Friday, July 3, 2026 2:59 pm

शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी, टिम साइफर्ट ने अफरीदी को बनाया निशाना

नई दिल्ली शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने होश उड़ा दिए। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी। बारिश के कारण 15-15 ओवर के मैच में टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके ओवर में 4 छक्कों समेत कुल 26 रन बटोर लिए। इससे न्यूजीलैंड को अच्छा खासा मोमेंटम 136 रनों की चेज में मिला। इसका फायदा बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। हालांकि, इसी मैच के पहले ओवर में टिम साइफर्ट शाहीन के खिलाफ एक रन भी नहीं बना सके थे। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 ओवर में 18 रन बना लिए थे। इसके बाद भी कीवी ओपनर रुके नहीं। टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि चार छक्के जड़े और एक डबल भी लिया। इस तरह 26 रन शाहीन अफरीदी के इस ओवर में आए। पारी के दूसरे ओवर और मुहम्मद अली के पहले ओवर में फिन एलेन ने 3 छक्के जड़े थे। हालांकि, पारी के पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने टिम साइफर्ट को एक भी रन बनाने नहीं दिया था। उन्होंने मेडेन ओवर फेंका था, लेकिन साइफर्ट ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की कमर तोड़ दी। इस तरह कहा जा सकता है कि आप आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाने जाते हैं। आगाज भले ही शाहीन शाह अफरीदी का शानदार रहा, लेकिन साइफर्ट ने किए कराए पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में टिम साइफर्ट 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वे अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। recent visitors 32

अवैध नशे पर Police का बड़ा एक्शन, पुलिस ने कंटेनर से 500 किलो गांजा किया जब्त

 कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त करते हुए कंटेनर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. दावा किया जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कंटेनर ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है और उसके चालक को गिरफ्तार किया है. चालक प्रतिबंधित पदार्थ की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल था. कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को सोमवार रात कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-अंबिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुतार्रा-रापाखर्रा पुल के पास रोका गया. ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था. ट्रक की जांच के दौरान अंदर पैकेट में रखा 500 किलोग्राम गांजा (भांग) मिला, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. अधिकारी ने बताया कि चालक की पहचान दिल्ली के रहने वाले राहुल गुप्ता के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी छत्तसीगढ़ पुलिस ने राज्य के एक जिले से गांजा की जब्ती की थी. ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी खेप, पुलिस ने की घेराबंदी कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि एक माजदा वाहन में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजे की तस्करी की जा रही थी। चेकिंग में भूरे रंग के टेप में लिपटे कई बड़े पैकेट मिले वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कंटेनर के अंदर भूरे रंग के टेप में लिपटे कई बड़े पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूरे 500 किलो गांजे की तस्करी की जा रही थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। अंतरराज्यीय गिरोह के तार जुड़े होने की आशंका पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो ओडिशा से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में गांजा सप्लाई करता है। ड्राइवर ने अभी तक किसी का नाम बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा फिलहाल, पुलिस ने जब्त गांजे की सही मात्रा और उसकी कीमत का आकलन करने के लिए जांच जारी रखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में इस मामले में बड़ा खुलासा किया जा सकता है।   recent visitors 30

क्रिकेट का काला अध्याय- 18 मार्च 2007 को पाकिस्तान की टीम के हेड कोच बॉब वूल्मर का हुआ था निधन

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 मार्च की तारीख पाकिस्तान के लिए एक काले सच की तरह है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये दिन बहुत यादगार है, जबकि तीन क्रिकेटरों ने इस दिन अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है। तीनों ही महान खिलाड़ी रहे हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर जैसा नाम भी शामिल है। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी 18 मार्च को आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरे थे। पाकिस्तान के लिए ये दिन इसलिए मनहूस माना जाता है, क्योंकि 18 मार्च 2007 को पाकिस्तान की टीम के हेड कोच बॉब वूल्मर का निधन हो गया था। पाकिस्तान टीम के मैच के अगले दिन उनको होटल के कमरे में मृत पाया गया था। कहा जाता है कि रहस्यमयी परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। यहां तक कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से कई दिन तक पूछताछ भी हुई थी। जमैका पुलिस ने मर्डर के एंगल से इसकी जांच की थी। हालांकि, इसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया था। वहीं, भारतीय टीम के लिए 18 मार्च इसलिए खास है, क्योंकि आज ही के दिन निदहास ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था। 2018 में एक ट्राई सीरीज इंडिया, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गई थी, जिसे निदहास ट्रॉफी का नाम दिया गया था। इसका फाइनल आज ही के दिन इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुआ था, जिसमें आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। ये कोई रेग्युलर टूर्नामेंट नहीं था, बल्कि श्रीलंका की आजादी के वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था। वहीं, जिन तीन महान खिलाड़ियों ने 18 मार्च को अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला, उनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आज ही के दिन यानी 18 मार्च को अपना-अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। सचिन तेंदुलकर ने जहां 2012 में 18 मार्च को अपना आखिरी ओडीआई मैच खेला था, जबकि कुमार संगकारा और महेला जयवर्धन ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इन तीनों दिग्गजों ने मिलकर 45000 से ज्यादा रन बनाए हैं। recent visitors 29

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंचा मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति व जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंची है, जिससे जनता का विश्वास सरकार की योजनाओं में और मजबूत हुआ है। सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बस्तर के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा, बांस उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित कर महिलाओं को न केवल आजीविका के साधन मिल रहे हैं, बल्कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं। इसके अलावा, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को उत्पादन और विपणन से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकें। नक्सल मुद्दों पर हुई अहम चर्चा मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंची है, जिससे जनता का विश्वास सरकार की योजनाओं में और मजबूत हुआ है। आगे सीएम साय ने कहा- सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। नई औद्योगिक नीति पर हुई विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की। सीएम ने बताया कि, निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। वहीं महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि, स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त- सीएम साय सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया कि, बस्तर के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा, बांस उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित कर महिलाओं को न केवल आजीविका के साधन मिल रहे हैं, बल्कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं। इसके अलावा, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को उत्पादन और विपणन से जोड़ने की पहल की जा रही है। 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आयेंगे पीएम मोदी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा, बड़े विकास कार्यों का होगा शुभारंभ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मिली बधाई इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने इस जीत को स्थानीय विकास, बेहतर प्रशासन और स्थायी शांति की दिशा में बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत की रणनीति और सरकार के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता के बीच जाकर विश्वास अर्जित … Read more

डॉ. हरिसिंह गौर विवि में प्रवेश लिए दाखिला शुरू, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

सागर  देशभर के 46 केंद्रीय विवि सहित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू हुई यूजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एन्थ्रोपोलॉजी, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लिकेशंस, इकोनॉमिक्स और अन्य विषयों में कोर्सेज में छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा। भविष्य में तकनीकी और आधुनिक जीवन में एआई के बढ़ते दखल की वजह से बीसीए में एआई विषय को जोड़ गया है। वहीं इसके साथ बीए एलएलबी, बेचलर ऑफ आट्र्स (जर्नलिज्म मॉस कम्यूनिकेशन), बेचलर ऑफ परफॉर्मनिंग आट्र्स (तबला परक्यूसन), हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक और बेचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी जैसे कोर्स में भी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। पारंपरिक कोर्स के साथ कई नए कोर्स जोड़े गए हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद आसानी से रोजगार मिल सकेगा।  22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करती है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मार्च तक तक होंगे। इसके बाद 23 मार्च तक ऑनलाइन एप्लीकेशन की फीस जमा कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की टेंटेटिव तारीख भी नोटिफिकेशन में बताई है। जिसके आधार पर 8 मई से 1 जून के बीच यह परीक्षा आयोजित होगी। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन में बताया है कि यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड पर ही आयोजित होगी। 13 भाषाओं में होगी परीक्षा सीयूईटी यूजी की परीक्षा इस बार भी मल्टीप्ल शिफ्ट व 13 भाषाओं में होगी। इसके अलावा कैंडिडेट 37 विषयों में से चुन सकेगा। जिनमें 13 भाषा, 23 डोमेन सब्जेक्ट व 1 जनरल टेस्ट होगा। जिनमें कैंडिडेट केवल 5 विषयों का ही चुनाव कर सकते हैं। पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। सभी सब्जेक्ट में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें करना अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर को करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विवि की वेबसाइड पर विद्यार्थियों के लिए समस्त कोर्स की जानकारी दी गई है। विवेक जयसवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरिसिंह गौर विवि recent visitors 24

न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता दूसरा T20 मैच, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने की जमकर धुनाई

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम को हार पर हार मिलती जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ट्राई वनडे सीरीज में दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच भी पाकिस्तान की टीम हार गई है। दुनेदिन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से न्यूजीलैंड ने हरा दिया। टिम साइफर्ट ने शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया। बारिश से बाधित ये टी20 मैच 15-15 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 9 विकेट खोकर 135 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 28 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि उपकप्तान शादाब खान ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी, बेन सीयर्स, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना था, बावजूद इसके 13.1 ओवर में टीम 5 विकेट से मुकाबला जीत गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन बनाए। 16 गेंदों में 38 रन फिन एलेन ने बनाए। 16 गेंदों में 21 रन मिचेल हे ने बनाए। हारिस राउफ को दो विकेट मिले, जबकि एक-एक सफलता मोहम्मद अली, खुशदिल शाह और जहांनाद खान को मिली। सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार 21 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। अगर उस मैच में पाकिस्तान को जीत नहीं मिली तो सीरीज मेजबान न्यूजीलैंड के नाम हो जाएगी। recent visitors 31

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में कॉरिडोर बनाने का टेंडर पर्यटन विकास निगम ने खोल

दमोह दमोह जिले और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में कॉरिडोर बनाने का टेंडर पर्यटन विकास निगम ने खोल दिया है। छतरपुर की सरवरिया कंस्ट्रक्शन एजेंसी को यहां का टेंडर मिला है। एजेंसी को पहले चरण में फैकल्टी एरिया, गौशाला, फेसिलिटी सेंटर, हॉल और गेट बनाना है। बता दें कि जागेश्वरनाथ धाम को तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है, यहां देश भर के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 10 दिन पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंदिर कमेटी भूमिपूजन को लेकर कार्ययोजना बना रही है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में दो बार पांच-पांच मुहूर्त निकाले गए थे, लेकिन भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री पिछले एक माह में कई बार बुंदेलखंड क्षेत्र में आ चुके हैं, लेकिन भूमिपूजन के लिए समय निर्धारित नहीं हो सका। बता दें कि निगम ने 10 जनवरी 2025 को टेंडर जारी किया था, जिसमें तीन एजेंसियों- ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी, श्रीराम कृपा एसोसिएट और सरवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भाग लिया था। सरवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 5 करोड़ 95 लाख 61 हजार रुपये की निविदा जीती। हालांकि, यह टेंडर 34 प्रतिशत बिलो दर पर लिया गया है। पांच चरणों में पूरा होगा काम जानकारी के अनुसार, मंदिर कॉरिडोर का कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में पांच प्रमुख निर्माण कार्य शामिल हैं। मंदिर ट्रस्ट के पंकज हर्ष श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी रवि शास्त्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब भूमिपूजन होना है। मार्च में कार्यक्रम तय करने के लिए तिथि निकाली जा रही है। जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा, भूमिपूजन की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में होने वाले पांच कार्यों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थल भी चिन्हित कर लिया गया है। महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा मंदिर कमेटी के अनुसार, बांदकपुर में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर 100 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर बनाया जाना है। इस टेंडर प्रक्रिया को पूरा होने में छह माह का समय लग गया क्योंकि प्रक्रिया में कई तकनीकी खामियां थीं। अब एजेंसी स्थल का निरीक्षण करेगी और भूमिपूजन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, अभी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। 200 से अधिक नोटिस पहले ही बांटे जा चुके हैं और दुकानदारों को स्थान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। कई साल से की जा रही थी मांग जागेश्वरनाथ धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन यहां श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से यहां कॉरिडोर निर्माण की मांग की जा रही थी। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह के पर्यटन राज्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले बांदकपुर में कॉरिडोर निर्माण के प्रयास शुरू किए, जिसके बाद यह पहला टेंडर जारी किया गया है।   recent visitors 14