Sunday, July 5, 2026 3:53 am

अरिजीत सिंह और DJ मार्टिन गैरिक्स को साथ देख जनता गदगद, फैंस बोले- कोई दिखावा नहीं

मुंबई बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल हो जाते हैं और उनकी सादगी के तो सभी वैसे ही कायल हैं। अरिजीत एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी वर्ल्ड फेमस डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ एक फोटो वायरल हुई है। ये तस्वीर देखकर फैंस का दिल जोरों से धड़क उठा है, क्योंकि सभी अनुमान लगा रहे हैं कि वे साथ में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स भी यही कह रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने एंजल्स फॉर ईच अदर' नाम के एक गाने के लिए टीम बनाई है। इसका BTS वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाने के लिए रिकॉर्डिंग और रिहर्सल कर रहे हैं। पर सभी का ध्यान अरिजीत के घर पर गया है। अरिजीत सिंह और DJ Martin Garrix ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गाने की झलक दिखाते हुए एक BTS वीडियो पोस्ट किया। रील में उन्हें एक साथ गाने के लिए रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें 'एंजल्स फॉर ईच अदर' गाने की कुछ लाइन्स भी सुनने को मिलती हैं। ये गाना इंग्लिश और हिंदी मिक्स लग रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, 'एंजल्स फॉर ईच अदर' अरिजीत सिंह के साथ जल्द ही आपके होंगे..।' अरिजीत सिंह के घर डीजे मार्टिन ने की रिहर्सल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्टिन सिंगर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में स्थित घर पहुंचे हैं। इसमें अरिजीत के घर की अंदर से झलक देखने को मिल रही है। फैंस का कहना है कि घर में कोई तामझाम नहीं है। फैंसी आइटम नहीं है। लग्जरी नहीं है। इतना फेमस और अमीर होने के बाद भी अरिजीत बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। इस वीडियो में दोनों घर के अलग-अलग हिस्से में रिहर्सल करते दिख रहे हैं। सादगी देख फैंस हुए मुरीद एक फैन ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के घर को देखिए! कितने अच्छे और सरल व्यक्ति हैं। आप अपने हीरो को ऐसे ही देखना चाहते हैं, सरल, व्यावहारिक और फिर भी बेहद सफल। कोई ड्रामा नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस 1000% पॉजिटिव वाइब्स।' एक और फैन ने लिखा, 'उनकी सादगी की प्रशंसा करता हूं। इस गाने का इंतजार नहीं कर सकता!' एक और ने लिखा, 'इस घर की सादगी और सामने आ रही प्रतिभा एक पूर्ण प्रेरणा है।' साल 2011 में मिली थी सक्सेस अरिजीत 37 साल के हैं। वो प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 2005 में 'फेम गुरुकुल' शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2011 में 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से उन्हें पहचान मिली। उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्मश्री से नवाजा है। हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, गुजराती और असमिया भाषाओं में भी गाने गाए हैं। अरिजीत सिंह की नेट वर्थ caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत की नेटवर्थ 65 करोड़ रुपये बताई जाती है। वो हर महीने 50 लाख से ज्यादा कमाई करते हैं। वो फिल्मों में गाने के लिए 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं। एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। recent visitors 99

भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बोले- यह बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध

रायपुर भूपेश बघेल के घर ED छापे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel के यहां ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है. भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित ढर्रा बन चुका है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने और धमकाने वाली राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है, जो लोकतंत्र के लिए भी खतरा साबित हो रही है. कांग्रेसजन इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार है.     छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी के यहाँ ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है।     भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित…     — Sachin Pilot (@SachinPilot) March 10, 2025 बता दें,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे. recent visitors 49

Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू , 3D-प्रिंटेड होगा फ्रेम

नई दिल्ली Xiaomi की 15 सीरीज फाइनली लॉन्च हो चुकी है। 11 मार्च से फोन की सेल का आगाज होने वाला है। इस बीच Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी ये जल्दबाजी होगा कि Xiaomi 16 पर चर्चा हो रही है। लेकिन अफवाहों का बाजार तेज हो चुका है। फोन के डिजाइन को लेकर नया दावा किया गया है। साथ ही इस बार फोन का डिजाइन काफी अलग हो सकता है। क्योंकि इसमें काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Ming-Chi Kuo ने X पर इसको लेकर नया दावा कर दिया है। Xiaomi 16 Pro में होगा 3D-प्रिंटेड फ्रेम? एक नई लीक के मुताबिक, Xiaomi 16 Pro में 3D प्रिंटेड फ्रेम दिया जा सकता है। यह जानकारी TF Securities International के विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने X पर शेयर की है। Kuo के अनुसार, Xiaomi 16 Pro में मेटल मिड-फ्रेम होगा, जिसे चाइनीज सप्लायर Bright Laser Technologies की 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया जाएगा। 3D प्रिंटिंग से फोन को क्या फायदा होगा? Kuo का कहना है कि 3D-प्रिंटेड फ्रेम का हल्का और खोखला डिजाइन फोन के वजन को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे थर्मल परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी, यानी फोन अधिक हीटिंग के बिना लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देगा। खास बात यह है कि इससे फोन की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 3D प्रिटिंग के सामने कुछ चुनौतियां भी देखने को मिल सकती हैं- हालांकि, 3D प्रिंटिंग तकनीक इतनी आसान नहीं है। इसे लेयर वाइज बनाया जाता है, जिससे प्रोडक्शन के मेकिंग में ज्यादा टाइम लगता है। साथ ही ये टेक्नोलॉजी थोड़ी महंगी भी साबित होती है। क्योंकि इसकी मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी की कीमत भी ज्यादा होती है। पहले भी हुआ था 3D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 3D-प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम्स पहली बार नहीं आ रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में, Sharp ने mova SH251iS नामक पहला ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया था। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी कुछ समय के लिए थी और सिर्फ कुछ स्पेशल एंगल्स पर ही वर्क करती थी। अभी टेक्नोलॉजी काफी आगे जा चुकी है। उदाहरण के लिए, ZTE Nubia Pad 3D जैसे डिवाइसेस में बिना चश्मे के 3D डिस्प्ले दिए जा रहे हैं। 3D प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम कब तक आ सकते हैं? हालांकि, 3D-प्रिंटेड फ्रेम्स को अपनाने में समय लग सकता है। यह टेक्नोलॉजी उतनी जटिल नहीं है जितनी ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले बनाना, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में लाने के लिए कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं। recent visitors 526

ईडी की छापेमारी पर राजनीतिक हलचल तेज, डिप्टी सीएम बोले – भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए

रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ED की छापेमारी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। जांच चल रही है, भूपेश बघेल के करीबी लोगों की घोटाले में प्रत्यक्ष भूमिका दिखी है. वो गिरफ्तार भी हैं उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है, ये ED की जांच के कारवाई का हिस्सा है. अगर भूपेश बघेल ने कुछ नहीं किया है, उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, तो उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है. किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे. recent visitors 50

Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू, Pixel 8a हुआ सस्ता

मुंबई Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। Google Pixel 9 सीरीज का ही ये पार्ट होने वाला है। इसमें चार नए मॉडल आएंगे, इसमें फोल्डेबल ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। खास बात है कि इस फोन में कई खास फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। Google ने इसके बाद Pixel 8a की कीमत कम कर दी है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो चलिये आपको भी बताते हैं- Google Pixel 8a ने यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन पर शानदार डील लेकर आया है, जिससे आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Pixel 8a पर भारी छूट! फिलहाल, Google Pixel 8a को Flipkart पर 52 हजार 999 रुपए की लिस्टेड कीमत पर बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी इस पर 28% का भारी डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद आप यह स्मार्टफोन सिर्फ 37 हजार 999 रुपए में खरीद सकते हैं। Google के इस फोन पर HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 3 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 36 हजार 950 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर आपको 13 हजार रुपए की भी एक्सचेंज छूट मिलती है, तो Pixel 8a सिर्फ 24 हजार 999 रुपए में मिल सकता है। Google Pixel 8a के फीचर्स स्मार्टफोन में मजबूत प्लास्टिक बैक और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है। यह फोन 4nm Google Tensor G3 चिपसेट पर चलता है, जो 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए 64MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं, तो Flipkart का यह ऑफर बेहतरीन डील साबित हो सकता है। recent visitors 70

POCO M7 5G का एयरटेल एडिशन लॉन्‍च

मुंबई  POCO M7 5G स्‍मार्टफोन को पिछले सप्‍ताह भारत में लॉन्‍च किया गया था। अब कंपनी ने इसका एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन का मतलब है कि फोन में सिर्फ एयरटेल की सिम काम करेगी। जो यूजर्स एयरटेल का प्रीपेड या पोस्‍टपेड कनेक्‍शन यूज कर रहे हैं, उनके लिए यह फोन एक अच्‍छी डील साबित हो सकता है, क्‍योंकि इसके प्राइस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल से कम रखे गए हैं। याद रहे कि किसी और नेटवर्क जैसे- वीआई या जियो के साथ यह फोन काम नहीं करेगा। स्‍मार्टफोन की कीमत POCO M7 5G एयरटेल ए‍क्‍सक्‍लूसिव एडिशन के दाम 9249 रुपये रखे गए हैं। हालांकि यह कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर है और POCO M7 के स्‍टैंडर्ड मॉडल से कम है। उस फोन को 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इस फोन को होली से ठीक पहले 13 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे से फोन की सेल स्‍टार्ट हाेगी। इस फोन को भी तीन कलर्स- मिंट ग्रीन, स्‍टैन ब्‍लैक और ओशियन ब्‍लू में लाया गया है। फोन में ऐसी कई खूबियां होने का दावा है, जो आमतौर पर इस प्राइस कैटिगरी में नहीं मिलतीं।  स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स एयरटेल एडिशन वाले POCO M7 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। कंपनी क्‍लेम कर रही है कि इस सेगमेंट में इतने बड़े डिस्‍प्‍ले वाला फोन नहीं मिलता। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। फोन में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट की ताकत दी गई है, जो इसे 5जी नेटवर्क का सपोर्ट ऑफर करती है। यह चिपसेट एंंट्री लेवल और शुरुआती मिड-रेंज फोन्‍स के लिए बनाया गया है। फोन के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल वाले ही हैं। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करती है। रेडमी और पोको के ज्‍यादातर फोन्‍स में अभी तक एंड्रॉयड 15 की एंट्री नहीं हो पाई है, जबकि गूगल ने एंड्रॉयड 16 की तैयारी कर ली है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव पोको एम7 5जी में 5G, 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। recent visitors 75

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था आने वाले पाँच साल में बजट को दुगना करेंगे और हम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे

 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए काम और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की है। अभिभाषण के माध्यम से उन्होंने सरकार की नीति और नीयत का रोडमैप दिया है, उसके लिए वो सदन के नेता होने के नाते धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला बजट सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि आज ही शिवपुरी में मध्यप्रदेश के 9वें माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ हो रहा है और इससे पर्यटन की नई संभावनाओं का उदय होगा। सीएम ने कहा कि हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद हम सपनों का मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ बजट सत्र मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि “मार्च 2024 में उज्जैन से शुरू रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन तक मध्यप्रदेश को ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान की है। प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में ₹224 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से 8631 गांव जुड़े हैं, जिनकी लंबाई 19,472 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जनजाति वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 लाख का निर्माण प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से 11 लाख 89 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन के नेता होने के नाते राज्यपाल के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कल अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और बारह मार्च को सरकार का जवाब आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि  आने वाला बजट सबकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमारी सरकार अभी तक के बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पर्याप्त धनराशि के साथ बजट लाएगी, जिसमें वो संकल्प भी दिखाई देगा जिसमें हमने कहा था कि पाँच साल में हम अपने बजट को डबल करेंगे।” बता दें कि 12 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा सत्र 24 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 9 बैठकें होंगी। recent visitors 51