छत्तीसगढ़ सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के किए तबादले 

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि दुर्ग कलेक्टर रही ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है। जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने। अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त। रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला। कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाए गए। recent visitors 53

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से 12 करोड़ रुपये का 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी करने के आरोप में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

बेंगलुरु बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को 12 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या रान्या किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा थीं और क्या इसमें किसी सरकारी अधिकारी की संलिप्तता है.   सोमवार रात दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटने पर DRI अधिकारियों ने रान्या राव को हिरासत में लिया. मंगलवार को उन्हें आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.   बार-बार दुबई जाने से पुलिस को हुआ शक DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी थीं, जिससे उन पर संदेह बढ़ा. एजेंसियों को शक था कि वह अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो सकती हैं. जब वह बेंगलुरु वापस लौटीं, तो अधिकारियों ने एक विशेष अभियान चलाकर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी की बेटी, मशहूर फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय 32 वर्षीय रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं, जोकि कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के निदेशक जनरल (DGP) हैं। एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य (जिसमें सुदीप मुख्य भूमिका में थे) और पटाखी (जिसमें गणेश मुख्य भूमिका में थे) में काम किया है। इसके अलावा, वह तमिल फिल्म वागाह में विक्रम प्रभु के साथ नजर आई थीं। कपड़ों में छिपाकर लाई थी सोना जांच में सामने आया है कि रान्या ने सोने की छड़ों को अपने कपड़ों के अंदर छिपाकर तस्करी की थी. उन्होंने भारी मात्रा में सोना अपने जैकेट के अंदर छिपाया हुआ था, साथ ही उन्होंने खुद भी सोने के आभूषण पहने हुए थे. अधिकारियों को शक है कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर कस्टम चेकिंग से बचने की कोशिश की.   बचने के लिए खुद बताई IPS अधिकारी की बेटी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने एयरपोर्ट पर खुद को कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी बताया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर एस्कॉर्ट सेवा की मांग की. अब यह जांच की जा रही है कि क्या उनके पिता या अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले में संलिप्त थे या फिर उन्हें गुमराह किया गया था.   तस्करी नेटवर्क की जांच जारी   DRI अधिकारियों के अनुसार, यह केवल व्यक्तिगत तस्करी का मामला नहीं हो सकता. रान्या राव के दुबई और भारत के बीच सोने की तस्करी करने वाले किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, उनसे बेंगलुरु के HBR लेआउट स्थित DRI मुख्यालय में पूछताछ जारी है.   साउथ इंडियन सिनेमा में जाना-पहचाना नाम   रान्या राव कन्नड़ फिल्म "माणिक्य" (2014) में सुपरस्टार सुदीप के साथ काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है. हालांकि, इस तस्करी कांड के बाद उनकी छवि को तगड़ा झटका लगा है. एक्ट्रेस ने ब्लैकमेल किए जाने का किया दावा! पूछताछ के दौरान, रान्या राव ने दावा किया कि उन्हें सोने की तस्करी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस बीच, कांस्टेबल बसवराजू को हिरासत में लेकर उनके बयान को दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने मार्च 4 को उनके निवास पर छापा मारा. यहां से 2.67 करोड़ रुपये कैश और 2.06 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया. इस छापे में तीन बड़े बॉक्स भी जब्त किए गए, जिससे कुल जब्ती मूल्य 17.29 करोड़ हो गया. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं रान्या राव रान्या राव को 1962 के कस्टम्स एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वह फिलहाल परप्पाना अग्रहरा सेंट्रल जेल के क्वारंटाइन सेल में हैं, जबकि जांच जारी है. एक्ट्रेस ने जमानत के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन इस मामले में DRI ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.   recent visitors 59

आत्मघाती हमले से दहला पाक आर्मी बेस, लाहौर में क्रिकेट मैच और पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप पर आत्मघाती हमला, 21 की मौत

इस्लामाबाद पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बीच मिलिट्री छावनी पर हुए भीषण हमले ने पाकिस्तानी सेना और शहबाज सरकार को हिलाकर रख दिया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू छावनी पर हुए इस हमले में कम के कम 21 लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने छह आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया है। खुरासान डायरी की रिपोर्ट के अनुसार, बन्नू छावनी पर तीन तरफ से हमला किया गया। मंगलवार की रात विस्फोटकों से भरे वाहनों के साथ दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को छावनी के मुख्य चेक पॉइंट पर उड़ा लिया, जबकि एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने दूसरे गेट पर विस्फोट किया। इसके बाद अन्य हमलावरों ने धावा बोल दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड और भारी गोलीबारी करते हुए अंतर घुसने की कोशिश की। इस दौरान तीन हमलावर मारे गए। गोलीबारी में सुरक्षाबल का एक अधिकारी भी घायल हो गया। खुरासान डायरी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 4 और सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। अस्पताल ने की 12 मौतों की पुष्टि अस्पताल से मिली जानकारी से पता चलता है कि वहां 42 लोग लाए गए थे, जिनमें 11 को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में इमरजेंसी की घोषणा करनी पड़ी। बन्नू अस्पताल के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एपी से बताया कि हमले में 12 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ये सभी नागरिक थे, जो एक ढही हुई इमारतों और दीवारों के नीचे दब गए थे। मलबे से निकाले गए 3 शव मलबे को साफ कर रहे एक बचावकर्मी के हवाले से खुरासान डायरी ने बताया कि विस्फोट के कारण ढह गई मस्जिद से 3 शव बरामद किए गए हैं। एक घायल को भी मलबे से निकाला गया है। हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। छावनी के आस-पास से भारी विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। recent visitors 48

गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे, तीन आरती का समय भी बदल जाएगा

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। मंदिर की पूजन परंपरा में इस दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। गर्मी के दिनों में राजाधिराज महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदल जाएगा। पं. महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ठंड व गर्मी का प्रभाव रहता है। इन दिनों सर्दी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जा रही है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान को गुनगुने गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद गर्मी की शुरुआत मानी जाती है और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान की सेवा पूजा गर्मी के अनुसार की जाने लगती है। इसमें तीन आरती का समय भी बदलेगा। आरती का वर्तमान समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बाल भोग आरती- सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 बजे से 11 बजे तक चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च से यह रहेगा आरती का समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बालभोग आरती – सुबह 7 से 7.45 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10 से 10.45 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 7 से 7.45 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 से रात 11 बजे तक शरद पूर्णिमा तक चलेगा पूजा अर्चना का यह क्रम महाकाल मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा से शरद पूर्णिमा तक छह माह गर्मी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जाती है। वहीं, शरद पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक सर्दी के अनुसार पूजन की परंपरा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर 15 मार्च से गर्मी के अनुसार शुरू होने वाली पूजा अर्चना 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा तक चलेगी। recent visitors 46

अशोकनगर जिले में शराब माफियाओं ने नदी को शराब की फैक्ट्री बनाया, गुड़ लहान छुपाने के लिए जमीन के अंदर टंकियां मिलीं

अशोकनगर  अशोकनगर जिले में शराब माफिया का गजब का कारनामा सामने आया। शराब बनाने वाले माफियाओं ने एक नदी को ही शराब की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया। शराब को छुपाने और स्टॉक करने का अनोखा तरीका देख पकड़ने गए पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। मामला अशोकनगर 15 किलोमीटर दूर माधौगढ ग्राम का है। यहां से निकली ओर नदी पर आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध हाथ भट्टी की शराब बडे स्तर पर बनाने की सूचना मिली थी। जिस पर कचनार पुलिस ने करीब 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना प्रभारी पूनम सेलर के साथ ग्राम माधौगढ़ पर दबिश दी। नदी में खाली जगहों पर बड़े बडे़ गड्डे मिले गांव के पास बहने वाली ओर नदी में खाली जगहों पर बड़े बड़े गड्डों में सीमेंट, प्लास्टिक, लोहे की टंकियां मिली। इनमें गुड लहान का प्रयोग कर बडे स्तर पर अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। उसी समय दो-तीन लोग पुलिस को आता देख टंकियों में तोड़ फोड़ करने लगे। वे टंकियों में पानी डालकर नदी के रास्ते पेड़ और झाडियों का सहारा लेकर भाग गए। 7600 लीटर लहान और 254 लीट कच्ची शराब इस दौरान पुलिस द्वारा लहान कुल करीब 7600 लीटर अनुमानित मूल्य 7 लाख 60 हजार रू एवं टंकियों में 254 लीटर कच्ची शराब अनुमानित मूल्य ₹38100 की मिली। कचनार पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुड लहान की टंकियों में से गुड लहान को फैला कर नष्ट किया गया। जमीन में भी छुपी मिली शराब इस दौरान पुलिस ने जब मौका स्थल पर छापा डाला तो जमीन के अंदर लोहे की बड़ी-बड़ी टंकियां जमीन के अंदर छुट्टी मिली जिन्हें ऊपर से झाड़ियां से छुपा दिया गया था। तो वही पुलिस की सर्चिंग में नदी से लगे खेतों में शराब की केन और टंकियां भी बरामद हुई। रंगपंचमी के मेले में खपाने की थी तैयारी पुलिस के अनुसार जिले में रंग पंचमी पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े मेले में इस अवैध शराब को खपाने की तैयारी थी। क्योंकि रंग पंचमी पर मेले में लोग भारी संख्या में शामिल होगे। कई लोग इस दौरान शराब की बिक्री करते हैं। इसलिए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के ने अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। recent visitors 27

भारत के लिए हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण, फ़ाइनल से पहले लगा झटका

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारत 2013 और 2017 के फाइनल में भी पहुंच चुका था। हालांकि, फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है—स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं और उनका फाइनल मुकाबले में खेलना अब संशय में है। हार्दिक पंड्या की चोट बनी चिंता का कारण भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन विराट कोहली ने किया, जिन्होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की। रोहित शर्मा (28), श्रेयस अय्यर (45), अक्षर पटेल (27), केएल राहुल (42*) और हार्दिक पंड्या (28) ने भी अहम योगदान दिया। हार्दिक पंड्या ने मात्र 24 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। लेकिन 47वें ओवर में रन लेते समय उनकी एड़ी मुड़ गई, जिससे वह चोटिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने रन लेने से मना किया, जिसके बाद हार्दिक वापस लौटते समय चोटिल हो गए। वह कुछ देर तक लंगड़ाते रहे और अब यह देखना होगा कि वह फाइनल मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह चार अलग-अलग ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले पुरुष कप्तान बन गए हैं।     ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023)     ODI वर्ल्ड कप (2023)     T20 वर्ल्ड कप (2024)     ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया—चैंपियंस ट्रॉफी नॉकआउट में हेड-टू-हेड     1998 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 44 रन से जीता (ढाका)     2000 क्वार्टर फाइनल – भारत ने 20 रन से जीता (नैरोबी)     2025 सेमीफाइनल – भारत ने 4 विकेट से जीता (दुबई) ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड     सचिन तेंदुलकर – 10     ग्लेन मैक्ग्रा – 8     रोहित शर्मा – 8     विराट कोहली – 7 अब भारतीय टीम की नज़र फाइनल मुकाबले पर है, लेकिन हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर संशय बरकरार है। फाइनल में उनकी उपलब्धता पर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा। recent visitors 60

अबू आजमी को औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी करनी पड़ी महंगी, विधानसभा से किया निलंबित

मुंबई महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी मामले में उन्हें विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। सदन ने प्रस्ताव को पारित कर दिया। इससे पहले अबु आसिम आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाले बयान का मुद्दा मंगलवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में छाया रहा था। सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के सदस्यों ने आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद वह अपने बयान से पलट गए थे। मुंबई पुलिस ने अबू आजमी के खिलाफ मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाली टिप्पणी के मामले की जांच शुरू कर दी थी। लोकसभा में शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर पड़ोसी ठाणे में पुलिस ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में आजमी के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर आजमी पर निशाना साधते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया था। अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था 'महान प्रशासक' आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए…औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था।' उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे। इस बीच अबू ने अपनी टिप्पणी पर सफाई भी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है, लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है और इसकी वजह से महाराष्ट्र  विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं कि यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है।' कहां से शुरू हुआ विवाद? यह ताजा विवाद मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर केंद्रित एक बॉलीवुड फिल्म छावा से पैदा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। इसमें संभाजी के जीवन, राज्याभिषेक और मुगल साम्राज्य, खासकर औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है। विकी कौशल ने फिल्म में संभाजी की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मि मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। पहले भी औरंगजेब का समर्थन कर चुके आजमी अबू आजमी ने पहली बार औरंगजेब का समर्थन नहीं किया है, बल्कि पहले भी वह उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय में मुंबई के कोलाबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।   recent visitors 47