Tuesday, July 7, 2026 6:13 pm

रोहित की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचा भारत: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर किए गए विवादित बयान के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस लीडर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। शमा ने एक्स पर हिटमैन को लेकर लिखा था कि,'रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। उनको वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी भारतीय कप्तान रहे हैं।' हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद, शमा ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां गलत थीं और पार्टी ने उन्हें अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। वहीं अब शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा के इस विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा का बचाव किया है। रोहित शर्मा के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर इंडिया टुडे पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है, अगर आपको सिर्फ पतले लड़के चाहिए, तो आपको मॉडलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहिए और सभी मॉडलों को चुनना चाहिए। यह उसके बारे में नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, 'यह इस बारे में है कि आप क्रिकेट कितना अच्छा खेल सकते हैं। हम सरफराज खान के बारे में बात करते हैं – उन्हें लंबे समय तक इसलिए बुरा-भला कहा गया क्योंकि उनका वजन थोड़ा ज्यादा था। लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच में भारत के लिए 150 रन बनाए और दो या तीन पचास बनाए या उससे अधिक रन बनाए, तो क्या समस्या है?' भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि साइज का इससे कोई लेना-देना है। यह आपकी मेंटल स्ट्रेंथ है – कि क्या आप लंबी दूरी तक टक सकते हैं – जो सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी बल्लेबाजी करो, लंबी बल्लेबाजी करो और रन बनाओ।' recent visitors 51

आरबीएम चिकित्सालय का विस्तार कार्य जून माह तक होगा पूरा – चिकित्सा शिक्षा मंत्री

जयपुर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर के विस्तार का कार्य इस वर्ष जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां रिक्त पदों को भरा जाएगा तथा सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को भी शुरू किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य में देरी के लिए संवेदक पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाएगी।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आरबीएम चिकित्सालय के विस्तार कार्यों के लिए 154.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इसके विरुद्ध अब तक 123.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा का निर्माण कार्य 17 दिसम्बर 2021 को शुरू कर माह जून 2023 तक पूरा किया जाना था। लेकिन संवेदक द्वारा 27 दिसम्बर 2021 को शुरू किया गया तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं किया गया। अब संवेदक द्वारा 30 जून 2025 तक कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि कार्य में देरी के लिए 28 फरवरी 2025 को संवेदक पर 30 लाख रुपये की पेनल्टी आरोपित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि समिति का गठन कर आगे और भी पेनल्टी लगाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरबीएम अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए इसका विस्तार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 11 सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 3 यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा कार्डियोलॉजी ही संचालित हैं। नेफ्रोलॉजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा यहां 6 और सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं एन्डोक्रिनोलॉजी, गेस्ट्रो, गेस्ट्रो सर्जरी, मेडिकल ओंकोलॉजी, ओंकोलॉजी सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी शुरू करने की घोषणा तो की गई, लेकिन इस दिशा में आगे कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को शुरू किया जा सकेगा। इससे पहले विधायक श्री सुभाष गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि भरतपुर के आर.बी.एम चिकित्सालय के द्वितीय फेज का निर्माण कार्य 30 जून, 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि संवेदक के साथ कार्यकारी एजेंसी द्वारा अनुबन्ध के अनुसार कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने पर संवेदक के विरूद्ध शास्ति आरोपित कर शेष राशि का भुगतान किये जाने का प्रावधान है। संवेदक पर निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने के कारण कार्यकारी एजेंसी के परियोजना निदेशक आर.एस.आर.डी.सी. नि. इकाई भरतपुर द्वारा राशि रूपये 30.00 लाख की अंतरिम शास्ति आरोपित की गई है। recent visitors 42

यूपी विधानसभा में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, अध्यक्ष महाना ने कहा, मैंने सब देख लिया लेकिन नाम नहीं बताऊंगा

 लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने सदन की गरिमा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में थूक दिया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ' मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन किसी सदस्य का नाम नहीं लूंगा ' विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले इसी मामले पर अपनी नाराजगी भी जताई. विधानसभा अध्यक्ष ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि सदन में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, 'आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के हाल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया. मैं आया और उसे साफ करवाया. मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता.' विधानसभाअध्यक्ष सतीश महाना ने आगे कहा कि विधानसभा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है. इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. स्वयं आकर बताएं, वरना बुलवाना पड़ेगा :   विधानसभा अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ' जिसने यह कृत्य किया है, उसकी पहचान हो चुकी है. यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा.' अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विधायक अपने साथी को इस तरह की हरकत करते देखे, तो उसे तुरंत ऐसा करने से रोके. उन्होंने कहा "यह सदन हम सबकी मर्यादा और उत्तर प्रदेश की जनता की आस्था का केंद्र है. इसे साफ-सुथरा और सम्मानजनक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.   recent visitors 45

कार्तिक आर्यन के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, अब उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

मुंबई कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे देखने के बाद फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते दिखेंगे। अब दोनों की ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलीला कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्टर उन्हें अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में सफलता मिलने पर छोटा फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में श्रीलीला एक्टर के साथ शामिल हुई। वीडियो में श्रीलीला पुष्पा 2 के गाने "किस्सिक" का हुक स्टेप भी करती हैं, लेकिन जैसे ही पार्टी में "मस्त कलंदर" बजता है, वह हंसी में रुक जाती हैं और क्यूट तरीके से साइड हो जाती हैं। यह पल देख कर कार्तिक भी हंसते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीलीला कार्तिक के घर तक पहुंच गई हैं, मतलब उनकी मम्मी को लड़की पसंद है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को इतना शरमाते हुए नहीं देखा है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अशिक अपनी आशिकी के साथ।’ बता दें, कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म इस दीवाली 2025 में थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्टर एक रॉकस्टार के किरदार में दिखेंगे। हाल में टीजर सामने आया था जिसमें एक्टर के लुक्स की खूब चर्चाएं हुईं। उन्हें बढीं हुई दाढ़ी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर एक आशिक बने नजर आएंगे। recent visitors 55

अम्बिकापुर : ‘होली’ पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

अम्बिकापुर आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें , विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। recent visitors 39

नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा की स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक दोनों नगरी क्षेत्रों से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही अंतर्गत नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा में सघन आबादी एवं भीड़-भाड़ होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना और जाम की स्थिति बनी रहती है। अतः नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक आगामी आदेश पर्यंत प्रतिबंधित किया जाता है। recent visitors 39

आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर राजमंदिर में होगा सेलिब्रेट

जयपुर इस स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा करने के लिए इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर 9 मार्च को जयपुर के प्रतिष्ठित सिनेमाघर ‘राजमंदिर’ में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस आयोजन की खास बात यह है कि फिल्म ‘शोले’ और राजमंदिर सिनेमा, दोनों ही इस साल अपनी गोल्डन जुबली मना रहे हैं। इस स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा करने के लिए इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। भारतीय सिनेमा की मील का पत्थर मानी जाने वाली फिल्म ‘शोले’ इस साल 50 साल पूरे कर रही है। यह ऐतिहासिक फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। पिछले साल मुंबई में भी इसके गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया था, जहां लेखक जोड़ी सलीम-जावेद ने अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। जयपुर में दो ऐतिहासिक समारोह एक साथ इस साल जयपुर का प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल राजमंदिर भी अपने 50 साल पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए 9 मार्च को राजमंदिर में ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत होगा, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। जेईसीसी में होगा आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 अपनी 25वीं वर्षगांठ जयपुर में ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत मना रहा है।     8 मार्च को जयपुर के जेईसीसी (Jaipur Exhibition & Convention Centre) में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होंगे, जहां डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।     9 मार्च को आईफा अवॉर्ड्स का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। राजमंदिर सिनेमा: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक हॉल जयपुर का राजमंदिर सिनेमा सिर्फ एक थिएटर नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है।     इसकी आधारशिला 1966 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने रखी थी।     1 जून 1976 को इसे राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरि देव जोशी ने उद्घाटन किया था।     पहली फिल्म ‘चरस’ यहां रिलीज हुई थी।     इस सिनेमा हॉल का डिज़ाइन आर्किटेक्ट डब्ल्यूएम नामजोशी ने तैयार किया था और इसका बाहरी हिस्सा नौ सितारों से सजा हुआ है, जो नौ रत्नों का प्रतीक हैं।     इसके मालिक जयपुर के मशहूर ज्वैलर्स भूरामल राजमल सुराणा हैं। राजमंदिर में हिट रही कई बड़ी फिल्में इस सिनेमा हॉल में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं और लंबे समय तक चलीं, जिनमें शामिल हैं:     हम आपके हैं कौन     राम तेरी गंगा मैली हो गई     नसीब     शराबी     अवतार     मैंने प्यार किया     बेटा जयपुर बनेगा बॉलीवुड प्रेमियों का केंद्र आयोजकों के अनुसार, ‘शोले’ और राजमंदिर की गोल्डन जुबली का यह आयोजन जयपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। इस समारोह के जरिए भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम सफर का जश्न मनाया जाएगा और जयपुर को बड़े फिल्मी आयोजनों के केंद्र के रूप में स्थापित करने का अवसर मिलेगा। recent visitors 39