Friday, July 10, 2026 11:09 am

IPL के दौरान ही होगी पाकिस्तान सुपर लीग, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का 10वां टूर्नामेंट 11 अप्रैल से शुरू होगा जिसका पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और 2 बार के चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें 2 एलिमिनेटर और 18 मई को होने वाला फाइनल शामिल है। पीएसएल कार्यक्रम की पुष्टि का मतलब है कि इसका आयोजन अधिक आकर्षक और धनाढ्य लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान किया जाएगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। पीएसएल में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को क्वालीफायर एक सहित 11 मैच होंगे। कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम प्रत्येक पांच पांच मैचों की मेजबानी करेंगे। पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि हम एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग के ऐतिहासिक 10वें संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। इस साल के टूर्नामेंट में प्रशंसक न केवल हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को देखेंगे, बल्कि 4 प्रमुख शहरों-कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में 34 हाई-ऑक्टेन मैच भी देखेंगे। पीएसएल की पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हमें टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पेशावर में एक प्रदर्शनी मैच की मेजबानी करने में खुशी हो रही है, जो खेल के प्रति गहरे प्रेम वाले शहर पेशावर में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए समर्पित हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लीग में कुछ लुभावनी प्रतियोगिताएं देखी हैं। recent visitors 40

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शक्तिशाली बम विस्फोट, कम से कम 5 लोगों की मौत

इस्लामाबाद पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले घटी है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल राशिद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अकोरा खटख जिले में हुआ। यह मस्जिद एक प्रो-तालिबान मदरसे, जामिया हक्कानिया के भीतर स्थित थी। घटना की जांच जारी पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस मदरसे में धमाका हुआ, उसे अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे आतंकवादी संगठनों की साजिश हो सकती है। रमजान से पहले हमला यह बम धमाका ऐसे समय में हुआ है जब मुस्लिम समुदाय रमजान की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शनिवार या रविवार से शुरू हो सकता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगा। recent visitors 33

छबड़ा में पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले माह तक होगा पूरा: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जयपुर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की मरम्मत से सम्बंधित शेष सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण कर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में 48 योजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में 121 किमी की सड़क काटी गई थी। जिसमें से 117 किमी सड़क की मरम्मत की जा चुकी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इनमें से 48 ग्रामों के लिए योजना बनाकर ओटीएमपी के तहत काम किये गए। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत बड़ी योजनाओं के 3 पैकेज की निविदा प्रक्रियाधीन है। इन पैकेज में पंप हाउस एवं फ़िल्टर प्लांट बनाये जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना के तहत 504 करोड़ रूपये के कार्यों की योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित हैं । माह जनवरी-2021 से दिसम्बर-2024 तक की अवधि में इन सभी ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर जल संबंध द्वारा लाभान्वित किये जाने की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की विभिन्न बैठकों द्वारा जारी की गई है। इनमें से 48 ग्रामों को लाभान्वित किये जाने हेतु 30 अन्य लघु योजनाओं की स्वीकृतियां जारी की गई है। जिनकी स्वीकृति एवं प्रगति का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि शेष 313 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए बारां, कोटा व झालावाड़ जिलों के 1402 ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु वृहद पेयजल परियोजना परवन-अकावद की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की 27वीं बैठक 03 सितम्बर, 2021 के द्वारा 3523.16 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन हेतु निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने योजना में सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के 313 ग्रामों की सूची को सदन के पटल पर रखा। श्री चौधरी ने जानकारी दी कि परियोजना के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 28 अक्टूबर, 2024 को निविदा आमंत्रित कर 5 दिसम्बर, 2024 को निविदा की तकनीकी बिड खोली जा चुकी है। जो वर्तमान में तकनीकी परीक्षण हेतु प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत 30 अन्य लघु योजनाओं में से 17 योजनाओं के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं तथा 11 योजनाओं के कार्य प्रगतिरत है। 2 योजनाओं यथा ग्राम कालाटोल व ग्राम धामनिया में भू-जल स्त्रोतों में भू-जल आवक नहीं होने के कारण शेष कार्य नहीं करवाये गये हैं। जनका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। recent visitors 39

यमुना नदी की सफाई के लिए ‘यमुना मास्टर प्लान’ तैयार, जल्द ही पीएम मोदी की मंजूरी के लिए होगा पेश

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाने का वादा जनता से किया था। चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अब यह जिम्मेदारी नई भाजपा की सरकार की हो गई है कि यमुना को साफ करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसको लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं। अब एक सुखद खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में यमुना नदी की सफाई करने के लिए एक 'यमुना मास्टर प्लान' तैयार किया है। इसे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। मिडिया ने रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि यमुना की सफाई बीजेपी के साथ-साथ आप (AAP) के लिए भी प्रमुख चुनावी मुद्दा था। पिछले सप्ताह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी वादे के तहत दिल्ली में यमुना की सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, 'यमुना मास्टर प्लान' के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने विशेषज्ञों से परामर्श किया है। इन्हीं विशेषज्ञों ने गुजरात के साबरमती नदी किनारे एक रिवर फ्रंट बनाया था। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा कुछ बैठकें भी आयोजित की गईं। आपको बता दें कि यमुना सफाई परियोजना के चार प्रमुख तत्व हैं। कचरे और कीचड़ का निष्कासन, प्रमुख नालों की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कड़ी निगरानी और इसका विस्तार। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर वसुदेव घाट पर यमुना आरती की। दिल्ली बीजेपी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सीएम के अलावा दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत जय पांडा, परवेश वर्मा, आशीष सूद, मंजींदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा जैसे मंत्री आरती करते हुए देखे गए। यमुना में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर दोनों दोलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित हरियाणा दिल्ली की जल आपूर्ति को बाधित करके यमुना में "जहर" मिला रहा है। हालांकि हरियाणा ने इसका पुरजोर तरीके से खंडन किया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की संभावना है। इसमें यमुना की सफाई भी शामिल है। जस्टिस बीआर गवई और ऑगस्टिन जॉर्ज मासिह की पीठ ने यह टिप्पणी 'प्रदूषित नदियों का सुधार' मामले की सुनवाई के दौरान की। recent visitors 43

पालनहार योजना के तहत 40 करोड़ रुपए के भुगतान हेतु ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पालनहार योजना के तहत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक की लम्बित 40 करोड़ रुपए राशि के भुगतान के लिए ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना में प्रतिवर्ष 50 से 60 हजार लाभार्थी जोड़े जाते है। इन लाभार्थियों का शिक्षा विभाग व आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा वार्षिक सत्यापन किया जाता है। वर्तमान में 97 फीसदी सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।     इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 6 लाख 15 हजार 98 बच्चें लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने इनका जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत पालनहार बच्चों को केन्द्रीयकृत भुगतान प्रक्रिया द्वारा प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। कुछ प्रकरणों में बैंक विवरण अद्यतन नहीं होने अथवा सत्यापन देरी से करवाने के कारण भुगतान में विलम्ब हुआ है, जिनमें सतत भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पालनहार योजनान्तर्गत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक का लम्बित भुगतान का विवरण सदन के पटल पर रखा। recent visitors 35

ईपीएफओ ने 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया, एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया

नई दिल्ली   ईपीएफओ ने एक बार फिर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 के लिए ईपीएफओ के बोर्ड ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया है। इस फैसले का असर 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर सीधा पड़ेगा। बता दें, पहले से ही बात की चर्चा जोरों पर थी कि ब्याज दरों को ईपीएफओ बोर्ड बरकरार रख सकता है। सूत्रों ने बताया कि “ईपीएफओ से जुड़ा फैसले करने वाली सर्वोच्च संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 2024-25 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय किया है। शुक्रवार की मीटिंग में यह फैसला हुआ है।” सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के फैसले को अब वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। जिसपर अंतिम मुहर लगेगी। 2024 में बोर्ड ने ब्याज दरों को बढ़ाया था पिछले साल फरवरी के महीने में ईपीएफओ ने ब्याज दरो में इजाफा किया था। तब ब्याज ब्याज दर बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया था। वित्त वर्ष 2022-23 में ईपीएफओ की तरफ से ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय किया गया था। कब कितना रहा है ब्याज दर? ईपीएफ ब्याज दर 2018-19 में 8.65 प्रतिशत था। 2019-20 में 8.5 प्रतिशत था। 2021-22 में यह घटकर 8.10 प्रतिशत हो गया। बता दें, हाल के वर्षों में ईपीएफओ ने 2015-16 में सबसे अधिक ब्याज 8.8 प्रतिशत ब्याज दिया था। वहीं, 2013-14 और 2014-15 में यह 8.75 प्रतिशत था। EPFO ने 2024-25 में 50.8 मिलियव क्लेम को प्रोसेस किया था। जो 2.05 लाख करोड़ रुपये का रहा है। 2023-24 में इस संस्था ने 44.5 मिलियन क्लेम को प्रोसेस किया था। जोकि 1.82 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। यानी सालाना आधार पर देखें तो क्लेम में इजाफा हुआ है। जोकि सब्सक्राइबर्स के नजरिए से अच्छी बात है। recent visitors 67

हड्डियों के दर्द की छुट्टी कर देगी लौंग

 आयुर्वेद में लौंग को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल हजारों सालों से कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है (Clove Health Advantages)। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना खाने के बाद एक लौंग चबाते हैं, तो इससे शरीर को कई जरूरी स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह छोटा-सा मसाला हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है। रोज एक लौंग चबाने के फायदे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे- लौंग डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम होती है। इसलिए इसके नियमित खाने से पेट की जलन और सूजन से राहत मिलती है। recent visitors 44