Friday, July 3, 2026 7:03 pm

छत्तीसगढ़ जून से प्रीपेड मीटर की सुविधा, मोबाइल की तरह हर माह होगा रिचार्ज

रायपुर छत्तीसगढ़ के 11 लाख उपभाेक्ताओं काे बिजली के लिए जून माह से रिचार्ज कराना होगा. घर में लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर काे रिचार्ज कराने पर ही बिजली मिलेगी. जिनके घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है उनके यहां भी इस साल के अंत तक लग जाएगा. केंद्र सरकार के रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. केंद्र की इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, इस मीटर की मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं हाेगी. कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकते हैं. राजधानी रायपुर स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में रायपुर दो लाख 59 हजार मीटर के साथ पहले नंबर पर है. वहीं बिलासपुर में एक लाख नौ हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. इसी तरह धमतरी में 98 हजार, बलौदाबाजार में 78 हजार, महासमुंद में 82 हजार, राजनांदगांव में 67 हजार, जांजगीर चांपा में 29 हजार और कोरबा में 42 हजार स्मार्ट मीटर समेत पूरे 11 लाख प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं. रिचार्ज खत्म होते ही कट जाएगी बिजली छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक प्रदेश में वर्तमान में 59 लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से लगभग 5 लाख 50 हजार उपभोक्ता कृषि कनेक्शन वाले हैं. इन कृषि उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की योजना से बाहर रखा गया है. उपभोक्ता को एडवांस में रिचार्ज कराना होगा. इस मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ता रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा. recent visitors 26

चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर पुलिस ने चंद घंटे के अंदर किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

डिंडौरी डिंडौरी दिनांक 15.03.2025 को पुलिस अस्पताल चौकी डिडौंरी में डाँक्टर द्वारा लिखित अस्पतालीय तहरीर प्राप्त हुई कि रामसिंह मार्को पिता लखनसिंह मार्को उम्र 35 साल निवासी ग्राम आनाखेङा  को मारपीट से आई चोट के कारण ईलाज हेतु अस्पताल लाया गया है जो खत्म हो चुका है कि सूचना पर मृतक के शव का पंचायतनामा कार्यवाही पश्चात् मृतक के शव का जिला अस्पताल डिडौंरी में पोस्टमार्टम कराया गया बाद मर्ग डायरी जाँच हेतु पुलिस चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर को प्राप्त होने पर मर्ग जाँच दौरान कथन मृतक के परिजन, कथन चक्षुदर्शी साक्षीगण, शार्ट पी.एम.रिपोर्ट व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि दिनांक 14/03/2025 को होली त्यौहार होने से  दोपहर में अशोकसिंह कुलस्ते मृतक रामसिंह मार्को के घर गया था और तिलक बंदन करने के बाद बैठकर बातचीत दौरान दोपहर करीब 15.00 बजे अशोकसिंह कुलस्ते शराब के नशे में मृतक रामसिंह मार्को को माँ-बहन की बुरी-बुरी गाली गलौंच करते जान से मारने की धमकी देने लगा मृतक के द्वारा मना करने पर उसे उठाकर जमीन में पटककर छाती में बैठकर गला दबाने लगा और जोर-जोर से मृतक के छाती में मुक्का मारने लगा तभी मृतक की पत्नी व माँ के द्वारा बीच बचाव करने से पुनः रोड में दोनों के मध्य विवाद होने से अशोकसिंह कुलस्ते ने मृतक रामसिंह मार्को को जान से मारने की धमकी देते हुये धक्का मारकर रोड में गिरा दिया और धमकी देते हुये वहाँ से चला गया था,फिर मृतक को उसकी पत्नी ने उठाकर घर लाई तो मृतक बिस्तर में सो गया फिर दूसरे दिन दिनांक 15.03.2025 को मृतक के छाती में अत्यधिक दर्द होने से ईलाज कराने के लिये अस्पताल डिडौंरी लेकर गये तब डाँक्टर ने दोपहर करीब 03.20 बजे चेक कर बताया कि खत्म हो गया है मृतक रामसिंह मार्को को जान से मारने की नियत से मारपीट करने व रोड में धक्का देकर गिरा देने से छाती में अंदरूनी चोट आने के कारण मृतक की मौत हो जाना व आरोपी अशोकसिंह कुलस्ते पिता फूलचन्द कुलस्ते जाति गोङ निवासी ग्राम आनाखेङा नये टोला चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर का मारपीट कर हत्या कर देना पाये जाने से आरोपी के विरूद्द अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 296, 351(3), 103(1) BNS का दिनांक 16.03.2025 को पंजीबद्द किया गया एवं  पुलिस अधीक्षक जिला डिडौंरी के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला डिडौंरी, एसडीओ(पी)अनुभाग शहपुरा के मार्गदर्शन में आरोपी की धरपकङ हेतु टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई जो आरोपी अशोकसिंह कुलस्ते पिता फूलचन्द कुलस्ते जाति गोङ उम्र 55 साल निवासी ग्राम आनाखेङा नये टोला चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर का अपने साला के घर ग्राम सिंगारपुर में मिलने पर आज दिनांक 17.03.2025 को गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया है मान.न्यायालय से उक्त आरोपी का जेल वारंट बनने से जिलाजेल डिडौंरी में दाखिल किया गया है। उक्त सराहनीय कार्य करने वाले टीम के अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी शाहपुर कुंवरसिंह मरावी, चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, सउनि. मोह.एजाज कुरैशी, प्रआर. 221 हरेसिंह सैयाम, आर. 06 संतलाल सैयाम, आर. 364 मितेन्द्र बघाङे को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला डिडौंरी के द्दारा उचित ईनाम प्रदाय करने की घोषणा की गई है । recent visitors 17

भोपाल में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस 20 और 21 मार्च को होगा आयोजित

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा भोपाल में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस 20 और 21 मार्च 2025 को आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के लिये मनोवैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, समाजशास्त्रियों और नीति निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में सभी अपने अनुभवों और शोध निष्कर्षों को साझा कर सकेंगे। इस आयोजन से आनंद के विविध आयामों एवं तत्वों पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन के लिये मंच मिलेगा। प्रदेश में आनंद विभाग की स्थापना नागरिकों की खुशहाली एवं परिपूर्ण जीवन के लिए आंतरिक तथा बाह्य सकुशलता के लिये अगस्त 2016 में किया गया था। राज्य आनंद संस्थान नागरिकों की खुशहाली और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए सतत् कार्यरत है। संस्थान अपने विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और आनंदम गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों में सकारात्मकता और आत्मिक आनंद की भावना विकसित करने का प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले में आयोजित हो रहे नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस में आतंरिक आनंद की अनुभूति बाह्य प्रभावों व भौतिक सुविधाओं के साथ आंतरिक आनंद को अनुभव करने के विधाओं पर चर्चा, आनंद से स्वास्थ्य आनंद और स्वास्थ्य के बीच संबंध, खुशहाल परिवार एवं कार्यस्थल परिवार में आनंदमयी वातावरण और कॉर्पोरेट तथा सरकारी संगठनों में आनंदमयी कार्य संस्कृति विकसित करने पर फोकस रहेगा।   recent visitors 15

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तत्परता और सराहनीय प्रयास से घायल गाय की जान बचाई

डिंडौरी ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तत्परता से घायल गाय की जान बचाई। आज सोमवार को बालपुर डिंडौरी में यातायात थाना प्रभारी टीआई सुभाष उइके और उनके टीम के द्वारा एक गाय को बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। गाय घायल अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में गिरी हुई पाई गई, जिससे उसकी जान को खतरा था। यातायात प्रभारी सुभाष उइके के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने तत्काल बचाव कार्य करते हुए गाय को गड्ढे से सुरक्षित निकाला और ग्रामीणों के सहयोग से प्रारंभिक उपचार देकर पशुपालन विभाग को सूचित किया व गाय के लिए चारा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस सराहनीय कार्य में एएसआई  रामरूप विश्वकर्मा,  भूपेंद्र दुलारे,  आर.पी कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे। recent visitors 17

बीयू की परीक्षाएं एक अप्रैल से, परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक के लिए बीयू ने कड़े आदेश जारी किए हैं

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की यूजी की प्रथम से तीसरे वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रायोगिक परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू कर दी गई हैं। बीयू के बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी (होम साइंस), बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीपीईएस के प्रथम वर्ष और तीसरे वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं मई में आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं में करीब 1.80 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदेश के आठ जिलों में संबद्ध कालेजों के लिए इस बार परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक के लिए बीयू ने कड़े आदेश जारी किए हैं। अगर कोई विद्यार्थी नकल करते पकड़ाया या किसी के पास स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाॅच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण पाए गए तो उत्तरपुस्तिका जब्त कर विवि को भेजी जाएगी और परीक्षा निरस्त होगी। इसके अलावा अगर परीक्षा शुरू होने के बाद कोई विद्यार्थी आधे घंटे बाद परीक्षा कक्ष से बाहर जाता है तो उसे दूसरी उत्तरपुस्तिका दी जाएगी। विवि ने परीक्षा के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी की तलाशी ली जाएगी बीयू ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य व केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर हर परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए। प्रतिबंधित सामग्री जैसे पुस्तकें, गाइड,मोबाइल, हस्तलिखी सामग्री,स्मार्ट वाॅच, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि को बाहर ही जमा करा ली जाए। इसे आलमारी में बंद किया जाएगा। यदि परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी के पास नकल सामग्री प्राप्त होती है तो अनुचित साधन प्रतिवेदन फार्म पर जानकारी भरकर विद्यार्थी से हस्ताक्षर कराना है।अनुचित साधन फार्म पर वीक्षक या केंद्रध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कराकर उत्तरपुस्तिका को पैकेट में बंद कर भेजे जाएं। केंद्र कम बनाए जाएंगे ताकि निगरानी सख्ती से हो बीयू इस बार नकल प्रकरण पर रोक के लिए उड़नदस्तों की टीम को तैनात किया है और विवि में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।इसके माध्यम से परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अधिक निगरानी के लिए इस बार केंद्रों की संख्या कम की जाएगी। इससे सख्ती से निगरानी की जा सके। वहीं जिन केंद्रों पर सिर्फ 50 या 60 विद्यार्थी शामिल होते थे। उन केंद्रों को बंद किया जाएगा।विवि प्रबंधन इस बार परीक्षा केंद्रों को दिए जाने वाले खर्च को कम करेगा।   recent visitors 21

मुख्यमंत्री ने पेयजल प्रबंधों की जानकारी लेकर दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के लिए पर्याप्त पेयजल प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊ स्थापित कर राहगीरों के लिए भी पीने के पानी का प्रबंध किया जाए। शहरों में प्रत्येक मोहल्ले में पेयजल की उपलब्धता, पानी की टंकियों की स्वच्छता और व्यवस्थित पेयजल वितरण जैसे कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हों। ग्रामों में नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण आबादी को लाभान्वित किया जाए। हर घर में टोंटी से जल पहुंचाने के कार्य पूर्ण किए जाएं। जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है, वहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्थानीय निकाय मिलकर नागरिकों के लिए समाधान की कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई एक बैठक में पेयजल प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती संपतिया उइके, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में धरती आबा उत्कर्ष अभियान में अन्य विभागों के सहयोग से पेयजल प्रबंध के कार्य भी सम्पन्न किए जाएं। अन्य ग्रामों में एकल ग्राम नल-जल योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल घोषित ग्रामों में पेयजल की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। पेयजल प्रदाय के साथ ही स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का भी संचालन किया जाए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और कृषि विभाग के अमले का सहयोग भी पेयजल प्रदाय में प्राप्त किया जाए। पंचायतों के पदाधिकारी और शहरों में नगरीय निकायों के अमले द्वारा पेयजल प्रदाय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेयजल के साथ स्वच्छता के कायों को पूर्ण कर प्रदेश को, देश में मॉडल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा जल संवर्धन अभियान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सक्रिय भूमिका की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुपयोगी हैंडपम्पों को उपयोगी बनाने के लिए रिचार्ज करने की योजना का क्रियान्वयन भी प्रदेश में किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के प्रारंभ होने से लेकर अब तक 62 लाख 71 हजार 124 कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। यह प्रदेश के कुल घरों एक करोड़ 11 लाख 80 हजार 901 का 63.81 प्रतिशत है। दिनांक 16 मार्च 2025 की स्थिति में प्रदेश के 76 लाख 24 हजार 275 घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, यह उपलब्धि 68.19 प्रतिशत है। प्रदेश में 147 समूह नल जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से 23 हजार 164 ग्राम और 27 हजार 990 ग्राम, एकल ग्राम नल जल योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपम्पों का संधारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और नल जल योजनाओं का संचालन संधारण संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में 5 लाख 62 हजार 776 हैंडपम्प पेयजल प्रदाय में सहयोगी हैं।   recent visitors 27

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोका लेक व्यू परिसर में रसोईयों से की बात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म "छावा" के प्रदर्शन के अवसर पर लेक व्यू अशोका ओपन थिएटर परिसर में भोजन व्यवस्था देख रहे कारीगरों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा की। उनके द्वारा परोसे जा रहे श्री अन्न (मोटे अनाज) के व्यंजन और उन्हें तैयार करने की विधि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रशंसा भी की।   recent visitors 17