास जमा नहीं किया गया है। कर अधिकारी ऐसे मामलों पर भी कड़ी नजर रखेंगे जहां TDS रिटर्न में कई बार संशोधन किया गया है और डिफॉल्ट की राशि में काफी कमी आई है। बोर्ड ने फील्ड अधिकारियों से कहा है कि वे कटौती करने वालों द्वारा दायर की गई शिकायतों पर भी ध्यान दें। TDS भुगतान में पैटर्न और अनियमितताओं की पहचान करने के लिए डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करें। अधिकारी ने कहा कि विभाग के पहले के अभियानों की तरह इसमें भी किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। इस साल के बजट में, केंद्र सरकार ने TDS और TCS दरों को युक्तिसंगत बनाने की घोषणा की है। दरों की संख्या और TDS कटौती की सीमा को कम किया गया है। डिफॉल्टर पर एक्शन अधिकारी ने कहा, 'ईमानदार करदाताओं के लिए TDS अनुपालन में ढील दी गई है। लेकिन जानबूझकर डिफॉल्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे टैक्स सिस्टम निष्पक्ष और न्यायसंगत बनेगा।' इस अभियान से सरकार को उम्मीद है कि टैक्स चोरी कम होगी और राजस्व बढ़ेगा। साथ ही, ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।   recent visitors 56

राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य समापन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

राजिम 12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के दिन शुरू हुआ राजिम कुंभ कल्प मेला आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य समापन की ओर बढ़ रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री विजय शर्मा, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर देशभर से महामंडलेश्वर, साधु-संत और धर्मगुरु भी इस भव्य आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति से इसे और भी गौरवमयी बनाएंगे. राजिम कुंभ कल्प मेला, जो धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, के समापन समारोह में प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जो इस महापर्व की दिव्यता और उल्लास का अनुभव करेंगे. recent visitors 48

बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड महोत्सव का आयोजन, 251 कन्याओं की शादी होगी, राष्ट्रपति देने पहुंचींआशीर्वाद

छतरपुर बागेश्वर धाम में पांच दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव चल रहा है। इसी दौरान 251 गरीब कन्याओं की शादी होगी। इसे लेकर महाजलसा का आयोजन किया गया है। लाखों लोग कन्याओं की शादी के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे हुए हैं। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में लोगों की भीड़ इतनी उमड़ी है कि पैर रखने की जगह नहीं है। दूर-दूर से लोग यहां महाशिवरात्रि पर होने वाले बड़े आयोजन के लिए आए हैं। 20 लाख लोगों के लिए भंडारा सामूहिक विवाह समारोह के लिए बागेश्वर धाम में महा भंडारे का आयोजन किया गया है। बागेश्वर धाम की तरफ से दावा किया गया है कि करीब 20 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है। सैकड़ों हलवाई और हेल्पर खाना बनाने में लगे हुए हैं। कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थीं। दिन रात लोगों को खाना परोसा जा रहा है। लाखों लोग हैं जमा वहीं, बागेश्वर धाम में अभी लाखों लोगों का जमावड़ा है। धाम की तरफ से जारी तस्वीरों में देखा जा रहा है कि डोम के अंदर हजारों लोग ठंडी रात में पड़े हुए हैं। वहीं, हजारों सेवादार वहां आए लोगों की सेवा में लगे हैं। साथ ही लगातार वहां कथा भी हो रही है। इसकी वजह से पूरा भक्तिमय माहौल है। गायकों ने बांधा समां बागेश्वर धाम का पूरा माहौल भक्तिमय है। ऐसे में बुंदेलखंडी और भोजपुरी सिंगरों का भी वहां जमावड़ा है। भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव ने बागेश्वर धाम में धार्मिक भजनों से समां बांधा है। इसके साथ ही कन्हैया मित्तल और अन्य गायक वहां भक्तों का मनोरंजन कर रहे हैं। पूरी रात बागेश्वर बाबा के भक्त वहां डंटे हुए हैं। राष्ट्रपति देने पहुंचींआशीर्वाद इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कन्या विवाह के अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंची हैं। वह करीब ढाई घंटे तक बागेश्वर धाम में रहेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वहां रहेंगे। इसकी वजह से सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। 251 कन्याओं की होगी शादी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम में 251 गरीब कन्याओं की शादी होगी। शादी समारोह के दौरान सभी को गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाएगा। इसमें एक-एक बाइक भी शामिल होगा। सभी कन्याओं का कन्यादान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे। recent visitors 57

अलसी के बीज खाने से मिलेंगे ये फायदे

अलसी के बीज, जिन्हें फ्लैक्ससीड्स भी कहा जाता है, काफी पौष्टिक होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद  होते हैं। यह छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई लोग इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते। जिसके कारण इनका पूरा पोषण उन्हें नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं अलसी के बीज के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका। अलसी के बीज के फायदे दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए अलसी के बीज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई करने में मददगार होता है। वजन घटाने में सहायक अलसी के बीज में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख को कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। डायबिटीज को कंट्रोल करे अलसी के बीज ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी मदद करता है। हार्मोनल संतुलन बनाए रखे अलसी के बीज में लिग्नन्स नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी सहायक होता है। अलसी के बीज खाने का सही तरीका कई लोग अलसी के बीजों को कच्चा खाना पसंद करते हैं या इस तरह खाना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह सही तरीका नहीं है। कच्ची अलसी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं होने देते। इनकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अलसी के बीजों को खाने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें भूनकर खाना। भुनी हुई अलसी आसानी से पच जाती है और इसके पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं। recent visitors 74

मुख्यमंत्री ने किया ‘विक्रमोत्सव कलश यात्रा’ का शुभारंभ, साहित्यिक, सांस्कृतिक और विज्ञान आधारित आयोजन होंगे

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में ‘विक्रमोत्सव 2025’ की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया। ये उत्सव 26 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक चलेगा जिसमें कई तरह के साहित्यिक, सांस्कृतिक और विज्ञान आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज कलश यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विक्रमोत्सव महादेव के महोत्सव से जुड़ा एक विशेष आयोजन है जो इस बार सम्राट विक्रमादित्य के युग, भारत के गौरव, नवजागरण और भारतीय विद्या पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही ज्योतिष, विचार गोष्ठियां, इतिहास और विज्ञान से जुड़े आयोजन भी होंगे। साथ ही विक्रम व्यापार मेला भी लगेगा जिसमें लोक और जनजातीय संस्कृति पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने किया ‘विक्रमोत्सव कलश यात्रा’ का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 26 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले ‘विक्रमोत्सव 2025’ में कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘यह विक्रमोत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति एवं लोक कलाओं की जीवंतता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।’ विक्रमोत्सव के तहत उज्जैन सहित प्रदेश की अन्य जगहों पर भी सम्राट विक्रमादित्य, भारतीय ऋषि-वैज्ञानिक परंपरा और देवी अहिल्याबाई से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएं। इसी के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयोजन होंगे। साहित्यिक, सांस्कृतिक और विज्ञान आधारित आयोजन होंगे इस दौरान कई साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विक्रमोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा जिसमें भीली और गोंडी जैसी जनजातीय बोलियों के कवियों को भी आमंत्रित किया जाए।, शोधपरक पुस्तकों ग्रंथों का विमोचन होगा और विक्रम पंचांग का प्रकाशन भी किया जाएगा। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य पर लिखे गए गीत, कविताओं और रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, जाणता राजा नाटक की तरह ही सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित एक भव्य नाटक तैयार किया जाए और इसे प्रदेश के कई शहरों के साथ देशभर के प्रमुख नगरों में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ, मुख्यमंत्री ने विक्रमोत्सव में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में ड्रोन और रोबोटिक-शो के आयोजन के निर्देश दिए हैं। विज्ञान सम्मेलनों में इसरो सहित अन्य महत्वपूर्ण विज्ञान और शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रकार विक्रमोत्सव संस्कृति, समाज और अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों को एक साथ जोड़कर विरासत से विकास की दिशा में एक अनूठा आयोजन होगा। recent visitors 48

मोनालिसा ने Reel बनाकर पुरानी और नई तस्वीर की शेयर

इंदौर मोनालिसा इंटरनेट पर बेहद सक्रिय रहने लगी है। उन्होंने एक Reel शेयर करके अपनी पुरानी तस्वीर और अबकी एक वीडियो लगाई है। जिसमें उनमें आए बदलाव साफ नजर आते हैं। जाहिर तौर पर अब मोनालिसा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रह गई है। उनकी इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। मोनालिसा के बारे में जानने के लिए पब्लिक भी बेहद उत्सुक है। ऐसे में महाकुंभ की वायरल गर्ल भी लोगों को निराश नहीं कर रही हैं और हर दिन खुद से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर डालती रहती है। इस बार मोनालिसा ने अपना एक Before (पहले) और Now (बाद में) वीडियो पोस्ट किया है। जिसे अब तक 8 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 70 से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं। Instagram पर इस Reel को @_monalisa_official ने पोस्ट करते हुए लिखा- पहले और अब। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। recent visitors 47