Wednesday, July 8, 2026 3:48 am

पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से किया गया सम्मानित

जयपुर पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन' ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। उन्हें यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया। उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अपर निदेशक आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कर्ष्ठ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान ने को यह सम्मान प्रदान किया recent visitors 55

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता के रिसेप्शन में पहुंचे नरेंद्र मोदी,नए जीवन की शुभकामनाएं दी

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा और दामाद पवित्र खंडेलवाल के लिए भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर पहुंच कर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी और डॉ. कुमार विश्वास को हल्का-फुल्का क्षण बिताते देखा जा सकता है। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।   पीएम मोदी रहे मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने अग्रता शर्मा-पवित्र खंडेलवाल के रिसेप्शन समारोह में भाग लिया। समारोह की रौनक बढ़ाई। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन में बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। अग्रता ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्किटिंग में मास्टर ड्रिगी ली। अभी वह डिजिटल खिलाड़ी नाम की कंपनी चला रही हैं। उनके रिसेप्शन में पीएम मोदी के पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पीएम मोदी को लेकर गहराई चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल डॉ. कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। पिछले वर्षों में कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच के संबंध चर्चा का विषय रहे हैं। कुमार विश्वास लगातार आदमी पार्टी संयोजक के खिलाफ बोलते रहे हैं। पिछले दिनों हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली। आम आदमी पार्टी करीब एक दशक बाद दिल्ली की सत्ता से बेदखल हो गई। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का गठन हुआ। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ. कुमार विश्वास की पुत्री के रिसेप्शन समारोह में पहुंचे। दोनों की जुगलबंदी शानदार दिखी। इसको लेकर अब चर्चा का बाजार गरमा रहा है। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी की नजदीकी को लेकर भी कई प्रकार की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, कई लोग अलग-अलग सवाल करने लगे हैं। कहा जा रहा है कि राजनीतिक विचारधारा का कभी भी निजी संबंधों पर राजनेता असर नहीं पड़ने देते हैं। हालांकि, यूजर्स का सवाल है कि क्या बेटी की शादी के रिसेप्शन समारोह में भी कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया? या फिर अरविंद केजरीवाल उनकी बेटी के रिसेप्शन का आमंत्रण मिलने के बाद भी नहीं आए। इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में आने की फोटो या वीडियो सामने नहीं आई है। दोनों एक समय में करीबी माने जाते रहे हैं। उदयपुर में हुई थी शादी मशहूर कवि, कथावाचक और पूर्व राजनेता डॉ. कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस होटल में संपन्न हुई थी। पिछले दिनों तीन दिनों तक चले विवाह समारोह के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अग्रता और पवित्र खंडेलवाल की शादी के समारोह को कवि ने गोपनीय रखा था। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के लोगों और कुछ निकटवर्ती लोगों को आमंत्रित किया गया। हालांकि, रिसेप्शन समारोह काफी भव्य रहा। बाबा बागेश्वर भी आए नजर अग्रता-पवित्र के रिसेप्शन समारोह में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नजर आए। बाबा बागेश्वर भी एक बड़े कथावाचक हैं। वहीं, पिछले दिनों डॉ. कुमार विश्वास ने कविता के साथ सबके अपने राम कार्यक्रम के साथ कथावाचन शुरू किया है। उनके अलावा ग्रैंड रिसेप्शन में कई राजनेता, फिल्म स्टार्स और नामी हस्तियां दिखाई दीं। रिसेप्शन में तो कुछ कटेंट किएटर्स और यूट्यूबर्स भी दिखे। कार्यक्रम में चर्चित सिंगर बी प्राक, कवि एवं टीवी कलाकार शैलेंद्र लोढ़ा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उमेश गौतम भी दिखाई दिए। इनके अलावा समाजवादी पार्टी सांसद प्रो. रामगोपाल यादव भी कार्यक्रम में दिखे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी कार्यक्रम में देखा गया। recent visitors 39

लड़की को अगवा कर आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ किया गैंगरेप, तेजाब से ॐ के टैटू को मिटाया

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद में बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। यहां भगतपुर थाना क्षेत्र में दो माह पहले बाजार गई नाबालिग लड़की को कर सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। उसे खाने में बीफ दिया और हाथ पर बना ॐ का टैटू तेजाब डाल कर मिटा दिया। मामले में पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना भगतपुर के एक गांव निवासी महिला के अनुसार, दो जनवरी को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि बाजार के पास उन्हीं के गांव के चार युवक कार लिए रास्ते मे खड़े थे। चारों आरोपी खींच करके उसकी भतीजी को अपनी कार मे डाल कर अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गये व नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को काफी प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं भूख लगने पर उसे जबरन बीफ भी खिलाया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसकी भतीजी के हाथ पर बना ॐ का चिन्ह भी तेजाब डाल कर मिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजी के गायब होने के बाद से ही वे उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो माह बाद 2 मार्च को किशोरी बदहवास हालात में अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपीयों के विरुद्ध भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ भगतपुर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि इस मामले में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। recent visitors 39

ड्रैगन ने फिर कर दिया भारी इजाफा, चीन के सामने इतना कम है भारत का रक्षा बजट, भारत के सामने क्या मुश्किल

चीन चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ा दिया है, जो भारत से काफी ज्यादा है। खास बात है कि ड्रैगन की तरफ से आंकड़ों में ये बदलाव ऐसे समय पर किए गए हैं जब LAC यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों की मौजूदगी बनी हुई है। वहीं, जानकार भारत को भी रक्षा बजट में इजाफा करने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, इसे लेकर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारत से कितना ज्यादा है चीन का रक्षा बजट खबर है कि बुधवार को चीन ने सालाना रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत का इजाफा किया है, जिसके बाद आंकड़ा 245 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। खास बात है कि भारत की तुलना में यह बजट तीन गुना से भी ज्यादा है। भारत ने सालाना बजट 79 बिलियन डॉलर पर रखा है। इस मामले में चीन सिर्फ अमेरिका से पीछे है, जो इस साल सेना पर 900 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से बातचीत में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भारत को अपना रक्षा बजट अपनी जीडीपी का कम से कम 2.5 फीसदी बढ़ाना चाहिए, जो फिलहाल यह 1.9 फीसदी पर है। ताकि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भरोसेमंद तैयारी हो सके। हमारी सैन्य क्षमताओं में कई खामियां हैं, जिन्हें तत्काल दूर करने की जरूरत है।' भारत के सामने क्या मुश्किल रिपोर्ट के मुताबिक, सैलरी, पेंशन और संचालन पर खर्च के बाद भारत के पास सेना का आधुनिकीकरण करने के लिए बजट का सिर्फ 25 प्रतिशत ही हर साल बचता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके पास सिर्फ 30 फाइटर जेट स्क्वॉड्रन है, जिसमें प्रत्येक में 16 से 18 विमान हैं। जबकि, मंजूर क्षमता कम से कम 42.5 की है। साथ ही भारत तेजस विमान तैयार करने में भी परेशानियों का सामना कर रहा है। जितना दिखाता है चीन उससे ज्यादा खर्च कर देता है अखबार ने जानकारों के हवाले से लिखा है कि चीन जितने बजट का ऐलान करता है, उससे करीब 40-50 फीसदी ज्यादा खर्च कर देता है। इसकी वजह है कि चीन अलग-अलग मदों के तहत फंड जारी करता है। खबर है कि चीन की सेना के लगातार आधुनिकीकरण की वजह अमेरिका को रणनीतिक रूप से चुनौती देना, ताइवान में किसी तीसरे देश के दखल को रोकना और साउथ और ईस्ट चाइना सी में ताकत का प्रदर्शन करते रहना है। अखबार के अनुसार, चीन ने भारत का रुख करने वाले कई हवाई अड्डों पर पांचवी पीढ़ी के अपने सबसे एडवांस जे-20 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वह पाकिस्तान के कम से कम 40 जे-35ए विमान देने वाला है। recent visitors 44

रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे घोटाले पर सियासत: डिप्टी सीएम साव ने का पलटवार बोले- यह मामला कब और किसकी नाक के नीचे हुआ यह सब

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे घोटाले को लेकर राजनीती गरमाई हुई है. पक्ष और विपक्ष इस घोटाले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इस बीच घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह विचार करना चाहिए कि यह मामला कब का है और किसकी नाक के नीचे यह सब हुआ. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद सोच-समझ लें कि उन्हें कहना क्या है. इसके साथ ही अरुण साव ने पीएम मोदी के दौरे समेत अन्य मुडूं पर भी बयान दिया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में भूमि पूजन, लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं की घोषणा की संभावना है. इसे लेकर प्रारंभिक चर्चा और बातचीत हो चुकी है, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम निर्धारित होगा, इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी. नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों पर हो रही कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर जैसे-जैसे विकसित हो रहा है, अवैध कब्जों को हटाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है. जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके लिए निर्धारित स्थान रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं हो इसके लिए नगर निगम अपनी कार्रवाई करता है. recent visitors 25

बुलडोजर ऐक्शन पर SC सख्त, एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने घरों को तोड़े जाने को अत्याचारी कदम बताया है, घर बनाकर देने होंगे

प्रयागराज सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना लोगों के घर गिराए जाने के मामले पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर फटकार लगाई। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई चौंकाने वाली है और बेहद गलत उदाहरण पेश करती है। सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय ओका और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने घरों को तोड़े जाने को अत्याचारी कदम बताया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि सरकार को लोगों को मकान वापस बना कर देना होगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, "प्रथम दृष्टया, यह कार्रवाई चौंकाने वाली है और गलत संदेश देती है। इसे ठीक करने की जरूरत है। आप घरों को तोड़कर ऐसे एक्शन क्यों ले रहे हैं। हम जानते हैं कि इस तरह के तकनीकी तर्कों से कैसे निपटना है। आखिरकार अनुच्छेद 21 और आश्रय के अधिकार जैसी कोई चीज होती है।" सुप्रीम कोर्ट में जुल्फिकार हैदर, प्रोफेसर अली अहमद, दो विधवाओं और एक अन्य व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिन्होंने सरकार पर गैर कानूनी तरीके से घरों को गिराने के आरोप लगाए हैं। वहीं सरकार के मुताबिक जमीन गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की थी, जो 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। सरकार का क्या था तर्क? इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करने कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मार्च 2021 में शनिवार रात को नोटिस दिया गया और रविवार को घर तोड़ दिए गए। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि राज्य को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। वहीं सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि लोगों को नोटिस का जवाब देने के लिए उचित समय दिया गया था। हालांकि जस्टिस ओका इससे असहमत थे। जस्टिस ओका ने कहा, "नोटिस इस तरह क्यों चिपकाया गया? कूरियर से क्यों नहीं भेजा गया? कोई भी इस तरह नोटिस देगा और तोड़फोड़ करेगा। यह एक खराब उदाहरण है।" हाईकोर्ट भेजने की मांग खारिज इस दौरान अटॉर्नी जनरल ने मामले को हाईकोर्ट में स्थांतरित करने की मांग की। AG ने कहा, "मैं डिमोलिशन का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन इस पर हाईकोर्ट को विचार करने दें।" हालांकि कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, “बिल्कुल नहीं। दोबारा हाईकोर्ट नहीं जाना चाहिए। तब मामला टल जाएगा।” पुनर्निर्माण कराने के आदेश कोर्ट ने कहा कि ध्वस्त किए गए घरों का पुनर्निर्माण करना होगा। कोर्ट ने कहा, "इसका पुनर्निर्माण करना होगा। अगर आप हलफनामा दाखिल करके विरोध करना चाहते हैं तो ठीक है, अन्यथा दूसरा कम शर्मनाक तरीका यह होगा कि उन्हें निर्माण करने दिया जाए और फिर कानून के अनुसार उन्हें नोटिस दिया जाए।" recent visitors 38

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए विशेष अभियान : गृह राज्य मंत्री

जयपुर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की जाती है। नशे के खिलाफ जन जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की जब्ती की कार्रवाई की जाती है। तस्करी तथा अवैध बिक्री में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। उनकी सम्पत्ति जब्त की जाती है। साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए नशा मुक्ति केन्द्रों का संचालन भी सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा भी इस संबंध में संज्ञान लेते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। गृह राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए सजगता से कार्रवाई की जा रही है। अधिक समस्याग्रस्त जिलों में जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देकर टीमों का गठन भी किया गया है। साथ ही पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस की मिलीभगत की कोई शिकायत अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसी कोई भी शिकायत आने पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले विधायक रामनिवास गावडिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जिला हनुमानगढ में विगत 03 वर्षों में चिट्टा मादक पदार्थ की तस्करी के कुल 404 प्रकरण दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दर्ज 404 प्रकरणों में 894 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया तथा 354 प्रकरणों मं  चालान न्यायालय में पेश किये गये व 50 प्रकरणों में अनुसंधान जारी है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए किये गये प्रयासों एवं कार्यवाही का विवरण भी सदन के पटल पर रखा। recent visitors 50