Sunday, July 5, 2026 1:43 am

15 लाख के इनाम तीन नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण

गरियाबंद गरियाबंद में सक्रिय तीन नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है. लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि नक्सली हथियार समेत समर्पण किया हो. एडीजी विवेकानंद सिन्हा,आईजी अमरेश मिश्रा व सीआरपीएफ के अफसरों की मौजूदगी में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु  ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. इनके साथ दो महिला नक्सली मंजुला उर्फ लखमी और सुनीता उर्फ जूमकी ने आत्मसर्पण किया. तीनों पर 15 लाख के इनाम थे. आत्म समर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से दहशत में आकर और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है. नुआपड़ा डिविजन कमेटी में डिप्टी कमांडर दिलीप ने बताया कि भालू डिगी की घटना के बाद से नक्सली में दहशत है. बड़े नेता भले ना आत्मसर्पण करे लेकिन छोटे नक्सली घबराए हुए हैं. किसी तरह हमें पुलिस का नंबर मिला. भागे-भागे फिर रहे थे. सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन से दबाव बढ़ा है. बार-बार डेरा बदल रहा, खाने-पीने के लिए नहीं मिलता. मुठभेड़ में मुझे गोली लगी थी, पुलिस ने इलाज कराया. बता दें, 20 जनवरी को भालू डिगी मुठभेड़ में  सीसी मेंबर चलपती और डिविजन कमांडर सत्यम गावड़े जैसे नेता समेत सवा 3 करोड़ के 16 नक्सली मारे गए थे. इसके बाद जिले में बिखर चुके नक्सलियों में से महिला और एक पुरुष नक्सली ने ऑटोमैटिक हथियार के साथ आत्मसर्पण किया था. आत्म समर्पित नक्सली अब विकासशील छत्तीसगढ़ की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन जीना चाहते हैं. recent visitors 34

उज्जैन : महाकाल के दरबार में पहुंचे रेमो डिसूजा,भस्म आरती के दर्शन का लाभ लिया

उज्जैन कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और निर्माता रिमो डिसूजा सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय पोशाक पहनकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और दो घंटे की भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहने के साथ ही जय महाकाल का उद्घोष करते हुए भी दिखाई दिए। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वे अब तक 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड उद्योग में सबसे सफल और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर माना जाता है और उन्होंने कई भारतीय कोरियोग्राफरों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम किया है। इसके अतिरिक्त, वह लगातार सात सीज़न के लिए डांस रियलिटी शो डांस प्लस में जज रह चुके हैं। सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के लिए मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सोला और दुपट्टा डालकर नंदी हॉल में प्रवेश किया और यहां पर बाबा महाकाल की जय जयकार करने के साथ बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करते रहे भस्म आरती के दौरान आपने कभी तालियां बजाई तो कभी एक टक बाबा महाकाल के स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान पूजन अर्चन पंडित यश गुरु के द्वारा करवाया गया। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद रेमो डिसूजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं, जो की समय-समय पर महाकाल मंदिर आते ही रहता हूं। आपने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। अन्य मंदिरों में भी इसी मंदिर की तरह दर्शन व्यवस्था होना चाहिए। अच्छे से दर्शन करवाने के लिए मंदिर के पुजारी और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को धन्यवाद भी दिया। अगस्त 2024 में भी महाकाल आए थे रेमो इसके पहले अगस्त 2024 को रेमो डिसूजा सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। अलसुबह होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए थे। बता दें, रेमो पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने यह भी कहा था कि मैंने यहां एक अलग ही अनुभव महसूस किया है। भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन इस तरह से भव्य स्वरूप में होंगे कभी सोचा नहीं था।   recent visitors 51

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंकुर खेल मैदान, भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएँ दीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लगातार सात वर्षों से किया जा रहा है और इसे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चिकित्सकों और वकीलों की टीम भी शामिल हैं।   recent visitors 31

जनसंख्या बढ़ाओ, इनाम पाओ, राज्य के सांसद ने तीसरे बच्चे पैदा होने पर 50 हजार और गाय के इनाम का ऐलान

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के लोकसभा सांसद केलिसेट्टी अप्पला नायडू ने राज्य के लोगों से आबादी बढ़ाने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने विवादित ऑफर देते हुए कहा कि यदि कोई महिला तीसरा बच्चा पैदा करती है तो 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके अलावा यदि तीसरी संतान बेटा हुआ तो फिर एक गाय दी जाएगी। उन्होंने अपने इस विवादित ऑफर का बचाव भी किया और कहा कि राज्य की आबादी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी में आंध्र प्रदेश की आबादी कम होने का खतरा है। इसके अलावा पूरे देश में ही आबादी को बढ़ाने की जरूरत है। बता दें कि भारत आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है। टीडीपी सांसद के इस बयान को उनकी ही पार्टी के कई लोगों ने क्रांतिकारी बताया है। सांसद का यह बयान उस समय आया है, जब तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के राज्य परिसीमन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल तो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ही उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन हुआ तो फिर दक्षिण के राज्यों की हिस्सेदारी का अनुपात घट जाएगा। एमके स्टालिन की पार्टी का कहना है कि फिलहाल तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं, जो घटकर 31 या 30 ही रह जाएंगी। इसी तरह केरल के खाते में 20 की बजाय 12 सीटें ही रह सकती हैं। चंद्रबाबू नायडू भी कह चुके, सिर्फ यूपी और बिहार हैं फायदे में चंद्रबाबू नायडू भी कह चुके हैं कि आंध्र प्रदेश के लोगों को आबादी बढ़ाने की जरूरत है। उनकी यह मांग भी रही है कि सरकार को परिसीमन को फिलहाल रोक देना चाहिए और 1971 के उस फॉर्मूले को लागू रहने देना चाहिए, जिसके आधार पर फिलहाल राज्यों को सीटों का आवंटन हुआ है। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि दक्षिण भारत के राज्यों में लोग बच्चे पैदा कम कर रहे हैं औऱ इसके चलते बुजुर्ग आबादी बढ़ने का संकट है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वर्किंग एज वाले लोग कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बढ़ती उम्र के लोगों की अधिक संख्या होने की समस्या दक्षिण भारत में दिखने लगी है। उत्तर भारत में सिर्फ यूपी और बिहार ही इस मामले में बढ़त में हैं। लेकिन हमारे यहां लोग ज्यादा आबादी को कमजोरी मानते हैं। लेकिन आज यह फायदे की चीज हो गई है।' recent visitors 58

मुख्यमंत्री साय ने वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना

मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देश रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए। इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्थित जलसेन सरोवर में कछुओं को दाना खिलाया और मंदिर परिसर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण हेतु दिशानिर्देश दिए। recent visitors 55

धार में पब्लिक टॉयलेट पर लगे ‘ये औरंगजेब शौचालय है ‘ का पोस्टर, ‘छावा’ फिल्म देखने के बाद युवाओं का अनोखा विरोध

धार 'छावा' फिल्म की कहानी से प्रेरित हो हिंदराज युवा संगठन धार के कुछ युवाओं ने  शहर के त्रिमूर्ति चौराहे स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर "औरंगजेब शौचालय" का पोस्टर चस्पा कर दिया था। साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो भी लगा दिए थे। इन युवाओं ने इसका वीडियो तैयार किया था, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को जानकारी मिली। रविवार की शाम को ही शौचालय से पोस्टर और औरंगजेब के फोटो हटा दिए गए। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सार्वजनिक शौचालय का बदला नाम     हिंदराज युवा संगठन के संस्थापक पंकज जाधव ने बताया कि हमने इसमें कोई गलत काम नहीं किया है। हमें फिल्म 'छावा' के माध्यम से यह जानकारी मिली कि किस प्रकार औरंगजेब ने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे और धार्मिक स्थानों को नष्ट किए थे।     इसी विरोध में हमने धार के त्रिमूर्ति नगर चौराहा स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर औरंगजेब शौचालय नाम का एक पोस्टर लगाया था। इसके साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो लगाए थे, जिससे एक गंदे स्थान पर एक गंदे व्यक्ति का प्रतीक प्रदर्शित किया जा सके।" पुलिस ने हटा दिया पोस्टर उन्होंने आगे कहा कि "हमने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने यह पोस्टर और फोटो हटा दिए। हमारा उद्देश्य यह था कि फिल्म 'छावा' के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। औरंगजेब के कृत्यों के बारे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचे।" इसी विरोध में, हमने धार के त्रिमूर्ति नगर चौराहा स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर औरंगजेब शौचालय नाम का एक पोस्टर लगाया था। इसके साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो लगाए थे, ताकि एक गंदे स्थान पर एक गंदे व्यक्ति का प्रतीक प्रदर्शित किया जा सके।' उन्होंने आगे कहा- 'हमने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने हटाए पोस्टर इसके बाद पुलिस ने यह पोस्टर और फोटो हटा दिए। हमारा उद्देश्य यह था कि फिल्म 'छावा' के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए और औरंगजेब के कृत्यों के बारे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचे। recent visitors 56

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर,  छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "छावा" को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल  ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों श्रीमती सारिका गेडेकर व श्रीमती मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर, श्री उमेश घोड़मोड़,  श्रीमती सारिका गेडेकर, श्रीमती मनिषा बारसे,  श्री दिलीप गेडेकर,  श्री हेमराज,  श्री प्रेम बोहरे, श्री वासुदेव फुंडे, श्रीमती रागिणी गेडेकर, श्रीमती संगिता भंडारकर, श्रीमती रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 45