Friday, July 3, 2026 2:59 pm

जीरो कार्बन उत्सर्जन और ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र : मंत्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब युवा, अन्नदाता और नारी (जीवायएएन) पर ध्यान के मंत्र पर फोकस के साथ ही धर्म और अध्यात्म की धरोहर को संरक्षित करने वाला है। मंत्री शुक्ला ने बजट में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 7132 करोड़ रुपए एवं कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत 447 करोड़ रुपए का प्रवाधान किये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से किसान और आम नागरिक अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनेंगे। परिणामस्वरूप वर्ष 2047 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन और ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य की प्राप्ति में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान कर सकेगा। मंत्री शुक्ला ने कहा कि बजट में श्रीकृष्ण पाथेय योजना के साथ राम पथ गमन योजना के लिए भी समुचित राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सर्व-सुविधायुक्त वैचारिक अध्ययन केंद्र के रूप में गीता भवन बनाए जाने के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय का भी स्वागत किया है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि इस बजट में फिर एक बार सरकार ने जनता पर बिना कोई कर लगाए बजट राशि को बढ़ाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह बजट आने वाले वर्षों में समृद्ध मध्यप्रदेश के साथ विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।   recent visitors 28

चहल संग ‘अफेयर’ ने बनाया पॉपुलर, स्टार बनीं RJ महवश, इंस्टा पर बढ़े फॉलोअर्स

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरों ने हलचल मचा दिया है. इन तस्वीरों में चहल आरजे महवाश के साथ नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनकी एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर लाइफलाइट बटोरी है. गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा कुछ ही समय पहले अलग हुए हैं और इसके बाद से ही दोनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘महिलाओं को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है.' ये पोस्ट जल्द ही वायरल होने लगा और लोग इसे चहल के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखने लगे. धनाश्री इसके पहले भी इमोशनल पोस्ट कर चुकी हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मैं इतनी आसानी से टूटने वाली नहीं हूं. इसे भी चहल से जोड़कर देखा गया था. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, बावजूद इसके ये शादी टिक नहीं पाई और महज चार सालों में टूट गई. इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरों ने हलचल मचा दिया है. इन तस्वीरों में चहल आरजे महवाश के साथ नजर आ रहे हैं.   recent visitors 31

गोल्ड स्मगलिंग: रान्या राव की जमानत पर कोर्ट आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित

बेंगलुरु बेंगलुरु हवाई अड्डे पर करीब 14 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रन्या राव ने बुधवार को अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि उन्हें "नींद के अधिकार" से वंचित रखा गया। रन्या की गिरफ्तारी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा की गई थी, जब वह दुबई से बेंगलुरु लौट रही थीं। इस मामले ने कर्नाटक में खासी सुर्खियां बटोरी हैं, खासकर इसलिए क्योंकि रन्या एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सौतेली बेटी हैं।रान्या राव की जमानत पर कोर्ट आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित . "महिला होने के बावजूद आराम नहीं दिया गया" रान्या राव की वकील किरण जावली ने अदालत में कहा कि 3 मार्च की शाम से 4 मार्च की सुबह 7 बजे तक तीन बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राव को "महिला होने के बावजूद" आराम करने या सोने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले, सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान राव ने दावा किया था कि हिरासत में उनसे दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाया गया। सोशल मीडिया पर उनकी सूजी हुई आंखों और चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया। हालांकि, गिरफ्तारी मेमो में पहले से ही उनकी आंखों के नीचे चोट के निशान दर्ज थे। रन्या के वकील ने विशेष अदालत में तर्क दिया कि उनकी मुवक्किल को गिरफ्तारी के बाद उनके अधिकारों की जानकारी नहीं दी गई और पूछताछ के दौरान उन्हें नींद से वंचित रखा गया। वकील ने यह भी दावा किया कि रन्या का बयान "स्वैच्छिक नहीं" था और डीआरआई द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। गिरफ्तारी घोषणा का दस्तावेज गायब है। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 102 के तहत तुरंत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि रन्या के बयान को सबूत के तौर पर स्वीकार न किया जाए। इसके अलावा, यह तर्क भी दिया गया कि "महिलाओं को हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी जमानत मिल रही है," तो रन्या को भी राहत दी जानी चाहिए। "फंसाई गई हैं" रन्या ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह "फंसाई गई हैं" और उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। हालांकि, उनके आधिकारिक बयान में उन्होंने सोने की छड़ों की मौजूदगी को स्वीकार किया था, जिससे जांच में विरोधाभास पैदा हुआ है। डीआरआई ने उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है और उनकी संचार रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अदालत ने रन्या की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है और डीआरआई को जांच के लिए और समय दिया गया है। इस बीच, रन्या के दोस्त तरुण राजू को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो बेंगलुरु के एक बड़े होटल मालिक के पोते हैं। यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है, जिसमें विपक्षी दल बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर "प्रभावशाली लोगों को बचाने" का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? 3 मार्च को दुबई से लौटने पर रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से 14.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिन्हें कमर और पैरों के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया था। छापेमारी में उनके घर से 2 करोड़ रुपये मूल्य का अतिरिक्त सोना और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या राव ने पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा की थी, और पिछले एक साल में 27 बार विदेश गई थीं। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं और प्रति किलोग्राम सोने की तस्करी के लिए 5 लाख रुपये तक कमीशन लेती थीं। सौतेले पिता ने किया किनारा रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी रामचंद्र राव ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, "मैं इस खबर से स्तब्ध और निराश हूं। मेरी रान्या से शादी के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई, और मुझे उसके पति जतिन हुक्कर के व्यवसाय की कोई जानकारी नहीं है।" हालांकि, कर्नाटक सरकार ने उनके खिलाफ अलग से जांच के आदेश दे दिए हैं। recent visitors 34

पीएम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 56 प्राथमिक, 5 सैकेंडरी स्कूल और 119 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का चयन किया

धर्मशाला पीएम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने संसद में लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को बताया कि पीएम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 56 प्राथमिक, 5 सैकेंडरी स्कूल और 119 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों और केन्द्र शासित राज्यों द्वारा संचालित 14,500 स्कूलों की ढांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों को नैशनल एजुकेशन पाॅलिसी-2020 के अन्तर्गत मॉडल स्कूल स्थापित करने का प्रावधान किया गया है जोकि बच्चों को खुशनुमा माहौल में उच्च क्वालिटी शिक्षा प्रदान करेंगे। जयंत चौधरी ने बताया कि पीएम श्री योजना के अन्तर्गत कुल 27,360 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिसमें से केन्द्र सरकार 18,128 करोड़ और राज्य सरकारें 9,232 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी की अदायगी करेंगी। योजना के अन्तर्गत स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी और आईसीटी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है तथा बच्चों को पाठ्यक्रम चयन करती बार बेहतर विकल्प प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत शिक्षा को मातृभाषा में प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि छात्रों और शिक्षकों में बीच भाषा के अवरोधों को खत्म किया जा सके।   recent visitors 35

मंत्री विजयवर्गीय ने आज प्रस्तुत बजट का किया स्वागत

मंत्री विजयवर्गीय ने आज प्रस्तुत बजट का किया स्वागत नगरों के सुनियोजित विकास के लिये वचनबद्ध है राज्य सरकार भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिये प्रस्तुत किये गये बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नगरों के सुनियोजित विकास के लिये वचनबद्ध है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा ‍कि सिंहस्थ-2028 को पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। विभाग के बजट में सिंहस्थ की तैयारी के लिये 2 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। विभागीय बजट की राशि को बढ़ाते हुए बजट में वर्ष 2025-26 के लिये 18 हजार 715 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हुई सेवाएँ प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जायेगी।   recent visitors 18

इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर की बेटी ने पंखे से लटक करे कर ली आत्महत्या

कोरबा एसईसीएल गेवरा में इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर सीताराम साहू की बेटी रोशनी साहू (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय रोशनी घर पर अकेली थी, जबकि उसेके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च मंगलवार को घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे पिता-बेटी के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। शाम को जब सीताराम साहू घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया, जहां कमरे में रोशनी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को उतारकर एनसीएच अस्पताल गेवरा के मर्चुरी भेज दिया। इस घटना से कॉलोनी में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि रोशनी की शादी करीब तीन-चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद रोशनी साहू अपने ससुराल से मायके आ गई थी और माता-पिता के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि रोशनी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और वह परेशान रहती थी। कई बार घर वालों ने पारिवारिक बैठक करके समझने की भी कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वहीं इस घटना के बाद से रोशनी काफी परेशान रहा करती थी। घटना के बाद परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है रोशनी ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्महत्या कदम उठाया है। यह उनके भी समझ से परे है। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, परिजनों का बयान दर्ज किया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 22

उद्यमिता से पोषण तक महिलाओं की समृद्धि का संकल्प है बजट 2025-26 : मंत्री सुश्री भूरिया

उद्यमिता से पोषण तक महिलाओं की समृद्धि का संकल्प है बजट 2025-26 : मंत्री सुश्री भूरिया कुल 27 हजार 147 करोड़ का बजट प्रावधानित भोपाल महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट को महिलाओं की समृद्धि का संकल्प बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 27 हजार 147 करोड़ का बजट प्रावधानित किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि 'यत्र नारियस्तू पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता' की भावना को आत्मसात करते हुए सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, किसानों और नारी शक्ति पर केन्द्रित है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिये 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना' योजना में वर्ष 2025-26 में 18 हजार 669 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। 'लाड़ली लक्ष्मी' योजना में 1183 करोड़, आंगनवाड़ी सेवाएं (सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0) में 3729 करोड़ रूपये और 'विशेष पोषण आहार' योजना में 1166 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि इस वर्ष बजट में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के लिये 350 करोड़ रूपये और पोषण अभियान (एनएनएम) में 223 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। नॉन इन्स्टीट्यूशनल केयर स्पॉनसरशिप, फॉस्टर के तहत 144 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। समेकित बाल संरक्षण योजना में 124 करोड़ रूपये का प्रावधान इस वर्ष किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि इस बजट में महिलाओं और बच्चों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार का यह प्रयास न केवल सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा बल्कि प्रदेश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।   recent visitors 21