Tuesday, July 7, 2026 6:32 pm

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कुलदीप ने रचिन को बोल्ड किया, वरुण ने यंग को किया आउट

दुबई न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है। 57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। इससे पहले रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। शमी और श्रेयस अय्यर ने रचिन के आसान कैच छोड़े। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे। इससे पहले सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए।   recent visitors 29

हमने कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं, हम घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं: रंधीर जयस्वाल

नई दिल्ली भारत सरकार ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक प्रमुख हिंदू मंदिर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हुए हमले को लेकर विरोध जताया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और स्थानीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमने चेनो हिल्स कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। हम स्थानीय अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और पूजा स्थलों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करें।" कैलिफोर्निया के चेनो हिल्स में स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किए जाने के बाद व्यापक निंदा का सामना करना पड़ा। यह घटना हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ा आघात थी। हिंदू संगठनों में व्यापक गुस्सा संयुक्त राज्य अमेरिका में बीएपीएस के आधिकारिक पृष्ठ ने इस घटना के बारे में कहा कि वे घृणा के खिलाफ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सहानुभूति का पालन हो। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने लिखा, "चेनो हिल्स में एक और मंदिर की अपवित्रता के खिलाफ हिंदू समुदाय दृढ़ता के साथ खड़ा है। चेनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम घृणा को कभी जड़ पकड़ने नहीं देंगे। हमारी सामान्य मानवता और विश्वास यह सुनिश्चित करेंगे कि शांति और सहानुभूति का शासन हो।" यह घटना कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में होने वाले "खलिस्तान जनमत संग्रह" कार्यक्रम से कुछ ही दिन पहले हुई है, जिससे धार्मिक तनावों में वृद्धि को लेकर चिंता जताई जा रही है। उत्तर अमेरिका में हिंदू मुद्दों के लिए काम करने वाली संगठन कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस घटना की निंदा की है। इससे पहले सितंबर में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर को अभद्र भाषा वाले ग्राफिटी से अपवित्र किया गया था, जिसमें "हिंदू वापस जाओ!" जैसे नारे लिखे गए थे। लगभग 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के मेलविल में स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर भी इसी तरह के घृणित संदेशों के साथ हमला किया गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। स्थानीय हिंदू समुदाय ने इन हमलों से घबराते हुए अपनी एकता और ऐसे कृत्यों के खिलाफ दृढ़ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है। recent visitors 52

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

नई दिल्ली 8 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है। आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी धन वर्षा होने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, खिताबी मैच में हार झेलने वाली टीम भी मायूस नहीं लौटेगी। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों पर भी खूब पैसा आईसीसी ने लुटाया है। पहले सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम और दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली साउथ अफ्रीका को 5 लाख 60 हजार-5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 6.9 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी रखी थी। 2017 के टूर्नामेंट के मुकाबले 53 फीसद की बढ़ोतरी इनामी राशि में की गई थी। इसके अलावा आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का हर एक मैच मायने रखता था। ग्रुप फेज के हर एक मैच को जीतने के लिए विजेता टीम को 34 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 30 लाख अतिरिक्त मिलने हैं। इसके साथ-साथ एक लाख 25 हजार यूएस डॉलर टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए भी मिलने वाले हैं। पाचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर की टीमों के लिए भी आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी रखी थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश पांचवें और छठे नंबर पर थीं, जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान सातवें और आठवें नंबर पर रहीं। recent visitors 33

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने भरी पड़ रहा रियायती बिजली और लाड़ली बहना का खर्च

भोपाल भले ही लाड़ली बहना योजना सियासी तौर पर भाजपा सरकार के लिए फायदेमंद रही हो पर यह खजाने पर भारी पड़ रही है। लगभग 19 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष इस एक योजना पर ही व्यय हो रहे हैं। इसी तरह 25 हजार करोड़ रुपये का भार विद्युत कंपनियों को मुफ्त और रियायती दर पर बिजली देने के एवज में अनुदान देने के कारण आ रहा है। स्कूटी, लैपटाप, साड़ी, जूते और कन्यादान जैसी योजनाएं भी सरकार के वित्त प्रबंधन को प्रभावित कर रही हैं। लाड़ली बहनों को सस्ता रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है यानी जिस दर पर वह मिलता है, अंतर की राशि सरकार दे देती है। इसमें भी लगभग 800 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष में करीब 50 हजार करोड़ रुपये सालाना ऐसी योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं।   बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ राज्य का बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये है। जैसे-जैसे बजट का आकार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। कर्ज का कुल भार इस समय चार लाख 22 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, सरकार कर्ज चुकाने की स्थिति में है और एक बार भी ऐसी नौबत नहीं आई जब किस्त देने में चूक हुई हो। यही स्थिति ब्याज अदायगी को लेकर भी है। प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार करोड़ रुपये कर्ज का ब्याज भर रही है। कर्ज का बोझ बढ़ाने में बड़ी भूमिका उन योजनाओं की भी है, जिन्हें मुफ्त की योजना या रेवड़ी कहा जाता है। इसमें लाड़ली बहना योजना प्रमुख है। शिवराज सरकार ने योजना लागू की थी विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन शिवराज सरकार ने योजना लागू की थी। इसमें पहले लाड़ली बहनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए गए और फिर इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया। इस बीच राखी मनाने के लिए 250 रुपये भी दिए गए। इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बाद में वर्तमान मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने की है। संभव है कि बजट में कुछ राशि बढ़ा भी दी जाए। इतना ही नहीं योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर का रिफिल 450 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है यानी इस राशि के ऊपर जो भी राशि लगती है वो सरकार द्वारा अनुदान के रूप में सीधे खाते में जमा करा दी जाती है। सस्ती बिजली में 25 हजार करोड़ से अधिक का भार प्रदेश के एक करोड़ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए अटल गृह ज्योति योजना में सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली देने का प्रविधान है। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को पांच हार्सपावर तक के कृषि पंप के उपयोग पर निश्शुल्क बिजली दी जा रही है। आर्थिक नुकसान होता है उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए भी रियायती दर पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसमें विद्युत वितरण कंपनियों को जो आर्थिक नुकसान होता है, उसकी पूर्ति के लिए विभिन्न विभागों के बजट में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान रखा गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पांच करोड़ से अधिक हितग्राहियों को निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, इसका व्यय केंद्र सरकार उठाती है। स्कूल शिक्षा विभाग मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटाप दे रहा है तो वनोपज संग्रह करने वालों को करोड़ों रुपये लगाकर साड़ी, जूते और पानी की बोतल दी जाती हैं।  recent visitors 37

दिल्ली में सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना का पैसा मिलने में क्यों हो रही देर, समझ लीजिए पूरी बात

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के लिए भाजपा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। सचिवालय में शनिवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि योजना को मंजूरी मिल गई और पैसों का भी इंतजाम हो गया तो फिर खातों में क्यों नहीं डाले गए हैं? दरअसल, यह स्कीम दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए नहीं है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ही साफ कर दिया था कि यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए है। दिल्ली में करीब 72 लाख महिला वोटर्स हैं। सरकार को यह तय करना है कि इनमें से किनको आर्थिक सहायता की आवश्यकता है और किनको नहीं। यानी पहले पहले सरकार को यह तय करना है कि कितनी आमदनी तक वाले परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। नियम और शर्तों को तय करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में चार मंत्रियों की एक कमिटी बनाई गई है। सूत्रों की माने तो महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना के तहत जो पात्रता और शर्ते तय की थीं, उन्हें लेकर सरकार सहमत नहीं थी। नियम और शर्तों को तय करने के अलावा सरकार एक पोर्टल भी बनाएगी जिस पर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना है। रजिस्ट्रेशन के बाद जिन आवेदनों को स्वीकार कर लिया जाएगा उनके खाते में पैसे डाले जाएंगे। नियम और शर्तों को तय करने और रजिस्ट्रेशन में 15-20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले महीने से महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को ही आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यदि बीपीएल को आधार बनाया जाता है तो करीब 17-18 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। क्या बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देकर उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। लाभार्थियों को प्रमाणित करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा। सही महिलाओं तक मदद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के प्रयोग से यह सुनिश्चित होगा कि वित्तीय सहायता केवल उन लोगों तक पहुंचे, जो पात्र हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह का दुरुपयोग रोकने के लिए मजबूत डिजिटल भुगतान तंत्र लागू किया जाएगा। इससे प्रक्रिया सुरक्षित, परेशानी मुक्त और सभी लाभार्थियों के लिए आसानी से सुलभ होगी। recent visitors 39

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आंखों से ब्लाइंड, दुबई से 4 किलो सोना टपाया, किया गिरफ्तार

बेंगलुरु बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति को 3.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उसे 4 मार्च को पकड़ा गया था। आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी कर्नाटक की अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर बेंगलुरु एयर कस्टम अधिकारियों ने इस दृष्टिहीन यात्री को दुबई से आने पर रोका। उन्होंने कहा, "जांच के दौरान उसके शर्ट के नीचे छिपाकर रखा गया 3,995.22 ग्राम सोना पकड़ा गया। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3,44,38,796 रुपये है। उसके खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया गया।" आपको बता दें कि इससे पहले सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (KIA) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। रान्या दुबई से बेंगलुरु पहुंची थीं और उनके पास 14 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं जो एक बेल्ट में छुपाई गई थीं। ये बेल्ट उनके शरीर से बंधी थी। इसके अलावा, उनके पास 800 ग्राम के सोने के आभूषण भी मिले। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारियों को संदेह है कि वह बेंगलुरु हवाईअड्डे के जरिए सक्रिय रूप से संचालित एक सोने की तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं। बार-बार विदेश यात्रा रान्या की बार-बार की गई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इस साल की शुरुआत से उन्होंने 10 से अधिक बार विदेश यात्राएं की थीं। एक अधिकारी ने बताया, "DRI को संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि रान्या लगातार छोटे-छोटे अंतराल में गल्फ देशों की यात्राएं कर रही हैं। इसी कारण उन्हें ट्रैक किया जाने लगा। जब वह सोमवार को दुबई से एमिरेट्स की उड़ान से बेंगलुरु पहुंचीं, तो DRI टीम ने उन्हें रोकने की योजना बनाई।" जांच में पाया गया कि पिछले 15 दिनों में वह चार बार इसी तरह से यात्रा कर चुकी थीं और हर बार एक जैसी वेशभूषा में थीं, जिसमें उनकी बेल्ट छिपी रहती थी। recent visitors 46

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, एक बार फिर रोहित शर्मा हारे टॉस

दुबई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के. recent visitors 52