25 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, मृतक के परिजनों ने मजदूरों के साथ किया प्रदर्शन

कोरबा दो दिन पहले कुसमुंडा खदान में 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं आज मृतक के परिजनों ने मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रबंधन ने मुआवजा राशि दी. वहीं मजदूरों ने कंपनी पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे काम कराए जाते हैं. जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को कोल वाशरी के M.P.T K.D.I कंपनी में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 26 वर्षीय मजदूर किशन कुमार कोल शिफ्टिंग के ऊपर वेल्डिंग का काम कर रहा था. इस दौरान वह 25 फीट ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई. प्रबंधन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था, जिसके बाद परिजन शव लेने पहुंचे और गुस्साए मजदूरों के साथ कंपनी की लापरवाही को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं. बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि मृतक किशन कुमार बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के वेल्डिंग कर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. यही नहीं, अन्य कई मजदूर भी बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरा काम कर रहे थे, जिससे कंपनी की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. मजदूरों का कहना है कि संबंधित विभाग सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है और जब तक किसी की जान नहीं जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती. आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं कंपनी ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. recent visitors 33

कोच राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम! पैर बुरी तरह चोटिल, फिर भी नहीं छोड़ा टीम का साथ

मुंबई  दिग्गज राहुल द्रविड़ की महानता ने सभी का दिल जीत लिया है. एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इंजर्ड हुए लेकिन उन्होंने इसके बावजूद बैसाखी से साथ प्रैक्टिस सेशन को अटेंड कर सभी का दिल जीत लिया है. टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया. युवओं से की बातचीत द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखेय. बैसाखियां हाथ में लेकर बैसाखी द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा, 'मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी । वह चोट से उबर रहे हैं और जयपुर में टीम से जुड़ेंगे.' राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें द्रविड़ अपने बाएं पैर पर प्लास्टर पहने हुए दिखाई दे रहे थे। फ्रेंचाइजी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जिन्हें बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई थी, अब ठीक हो रहे हैं और आज जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। राहुल द्रविड़ के जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बैशाखी के सहारे चल रहे हैं, लेकिन अपने खिलाड़ियों को कोचिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ के ट्रेनिंग के लिए आने का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो हाथ में बैसाखी लिए बैठे हैं और पूरे सत्र का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स से द्रविड़ का पुराना रिश्ता बता दें कि राहुल द्रविड़ ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू से की थी, लेकिन 2011 से लेकर 2015 तक वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। बैशाखी के सहारे टीम को प्रशिक्षण दे रहे द्रविड़ को देखकर फैंस हैरान हैं और वो दिग्गज क्रिकेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने पहले कभी चोटिल कोच को इस तरह मेहनत करते नहीं देखा। कैसे लगी थी चोट? द्रविड़ को पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ ग्रुप वन डिविजन टू सेमीफाइनल में जयानगर क्रिकेटर्स के खिलाफ विजया क्रिकेट क्लब के लिये खेलते समय चोट लगी थी. लेकिन इसके बावजूद आईपीएल 2025 से पहले वह टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में दिखे. कब से शुरू होगा आईपीएल? टीम इंडिया में हेड कोच का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ फ्री हो गए थे. द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की. जिसके चलते उनकी आईपीएल में डिमांड बढ़ गई. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपनी टीम का हेड कोच नामित किया.  recent visitors 36

मऊगंज में नई ई-ऑफिस व्यवस्था में सभी फाइलें कंप्यूटर पर संभाली जाएंगी

मऊगंज मऊगंज जिले में डिजिटल युग की नई शुरुआत हो रही है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस बनाया जाएगा। कलेक्टर की उपस्थिति में  कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया गया। नई ई-ऑफिस व्यवस्था में सभी फाइलें कंप्यूटर पर संभाली जाएंगी। कार्यालयों में पहले ही कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के ईमेल आईडी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस व्यवस्था से कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी। काम में तेजी आएगी। टीएल बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी विभागों के अधिकारी नियमित रूप से बैठकों में शामिल होंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। शासन से प्राप्त निर्देशों पर भी चर्चा होगी।   recent visitors 24

पीएम मोदी ने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को सराहा

नई दिल्ली पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत राज्य में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में “लोगों के अटूट विश्वास” की अभिव्यक्ति है। पीएम मोदी ने जताया आभार पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मैं हरियाणा में अपने परिवार के सदस्यों का बहुत आभारी हूं।” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ेगी”। पीएम ने कहा, “यह जीत राज्य में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में लोगों के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा, “पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने इस महान जीत में बड़ी भूमिका निभाई है, जिसके लिए मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।” सीएम ने कहा कि ट्रिपल इंजन वाली सरकार पर “मंजूरी” इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय निकाय सरकार और राज्य स्तर पर ट्रिपल इंजन वाली सरकार विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। सीएम सैनी ने कहा, “हमारी स्थानीय निकाय सरकार और यह ट्रिपल इंजन वाली सरकार पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।” उन्होंने राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे हरियाणा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार पर “मंजूरी” हैं। सीएम सैनी ने कहा, “आज आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन वाली सरकार पर अपनी मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।” गृह मंत्री ने हरियाणा की जनता का जताया आभार बुधवार को संपन्न हुए हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आभार व्यक्त किया। गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हरियाणा को केवल मोदी जी पर भरोसा है। उन्होंने एक्स पर कहा, “हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद मैं नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा की जनता का बहुत आभारी हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर संसद तक लोगों की पहली पसंद बन गई है।” शाह ने कहा, “मैं इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।” बता दें कि हरियाणा शहरी निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 10 में से नौ नगर निगमों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ इंदरजीत यादव ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। बीजेपी के उम्मीदवारों ने रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और करनाल सहित नौ स्थानों पर महापौर पद पर जीत हासिल की है। मतदान 2 मार्च को हुआ था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़े गए शहरी निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस उम्मीदवारों को हराकर नगर निगमों और नगर परिषदों में कमल का फूल खिलाया है। पिछले साल 12 मार्च को ही नायब सैनी ने प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री कमान संभाली थी। राज्य के किसी भी शहरी निकाय में कांग्रेस जीत के करीब तक भी नहीं पहुंच पाई। पांचों नगर परिषदों पर भी भाजपा का कब्जा रहा। 23 नगर पालिकाओं में आठ उम्मीदवार भाजपा के जीते, जबकि 15 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्य के फरीदाबाद में प्रवीण बत्रा जोशी तीन लाख 16 हजार 852 मतों से चुनाव जीती हैं, जो कि सबसे बड़ी जीत का अंतर है। पहले यह रिकॉर्ड गाजियाबाद की भाजपा की मेयर सुनीता दयाल के नाम था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले रोहतक नगर निगम में भाजपा के राम अवतार चुनाव जीते हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां अपनी पार्टी के सूरजमल किलोई को चुनाव नहीं जितवा सके। नगर निगमः विजेता उम्मीदवार – पराजित उम्मीदवार – जीत का अंतर अंबालाः सैलजा सचदेवा – अमीषा चावला – 020487 फरीदाबादः प्रवीन जोशी – लता रानी – 316852 गुरुग्रामः राज रानी – सीमा पाहुजा – 179485 मानेसरः इंद्रजीत यादव – सुंदर लाल सरपंच – 002293 यमुनानगरः सुमन बहमनी – किरणा देवी – 063266 सोनीपतः राजीव जैन – कमल दीवान – 034749 रोहतकः राव अवतार – सूरजमल किलोई- 045198 हिसारः प्रवीण पोपली- कृष्ण टीटू सिंगला- 064456 करनालः रेणु बाला गुप्ता – मनोज वधवा – 025359 पानीपतः कोमल सैनी – सविता संजय गर्ग – 123170 ———————————— नगर परिषदः विजेता उम्मीदवार – पराजित उम्मीदवार – जीत का अंतर अंबालाः सदर स्वर्ण कौर – मनदीप कौर बबयाल – 26923 पटौदीः प्रवीण ठाकरिया – राजरानी सुधीर चौधरी – 01891 थानेसरः माफी देवी – सुनीता कुमारी – 32577 सिरसाः शांति स्वरूप – जसविंंद्र कौर – 12379 सोहनाः प्रीति ललिता – 04504   recent visitors 43

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं

  रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया। recent visitors 32

जर्मनी की रहने वाली जूलिया ने जालौन के रहने वाले दीपेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे लिए

जालौन प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये बात जर्मनी की रहने वाली जूलिया ने साबित कर दी है। एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती के बाद प्यार में बदली और फिर जालौन के रहने वाले दीपेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे ले लिए और उसे अपनी जिंदगी का हमसफर बना लिया। होली से ठीक पहले जूलिया ने अपने विदेशी मेहमानों के साथ आकर यहां दीपेश संग शादी रचा ली। दरअसल, जालौन के जिला मुख्यालय उरई से मात्र 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम कपासी निवासी मानवेन्द्र सिंह पटेल मनरेगा में संविदा पर टीए हैं। जिनकी पोस्टिंग जालौन में है। दीपेश पटेल, मानवेन्द सिंह के इकलौते सुपुत्र हैं। उन्होने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। दूल्हा-दुुल्हन के परिजन दीपेश के पिता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से डिग्री प्राप्त करने के बाद दीपेश वियतनाम चले गए। वहां उन्होने एक साल तक पढ़ाया और उसके बाद इंडोनेशिया तथा यूएसए में भी रहे, लेकिन करीब ढाई साल से वह जर्मनी में रह रहे हैं। जॉब के दौरान हुई थी जूलिया से मुलाकात वहीं, दीपेश पटेल ने बताया कि जर्मनी में ही जॉब के दौरान उसकी मुलाकात जूलिया से हुई और फिर दोस्ती से शुरु हुआ सफर प्यार में बदल गया। और अब जूलिया को जीवनसंगिनी बना लिया है। इसके बारे में अपने माता पिता को पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने भी अपनी सहमति जताई तो फिर शादी की तैयारियां शुरू हुई और अब प्यार को मंजिल मिल ही गई।   जूलिया के साथ मेहमानों को भा गया देशी कल्चर जूलिया अपने 10 मेहमानों के साथ भारत आई और यहां आकर उसे देश की संस्कृति और यहां के रीति-रिवाजों से रुबरु होने का मौका मिला। इस शादी को यादगार बनाने के लिए दीपेश के परिवार ने सनातनी परंपराओं के मुताबिक शादी की संपन्न कराया। दीपेश की मां क्रांति भी बेटे की शादी से बेहद खुश हैं। 12 मार्च को दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस दौरान विदेशों मेहमानों ने यहां की संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ माना। गूंज उठी तालियां जब भारतीय और विदेशी संस्कृति का हुआ संगम यह विवाह भारतीय और विदेशी संस्कृति का अनोखा संगम रहा। यह विवाह के हर किसी के लिए खास था, क्योंकि एक ही मंडप के नीचे यहां की पवित्रता और आध्यात्मिकता का माहौल बन चुका था। शादी में शामिल मेहमानों विवाह के सारे संस्कार पूरे किए और उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। recent visitors 42

मोहन यादव ने कहा- सभी वर्गों के विकास पर ध्यान, गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को 5 हजार रुपये इंसेंटिव

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने गारमेंट सेक्टर की महिलाओं को 5 हजार रुपये इंसेंटिव देने की बात कही है। राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस की सरकार में जो कभी नहीं हुआ वह सब हमारे भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। निवेश के जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं हुए अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति देंगे। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। केन बेतवा सिंचाई परियोजना को 20 वर्ष तक लटका कर रखा गया। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी रोजगार के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। सीएम ने कहा- 61000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आगामी 5 वर्ष में ढाई लाख पदों पर भर्ती होगी निजी क्षेत्र में भी 21 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पदोन्नति का रास्ता निकालने की दिशा में लगे हैं ओबीसी आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि हमने न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग और गरीबों के हित में सरकार काम कर रही है पदोन्नति का रास्ता निकालने की दिशा में भी हम लगे हैं। महिला बजट में लाड़ली बहनों को 18,669 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में लाड़ली बहना योजना को सर्वाधिक राशि इस योजना को देकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। इस विभाग के 26,797 करोड़ रुपये के बजट में से अकेले इस योजना पर 18,669 करोड़ रुपये व्यय होंगे। प्रदेश में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनें हैं, जिन्हें सरकार प्रति माह 1,250 रुपये देती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1,183 करोड़ रुपये रखे गए हैं। अभी तक प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना में 12,932 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। कौशल विकास का प्रशिक्षण भी मिलेगा सरकार की प्राथमिकता में नारी कल्याण हमेशा से रहा है। नारी सशक्तीकरण मिशन लागू किया गया है, जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर है। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए जहां आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण दिलाया जाएगा तो कौशल विकास का प्रशिक्षण भी मिलेगा। आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 3,729 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। प्रदेश में 12,670 मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी में परिवर्तित किया गया है। 24,662 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में उन्नत किया जा रहा है। recent visitors 49