1414 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ

मुंबई शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है। 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद बाजार की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक शेयर सेंसेक्स में 7 प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 318 कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट सेंसेक्स की 29 कंपनियों के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। निफ्टी में 318 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बता दें, निफ्टी के डाटा के अनुसार 2972 स्टॉक आज ट्रेड हुआ है। जिसके में 489 कंपनियों के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली। जबकि 2416 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  शेयर मार्केट में आए भूचाल से सेंसेक्स 1313.97 अंकों का गोता लगाकर 73,298.46 के लेवल पर आ गया है। इसमें 1.77 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22145 पर आ गया है। इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा 5.52 पर्सेंट लुढ़क चुका है। विप्रो, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 4 फीसद से अधिक टूटकर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।  शेयर मार्केट अभी भी गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 970 अंक नीचे 73642 के लेवल पर है। जबकि, गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 22244 पर ट्रेड कर रहा है। अब सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर आ गए हैं।  आज बाजार में हर सेगमेंट में बिकवाली देखी गई। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 2% के करीब गिरावट देखी गई। पतंजलि फूड्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, दीपक फर्टिलाइजर्स, रेडिंगटन आदि शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। हालांकि, केईआई इंडस्ट्रीज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, पॉलीकैब इंडिया, आईईएक्स, आरआर केबल, कोल इंडिया आदि शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई। शुक्रवार को 11:10 बजे तक, 71 बीएसई-लिस्टेड शेयर अपर सर्किट और 344 बीएसई-लिस्टेड शेयर लोअर सर्किट में बंद थे। इसी तरह, 11:15 बजे तक, 38 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का उच्च स्तर छुआ, जबकि 714 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ।  शेयर मार्केट में आज आए भूचाल की वजह से सेंसेक्स 1003 अंकों का गोता लगाकर 73615 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 308 अंकों की बड़ी गिरावट है और यह 22237 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप और स्मॉल कैप में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 3.04 और आईटी में 3.63 पर्सेंट की भारी भरकम गिरावट है। कोई इंडेक्स हरे निशान पर नहीं है। शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 974 अंकों का गोता लगाकर 73638 पर आ गया है। निफ्टी को भी 276 अंकों का झटका लगा है। अब यह 22268 के लेवल पर आ गया है।अब यह 22276 के लेवल पर आ गया है। टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक (-5.66%) , टेक महिंद्रा (-4.06%) , महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.16%) , विप्रो (-3.80%) और एचसीएल टेक (-3.02%) बढ़े नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम हैं। recent visitors 55

आज शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे

भोपाल 28 फरवरी 2025 की शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे. यह एक दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसे महान ग्रहीय संरेखण कहा जाता है. शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल – सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे. यह घटना खगोल विज्ञान के शौकीनों और आम लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर होगी. यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि इतने सारे ग्रह एक साथ दिखाई देना बहुत कम होता है. आमतौर पर कुछ ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक ही तरफ होते हैं, लेकिन सभी ग्रहों का एक साथ एक लाइन में आना बहुत कम होता है. विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी के साथ शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे। इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर के ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेंगे, जबकि इनके पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) दिखाई देगा। कुछ वर्षों में बनता है ऐसा संयोग सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसे दुर्लभ घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खगोलीय संयोग हर कुछ वर्षों में बनता रहता है। उदाहरण के लिए जनवरी 2016 और अगस्त 2022 में चार ग्रह दिखे थे। जुलाई 2022 में पांच ग्रह दिखाई दिए थे। अगली 'ग्रह परेड' अगस्त 2025 और अक्टूबर 2028 में होगी, जब चार और पांच ग्रह देखे जा सकेंगे। हालांकि, यह संयोग इस बार शाम के समय बन रहा है, जिससे इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इस खास खगोलीय नजारें का आनंद लें और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाएं। कितने ग्रह देख सकेंगे उपकरण से सारिका के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और शुक्र को तो बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बुध और शनि सूर्य की रोशनी में छिपे होने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। वहीं, नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। इस तरह, आम लोगों को सिर्फ तीन ग्रह ही साफ दिखाई देंगे। आंचलिक विज्ञान केंद्र में ब्रह्मांड, ब्लैक होल की रहस्यमयी दुनिया पर चर्चा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को आंचलिक विज्ञान केंद्र में सर सीवी रमन मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का विषय 'न्यूट्रिनो के माध्यम से ब्रह्मांड का अवलोकन' रखा गया है, जिसे आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर शुभेंदु रक्षित प्रस्तुत करेंगे। इस व्याख्यान में प्रो. रक्षित बताएंगे कि पहले खगोलशास्त्री ब्रह्मांड का अध्ययन केवल प्रकाश के माध्यम से करते थे, लेकिन अब न्यूट्रिनो नामक छोटे कणों की मदद से भी ब्रह्मांड की गहराइयों तक झांका जा सकता है। ब्लैक होल की खोज पर भी करेंगे बात खगोलशास्त्री डॉ. फ्रैंक आइज़ेनहावर (निदेशक, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट, जर्मनी) दुनिया की सबसे तीक्ष्ण दूरबीनें और आकाशगंगा के केंद्र में ब्लैक होल की खोज विषय पर व्याख्यान देंगे। डॉ. आइज़ेनहावर इस व्याख्यान में बताएंगे कि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल मौजूद है, जिसे वैज्ञानिकों ने कई वर्षों तक खोजने की कोशिश की, लेकिन यह हमेशा छुपा रहा। recent visitors 64

कल से कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, नकल रोकने शिक्षा विभाग ने किए ये इंतेजाम

रायपुर  छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है. इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 2,40,341 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2397 केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माशिमं द्वारा केन्द्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केन्द्रों में विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक नहीं बनाया जाएगा. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा त्रुटिपूर्ण रोल नंबर एवं विषय अंकित किया जाता है तो परीक्षार्थी का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या घटी है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. 10वीं में 3,28,450 बच्चे पंजीकृत हुए हैं. नकल रोकने कड़े इंतजाम परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. नकल प्रकरण वाली उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा अलग से बनाया जाएगा. केन्द्राध्यक्षों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि नकल प्रकरण की मुख्य उत्तरपुस्तिका एवं पृथक से वितरित द्वितीय मुख्य उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा पृथक से तैयार कर जिले से संबंधित संभागीय कार्यालयों में एवं रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों का मंडल मुख्यालय में जमा किया जाना है. साथ ही निर्देशित किया है कि मूल्यांकन केन्द्रों को नकल प्रकरणों (अनुचित साधन) की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए न भेजी जाएं. recent visitors 47

रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर सेमिनार आयोजित

भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्मदा क्लब, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी देना था। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री महेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर हमले बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए डिजिटल जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों से अवगत कराते हुए विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें लाइव ओएस का उपयोग, पासवर्ड ब्रेकिंग (Windows) और उससे बचाव, डेटा प्रोटेक्शन, एडवांस गूगल सर्चिंग टिप्स, की-लॉगर हमले और उनके सुरक्षा उपाय, फिशिंग अटैक से बचाव, ट्रोजन वायरस और उनकी रोकथाम, मोबाइल हैकिंग के खतरों से सुरक्षा, तथा CCTV/स्पाई कैमरा से जुड़ी सावधानियां शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण रेलवे कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और संभावित साइबर हमलों से बचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के डिजिटल कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से अपडेट रहना आवश्यक है। recent visitors 37

भीलवाड़ा में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला के पति ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। क्या है पूरा मामला? प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि लापता महिला का नाम निकिता है। वह अपने पति हिमांशु चंदेल के साथ गुरुवार को रीट (REET) परीक्षा देने आजाद नगर स्थित कुंभा निकेतन विद्यालय पहुंची थी। हिमांशु ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। वह अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइन में छोड़कर खुद अपने परीक्षा केंद्र चला गया। लेकिन जब शाम 6 बजे परीक्षा समाप्त हुई, तो निकिता वहां नहीं मिली। जब हिमांशु ने उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। उसने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार, उसने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बैग लेकर खुद ही गई थी निकिता पुलिस ने जांच में पाया कि निकिता ने परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एक दुकान पर अपना बैग रखा था। लेकिन लगभग 10 मिनट बाद वह वापस आई और बैग लेकर कहीं चली गई। थाना प्रभारी ने बताया, “निकिता को परीक्षा केंद्र से घर ले जाने के लिए उसके ससुर आए थे। जब निकिता वहां नहीं मिली, तो उन्होंने हिमांशु को इसकी जानकारी दी। हिमांशु ने परीक्षा केंद्र के बाहर उस दुकान पर जाकर पूछताछ की, जहां निकिता ने बैग रखा था। दुकान वाले ने बताया कि वह बैग रखने के कुछ मिनट बाद ही वापस आई और उसे लेकर चली गई।” पुलिस जांच में क्या सामने आया?     पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि निकिता कहां गई।     उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।     पुलिस आसपास के ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ कर रही है।     महिला के परिवार और दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसने किसी से संपर्क किया था। अब तक कोई सुराग नहीं अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजन भी लगातार निकिता को खोजने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। recent visitors 42

इंदौर निगम के राजस्व अधिकारी के तीन जगह स्थित आवासों पर ईओडब्ल्यू का छापा, पहले से निलंबित है अफसर

इंदौर  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के अधिकारियों ने आज सुबह दो-दो पत्नियों (Wives) के पति (Husband) नगर निगम (Municipal council) के राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के तीन आवासों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति का खुलासा किया है। छापे में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बहुुमंजिला मकानों, प्लाट, कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।  ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को इंदौर नगर निगम से सस्पेंड एआरओ राजेश परमार के घर छापा मारा है. परमार के तीन ठिकानों पर एक्शन जारी है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है. यहां स्पष्ट कर दें कि अनियमितता के चलते कुछ दिन पहले ही परमार नगर निगम से सस्पेंड हुए थे. इंदौर के आवास कॉलोनी में मुख्य कारवाई चल रही है. राजेश परमार जोन 16 के एआरओ थे. कार्रवाई के लिए टीम सुबह ही पहुंच गई थी, इंदौर स्थित निवास स्थान पर.   EOW की टीम को बंद मिला परमार का ऑफिस इंदौर के बिजलपुर इलाके में स्थित आवास कॉलोनी में नगर निगम के राजस्व अधिकारी राजेश परमार रहते हैं, जहां टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी है. वहीं, आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ जारी है. जानकारी के ईओडब्ल्यू की टीम जब परमार के ऑफिस पहुंची, तब वह बंद मिला. इसके बाद उनके घर पर ही सारे दस्तावेजों की छानबीन जारी है. बेलदार से राजस्व अधिकारी तक का सफर ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश परमार ने अपने करियर की शुरुआत बेलदार के पद से की थी और बाद में प्रमोशन होते हुए सहायक राजस्व अधिकारी के पद तक पहुंच गया। हाल ही में उसे वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है, जो उसकी आय और करियर के अनुसार अनुकूल नहीं है। प्रारंभिक तौर पर चार मकानों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें से दो पर कार्रवाई चल रही है। राजेश ने एक मकान करीब 25 लाख रुपए में खरीदा था और बाद में उस पर एक आलीशान भवन बना लिया। एक मकान में माता-पिता, दूसरे में पूर्व पत्नी एसपी आरएस यादव के मुताबिक एक मकान में राजेश के माता-पिता रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में पूर्व पत्नी रहती है। वर्तमान में उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहरी जांच की जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और भी संपत्तियों का पता चल सकेगा। दो बार निलंबित हुआ राजेश परमार राजेश परमार संपत्तिकर असेसमेंट में गड़बड़ी के कारण 10 फरवरी को सस्पेंड हो गया था। जोन 16 पर एआरओ रहते परमार ने संपत्ति कर असेसमेंट में गड़बड़ी कर कम टैक्स लिया था और उसका खुलासा तब हुआ जब निगमायुक्त शिवम वर्मा ने राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा की थी। परमार की गड़बड़ी पकड़ में आते ही निगमायुक्त वर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर ट्रेचिंग ग्राउंड भेज दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी थी। जो फिलहाल चल रही है। बताया जा रहा है कि परमार इससे पहले भी एक बार सस्पेंड हुआ था, जब उसने तत्कालीन अपर आयुक्त एसके चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी की थी। जोन-8 पर एआरओ रहते उन्होंने चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी की थई। बगैर अनुमति विदेश यात्रा भी की इंदौर नगर निगम जोन क्रमांक 8 में एआरओ रहते हुए राजेश परमार ने नए खाते खोले और राशि जमा कर नगर निगम को करोड़ों की राशि की चपत लगाई थी। वे बगैर अनुमति पांच बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। परमार के बारे में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी महापौर, निगमायुक्त, राजस्व समिति प्रभारी सहित कई अधिकारियों को शिकायत की थी बताया जा रहा है कि राजेश परमार मूलतः दरोगा है, लेकिन जोड़-तोड़ करके प्रभारी एआरओ के पद तक पहुंच गया। जोन क्रमांक 19 में भी पदस्थ रहते हुए शुल्क की वसूली में गड़बड़ी के आरोप परमार पर लगे थे। recent visitors 55

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नईदिल्ली हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी 28 फरवरी को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों पर पहले ही भारी बारिश और बर्फबारी से हाल बेहाल है. आज भी हाल ऐसी ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उत्तर भारत पर किस तरह घने बादलों की चादर छाए हुई है. पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और कल सुबह तक और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होगी. हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होगी. इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह के वक्त हरियाणा के करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, लोहारू में हल्की से मध्यम बारिश और (30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के पिलानी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, बड़ौत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बता दें कि कल दिल्ली में फरवरी के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली थी, जो 19 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि सूरज पूरे दिन मद्धम रहा था. दिल्ली के इन इलाकों में बरसेंगे बादल सुबह के वक्त दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर, डेरामंडी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी (30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं) होने की संभावना है. NCR में भी बारिश का अलर्ट एनसीआर की बात करें तो लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा व राजस्थान के सिधमुख, सादुलपुर और झुंझुनू में भी जल्द ही बारिश के आसार हैं. दिल्ली में बारिश का अलर्ट IMD से मिली जानकारी के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। NCR के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट एनसीआर में IMD ने अनुसार लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।   recent visitors 68