Friday, July 17, 2026 1:34 pm

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

लखनऊ  बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है. पोस्ट के जरिए न सिर्फ मायावती ने श्रद्धांजलि दिया, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को सत्ता की चाबी हासिल करने एक खास संदेश भी दिया. साथ विपक्षी दलों की सरकार के दावों को छलावा बताते हुए हमला बोला. मायावती ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता और संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर बीएसपी द्वारा देश भर में शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित व उनके ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने के संकल्प हेतु सभी का तहेदिल से आभार. इसे भी पढ़ें- ‘हसीना’ के लिए देश से गद्दारी! प्यारभरी बातों में आकर ISI को भेजी सेना की खुफिया जानकारी, जानिए फिर कैसे खुली पोल… आगे मायावती ने यह भी कहा कि, बहुजन समाज’ को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का उच्च संदेश. आगे बसपा सुप्रीमो ने कहा, यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज़्यादा विश्वास रखता है और अपने शासनकाल में बहुजनों के सर्वांगीण विकास करके उनके काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों की अधिकतर बातें व दावे हवाहवाई व छलावा. recent visitors 40

गेहूं के आटे में मिलाये ये चीजें, रोटी नहीं करेगी नुकसान

गेहूं के आटे की रोटी के लिए कहा जाता है कि यह ब्लड शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही मोटापे से परेशान लोगों को भी डॉक्टर हिदायत देते हैं कि वह गेहूं की रोटी न खाएं। लेकिन बावजूद इसके आपको गेहूं की रोटी खाना ही पसंद है तो हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गेहूं की रोटी टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं। मेथी दाना पीसकर आटे में मिलाएं मेथी दाना एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप मेथी दाना पीसकर इसे गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटी खाते हैं तो यह काफी हद तक आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अजवाइन भी है फायदेमंद अजवाइन एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करती है। बता दें कि अजवाइन में फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में अजवाइन के बीजों को गेहूं के साथ पीसवाकर आप इसकी रोटी खा सकते हैं। अलसी है रामबाण बीज अलसी एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है।  इन तीनों चीजों को गेहूं के आटे में मिलाकर शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। गेहूं पिसवाने के दौरान मिलाएं यह तीनों चीज गेहूं पिसवाने के दौरान आप यह तीनों चीजें गेहूं के आटे में पिसवा सकते हैं। गेहूं के हिसाब से यह तीनों चीजों का मिश्रण बनाकर इन्हें भी साथ में पिसवा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप घर में भी इन तीनों चीजों को पीसकर रख लेते हैं और आटा गूंथने के दौरान इन्हें इसमें मिला लेते हैं तो भी यह आपके लिए काफी ठीक है। recent visitors 40

वैलेंटाइन डे के दिन हुआ था विवाह होली पर अपने मायके आई नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या

ग्वालियर  मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होली(Holi) के दिन जहां शहर भर में खुशियों का माहौल था वहीं एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। जिले में शुक्रवार को होली पर अपने मायके आई नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। महिला राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय(kendriya vidyalaya) में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। पिछले महीने वैलेंटाइन डे के दिन ही महिला का विवाह भोपाल के धीरज चौरसिया से हुआ था। घटना के बाद मृतिका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। होली में पसरा मातम ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर 25 वर्षीय नवविवाहिता अलका चौरसिया अपने कमरे में आराम करने गई थी। काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने कमरे के पास गए। परिजन ने जैसे ही दरवाजा खोलकर देखा तो अलका अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी(Suicide) मिली। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप वहीं इस पूरे मामले में मृतिका के परिजन का बयान सामने आया है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी बताया कि आत्महत्या करने से पहले फोन पर अलका का उसके पति धीरज से विवाद चल रहा था। फिलहाल माधौगंज पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   recent visitors 35

भाई दूज कल, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. इसे भाई टीका , भाऊबीज , भाई बीज , भाई फोंटा और भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व भाई-बहन से अटूट प्रेम को दर्शाता है. यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है पहला होली के बाद और दूसरा दिवाली के बाद. कल यानी 16 मार्च को होली भाई दूज मनाया जाएगा. यह चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस होली भाई दूज के पर तिलक लागने का शुभ मुहूर्त, नियम मंत्र और कथा के बारे में पूरी जानकारी. होली भाई दूज तिलक लागने का शुभ मुहूर्त होली भाई दूज यानी द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस दिन सुबह से लेकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक भाई को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधना शुभ रहेगा. भाई दूज पर थाली में शामिल करें ये चीजें भाई दूज के दिन भाई तिलक करने के लिए थाली में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. जैसे- रोली, अक्षत यानी सफ़ेद चावल, फूल, सुपारी, पान का पत्ता ,चांदी का सिक्का, सूखा नारियल, कलावा, केला, मिठाई और दीपक. तिलक लगाने का नियम होली की भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को भोजन का निमंत्रण दें. भाई का प्रेम पूर्वक स्वागत कर उन्हें चौकी पर बैठाएं. ध्यान रहे भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इसके बाद भाई को कुमकुम से तिलक कर चावल लगाएं. फिर भाई को नारियल देकर सभी देवी-देवता से उसकी सुख, समृद्धि दीर्घायु की कामना करें. अब भाई बहन को उपहार में सामर्थ्य अनुसार भेंट करें. भाई को भरपेट भोजन कराएं. तिलक लगाते समय करें इन मंत्रों का जाप भाई दूज पर भाई को तिलक करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. जिसके लिए एक चौक पर भाई को बैठाने के बाद उसके हाथों पर चावल का घोर लगाकर फूल, पान, सुपारी रखें. इसके बाद जल छोड़ते हुए मंत्र का जाप करें. गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को. सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़े फूले फलें. होली भाई दूज की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे और उन्होंने हार्दिक भाव से उनका स्वागत किया था. इसके बाद यमुना जी ने उनके माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई थी. भगवान यम अपनी बहन के आतिथ्य से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने यह वरदान दिया की जो भी भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक लगवाएगा, उसे लंबी उम्र और समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा. होली भाई दूज का महत्व होली के बाद पड़ने वाले भाई दूज बहन और भाई के अटूट प्यार को दर्शाता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज ने अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था, इसके बाद यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि जो भाई अपनी विवाहित बहन के घर जाकर भोजन करने के साथ तिलक लगाएंगे, तो अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाएगा. recent visitors 34

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाजसेवी श्री रावल के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि श्री कीर्ति रावल के महानंदा नगर स्थित निवास पहुंचकर,  स्व. शिवशंकर रावल  के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।इस दौरान   विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहे।   recent visitors 26

महाकालेश्वर मंदिर में काम करने वाले सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी हर महीने वेतन के लिए तरस रहे

उज्जैन मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में काम करने वाले सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी हर महीने वेतन के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली और अब होली जैसे बड़े त्योहार भी उनके लिए मुश्किल भरे साबित हो रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने से उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है, लेकिन मंदिर प्रशासन इस पर ध्यान देने के बजाय चुप्पी साधे बैठा है। हर महीने देरी से मिल रहा वेतन मंदिर में सफाई, सुरक्षा, तकनीकी और अन्य सेवाओं में लगे करीब 1500 कर्मचारी क्रिस्टल और केएसएस जैसी आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं। अनुबंध के अनुसार, उन्हें हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि वेतन कभी 15 तारीख के बाद तो कभी 25 तारीख तक टल जाता है। त्योहारों पर अधूरी रह जाती हैं जरूरतें समय पर वेतन न मिलने की वजह से त्योहारों पर कर्मचारियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। न तो वे घर की जरूरतें पूरी कर पाते हैं और न ही परिवार के साथ त्योहार मना पाते हैं। इस साल भी रक्षाबंधन से लेकर होली तक उनकी आर्थिक परेशानियां कम नहीं हुईं, जिससे उनकी खुशियां फीकी पड़ गईं। प्रशासनिक उदासीनता से बढ़ी समस्या मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कर्मचारियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की उम्मीद की जाती है, लेकिन उनके वेतन को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। वेतन में देरी की वजह से कई बार कर्मचारियों पर दर्शनार्थियों से अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं, जिन पर कार्रवाई भी हुई है। नियंत्रण की कमी, बढ़ता असंतोष मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या की पूरी जानकारी है, लेकिन आउटसोर्स कंपनियों पर उनका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा। कर्मचारी भी मजबूरी में शोषण सहने को मजबूर हैं, क्योंकि नौकरी छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते। अगर समय पर वेतन नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में असंतोष और बढ़ सकता है, जिससे मंदिर की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है। recent visitors 33

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस निरीक्षक पाठक के निधन पर जताया शोक

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र बेटमा में तैनात पुलिस निरीक्षक संजय पाठक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। निरीक्षक पाठक का गत दिवस हृदयाघात से निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाठक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। जनसेवा के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। निरीक्षक पाठक का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजन को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।   recent visitors 89