सीएम डॉ. मोहन यादव ने होलिका दहन के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

भोपाल आज होलिका दहन है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व पर हम सभी नकारात्मकता को तजकर शुभता का वरदान मांगें। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है जो हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने वालों की विजय होती है और अधर्म अहंकार का नाश निश्चित है। होलिका दहन न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। यह त्योहार आत्मशुद्धि, बुरी आदतों को त्यागने और भक्ति की शक्ति को स्थापित करता है। होलिका दहन की परंपरा भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ी है जिससे ये संदेश मिलता है कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है, जबकि धर्म और भक्ति की सदा विजय होती है। होलिका दहन का अर्थ सिर्फ बाहरी रूप से आग जलाना नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर की नकारात्मकता, अहंकार, द्वेष, लालच और ईर्ष्या को जलाने का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं होलिका दहन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामाएं देते हुए एक्स पर लिखा है कि ‘असत्य, अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आइए, इस पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मतक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगें। देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।’ भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की कथा होलिका दहन की कथा भक्त प्रह्लाद, उनके पिता हिरण्यकश्यप और उनकी बुआ होलिका से जुड़ी है। धार्मिक मान्यतानुसार, हिरण्यकश्यप एक अहंकारी असुर राजा था, जिसने स्वयं को भगवान मान लिया था और चाहता था कि सभी उसकी पूजा करें। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और अपने पिता की इच्छाओं के विपरीत, श्री विष्णु की भक्ति में लीन रहता था। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति से विमुख करने के अनेक प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे। अंततः, हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से सहायता मांगी जिसे वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती। होलिका ने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का निर्णय लिया, ताकि प्रह्लाद भस्म हो जाए। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई। यह घटना बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनी और तभी से होलिका दहन की परंपरा आरंभ हुई।     असत्य, अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।     आइए, इस पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मतक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगें। देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।… pic.twitter.com/p6yunr6iRC     — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 13, 2025 recent visitors 40

सर्वांगीण विकास करने वाला जनकल्याणकारी बजट: चौहान

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  नागर सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता किसान भाई और नारी शक्ति पर केंद्रित है। बजट में समाज के सभी वर्गों के समग्र कल्याण के लिए प्रावधान किए गये है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है। मंत्री श्री चौहान ने समावेशी और जनहितकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बजट में अनुसूचित जाति वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी गई। बजट में अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 32 हजार 633 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। जो विगत वर्ष से 4 हजार 733 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने, उनके सर्वागींण विकास और में कल्याण के लिये पोस्ट मैट्रिक छात्रवृतियों के लिए 765 करोड़ रुपए, छात्रावास के लिए 318 करोड़ रुपए एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आवास सहायता के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अत्याचार निवारण राहत अंतर्गत 180 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए 129 करोड़ रुपए, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय की स्थापना के लिए 73 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की बस्तियों के विकास के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनशील सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। recent visitors 25

राष्ट्रपति ट्रंप का वादा भी टूटा, फिर टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरीक्ष से वापसी, 9 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसी हुईं

न्यूयॉर्क अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर से अटक गई है. अंतरिक्ष में 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की बड़ी उम्मीद थी. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा सुनीता की वापसी सुनिश्चित करने के लिए क्रू-10 नाम का एक स्पेसशिप लॉन्च करने वाली थी. लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से क्रू-10 की लॉन्चिंग को टालनी पड़ी. NASA ने कहा कि क्रू-10 में हाइड्रोलिक सिस्टम में दिक्कत की वजह से इसकी लॉन्चिंग रोकनी पड़ी. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता की वापसी के लिए क्रू-10 महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य क्रू-9 की जगह लेना है. क्रू-9 से ही अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेस गए हैं.  नासा ने पहले कहा था कि क्रू-9 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से तभी वापस आ सकता है जब क्रू-10 अंतरिक्ष में लॉन्च हो जाए. गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी में स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूचि ले रहे हैं. उन्होंने स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क को भी इसकी जिम्मेदारी दी है. ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि बाइडेन ने सुनीता और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में एलन मस्क से उनकी बात हुई है और वे मस्क ने इसके लिए हामी भर दी है. इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने इस दिशा में काम शुरू किया था और क्रू-10 को लॉन्च करने वाली थी. लेकिन इसकी लॉन्चिंग एक बार फिर से टल गई है.   NASA के अनुसार अब क्रू-10 की अगली लॉन्चिग गुरुवार 17 मार्च को सकती है. हालांकि ये तारीख भी फिक्स नहीं है और  मौसम समेत दूसरे फैक्टर पर ध्यान देना जरूरी होगा. क्रू-10, स्पेस एक्स के मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली का 10वां क्रू रोटेशन मिशन है. बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थी. उन्हें एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो वहां पर फंस गईं. दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर स्पेस गए थे. इसके बाद उन्हें वापस लाने की कई कोशिशें हो रही हैं. बता दे की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी सुनिश्चित हो इस दिशा में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। स्पेस एक के मालिक एलन मस्क को भी इस महत्वपूर्ण मिशन में शामिल किया गया है उन्हें भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कुछ समय पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बाइडन ने सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में छोड़ा। इस बारे में एलन मस्क से उन्होंने बात करी है और वह भी इस मामले में मदद के लिए तैयार है। गॉडजिला भाई की डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक ने अंतरिक्ष में यह भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रुप 10 को लॉन्च भी किया जाना था लेकिन इसकी लांचिंग टल गई है। नासा का कहना है कि 17 मार्च को एक बार फिर से इसकी लांचिंग की कोशिश की जा सकती है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले मौसम समेत कई अन्य फैक्टर्स पर भी ध्यान दिया जाएगा।   recent visitors 34

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलोग्राम से अधिक वजन का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद

नारायणपुर जिले के अमदई खदान (निको कंपनी) के डंप एरिया में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. जवानों ने यहां से 5 किलोग्राम से अधिक वजन का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी प्लांट किया था. इससे पहले भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटना हो चुकी है, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई थी और कुछ अन्य घायल हुए थे. इस घटना के बाद एसपी ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं आईईडी या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा. recent visitors 25

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए

वाराणसी वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने होली पर डीजे की तेज आवाज पर भी सख्त नियंत्रण की बात कही. बता दें कि योगी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है. अप्रैल 2022 से यूपी में व्यापक अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं. लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में यह कार्रवाई की गई थी. DJ और तेज ध्वनि पर सख्ती : न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सीएम योगी ने वाराणसी में बैठक के दौरान होली जैसे त्योहारों पर डीजे के तेज शोर पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. होली पर विशेष सुरक्षा के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान होली और होलिका दहन को लेकर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्राओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए. सीएम योगी ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के भी निर्देश दिए हैं, ताकि होलिकोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आम जनता, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने को कहा है. गौ तस्करों पर नजर: सीएम ने गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है. इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया. उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए. सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.   अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना-स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग को अनिवार्य करने पर भी जोर दिया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पुलिस बूथों और पिंक बूथों पर हर समय पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. बैठक में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने होलिका दहन, होली के जुलूस की तैयारियों, महाकुंभ के सफल आयोजन और तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया.   recent visitors 44

कोहली सोशल मीडिया पर फेमस हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या द्वारा डाली गई तस्वीर ने 6 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स आये, तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके एक पोस्ट पर मिलियन्स में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आते हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या द्वारा डाली गई तस्वीर ने विराट कोहली का सनसनीखेज रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हार्दिक ने दुबई में जीत के बाद अपनी प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप 2024 की तस्वीर को फिर से बनाया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया स्टार खाबी लेम के पोज की नकल की। ​​यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और इसने इंस्टाग्राम पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 1 मिलियन लाइक पाने का विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक पांड्या की इस फोटो पर मात्र 6 मिनट में ही एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ गए। इससे पहले भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट की पोस्ट ने 7 मिनट के भीतर 1 मिलियन लाइक का आंकड़ा छूआ था। हार्दिक पांड्या आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के प्रमुख कारकों में से एक थे। टूर्नामेंट में शुभमन गिल (पांच मैचों में एक शतक के साथ 188 रन), श्रेयस अय्यर (पांच मैचों में दो अर्द्धशतक के साथ 243 रन), अक्षर पटेल (पांच मैचों में पांच विकेट के साथ 109 रन), केएल राहुल (पांच मैचों में 140.00 की औसत से 140 रन) और वरुण चक्रवर्ती (नौ विकेट) जैसे कई मौजूदा और भविष्य के सितारों ने अपना योगदान दिया जिससे भारत की लगातार दूसरी बार व्हाइट-बॉल खिताब जीत सका। हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, '2017 में काम बाकी था। मैं तब काम पूरा नहीं कर पाया था, और मुझे बहुत खुशी है कि आज की रात वह रात है, जब मैं कह सकता हूं कि मैं चैंपियन ट्रॉफी विजेता हूं। यह अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह हमेशा से ही जितना संभव हो सके उतनी चैंपियनशिप जीतने के बारे में रहा है। मैंने यह तब कहा था जब हम 2024 में जीते थे, यह अभी खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी भी 5-6 और ट्रॉफी की जरूरत है। मैं रोमांचित हूं कि एक और ट्रॉफी जुड़ गई है।' recent visitors 43

पुलिस अफसर की 21 साल की गर्लफ्रेंड, जीती थी लग्जरी लाइफ; पास में मिला नेकलेस, गुच्ची का बैग और महंगी कारें

 छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर में बहुचर्चित टीआई अरविंद सुसाइड केस में पुलिस को बड़ा इनपुट हाथ लगा है. पुलिस के मुताबिक टीआई की कथित गर्लफ्रेंड आशी अपने दोस्त सोनू परमार के साथ मिलकर उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे. इसी धमकी के साथ ये दोनों टीआई को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूल कर रहे थे. पुलिस ने आशी और सोनू परमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन दोनों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस ने आशी राजा परमार एवं सोनू सिंह परमार के खिलाफ धारा 308 एवं 108 BNS के तहत मामला दर्ज किया है. एडिशनल एसपी विदिता डागर के मुताबिक दोनों आरोपी टीआई को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे. इनकी धमकी की वजह से टीआई परेशान हो चुके थे और 6 मार्च की शाम को उन्होंने अपने आवास पर सुसाइड कर लिया था. उधर, आशी की मां ने इस मामले में अपनी बेटी का बचाव किया है. कहा कि उनकी बेटी को फंसाया गया है. टीआई कुजूर एक साल से उनकी बेटी आशी को मुखबिर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. इसके लिए वह हर महीने उनकी बेटी को 30 से 50 हजार रुपए भी दिया करते थे. आशी की मां का जवाब: मेरी बेटी को फंसाया गया इस मामले में आशी की मां सविता परमार ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है. सविता ने कहा, "मेरी बेटी को झूठा फंसाया जा रहा है. टीआई अरविंद कुजूर पिछले एक साल से आशी को अपनी गोपनीय टीम में मुखबिर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. उन्हें हर महीने 30 से 50 हजार रुपये दिए जाते थे. मां ने स्वीकार किया कि टीआई कुजूर ने आशी के जन्मदिन और अन्य मौकों पर सोने का हार, अंगूठियां और कार के लिए पैसे भी दिए थे. मेरी बेटी ने कोई ब्लैकमेलिंग नहीं की." सविता ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी को इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है. क्या है पूरा मामला? 6 मार्च की शाम छतरपुर के पेप्टेक टाउन इलाके में अपने निजी बंगले पर टीआई अरविंद कुजूर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेलिंग को आत्महत्या का कारण माना गया. इस मामले में आशी और उसके दोस्त सोनू पर संदेह के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया. जांच में यह भी सामने आया कि आशी और सोनू ने मिलकर कुजूर को रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके चलते वे मानसिक तनाव में थे. आगे की कार्रवाई पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड की मांग की गई है. एडिशनल एसपी विदिता डागर ने कहा कि इस मामले में सभी तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी. उधर, इस घटना ने छतरपुर में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस चर्चित मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. बहरहाल, यह कांड मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर एक तेज-तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर कैसे इस हद तक मानसिक दबाव में आ गया कि उसने अपनी जान ले ली. जांच के नतीजे इस रहस्य से पर्दा उठाने में अहम होंगे. सोनू परमार के प्यार में थी आशी यहां तक कि बेटी के जन्मदिन एवं अन्य अवसर पर टीआई ने सोने का नेकलेस, अंगूठियां आदि भी गिफ्ट की थीं. बता दें कि छह मार्च को जब टीआई ने सुसाइड किया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. मामले की जांच हुई तो पता चला कि 48 वर्षीय टीआई की एक 21 साल की गर्लफ्रेंड भी है. पुलिस ने इस गर्लफ्रेंड की डिटेल खंगाली तो पता चला कि वह सोनू परमार नामक युवक के प्यार में थी और टीआई अरविंद कुजूर के भी संपर्क में थी. घटना के बाद आशी और उसका प्रेमी सोनू फरार हो गए थे, हालांकि पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अरेस्ट कर लिया. जरूरी पूछताछ के बाद इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने इन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया है. सामने आई ये कहानी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टीआई अरविंद कुजूर अपनी गर्लफ्रेंड आशी राजा से शादी करना चाहते थे, जबकि आशी राजा सोनू परमार को पसंद करती थी. वह टीआई के दायरे से बाहर निकलना चाहती थी, जब यह संभव नहीं हो पाया तो वह अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर टीआई को ब्लैकमेल करने लगी थी. पुलिस के मुताबिक अरविंद कुजूर ने आशी को पुलिस लाइन के पास ही एक किराए का घर भी दिलाया था और इसका किराया खुद देते थे. इस मामले में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है.   recent visitors 34