Sunday, July 5, 2026 12:49 pm

सुनील नरेन ने सहवाग और जायसवाल को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, गेंदवाजी करना मुश्किल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस बार के आईपीएल में हर एक खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इस बीच, क्रिकेट के मिस्ट्री स्पिनर माने जाने वाले सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिन्हें वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं। नरेन ने खुद को एक गेंदबाज के रूप में चुनौती देने वाले इन बल्लेबाजों के बारे में अपनी राय दी है। वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल सबसे खतरनाक सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के दो बल्लेबाजों के नाम लिए हैं, जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए सबसे मुश्किल माना जाता है। पहला नाम है वीरेंद्र सहवाग, जो अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। नरेन ने सहवाग के खिलाफ गेंदबाजी को हमेशा एक बड़ी चुनौती माना है। वह कहते हैं कि सहवाग की खेल शैली ऐसी थी कि वह गेंदबाजों को परेशान करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। नरेन का मानना है कि सहवाग की बैटिंग शैली बहुत ही आक्रामक और बेखौफ थी, जिसके चलते उन्हें गेंदबाजी करना हमेशा कठिन लगता था। सहवाग ने अपनी क्रिकेटिंग करियर में कई गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से परेशान किया और यह चुनौती नरेन जैसे मिस्ट्री स्पिनर के लिए भी कम नहीं रही। सहवाग का तेज और आक्रामक खेल नरेन के लिए एक कठिन टास्क बन जाता था। इसके बाद नरेन ने वर्तमान क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल को भी अपने सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में शामिल किया। नरेन ने जायसवाल की बल्लेबाजी के बारे में बहुत पॉजिटिव बातें कीं और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया। नरेन के अनुसार, यशस्वी निडर बल्लेबाज हैं और उनकी मानसिकता हमेशा गेंदबाजों पर हावी होने की रहती है। वह मानते हैं कि जायसवाल को लेकर गेंदबाजों को सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि वह लगातार गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। नरेन का खेल 180 विकेट और 1534 रन सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। नरेन के आईपीएल करियर में 176 मैचों में 180 विकेट हासिल किए हैं और 1534 रन भी बनाए हैं। उनके ऑलराउंड खेल ने केकेआर को कई मैचों में जीत दिलाई है और इस बार भी वह केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। केकेआर अपना पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेलेगी। नरेन का आईपीएल 2025 में अहम रोल नरेन के लिए आईपीएल 2025 एक और महत्वपूर्ण सीजन हो सकता है, क्योंकि उनकी टीम केकेआर में उन्हें एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। नरेन के अलावा, केकेआर में कई युवा खिलाड़ी भी हैं, जो अपनी चमक दिखाने के लिए तैयार हैं। recent visitors 28

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि  यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। recent visitors 19

राजधानी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई , मुख्य मार्गों से हटाए गए अवैध कब्जे

रायपुर शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध कब्जों पर कहीं बुलडोजर चला, नालियों पर बनाए गए पाटे तोड़े गए और ठेलों-गुमटियों को हटाकर सड़कें साफ की गईं. नगर निगम जोन 2 और जोन 4 की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई कर सैकड़ों कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया. इस दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. जोन 4 की कार्रवाई: अवैध पाटे तोड़े, सड़क से कब्जा हटाया नगर निगम जोन 4 की टीम ने मल्टी-लेवल पार्किंग, पुराना बस स्टैंड और एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा तक नालियों पर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की. 8 बड़े पाटों को हटाया गया, जिससे सफाई में आ रही बाधाओं को दूर किया गया. साथ ही अवैध ठेले और गुमटियों को हटाकर सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया गया. इस अभियान के दौरान करीब 8500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. जोन 2 की कार्रवाई: रेलवे स्टेशन रोड और खालसा स्कूल मार्ग से अतिक्रमण हटाया नगर निगम जोन 2 और नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक और खालसा स्कूल मार्ग पर अभियान चलाया. यातायात पुलिस बल के सहयोग से लगभग 22 ठेले और गुमटियों को हटाया गया. इन इलाकों में अवैध अतिक्रमण से राहगीरों और वाहनों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. बता दें कि नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है. नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा अवैध कब्जों को हटाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. recent visitors 20

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ के लिए पहुंची EOW

रायपुर  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह DSP और इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची, जहां वे लखमा से इस घोटाले के पैसों के नक्सल कनेक्शन समेत 12 अहम सवालों पर जवाब मांगेंगे। EOW को कोर्ट से मिली दो दिन की अनुमति EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत मिली है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह इनपुट मिला है कि आबकारी घोटाले से जुड़े पैसे का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक भी पहुंचा है। अब EOW इस मामले में लखमा से सीधे सवाल करेगी। सचिन पायलट ने की लखमा से मुलाकात गौरतलब है कि आज इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कवासी लखमा से मुलाकात की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में लखमा की कानूनी लड़ाई और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि कवासी लखमा फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं। आबकारी घोटाले को लेकर पहले ही कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर शिकंजा कस चुका है। अब देखना होगा कि EOW की पूछताछ से इस मामले में और कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं। 21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी। क्या है शराब घोटाला? तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है। इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था। ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ED ने कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट की पेश गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। recent visitors 20

मुख्यमंत्री साय से कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक चेतना के प्रसार पर हुई चर्चा

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। recent visitors 18

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की करता रहा कोशिश , पुलिस से बोला- पंखे में फंस गई थी साड़ी

इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करता रहा। छोटे बच्चों को भी उसने झूठे बयान रटाए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तो टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, 46 वर्षीय शीला निवासी सिद्ध विहार कॉलोनी की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी करते है। दोनों झोपड़ी बनाकर दो बच्चों के साथ कॉलोनी में ही रहते हैं। शीला मजदूरी भी करती थी। सोमवार रात रुपयों को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार से रुपए न लेने की बात पर मदन ने शीला के साथ मारपीट कर डाली। गुस्से में उसने शीला का गला घोंट दिया। दम घुटने से शीला की मौत हो गई। मदन रात भर हत्या को आत्महत्या बताने में जुट गया। सबसे पहले वह खुद ऑटो रिक्शा से एक डॉक्टर के पास दिखाने ले गया। मृत बताने पर घर लेकर आया और शव को पलंग पर लिटा दिया। मदन के दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 5 साल है। उसने बच्चों से कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी। तुम बता देना कि मम्मी की साड़ी पंखे में अटक गई थी। उजाला होने पर मदन ने कॉलोनी के रहवासियों को बुलाया और कहा कि उसकी पत्नी मर गई। झोपड़ी में पंखा नीचे है। गलती से साड़ी पंखे में अटक गई और दम घुटने से शीला की मौत हो गई।   recent visitors 25

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है।   नए चेहरों को IPL में छाप छोड़ने का मौका इस बार चोटिल या अनुपलब्ध खिलाड़ियों की जगह लेने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए यह करियर बदलने का सुनहरा अवसर हो सकता है। वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।   बाहर हुए स्टार खिलाड़ी और उनकी जगह आने वाले नए चेहरे: -ब्रायडन कार्स (SRH) की जगह वियान मुल्डर – दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के पास अपनी T20 Skills दिखाने का बेहतरीन मौका होगा। – हैरी ब्रूक (DC) का बाहर होना – इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें नीलामी के बाद टूर्नामेंट से हटने पर दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन IPL से नाम वापस लिया। पिछले साल उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था, जबकि इस बार उनका कहना है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय इंग्लैंड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, फिलहाल उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। -अल्लाह मोहम्मद गजनफर (MI) की जगह मुझेब उर रहमान – अनुभवी अफगान स्पिनर को खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। – उमरान मलिक (KKR) की जगह चेतन सकारिया – युवा भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। क्या IPL 2025 में नए सितारे चमकेंगे? हर साल IPL युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का प्लेटफॉर्म बनता है। इस बार भी नई प्रतिभाओं को परखने और भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने का शानदार मौका होगा। अब देखना होगा कि ये रिप्लेसमेंट खिलाड़ी इस सुनहरे मौके को कितना भुना पाते हैं!   recent visitors 29