Wednesday, July 8, 2026 1:38 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया

महाकाल लोक परिसर की तरह एकात्म धाम का करें विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर अंचल के समग्र विकास के लिए समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया। उनके दर्शन और शिक्षाओं को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। सम्पूर्ण समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करने वाले आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित है। प्रतिमा स्थल सहित सम्पूर्ण ओंकारेश्वर के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य सम्पन्न किए जाएं। सिंहस्थ : 2028 तक ओंकारेश्वर भी उज्जैन की तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र बने, इस दिशा में सभी प्रयास किए जाएं। यह स्थान प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केन्द्र है। उन्होंने कहा कि एकात्म धाम ओंकारेश्वर में शिव पंचायतन मंदिर परिसर का विकास महाकाल लोक की तरह किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) के सभाकक्ष में एक बैठक में एकात्म धाम, ओंकारेश्वर के विकास के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृति विभाग द्वारा तैयार प्रजेंटेशन भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर में सुविधाओं के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों की संख्या निश्चित ही बढ़ेगी। नागरशैली में अयोध्या के राम मंदिर की तरह इस आस्था स्थल में मंदिर का निर्माण प्रदेश की विशेष पहचान में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम और क्षेत्र में आने-जाने के सुविधाजनक मार्गों के निर्माण और प्रस्तावित रोप-वे की व्यवस्था के लिए समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैयाराजा टी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 25

ग्यारहवीं डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन

ग्यारहवीं डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन विनिवेश स्वास्थ्य में खराब सार्वजनिक निवेश का विकल्प नहीं है(disinvestment is not a replacement for poor public investment in health )- प्रो डॉ रमा बारु व्यावसायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ घनश्याम दास वर्मा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य मुद्दों  पर संघर्षरत कैलाश मीणा को जन स्वास्थ्य सम्मान                                                                                           भोपाल  आज डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यान माला की ग्यारहवीं कड़ी मे मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर(डॉ.) रमा वी बारु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवानिवृत्त प्रोफेसर उपस्थित थी। प्रोफेसर(डॉ.) रमा वी बारु, ने “सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा शिक्षा में विनिवेश: नीतियां और चुनौतियां ” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि वैश्विक परामर्श समूहों की सलाह के आधार पर 2022 के नीति आयोग के दस्तावेज़ में जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज स्थापित करने वाले निजी हितधारकों को सौंपने का दिशानिर्देश दिये गए है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा में पीपीपी के माध्यम से व्यावसायीकरण से निजीकरण का गंभीर प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पतालों और सीएचसी को निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ साझेदारी के लिए सौंपने का प्रस्ताव एक अच्छी तरह से काम करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए आवश्यक रेफरल प्रणाली को तोड़ देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व अतिरिक्त सचिव और प्रोफेसर, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल डॉ. मनोहर अगनानी ने की। उनका स्वागत सुभाष शर्मा ने किया और उनका  परिचय धीरेन्द्र आर्य ने दिया। आज की इस व्याख्यानमाला में विशेष अतिथि के रूप में डॉ राकेश मालवीया उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता का स्वागत जन स्वास्थ्य अभियान की साथी आरती पाण्डेय ने किया, और उनका परिचय अभियान के साथी श्री अमूल्य निधि ने दिया। डॉ. राकेश मालवीया का स्वागत राकेश चांदौरे ने किया और उनका परिचय डॉ माधव हसानी ने किया,  डॉ शशि खरे का स्वागत  म प्र विज्ञान सभा के  आशीष पारे ने किया । कार्यक्रम का संचालन एस. आर. आजाद ने  और आभार म.प्र. मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के  डॉ. माधव हसानी ने किया।       इसके पूर्व व्यावसायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ घनश्याम दास वर्मा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य और मुद्दों पर कार्यरत  कैलाश मीणा को ग्यारहवीं डॉ अजय खरे व्याख्यानमाला के दौरान “जन स्वास्थ्य सम्मान 2024” से नवाजा गया। डॉ. घनश्याम दास वर्मा ने झाबुआ में आदिवासी समुदायों के साथ स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम किया है, जहाँ उन्होंने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और लगभग 10 वर्षों तक आरसीएच कार्यक्रम का प्रबंधन किया है। वे पिछले दो दशकों से, सिलिकोसिस और इसके स्वास्थ्य पर प्रभाव पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में काम कर रहे हैं। कैलाश मीणा तीन दशक से अधिक समय से राजस्थान की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तथा हाशिए पर पड़े समुदायों और पारिस्थितिकी (Eco system) तंत्र की रक्षा कर रहे हैं। recent visitors 31

नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नगर पंचायत नई लेदरी में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनेकों सम्माननीय अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पंचायत नई लेदरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया। इस कार्यक्रम का उद्बोधन संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात माननीय अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माननीय श्री किरण सिंह देव की अध्यक्षता एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर-सोनहत माननीया श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक बैकुण्ठपुर माननीय श्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष एमसीबी माननीया श्रीमती चम्पादेवी पावले की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत नई लेदरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा को संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 तक के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। वहीं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह का समापन नगर पंचायत नई लेदरी की (सीएमओ) श्रीमती अंजना वाईक्लिप द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत नई लेदरी के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नव निर्वाचित नेतृत्व ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जनता की सेवा का संकल्प लिया। recent visitors 36

वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्व धरोहर भीम बैटका का किया भ्रमण

भोपाल 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. सौम्य कांति घोष एवं डॉ. मनोज पांडा ने यूनेस्को विश्व धरोहर भीम बैटका का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक और भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को नजदीक से देखा। वित्त आयोग के सदस्यों ने कहा कि भीम बैटका जैसे ऐतिहासिक स्थल भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अमूल्य प्रतीक हैं। इन स्थलों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भीम बैटका में शैलाश्रय तथा शैलचित्रों का अवलोकन किया गया। पुरा पाषाण काल से मध्य ऐतिहासिक काल तक यह स्थान मानव गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहाँ के शैल चित्र मुख्यतः सामूहिक नृत्य, रेखांकित मानवाकृति, शिकार, पशु-पक्षी, युद्ध और प्राचीन मानव जीवन के दैनिक क्रियाकलापों से जुड़े हैं। चित्रों में प्रयोग किये गए खनिज रंगों में मुख्य रूप से गेरुआ, लाल और सफेद रंग का उपयोग किया गया है। आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों को भीम बैटका में प्रस्तावित रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम के बारे में बताया गया। आयोग के सदस्यों को गाइड रवि यादव द्वारा शैलाश्रयों तथा शैलचित्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।   recent visitors 23

बिजली बिल भुगतान केन्द्र मार्च माह में अवकाश दिनों में भी खुलेंगे

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत 8 मार्च शनिवार, 9 मार्च रविवार, 14 मार्च होली, 15 मार्च शनिवार, 16 मार्च रविवार, 19 मार्च रंगपंचमी, 22 मार्च शनिवार, 23 मार्च रविवार तथा 31 मार्च ईद-उल-फितर को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त अवकाश के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस मशीन से कैश तथा ऑनलाइन भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्य क्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।   recent visitors 26

ब्लाक कांग्रेस चितरंगी द्वारा अहंकारी_प्रहलाद” का किया गया पुतला दहन

चितरंगी बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा "जनता को भिखारी" कहने के विरोध में आज ब्लाक कांग्रेस चितरंगी द्वारा तहसील कार्यालय के सामने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार चितरंगी ऋषिनारयण सिंह के हाथो मे ज्ञापन शौपा गया जिसमे उनको मंत्री पद से हटाने की मांग की है। कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि पुलिस खड़ी होकर देख रही है कुछ समय बाद जाकर जलाते पुतले को लेकर भागे। कार्यक्रम मे मौजूद रहे पूर्व विधायक सरस्वती सिंह जिला पंचायत सदस्य सोमदेव ब्रम्ह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, ब्लाक अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान, भूपनारायण सिंह, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय सिंह, जनपद सदस्य जगत सिंह, विपुल धर द्विवेदी, भूपेंद्र द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह,विद्याकांत जायसवाल, एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   recent visitors 18

सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार सरई पुलिस ने की कार्रवाई, सरपंच मझौली पाठ से महिला मांग रही थी 10 लाख कैश सिंगरौली सिंगरौली  जिले में हनी ट्रेप से जुडे एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। हनी ट्रेप से जुडे दो शातिर महिलायें दो पुरूष के सहारे मझौली पाठ के सरपंच को फसाने और 10 लाख रूपये ऐठने का षड़यंत्र  रच रही थी। जहां सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन करते हुए दो महिलायें समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरई पुलिस को सफलता मिली है। सरपंच से 10 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी। सरई थाना टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया के मुताबिक ग्राम सरपंच मझौली पाठ देवी सिंह ने सरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक रंजना सिंह नाम की महिला फोन से बातचीत कर संबध बनाने को दबाव डालने पर सहमति से संबध बनाने पर अगले ही दिन उक्त महिला एवं उसकी एक भाभी द्वारा मोबाइल पर 10 लाख रुपये मांगने और नही देने पर बलात्कार एवं अपहरण के मामले में फसाने के लिये धमकी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(7) 3(5), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान सरई पुलिस ने विवेचना पीड़ित को फोन कर फसाने वाली लड़की अभिरक्षा में ली गई। पकड़ी गई विमला साकेत निवासी कुर्सा थाना जियावन ने बताया की इसके द्वारा सरई में रहने वाले इम्तियाज अली नाम के व्यक्ति से मिलकर पूरा षड़यंत्र पूर्वक सरपंच मझौली पाठ का मोबाइल नम्बर देकर बात कर अपना असली नाम छिपाकर फसाने एवं इस कार्य में अपनी रिस्ते की बुआ ममता साकेत , फूफा राजकुमार साकेत का भी शामिल होना स्वीकार की। जहां उक्त आरोपियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। टीआई ने आगे बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में धनवान व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें इस प्रकार के प्रकरणों में फसाने की बात स्वीकार की। चारों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।  बुआ-फुफा भी शामिल पुलिस ने जब आरोपी युवती को  दबोचकर पूछताछ करने लगी तो उस दौरान युवती ने अपना असली नाम उजागर की । पहले वह रंजना बन कर उगाही-बगाही ब्लैकमेलिंग कर रही थी और इस ब्लैकमेलिंग में इसकी बुआ व फुफा शामिल थे और पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद युवती ने अपना असली नाम ममता बताई है। सरई पुलिस ने इसी कड़ी से आगे बढ़ते हुए शातिर कथन के अनुसार तीन अन्य आरोपियों को दबोचते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिले में इस तरह का सनसनी खेज मामला पहली बार सामने आने पर लोगबाग जहां तरह-तरह की चर्चाए कर रहे है। वही सरई पुलिस के इस कार्रवाई से लोग जहां खुश है। वही लोगबाग ऐसे फ्र ाड लोगों से बचने के लिए लोग सलाह दे रहे हैं।  जितेंद्र सिंह भदौरिया SHO थाना सरई जिला सिंगरौली।   recent visitors 28