राजघाट जल विद्युत गृह ने लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 45 मेगावाट क्षमता के राजघाट जल विद्युत गृह ने 26 वर्ष के इतिहास में प्रथम बार लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है। राजघाट जल विद्युत गृह ने वर्ष 2022-23 में 125.6 मिलियन यूनिट, वर्ष 2023-24 में 104.55 मिलियन यूनिट और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 101 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के जल विद्युत गृहों की कुल स्थापित क्षमता 915 मेगावाट है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राजघाट जल विद्युत गृह के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि के लिए बधाई दी है। सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज राजघाट जल विद्युत गृह अशोक नगर में बेतवा नदी पर स्थि‍त है। इसकी प्रथम यूनिट 15 अक्टूबर 1999, द्वितीय यूनिट 29 सितंबर 1999 और तृतीय यूनिट 3 नवम्बर 1999 को स्थापित हुई थी। इस विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली बिजली में मध्यप्रदेश का अंश लगभग 60 फीसदी है और शेष बिजली उत्तर प्रदेश को प्रदाय होती है। राजघाट जल विद्युत उत्पादन ने 26 वर्ष के इतिहास में वर्ष 2005-06 में सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया था।   recent visitors 46

बुलंदशहर जिले में दुल्हन को विदा करने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की उठी अर्थी

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत यह पूरा मामला जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुवास गांव का है। जहां, कार में सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रजवाहे के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग दुल्हन को विदा करने के बाद ऑल्टो कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान नसेर नगला निवासी निपेंद्र (36), उनके पुत्र कन्हैया (15), भाई की पुत्री वंशिका (16) और हर्ष (12) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में निपेंद्र की पत्नी कौशल की हालत गंभीर है। सभी अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। recent visitors 54

एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस, जबलपुर में 90 लाइनमैन किये गये सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश में विषम परिस्थितियों में भी भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले पॉवर सेक्टर की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर उन्हें सम्मानित करने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांस्को) में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जबलपुर सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेन्टेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं सभी ने जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांस्को के अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. अग्रवाल और श्री आर. एस. पांडेय की उपस्थिति में 90 लाइनमैनों को सम्मानित किया गया। चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हैं ट्रांसको के मैदानी कर्मचारी राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर अपने संदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइनों के देखरेख के लिये लाइन मेंटेनेन्स कर्मी 24X7 सजगता से अपना कार्य करते हैं। इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सतत् रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने का परिणाम है कि म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनी हुई है। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय ट्रांसमिशन कार्मिकों को देते हुये उन्हें प्रथम पंक्ति में रखा और कहा कि संपूर्ण मनोयोग से जटिल भौगोलिक एवं विपरीत जलवायु परिस्थितियों की चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हुए हमारे मैदानी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। लाइनमैनों ने प्रस्तुत किया आर्कषक कविता पाठ लाइनमैन दिलदार चौधरी, योगेश धुर्वे, चिंतामन कोरी आदि ने कविता के माध्यम से लाइनमैनों के कार्यों, चुनौतियों और उनकी जिम्मेदारियों का आर्कषक तरीके से उल्लेख किया। साथ ही लाइनमैनों के लिये सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। recent visitors 31

सांची के स्तूप प्रदेश में स्थापत्यकला का अद्भुत नमूना है : डॉ. पनगढ़िया

भोपाल 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सांची स्तूप की भव्यता और कलात्मक उत्कृष्टता को देखकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि सांची के स्तूप प्रदेश में स्थापत्यकला का अद्भुत नमूना है। यह ऐतिहासिक स्थल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में महान सम्राट अशोक द्वारा निर्मित कराया गया था और बौद्ध धर्म के महत्त्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। सांची के स्तूप अपनी उत्कृष्ट स्थापत्य शैली और अद्भुत शिल्पकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ मौजूद तोरण द्वार और जटिल नक्काशीदार स्तंभ बौद्ध जातक कथाओं और घटनाओं को दर्शाते हैं। मंगलवार को16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. सौम्य कांति घोष एवं डॉ. मनोज पांडा ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप और ऐतिहासिक उदयगिरि गुफाओं का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचय प्राप्त किया और भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को नजदीक से देखा। इसके पूर्व वित्त विभाग के सचिव श्री लोकेश जाटव ने भोपाल आगमन पर आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से सांची स्तूप के इतिहास को एक रोचक कहानी के माध्यम से जाना।  बौद्ध धर्म के विकास, सम्राट अशोक की धम्म नीति और सांची के ऐतिहासिक महत्व की गहरी जानकारी प्राप्त हुई। उदयगिरि गुफाओं में ऐतिहासिक धरोहर की झलक आयोग के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने उदयगिरि गुफाओं का भी भ्रमण किया। गुप्तकालीन इन गुफाओं में भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं की अद्भुत मूर्तियां उकेरी गई हैं, जो प्राचीन भारतीय कला और धर्म का अनुपम उदाहरण हैं। उदयगिरि की 20 गुफाओं में विशेष रूप से वाराह अवतार की विशाल प्रतिमा, जिसमें भगवान विष्णु पृथ्वी को समुद्र से निकालते हुए दिखाए गए हैं, ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वित्त आयोग के सदस्यों ने कहा कि सांची और उदयगिरि जैसे ऐतिहासिक स्थल भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अमूल्य प्रतीक हैं। इन स्थलों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। recent visitors 45

पूर्व क्षेत्र कंपनी को मिला हाई परफार्मिंग डिस्कॉम का अवार्ड, 3 लाइनमैन हुये सम्मानित

भोपाल केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली मे लाइनमैन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश की लगभग 70 डिस्कॉम, 28 ट्रांसमिशन कंपनी तथा 25 जनरेशन कंपनी ने भाग लिया। इसमें से म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर को हाई परफार्मिंग डिस्कॉम का अवार्ड मिला। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कंपनी के स्टॉफ को बधाई दी। कंपनी को यह अवॉर्ड समस्त लाइनकार्मिकों को सुरक्षा किट प्रदान किये जाने, निरन्तर सुरक्षा, तनाव प्रबंधन, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्कशॉप सेमिनार आयोजित किय जाने, सुरक्षा मानकों को बेहतरीन ढंग से लागू किये जाने से दुर्घटना न्यूनतम रहने और कार्मिकों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतर अवसर प्रदान करने पर मिला है। पूर्व क्षेत्र कंपनी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्रीमती नीता राठौर ने यह अवार्ड प्राप्त किया। समारोह में कंपनी के 3 लाइनमैनों श्री अनिल कुशवाहा मुक्तियारगंज वितरण केन्द्र रीवा क्षेत्र, श्री प्रहलाद वलाड़ी डिंडौरी (ग्रामीण) वितरण केन्द्र शहडोल क्षेत्र, श्री आजाद कुमार सकवार शहर संभाग (पूर्व) शहर वृत्त जबलपुर क्षेत्र को उनके द्वारा निस्वार्थ सेवा तथा विद्युत उपभोक्ताओं को सतत् विद्युत सप्लाई प्रदान करने के लिये किये गये निष्ठापूर्ण एवं साहसिक कार्य के लिये उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। recent visitors 44

रेशम उद्योग के विकास को मिलेगी गति : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नर्मदापुरम में रेशम कृषि मेला-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से रेशम उद्योग के विकास को गति मिलेगी। रेशम कृषि मेला रेशम उद्योग की प्रगति को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। यह मेला केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश शासन के रेशम विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों को रेशम उत्पादन की नवीनतम तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम उन रेशम किसानों को सम्मानित करने के लिए भी आयोजित किया गया है, जिन्होंने रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने मेले में रेशम उत्पादों की प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन किया। विभिन्न प्रकार के रेशम उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। साथ ही, लाभार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रचार पुस्तिकाओं का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेशम बोर्ड बेसिक टसर सिल्कवर्म सीड ऑर्गनाइजेशन, बिलासपुर और केंद्रीय रेशम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, मैसूर के विशेषज्ञों द्वारा एक तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में मलबरी एवं टसर ककून उत्पादन की उन्नत तकनीकों, मेजबान पौधों की खेती, पालन-पोषण पद्धतियों, कोकून पश्चात प्रक्रियाओं तथा रेशम उप-उत्पादों की मूल्य संवर्धन श्रृंखला में उत्पाद विविधीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। मेले में करीब 400 हितग्राही, किसान शोधकर्ता, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। मेले में प्रदर्शनी, तकनीकी व्याख्यान और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से रेशम उद्योग में सहयोग, ज्ञान आदान-प्रदान और नवाचार को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्रीमती माया नरोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, श्री विजयपाल सिंह, श्री ठाकुरदास नागवंशी तथा श्री प्रेमशंकर वर्मा उपस्थित थे। केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री पी. शिवकुमार, आयुक्त रेशम श्री मोहित बुंदस, संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर श्रीमती सोनिया मीना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।   recent visitors 34

मध्य प्रदेश के रीवा में एलजी कंपनी के शोरूम लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक उठी लपटें

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा में एलजी कंपनी के शोरूम में आज देर शाम भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आगजनी की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुट गई है। घटना समान थाना क्षेत्र की है। recent visitors 28