Sunday, July 5, 2026 2:52 am

भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन की कार्यवाही विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के साथ शुरू हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और गर्भगृह में धरने पर बैठ गए. इस हंगामे के बाद स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया. सदन में हुए निलंबन कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने तुरंत कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में जारी है, जिसमें सभी कांग्रेस विधायक मौजूद हैं. इस बीच मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षी विधायकों को मनाने पहुंचे, लेकिन कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया. भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ते रहेंगे : उमेश पटेल इस बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है, कोई भी विधायक सदन में प्रश्न उठाता है तो उसके यहां ईडी भेज देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल उठाए थे और दो दिन बाद उन पर ईडी की कार्रवाई हो गई. उमेश पटेल ने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई कवासी लखमा के खिलाफ भी की गई थी. भाजपा सरकार सदन में सवालों उठाने वालों की जुबान बंद करना चाहती है. कोई भी विधानसभा में प्रश्न उठाएगा उस पर कार्यवाही होगी. बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है.उन्होंने कहा कि भाजपा रूपी अंग्रेजों से लड़ाई जारी रहेगी. recent visitors 63

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल

भोपाल मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट "क्वीन्स ऑन द व्हील" के दूसरा संस्करण का समापन सोमवार 10 मार्च 2025 को, पर्यटन निगम की इकाई केरवा रिसोर्ट, भोपाल में हुआ। इस बाइकिंग टूर का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, कला-संस्कृति और धरोहर के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित करना था। इस बाइकिंग टूर में देश और प्रदेश की 25 से अधिक महिला बाइकर्स ने भाग लिया, जिन्होंने सांची, चंदेरी, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली, दतिया, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर, सागर, उदयगिरि, भोजपुर और भीम बैठका जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों से होते हुए 1400 किलोमीटर की दूरी तय की। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबन्ध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी  ने इस अवसर पर कहा, “इस अभियान का उद्देश्य न केवल मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना भी था” इन महिला बाइकर्स ने ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, मितावली, पडावली,  बटेश्वर, दतिया पर भ्रमण किया एवं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में लाईट एण्‍ड साउण्‍ड शो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय का भी अनुभव भी किया, इसके साथ ही इन महिला बाइकर्स ने विश्‍व धरोहर सांची स्‍तूप, उदयगिरि की गुफाएं, चंदेरी के पास प्राणपुर विलेज़ में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज एवं हैण्‍डलूम कैफे का अनुभव किया। इस आयोजन से महिलाओं को विभिन्न पर्यटक स्थलों पर भ्रमण करने का मौका मिला एवं इन महिला बाइकर्स ने मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सुंदरता को प्रदर्शित भी किया साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षा के संदेश को भी बढ़ावा दिया। recent visitors 33

थाना कोतवाली अनूपपुर में शान्ति समिति बैठक का आयोजन

अनूपपुर    जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सोमवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी होलिका दहन धुरेड़ी, रंग पंचमी, चेट्री चंड्र उत्सव,  गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, श्री रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिहं, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर भूपेन्द्र सिहं, जेई अनूपपुर मनीष जोशी, श्री शैलेन्द्र सिहं, श्री प्रदीप मिश्रा, पार्षदगण रियाज अहमद, गुड्डा सोनी, पंकज मिश्रा, सियाराम राठौर, सदर लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम रमेश लालवानी, करतार सिहं, सरपंच ग्राम पोड़ी कमल सिहं, होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकगण, श्री हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम के आयोजकगण, शिव मारूती युवा संगठन के सदस्य, डी.जे. एवं साउण्ड सिस्टम संचालकगण, मीडिया बंधु नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कोटवार बंधु सहित करीब 100 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए । बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको ने पर्वो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु, जुलूस के दौरान सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, पर्वो के जुलुस में महिला बल के साथ पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया। होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग कर आम नागरिको को परेशान किये जाने वालो पर कार्यवाही हेतु सुझाव दिया गया।     आगामी पर्वो को शान्ति पूर्वक मनाये जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक होलिका प्रतिमा को ऐसे स्थान पर रखे जिससे यातायात एवं आम लोगो का आना जाना बाधित न हो साथ ही बिजली के तारो से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होलिका का दहन किया जाये। समय पर होलिका दहन किया जाये। माननीय न्यायालय के गाईडलाईन के अनुसार बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर रात्रि 10.00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न किया जाये एवं रात्रि 10.00 बजे के पूर्व केवल दो साउण्ड बाक्स के साथ ही धीमी आवाज में साउण्ड सिस्टम का प्रयोग किया जायें। फूहड़ एवं अश्लील गाने न बजाये जाये। कार्यक्रम के आयोजन के लिए किसी प्रकार की अवैध चन्दा वसूली नहीं किया जाये। होली के पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। होली के दिन असुरक्षित नदी, नाले एवं बावड़ी में नहाते समय विशेष सावधानी रखी जाये। सोशल मीडिया में धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाले मैसेज या पोस्ट नहीं डाले जाये न ही ऐसे मैसेज व पोस्ट को फारवर्ड किया जाये। बैठक में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिको पुलिस एवं प्रशासन द्वाbरा नगर में शान्ति की परम्परा को बनाये रखते हुए आगामी सभी पर्वो को मिल जुलकर शान्ति पूर्वक मनाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। recent visitors 48

अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गई सच्चाई

 अयोध्या  यूपी के अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत का मामला चर्चा में है। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। दूल्हे ने दुल्हन की रात 12 बजे के करीब गला दबाकर हत्या की थी। दुल्हन की मौत के आधे घंटे बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की मौत की वजह अभी भी रहस्य है। मामला थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक परिवार में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं, जब सुहागरात पर ही दूल्हा और दुल्हन दोनों की मौत हो गई। 7 मार्च को इनकी शादी थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात के दौरान ही दूल्हे और दुल्हन की मौत हो गई। घर पूरा सजा हुआ था। परिवार के लोग प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह जब 7 बजे दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई। शादी के ठीक अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप का शव छत के हुक से लटका मिला, जबकि दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है और यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर वो कौन सी वजह होगी कि एक शख्स ने अपनी सुहागरात पर ही पहले पत्नी को मार डाला और फिर खुद को फांसी लगा ली। recent visitors 62

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश

सावधानी और सतर्कता रखें वाहन चालक, नींद और आराम का ध्यान रखना भी जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने  मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता दी जाएगी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के उपनी गांव के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि देर रात पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का प्रबंध किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना भी की। उल्लेखनीय है कि मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की रविवार को देर रात हुई भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया में जारी संदेश के माध्यम से वाहन चालकों से वाहन सावधानी से चलाने, सड़कों पर आवश्यक सावधानी व सतर्कता रखने और अपने आराम व नींद का ध्यान रखते हुए वाहनों के संचालन की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं से कई परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं।   recent visitors 58

होली पर भगदड़ रोकने को रेलवे की जबरदस्‍त तैयारी, 1450 स्‍पेशल ट्रेनें, स्‍टेशनों पर अस्‍थाई होल्डिंग एरिया…

नईदिल्ली महाकुंभ के बाद होली के मद्देनजर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे कमर कस ली है। इस बीच  रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने होली के त्योहार के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त ट्रेनों के बारे में जानकारी दी।   होली के अवसर पर 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना दिलीप कुमार ने कहा कि देश में होली का त्योहार बहुत खास है। इस त्योहार पर लोग भारी संख्या में अपने-अपने घर जाते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने तैयारी की है। इस साल होली के अवसर पर हमने 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों से चलेंगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, अहमदाबाद जैसी जगहों से भी ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। पिछले साल हमने देखा कि होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाते हैं। इसी पैटर्न के आधार पर हमने ट्रेनों की योजना बनाई है। दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे। होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है। 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था होली को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा हम अपने सोशल मीडिया साइट्स पर भी रोजाना विभिन्न ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने आगे का कि होली के दौरान हमने सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसमें हम जनता के सहयोग की भी अपेक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है। पिछले पैटर्न के आधार पर रूट किए निर्धारित पिछले साल होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश गए थे. इसी पैटर्न के आधार पर ट्रेनों की योजना बनाई है. दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे. होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं. सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं. इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है. अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. होली के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है. दिलीप कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है. recent visitors 41

‘लाफ्टर शेफ्स’: अभिषेक को नहीं मिली रुबीना तो शो से बाहर!

मुंबई 'लाफ्टर शेफ्स' का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में हंसाने का सिलसिला जारी है। कृष्णा अभिषेक से लेकर अब्दु रोजिक, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और एल्विश यादव, सभी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इसका एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक शो छोड़कर जा रहे हैं। और भारती उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा रही हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' के नए प्रोमो में भारती सिंह शो में एक नए ट्विस्ट की बात कर रही हैं। वह सभी कंटेस्टेंट्स को बता रही हैं कि सभी की जोड़ियों को तोड़ा जा रहा है। सबको अलग किया जा रहा है। ये सुनकर सभी चिल्लाने लगते हैं कि वह ऐसा न करें। साथ ही अभिषेक ऐसी डिमांड रखते हैं, जो पूरी नहीं होती और उसके बाद वह शो से जाने लगते हैं। प्रोमो में अभिषेक, भारती से कहते हैं कि उनकी जोड़ी रुबीना के साथ बना दी जाए। जिस पर भारती कहती हैं कि रुबीना को एल्विश मिलते हैं, जिस पर अभिषेक रूठते हुए शो छोड़कर जाने लगते हैं। वह दरवाजा खोलते हैं तो भारती कहती हैं, 'वो दरवाजा है बाहर जाने का।' कृष्णा भी कहते हैं, 'अभिषेक जा रहा है, बिलकुल याद नहीं आएगा।' अब्दू रोजिक ले रहे हैं 'लाफ्टर शेफ्स' से ब्रेक बीच में खबर आई थी, अब्दू रोजिक शो छोड़कर जाने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं। लेकिन 'पिंकविला' के मुताबिक, अब्दु ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया है। क्योंकि वह परिवार के साथ रमजान महीने में रहना चाहते हैं। और ईद के बाद 1 अप्रैल से शो की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। recent visitors 82