Tuesday, July 7, 2026 1:53 pm

Microsoft Office का जल्द ही आने वाला एक फ्री वर्जन

नई दिल्ली Microsoft Office यूज करने के लिए अब पैसे चुकाने की जरूरत खत्म हो सकती है. दरअसल, कंपनी Microsoft Office के एक नए वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें यूजर्स Microsoft 365 का सब्सक्रिप्शन या लाइसेंस की खरीदे बिना भी डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट कर पाएंगे. हालांकि, इसके पेड वर्जन के मुकाबले इसके फीचर कम रहेंगे और यूजर्स को विज्ञापन भी देखने पड़ सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इस बारे में अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है. फ्री वर्जन में क्या-क्या होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विंडोज के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के फ्री वर्जन में यूजर्स को कुछ सेकंड के विज्ञापन देखने पड़ सकते है. पावरप्वाइंट, एक्सेल या वर्डन में डॉक्यूमेंट ओपन करने पर विज्ञापन दिखेंगे. बताया जा रहा है कि कुछ घंटों के नियमित अंतराल पर 15 सेकंड के म्यूटेड विज्ञापन चलेंगे. इसके अलावा इस वर्जन में क्रिएट और एडिट किए गए डॉक्यूमेंट को केवल वनड्राइव पर सेव किया जाएगा. फिलहाल इन्हें कंप्यूटर पर सेव करने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा. फ्री वर्जन में यूजर्स को ऐड-ऑन्स, वॉटरमार्क ऐड करने और डेटा एनलाइज करने जैसे फीचर्स भी नहीं मिलेंगे. ऐसे करें डाउनलोड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री वर्जन यूज करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसका सेटअप डाउनलोड करें. अब किसी भी ऑफिस ऐप को ओपन करें और साइन-इन कर लें. इसके बाद कंटिन्यू फॉर फ्री पर क्लिक करें. इसके बाद अगली स्क्रीन पर सेव टू वनड्राइव का ऑप्शन सेलेक्ट करें. ध्यान रहे कि अभी तक फ्री वर्जन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. ऐसे में आपको कंटिन्यू फॉर फ्री का ऑप्शन न दिखे. कंपनी ने कहा है कि वह अभी इसकी लिमिटेड टेस्टिंग कर रही है. आगे चलकर कंपनी इसकी डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर सकीत है, लेकिन फिलहाल कंपनी की एड-सपोर्टेड और फ्री ऐप लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है. recent visitors 81

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने ठोका शतक, टीम का स्कोर 180 के पार

लाहौर अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया है।  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। रहमत शाह 4 रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीन विकेट चटकाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रनों का योगदान दिया। इस बीच इब्राहिम ने शतक जड़ दिया है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 गेंद में 100 रन पूरे किए। हशमतुल्लाह शाहिदी 67 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। आदिल रशीद ने उन्हे आउट किया। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना लिे हैं। इब्राहिम 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। हशमत और इब्राहिम ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने रहमत शाह को आउट करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। रहमत 9 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर सपत्नीक भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि महापर्व पर महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बाबा महाकाल का जल, दुग्ध अभिषेक भी किया। विक्रम महोत्सव 2025 के पूर्व कलश यात्रा का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव-2025 समारोह के शुभारंभ के पहले बुधवार सुबह कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीराम तिवारी निदेशक-महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, डॉ. प्रशांत पुराणिक, डॉ. रमण सोलंकी, संजय यादव, संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 58

दिल्ली पुलिस के SHO CL मीणा की वकीलों ने पिटाई की, पुरानी रंजिश का मामला

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में  सुबह दिल्ली पुलिस के SHO की पिटाई होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली। मगर अधिकारिक तौर पर मामले में किसी ने कुछ नहीं कहा। यहां तक की पीड़ित खुद भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सबसे पहले अपने पाठकों को बताने जा रहा है कि आखिरकार उस दिन कोर्ट में हुआ क्या था। सान्ध्य टाइम्स संवाददाता के हाथ इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी लगी है। जिसमें SHO की आपबीती दर्ज है। SHO मारपीट में जमीन पर गिरे एफआईआर के मुताबिक, 54 वर्षीय पीड़ित इंस्पेक्टर सीएल मीणा इन दिनों सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्केट थाने में तैनात हैं। सोमवार सुबह वह साल 2014 में शकरपुर थाने में दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक मामले में सुनवाई पर आए थे। कोर्ट नंबर 32 में सुनवाई के बाद वह करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे। आरोप है कि वह अभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग, पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें आरोपी वकील और उसके साथियों ने घेर लिया। मुख्य आरोपी उनका हाथ खींचकर उन्हें घसीटने लगा और कहने लगा आज हम तुझे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद सभी ने SHO को लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान कई वकील उन्हें घेरे खड़े रहे। वकीलों ने पिटाई कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी। SHO जमीन पर गिर गए। फिर भी आरोपी रुके नहीं। आरोपी ने पर्स भी छीना आरोपी उन्हें पीटते रहे और गालियां देते रहे। मुख्य आरोपी ने उनका पर्स भी छीन लिया। जिसमें पीड़ित का आधार कार्ड, सीजीएचएस कार्ड, दिल्ली पुलिस का आईडी कार्ड और करीब सात हजार रुपये कैश थे। पीड़ित के दोनों मोबाइल भी वहां गिर गए। अब कुछ और वकील आए और उन्होंने SHO को भीड़ से बचाकर कोर्ट के गेट नंबर-4 से बाहर किया। एक वकील ने उनके दोनों मोबाइल लौटाए। वकील ने बोला, ये उसे जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद SHO ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की। हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल करवाया और फिर थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। SHO से पुरानी रंजिश वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि SHO की आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश है। किसी गाड़ी को लेकर इनके बीच थाने में बहसबाजी हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए मारपीट की गई। गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मगर उन धाराओं में सात साल से कम सजा होने का प्रावधान है। इस कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस बार को आरोपी के खिलाफ शिकायत देगी। वहीं इस पूरे मामले पर पीड़ित SHO से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं कुछ नहीं बोल पाउंगा। recent visitors 49

केंद्रीय मंत्री चौहान महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति के रंग में दिखे, ‘शिव जी की बारात’ में शिरकत करते हुए की पूजा-अर्चना

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के मौके पर आज शिव भक्ति में लीन नजर आए। राजधानी भोपाल में उन्होंने ‘शिव जी की बारात’ में शिरकत करते हुए पूजा अर्चना की। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ की शिव बारात निकाली जा रही है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और उन्होंने भगवान का रथ खींचा। भगवान का रथ खींचा शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शामिल हुए और भगवान का रथ भी खींचा। इस दौरान शिवराज के साथ मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।   शिव बारात में शामिल होने के बाद शिवराज ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के चरणों में प्रणाम है। भगवान भोलेशंकर अद्भुत भगवान है। दुनिया में जिसको सब ठुकरा दे, भोले शंकर उसको भी अपनाते हैं। भूत, पिशाच, देवता, दानव सब पर उनका आशीर्वाद बरसता है। विश्व के कल्याण के लिए जो अपने गले में विष धारण कर ले ऐसे नीलकंठ हैं भगवान भोले शंकर हैं। आज महाशिवरात्रि है, शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर और मां पार्वती सब पर कृपा आशीर्वाद की वर्षा करें। सब सुखी हो,सब निरोग हो, सबका मंगल हो,सबका कल्याण हो। उन्होंने कहा कि शिव का मतलब ही है कल्याणकारी। शिवराज ने कहा कि हम अगर भगवान शिव के भक्त है, तो हम सबका कल्याण करें, सबकी सेवा करें, किसी को दुख न दे, लोगों के कष्ट हरे। यही भगवान भोले शंकर की असली पूजा है।  recent visitors 23

महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो बजे तक 132 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ: आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर दोपहर दो बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सच कहूं तो मैं वापस नहीं जाना चाहता हूं। हमने संगम पर सनातन के एक साथ आने की एक झलक देखी। मैं यहां आए सभी लोगों को नमन करता हूं- कैसी भक्ति! कैसी आस्था!… मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। तमाम राजनीति और नकारात्मकता के बावजूद 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। लोग अभी भी आ रहे हैं। मैं अपनी पूरी टीम के साथ संगम की सफाई में मदद करने के लिए दो दिन और रुकूगा। हम अपनी नदियों और जलधाराओं की सफाई सुनिश्चित करने और पर्यावरण की स्वच्छता सुनिश्चित करने का संदेश देंगे। प्रयागराज के बाद दिल्ली भी सज गई है। अब समय आ गया है कि हम यमुना में डुबकी लगाएं। 'सबने की तैयारी है, अब यमुना की बारी है'। आज महाकुंभ का हो रहा समापन महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम आज संपन्न हो रहा है।   प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में नौ गश्ती दल ड्यूटी पर प्रयागराज के एडिशनल एसपी श्वेताभ पांडे ने कहा कि आज महाकुंभ का अंतिम 'स्नान पर्व' है। पुलिस द्वारा नावों पर गश्त की जा रही है। जिन लोगों ने नावों पर बेल्ट नहीं लगाई है, उन्हें सतर्क किया जा रहा है। अगर कोई नाव अवैध रूप से चल रही है, तो उसे पकड़ा जा रहा है। मोटरबोट और किसी भी तरह की इंजन से चलने वाली नावों का संचालन आज नहीं किया जा रहा है। आज नियमित नावें चल रही हैं। नौ गश्ती दल ड्यूटी पर हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कल रात से गश्त शुरू हुई। व्यापक गश्त की जा रही है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक यहां भीड़ नहीं छंट जाती। अंतिम दिन पुलिस दे रही गश्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज मेले के अंतिम दिन महाकुंभ क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाव से गश्त की जा रही है। recent visitors 57

सोनिया गांधी की तो हिंदू धर्म या सनातन धर्म में कोई आस्था : जनार्दन मिश्रा

रीवा  अपने बयानों से सबका ध्यान खींचने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने महाकुंभ में स्नान न करने को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य दिग्गज नेताओं पर तीखा प्रहार किया है. सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, " इन्हें तो सनातन धर्म से कोई लेना देना ही नहीं है. ये केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर से जनेऊ डालकर घूमते हैं." चुनाव के समय बन जाते हैं सनातनी रीवा संसदीय क्षेत्र से सांसद जनार्दन मिश्रा ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए आगे कहा, " राहुल गांधी को सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है. ये तो केवल चुनाव के समय ही कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहन कर घूमते हैं. रही बात सोनिया गांधी की तो उनकी हिंदू धर्म या सनातन धर्म में कोई आस्था है कि नहीं ये तो मुझे नहीं पता और प्रियंका गांधी का भी सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है. ये लोग चुनाव के समय सनातनी बनने का ढोंग करते हैं." 'वोट बैंक से डरे राहुल और कांग्रेसी' सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा आगे कहा, " दुर्भाग्य की बात है कि ये लोग तो अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी नहीं गए थे. जहां एक तरफ पूरी दुनिया से लोग आकर महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं. वहीं, इन्होंने महाकुंभ में शामिल होने का भी नहीं सोचा. लगता है कि वोट बैंक के डर से ये महाकुंभ स्नान करने नहीं गए." 'अखिलेश कर रहे गोल मोल बातें' महाकुंभ में स्नान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, " गंगा मैया तो सब का पाप धोने वाली मां है. मां से पवित्र कोई और नहीं होता. गंगा मैया के बारे में उनका यह विचार हास्यपद और घृणित है. अगर इसकी चर्चा ना की जाए तो ज्यादा अच्छा होगा. उनके पास शब्दों की कमी है इस लिए वह बेचारे गोल मोल बाते कर रहे हैं." 'दुर्भागय है कि उन्हें कुंभ स्नान नहीं हुआ प्राप्त' सांसद जनार्दन मिश्रा ने आगे कहा, " बड़े दुर्भाग्य की बात है जो इस नेक कार्य में हिस्सा नहीं ले पाए. ये तो ब्रह्मा ने उनके मस्तिष्क में लिख दिया है कि उन्हें कुंभ स्नान का संयोग प्राप्त नहीं होगा, तो नहीं प्राप्त हुआ. रही बात राहुल गांधी की तो अगर वह सनातनी हैं और वह अपने आपको सनातनी मानते हैं, तो निश्चित रूप से उन्हें कुंभ में स्नान के लिए जाना चाहिए. राजीव गांधी अगर सनातनी थे और सनातन धर्म में उन्हें विश्वास था और ऐसा उनका दावा था तो राहुल गांधी को कुंभ स्नान के लिए जाना चाहिए था." recent visitors 84