Friday, July 3, 2026 2:01 pm

समस्त एसडीओपी ,थाना एवं चौकी प्रभारीयो की मीटिंग आयोजित

समस्त एसडीओपी ,थाना एवं चौकी प्रभारीयो की मीटिंग आयोजित पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने कि अपराधों की समीक्षा अनूपपुर  आज दिनांक 18 मार्च 2025 को सोन सभागार, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग आयोजित कर अपराधों की समीक्षा की बैठक में की गई महत्वपूर्ण समीक्षा: 1. लंबित प्रकरणों की समीक्षा लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग और चालानों की थाना-वार समीक्षा। *2. आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था* रंगपंचमी (19 मार्च 2025), चैत्र नवरात्रि (30 मार्च 2025) और ईद-उल-फितर (31 मार्च 2025) के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश। *3. साइबर अपराधों के लिए विशेष निर्देश* मोबाइल गुमने की शिकायतों को CEIR पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश। साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों को NCRP पोर्टल में दर्ज करने का आदेश। *4. अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था* धारा 173(8) के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश। NDPS एक्ट, पशु तस्करी, धारा 34(2) के अंतर्गत जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश। जब्तशुदा मादक पदार्थों के ड्रग विनष्टीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश। चिन्हित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेने के निर्देश। SC/ST एक्ट के राहत प्रकरणों एवं लंबित वारंटों की तामील में तेजी लाने के निर्देश। सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के आदेश। *5. जनता को जागरूक करने की पहल* गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के निर्देश। डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, डीएसपी(अ) एन.एस.ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अरिवन्द जैन, थाना प्रभारी चचाई निरी.राकेष उईके, थाना प्रभारी जैतहरी उनि.विपुल शुक्ला, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी.संजय खलखो, थाना प्रभारी कोतमा निरी.सुन्द्रेष मरावी, प्रभारी थाना बिजुरी निरी. विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर उनि. सुमित कौषिक, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. लालबहादुर तिवारी, थाना प्रभारी करनपठार निरी. पी.सी.कोल, चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सोने सिंह परस्ते, चौकी प्रभारी देवहरा उनि.रंगनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उनि.अमरलाल यादव, चौकी प्रभारी सरई उनि. मंगला दुबे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें। recent visitors 23

कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता, जाने फिर क्या हुआ

 ग्वालियर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर दिया। कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर है। यह बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता है। सूचना के बाद ट्रेन को बानमोर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया, लेकिन बंदर नहीं मिला।  इसके बाद सूचना एमपी के ग्वालियर स्टेशन को दी गई, जिस पर डिप्टी एसएस सहित ओएचई स्टाफ और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर आई। सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए ओएचई लाइन को बंद करके बंदर को देखा गया, लेकिन नहीं मिला। दस मिनट खड़ी रही ट्रेन इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर दस मिनट तक खड़ी रही। बंदर की सूचना पर वन विभाग से भी कर्मचारी मौके पर आ गए, लेकिन वह छुप गया, जैसे ही ट्रेन चली तो एक बार फिर दिखाई दिया। जिस पर डबरा को सूचना दी गई। स्टेशन पर आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई लाइन बंद करके सीढ़ी लगाकर बिस्कुट डाले, बंदर का छोटा बच्चा कोच के ऊपर बैठ गया। काफी प्रयास के बाद वह उतरकर भाग गया। इसके चलते ट्रेन को दोपहर 1.26 से 1.40 बजे तक रोका गया। यात्रियों ने बताया कि बंदर राजा की मंडी से चढ़ा था। recent visitors 26

शेयर बाजार में आज भी मजबूती देखने को मिल रही, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,650 के पार

मुंबई शेयर बाजार में आज भी मजबूती देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 22,650 के पार पहुंच गया। बाजार में खरीदारी का जोर बना हुआ है, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 448.91 अंकों (0.61%) की बढ़त के साथ 74,618.86 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 140.15 अंकों (0.62%) की तेजी के साथ 22,648.90 पर था।     निफ्टी बैंक 407.25 अंकों (0.84%) की बढ़त के साथ 48,761.40 पर पहुंचा।     निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 333.05 अंकों (0.69%) की तेजी के साथ 48,794.85 पर कारोबार कर रहा था।     निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.55 अंकों (0.95%) की बढ़त के साथ 15,110.95 पर था। क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ? विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी 22,450, 22,350 और 22,300 पर सपोर्ट ले सकता है, जबकि 22,700, 22,750 और 22,800 पर रेजिस्टेंस दिख सकता है। हालांकि, बाजार में सकारात्मक रुख के बावजूद अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाने के बाद व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल है। टॉप गेनर्स और लूजर्स बढ़त वाले शेयर: ICICI बैंक, M&M, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ज़ोमैटो टॉप गेनर्स रहे। गिरावट वाले शेयर: HCL टेक, सन फार्मा, TCS और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे। वैश्विक बाजारों का हाल अमेरिकी बाजार: पिछले सत्र में डाउ जोंस 0.85% बढ़कर 41,841.63, S&P 500 0.64% चढ़कर 5,675.12, और NASDAQ 0.31% बढ़कर 17,808.66 पर बंद हुआ। एशियाई बाजार: जकार्ता लाल निशान में था, जबकि जापान, सियोल, चीन और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। FII और DII का मूवमेंट मार्च में अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,000.60 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। recent visitors 34

कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया , उसके कब्जे से पिस्टल बरामद, पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही

 जम्मू शराब विवाद के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है. ये महिला पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी. कटरा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है. यह महिला दिल्ली पुलिस के लिए काम करती है. जानकारी के मुताबिक, महिला जिस पिस्टल को लेकर पहुंची थी, उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था. कटरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक दिन पहले विवादों में आए ओरी एक दिन पहले ही जम्मू में बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि विवादों में आए थे. ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है. सोमवार को पुलिस ने ये जानकारी दी थी. इस पूरे मामले पर अभी तक ओरी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 15 मार्च को ओरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो एक प्राइवेट होटल में अपने साथियों संग पार्टी करते दिखे थे. इस वीडियो में शराब की बोतल भी देखने को मिली थी. ओरी का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इन सभी 8 लोगों के खिलाफ 'देश के कानून का उल्लंघन करने' के लिए FIR दर्ज की गई है. साथ ही एक टीम का गठन किया गया है जो 'लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी. कटरा पुलिस को 15 मार्च को एक शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमानों को परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते हुए पाया गया है. इसके बाद इन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.   recent visitors 16

भीषण गर्मी में 40 ओवर फील्डिंग करते हुए पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत

एडिलेड क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत हो गई। 40 साल से अधिक उम्र के जुनैद मैच के दौरान अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भीषण गर्मी में खेलते हुए बिगड़ी तबीयत शनिवार को जब जुनैद अपने क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेल रहे थे, तब एडिलेड में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उन्होंने लगभग 40 ओवर तक फील्डिंग की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 4 बजे, जुनैद अचानक मैदान पर गिर पड़े। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रमजान के दौरान रख रहे थे रोजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच के दौरान पानी पिया था, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है। क्रिकेट क्लब और साथियों ने जताया शोक उनके क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हम अपने स्टार खिलाड़ी जुनैद के निधन से बेहद दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमारा समर्थन उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ है।"   recent visitors 29

टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा- टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था मेरा काम

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका काम टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने माना है कि फाइनल में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उनके पास अच्छे स्पिनर थे। वे स्पिन को अच्छी तरह से कैसे खेल पाए? इस पर भी उन्होंने बयान दिया है। श्रेयस अय्यर ने क्रिकइट को दिए इंटरव्यू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर दमदार बल्लेबाजी करने को लेकर कहा, "नंबर 4 के रूप में मेरी भूमिका में, गति को बनाए रखना और अपनी मनचाही शुरुआत के बाद पारी को आगे बढ़ाना जरूरी था। मुझे समझ में आ गया कि मेरी भूमिका साझेदारी बनाना और टीम के लिए एक मंच तैयार करना है।" दुबई में स्पिन को अच्छी तरह से खेलने पर उन्होंने कहा, "यह वैसा ही है जैसे हम स्पिनिंग ट्रैक पर खेलते हुए बड़े हुए हैं, खासकर मुंबई में जहां आपको विकेट पर मुश्किल से घास दिखती है। मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही सीख लिया था कि आपको अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए और फुटवर्क मजबूत होना चाहिए।" श्रेयस अय्यर ने लगभग हर मैच में रन बनाए थे। ऐसा ही प्रदर्शन उनका वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा, "सिंगल लेना आसान नहीं था, क्योंकि वे (न्यूजीलैंड) एक योजना के अनुसार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पता था कि उस विकेट पर कैसे खेलना है। ब्रैसवेल और सैंटनर दोनों ही बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे।" कुछ ही समय में बड़े-बड़े खिताब जीतने पर श्रेयस ने कहा, "यह मेरे लिए एक उपलब्धि है। यह अहसास अवास्तविक था। व्हाइट जैकेट पहनने का एक गहरा पल। यही तो हम सपने देखते हैं।" recent visitors 30

चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनों को रद्द

रायपुर  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा तीसरी/ चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल 2025 के बीच 36 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 4 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 3 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया है। यह काम रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया स्टेशन पर किया जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ से हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. ये ट्रेनें इस तारीख तक रहेंगी रद्द 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (11 से 24 अप्रैल) 68736/68735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (10 से23 अप्रैल) 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (10 से23 अप्रैल) 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस (16, 23 अप्रैल) 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस (17, 24 अप्रैल) 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्स. (11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल) 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्स. (08, 12, 15, 19, 22 अप्रैल) 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस (14, 21 अप्रैल) 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस (10, 14, 17, 21 अप्रैल) 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (12, 16, 19, 23 अप्रैल) 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस (10, 17 अप्रैल) 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस (13, 14, 20, 21 अप्रैल) 12129/12130 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12859/12860 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (10, 12, 17, 19 अप्रैल) 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12, 14, 19, 21 अप्रैल) 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22 अप्रैल) 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (13, 14, 16, 17, 20, 21, 23, 24 अप्रैल) Train Cancelled: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच (11 अप्रैल से 5 मई) 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच (09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल) 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच (11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23, 24 अप्रैल) recent visitors 29