Friday, July 10, 2026 11:42 am

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धोकर पाकिस्तान को दिया एक और जख्म, चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में

दुबई भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम को दुबई में ही फाइनल मुकाबला खेलना होगा। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB को बड़ा झटका लगा है। पहले 23 फरवरी को टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और और इस इवेंट से पाकिस्तान को ही बाहर कर दिया है। दूसरे सेमीफाइनल लाहौर में आखिरी मुकाबला होगा, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वो 9 मार्च को टीम इंडिया के साथ फाइनल खेलने दुबई में आएगी। पाकिस्तान टीम के बाद अब बोर्ड भी टूर्नामेंट से हुआ बाहर? दरअसल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन, यह पूरा टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। भारत के सभी मुकाबले दुबई में रखे गए, जबकि बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान के तीन स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में करने का फैसला लिया गया। वहीं, पहले सेमीफाइनल और फाइनल (यदि भारत जीता) तो दुबई में फिक्स्ड किया गया था। इस फैसले को अब भारतीय टीम ने सही कर दिया है और फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका मतलब यह है, कि पाकिस्तानी आवाम को पटाखे जलाने का मौका नहीं मिलने वाला है। पाकिस्तान के अब इस टूर्नामेंट से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आने लगी है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिए। बल्लेबाजी करते हुए एक बात फिर से विराट कोहली ने धमाकेदार 84 रनों की पारी खेली। जिसके चलते भारतीय टीम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुई। वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम की ओर से भी कई रिकॉर्ड बने, साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर डाले. भारत अब तक नौ में से पांच संस्करणों में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है, उसके बाद वेस्टइंडीज (3 फाइनल) का नंबर आता है. 265 ICC ODI टूर्नामेंट नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ किसी टीम द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा टारगे भी है. पिछली बार अहमदाबाद में CWC 2011 क्वार्टर फाइनल में 261 रन भारत ने चेज किया था. – रोहित शर्मा चारों ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान बन गए हैं ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) ODI वर्ल्ड कप (2023) T20 वर्ल्ड कप (2024) ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी (2025) -किसी एक वेन्यू पर बिना हारे सबसे ज्यादा वनडे जीत 10 – न्यूजीलैंड, डुनेडिन 9 – भारत, दुबई (10 मैच, 1 बराबर) 7 – भारत, इंदौर 7 – पाकिस्तान, हैदराबाद (नियाज स्टेडियम, पाकिस्तान) चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नॉकआउट में IND vs AUS 44 रन से जीता, ढाका, 1998 क्वार्टर फाइनल 20 रन से जीता, नैरोबी, 2000 क्वार्टर फाइनल 4 विकेट से जीता, दुबई, 2025 सेमीफाइनल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नॉकआउट में सबसे सबड़ा टारगेट चेज 282 – साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, ढाका, 1998 क्वार्टर फाइनल 265 – न्यूजीलैंड vs भारत, नैरोबी, 2000 फाइनल 265 – भारत vs बांग्लादेश, एजबेस्टन, 2017 सेमीफाइनल 265 – भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया, दुबई, 2025 सेमीफाइनल ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड 10 – सचिन तेंदुलकर 8 – ग्लेन मैकग्राथ 8 – रोहित शर्मा 7 – विराट कोहली इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आईए उन 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। 1. ICC इवेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कमाल करते हुए 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद वो ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 24 अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन के अब तक 23 अर्धशतक थे। 2. ICC नॉकआउट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सामने 84 रन बनाकर विराट कोहली अब आईसीसी टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऐसा आज तक किसी भी बल्लेबाज ने करके नहीं दिखाया है। 3. ICC रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर विराट कोहली ने एक बार फिर से रनों का पीछा करते हुए धमाल मचा दिया। उन्होंने 84 रनों की लाजवाब पारी खेलकर ICC टूर्नामेंट के रन चेज में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 4. ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर किंग कोहली अब ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब मैच विनिंग पारी खेलकर उन्होंने यह कारनामा कर दिया है। 5. ODI चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली बन चुके हैं। 159 इनिंग्स में उनके नाम 69 रन चेज में हाफ सेंचुरी आई है। 6. चेज करते हुए ODI में 8000 रन विराट कोहली को रन चेज करते हुए एक अलग ही रंग में देखा जाता है। ऐसा एक बार फिर उन्होंने करके दिखाया है। अब वो ODI क्रिकेट में 8000 रन चेज करके बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 7. भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन भारत के लिए विराट कोहली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 17 मैचों की 17 पारियों में उनके बल्ले से 746 रन आए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 8. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच विराट के नाम विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। अब उनके नाम कुल 336 कैच दर्ज हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 1 कैच लपका। 9. भारत के लिए नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा M.O.M ICC नॉकआउट मैच में विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब इस … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन ट्रॉफी के फायनल में पहुँचने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को यूएई के दुबई में हुए आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर सभी को बधाई दी है। इस विजयसे भारत ने चैंपियन ट्राफी-2025 के फाइनल मैच में अपना स्थान बना लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज की जीत विजय पथ पर भारत के बढ़ते कदम हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हृदय से बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2025 में भारत की शानदार विजय पर समस्त देशवासियों की प्रसन्नता में शामिल होते हुए कहा कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और भारत ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले में पहुंचा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा जताई है कि भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा ही शानदार प्रदर्शन फाइनल में भी भारतीयों के चेहरों पर विजयी मुस्कान बिखेर देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।   recent visitors 30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- समिट से न केवल भारत बल्कि प्रदेश के छोटे निवेशकों का भी बढ़ा है आत्मविश्वास

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल से न केवल भारत बल्कि प्रदेश के छोटे से छोटे निवेशकों और प्रदेशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने यूके, जर्मनी, जापान सहित सभी विदेशी मेहमानों, मंत्री गण, विभागीय अधिकारियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हम बेहतर स्थिति में पहुंचे हैं। जीआईएस में उद्योग विभाग में 12.02 लाख करोड़, नवकरणीय ऊर्जा में 5.72 लाख करोड़, खनन एवं खनिज में 3.22 लाख करोड़, शहरी विकास में 1.9 लाख करोड़, ऊर्जा विकास में 1.74 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है। औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार, निवेश की प्रगति की निरंतर समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री स्तर से प्रत्येक दो माह में और मुख्य सचिव द्वारा प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्री को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंत्रीगण ने भगवान श्री रामलला की प्रतिमा भेंट कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल और उपलब्धि पूर्ण आयोजन के लिए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वादे पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, इसमें 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस है। इससे राज्य सरकार पर 1400 करोड़ रूपए का भार आएगा और लगभग 80 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, गेंहू उपार्जन का यह कार्य 15 मार्च से आरंभ होगा। इसी प्रकार प्रदेश में 6.70 लाख किसानों द्वारा 12.20 लाख हेक्टेयर में धान का उत्पादन किया गया है। धान किसानों को खरीफ वर्ष 2024 के लिये 4000 रुपए प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस पर लगभग 480 करोड़ की राशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार को ही 16वें वित्त आयोग का प्रदेश में आगमन हो रहा है, आयोग 6 मार्च को सभी मंत्रीगण से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संवाद करेगा। आयोग के सदस्य, निगम, जिला पंचायत सदस्यों और राजनीतिक दलों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 30 मार्च से 30 जून तक जय गंगा जल संवर्धन अभियान आयेाजित होगा। अभियान में संपूर्ण प्रदेश में जल संरचनाओं का संवर्धन वृहद स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने मंत्रीगण को इस विषय में प्रभार के जिलों में बैठकें लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 26 फरवरी से 30 मार्च तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुड़ी पड़वा पर्व 30 मार्च को उत्साह और उमंग से मनाने के लिए प्रभार के जिलों में व्यापक तैयारियां की जाएं।   recent visitors 21

बिक्रम सिंह मजीठिया को 17 मार्च को एसआईटी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने मजीठिया को 17 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एसआईटी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। जांच में सहयोग करना जमानत की अनिवार्य शर्त यह आदेश पंजाब सरकार द्वारा यह कहे जाने के बाद आया कि मजीठिया जांच में सहयोग करने से इन्कार कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है और उन्होंने कोर्ट से पूछताछ के लिए तारीखें तय करने को कहा। पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने कहा कि जांच में सहयोग करना जमानत के लिए एक अनिवार्य शर्त है और मजीठिया को इसका पालन करना होगा। पंजाब सरकार की याचिका पर हुई सुनवाई सुप्रीम कोर्ट पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा मजीठिया को 10 अगस्त, 2022 को जमानत दिए जाने के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। हाई कोर्ट ने यह मानने के लिए उचित आधार का उल्लेख किया कि वह दोषी नहीं है, लेकिन अपनी टिप्पणी को केवल जमानत याचिका के निर्णय तक सीमित रखा। 5 महीने से अधिक समय तक जेल में रहे मजीठिया सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ना चाहिए। इस मामले में मजीठिया पांच महीने से अधिक समय तक पटियाला जेल में रहने के बाद बाहर आए। वह शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। मजीठिया पर राज्य में ड्रग रैकेट की जांच कर रहे एंटी ड्रग स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। recent visitors 33

एम्स भोपाल में जल्द ही मिलेगा सटीक इलाज, एआई से होगी कैंसर स्क्रीनिंग

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन स्थापित की जाएगी। यह मशीन करीब 40 लाख रुपये की लागत से खरीदी जा रही है, जिससे कैंसर की पहचान अधिक सटीक और त्वरित होगी। एम्स प्रबंधन के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक न केवल कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद करेगी, बल्कि यह कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने में भी सहायक होगी। पारंपरिक तरीकों की तुलना में एआइ आधारित मशीन तेजी से कैंसर की पहचान कर सकेगी, जिससे मरीजों का इलाज जल्द शुरू किया जा सकेगा। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि इस तकनीक के जरिए कैंसर की स्क्रीनिंग को अधिक सुलभ बनाया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कैंसर के मामलों को समय रहते रोका जा सकेगा और मरीजों को लंबी एवं स्वस्थ जिंदगी देने में मदद मिलेगी। पहले चरण में स्क्रीनिंग पर होगा फोकस इस तकनीक को प्रारंभिक चरण में कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए उपयोग किया जाएगा। एआइ तकनीक मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग कर आनुवांशिकी और जीवनशैली के आधार पर कैंसर के जोखिम का अनुमान भी लगा सकती है। अब ये मशीनें आएंगी     आप्टास्कैन अल्ट्रा – बड़ी प्रयोगशालाओं के लिए उपयुक्त है, जो एक बार में 80 से 480 स्लाइड स्कैन कर सकती है।     आप्टास्कैन लाइट – इसे छोटी प्रयोगशालाओं के लिए डिजाइन किया है, जिसकी क्षमता 15 स्लाइड स्कैन तक है। महंगे सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत कम होगी कम     अंकोलाजी के प्रो. जगत आर. कंवर ने बताया कि एआई के उपयोग से कैंसर का इलाज अधिक व्यक्तिगत और प्रभावी होगा।     इस तकनीक से महंगे सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत कम हो जाएगी, जिससे मरीजों को कम लागत में अधिक सटीक इलाज मिल सकेगा।     यह तकनीक रोगियों के लिए अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी होगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार और तेज रिकवरी का लाभ मिलेगा।   recent visitors 30

प्रदेश सरकार ने रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से बाजार से फिर छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया

भोपाल प्रदेश सरकार ने 15 दिनों में दूसरी बार छह हजार करोड़ का कर्ज लिया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) से पहले राज्य सरकार ने 18 फरवरी को ही छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अब मंगलवार को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से बाजार से फिर छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार कुल 41 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाजार से ले चुकी है। नया छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज मिलाकर यह राशि 47 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। राज्य का बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये है लेकिन राज्य पर कर्ज का कुल भार इस समय चार लाख 22 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। नया कर्ज उठाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी बताई है। मुफ्तखोरी की योजनाओं को पूरा करने में जा रहा कर्ज का एक बड़ा हिस्सा वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अगस्त 2024 से अमूमन हर माह नियमित रूप से बाजार से कर्ज उठा रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। यह राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में निर्धारित सीमा के भीतर है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है। आधा प्रतिशत और कर्ज बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में अधोसंरचना सुधार के काम करने पर लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है। वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। वित्तीय वर्ष 24-25 में लिया कर्ज वर्ष- कर्ज (राशि करोड़ में) 06 अगस्त 2024- 5,000 27 अगस्त 2024- 5,000 24 सितंबर 2024- 5,000 08 अक्टूबर 2024-5,000 26 नवंबर 2024 – 5,000 24 दिसंबर 2024 -5,000 31 दिसंबर 2024 – 5,000 18 फरवरी 2025 -6,0000 4 मार्च 2025- 6,000 कुल – 47 हजार करोड़ रुपये recent visitors 47

महिला दिवस से पहले महिलाओं के खाते में सीधे तीन हजार रुपये डाले जाएंगे: महाराष्ट्र सरकार

मुंबई 8 मार्च विश्व महिला दिवस से पहले महिलाओं को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही हैं. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शुरू की गई लाड़की बहिन योजना की दो महीनों की किस्त एक साथ महिलाओं के खाते में डाली जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं, यानी महिला दिवस से पहले महिलाओं के खाते में सीधे तीन हजार रुपये डाले जाएंगे.   महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बजट सत्र के दौरान एक साथ फरवरी और मार्च की किस्त जारी करने का ऐलान किया गया. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिती तटकरे ने बताया है कि लाडकी बहिन योजना की दो महीने की किस्त महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी, जो उनके लिए एक बड़े तोहफे की तरह होगा. महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की किस्त भी इसी दिन जारी हो सकती है. वहीं दिल्ली में बीजेपी सरकार ने ऐलान किया है कि 8 मार्च से महिला समृद्धि योजना की शुरुआत होगी, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी महतारी वंदन योजना की राशि महिला दिवस के अवसर पर जारी की जाएगी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की महत्वकाक्षी योजना लाड़की बहिन योजना से नौ लाख महिलाएं बाहर हो गई हैं. योजना के तहत कई ऐसे आवेदन भी पाए गए हैं, जो फर्जी हैं. ऐसे में कई महिलाओं के नाम भी काटे गए हैं. अनियमितता की जांच के दौरान यह सामने आया था कि कुछ लोगों के नाम पर कई खाते थे. इसके अलावा कुछ पुरुष भी इस योजना का लाभ ले रहे थे. अब उनके नाम योजना से हटा दिए गए हैं. वहीं जिन महिलाओं ने फर्जी तरीके से पैसे लिए हैं उनसे वसूली की तैयारी भी की जा रही है. recent visitors 23