Sunday, July 5, 2026 8:29 am

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा लेकर नई SOP जारी

जयपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। यह कदम उन घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जहां मरीजों के परिजन आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करवा देते हैं, जिससे चिकित्साकर्मियों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है और उनकी कार्यक्षमता तथा प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। गृह विभाग की नई SOP के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उन संस्थानों को चिन्हित करेगा, जहां सुरक्षा की आवश्यकता है। इसके बाद संबंधित संस्थान स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और संबंधित थानाधिकारी नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर सुरक्षा निगरानी रखेंगे। यदि किसी संस्थान में हिंसा की सूचना मिलती है तो 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा। अगर घटना संबंधित पुलिस स्टेशन की सीमा में नहीं आती, तो जीरो एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी और शीघ्र अनुसंधान किया जाएगा। एफआईआर को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस सिस्टम पर दर्ज किया जाएगा। नई गाइडलाइन के तहत जिला स्तर पर DCP/SP और राज्य स्तर पर ADG (अपराध) द्वारा नामित अधिकारी इन मामलों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों द्वारा दर्ज कराए गए परिवादों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो डॉक्टर्स और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए विधि अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार की इस नई पहल से चिकित्सा जगत को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे निर्भीक होकर मरीजों की सेवा कर सकें। recent visitors 32

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हराया

ऑकलैंड ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी (75) और जॉर्जिया वोल (नाबाद 50) ने तूफानी अर्धशतक बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने हुए पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। ली ताहुहु ने 11वें ओवर में बेथ मूनी को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (75) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद 13वें ओवर में ली ताहुहु ने फोबे लिचफील्ड (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर (138) रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जॉर्जिया वोल ने 31 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (नाबाद 50) रन बनाये। एलिस पेरी (तीन) रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 47के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। कप्तान सूजी बेट्स (14) और जॉर्जिया प्लिमर (27) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाये। अमेलिया केर ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (नाबाद 39) रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो 137 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। recent visitors 31

कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार, फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा

नीमच  मंगलवार को जनसुनवाई में एक बुजुर्ग ने एसडीएम संजीव साहू को ऊंची आवाज में अपनी पीड़ा सुना दी थी। इसके बाद बुजुर्ग जगदीशदास बैरागी को दो पुलिसकर्मी थाने उठाकर ले गए थे। उसे थाने पर करीब 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा। दोपहर करीब 1 बजे थाने लाने के बाद शाम 6 बजे उसे छोड़ा। इस तरह बुजुर्ग देर रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंचा। इस पूरी प्रक्रिया और हर एक मूवमेंट पर एनबीटी ने नजर रखी। बुजुर्ग के साथ हुए अन्‍याय के खिलाफ अधिकारियों से आवश्‍यक बात करने के बाद खबर पब्लिश की। इससे यह मामला सुर्खियों में आया।  कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। दूसरे दिन कलेक्‍टर ने बुजुर्ग को बुलाया व तसल्ली से उसकी बात सुनी। कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार इसके बाद  तहसीलदार संजय मालवीय व प्रेमशंकर पटेल को बुजुर्ग किसान की समस्‍या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद दो तहसीलदार, आरआई व पटवारियों सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किसान के खेत पर पहुंची। वहां जिस जमीन का विवाद था, उस पर दोनों पक्षों को बुलाया। बटांकन करवाया। इसके बाद तय हुआ कि 15 दिन बाद गेहूं की फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। कार्रवाई से खुश नजर आए बुजुर्ग इस कार्रवाई से बुजुर्ग जगदीश बैरागी संतुष्‍ट नजर आए। इस तरह  बुजुर्ग किसान को न्‍याय मिला। आपको बता दें कि किसान मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचा था, जहां उसने एसडीएम से ऊंची आवाज में बात की थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को थाने में 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा। recent visitors 38

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है। दरअसल, उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से सीजन 18 में खेलने का मौका मिल सकता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह लेंगे, जो एसीएल की चोट और उसके बाद पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। ना तो टीम की ओर से और ना ही आईपीएल की ओर से इसके पुष्टि की गई है, मगर रिपोर्ट में कहा गया है कि शार्दुल को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ विशाखापत्तनम जाएंगे। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी में शामिल होने से टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी। लखनऊ की टीम फिलहाल अपने चोटिल गेंदबाजों से परेशान चल रही है। फ्रैंचाइजी के पास अभी तक पूरी तरह से फिट तेज गेंदबाजों का ग्रुप नहीं है। घुटने की चोट से उबरने के बाद से आवेश खान टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि आकाश दीप और मयंक यादव बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बने हुए हैं। विशेषकर मयंक को लगातार चोटों से जूझना पड़ रहा है, जिसके कारण वह पिछले साल अक्टूबर से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं ले पाए हैं। मयंक के रिहैब में कई तरह की परेशानियां रही हैं, जिसमें साइड स्ट्रेन से लेकर हैमस्ट्रिंग की समस्या, उसके बाद बाईं ओर की पीठ की चोट और अब दाईं ओर की समस्या शामिल है। हालांकि उन्होंने नेट्स में कम गति से गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी मैच फिटनेस एक बड़ी चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भले ही मयंक को आईपीएल टीम में शामिल होने के लिए सीओई से मंजूरी मिल जाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का वर्कलोड संभालना एक बड़ी चुनौती होगी। recent visitors 32

331 खतरनाक ऐप्स Google ने Play Store से हटाए

नई दिल्ली Google Play Store ने हाल ही में 331 खतरनाक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, जो यूजर्स की निजी जानकारी चुराने और फर्जी विज्ञापन दिखाने में शामिल थीं. ये ऐप्स अब तक 60 मिलियन (6 करोड़) से अधिक बार डाउनलोड किए जा चुके थे. IAS Threat Lab और Bitdefender की रिपोर्ट साइबर सुरक्षा फर्म IAS Threat Lab ने 2024 की शुरुआत में “Vapor” ऑपरेशन का खुलासा किया था, जिसमें 180 ऐप्स के ज़रिए 200 मिलियन से अधिक फर्जी विज्ञापन अनुरोध भेजे गए थे. बाद में, Bitdefender ने इन ऐप्स की संख्या बढ़ाकर 331 बताई और चेतावनी दी कि ये ऐप्स यूजर्स को फिशिंग अटैक (phishing attack) के ज़रिए संवेदनशील जानकारी, जैसे कि लॉगिन क्रेडेंशियल्स और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स साझा करने के लिए मजबूर कर रहे थे. कैसे काम कर रहे थे ये खतरनाक ऐप्स? इन मैलिशियस ऐप्स में कई ख़तरनाक फीचर्स थे:     सेटिंग्स में खुद को छिपाना: कुछ ऐप्स खुद को Google Voice जैसी विश्वसनीय ऐप्स के रूप में दिखाने के लिए अपना नाम और आइकन बदल लेते थे.     बैकग्राउंड में चोरी-छुपे काम करना: बिना यूजर की अनुमति के ये ऐप्स बैकग्राउंड में अपने आप शुरू हो जाते थे और हाल ही में खुले ऐप्स की लिस्ट से गायब हो जाते थे.     फुल-स्क्रीन विज्ञापन और फेक लॉगिन पेज: कुछ ऐप्स फुल-स्क्रीन एड्स दिखाते थे और Facebook, YouTube जैसी लोकप्रिय साइट्स के नकली लॉगिन पेज बनाकर यूजर्स से पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स मांगते थे. Google ने हटाए सभी संदिग्ध ऐप्स Google ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी 331 खतरनाक ऐप्स को Play Store से हटा दिया है. Bleeping Computer से बात करते हुए Google के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि “इस रिपोर्ट में पहचाने गए सभी ऐप्स को हटा दिया गया है.” किन ऐप्स से था खतरा? Bitdefender की रिपोर्ट के अनुसार, ये खतरनाक ऐप्स सामान्य उपयोगी ऐप्स के रूप में Play Store पर लिस्टेड थे, जैसे:      AquaTracker      ClickSave Downloader      Scan Hawk      Water Time Tracker      Be More      TranslateScan इनमें से हर ऐप के 10 लाख से अधिक डाउनलोड थे. कैसे बचें ऐसे खतरनाक ऐप्स से?     किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले डेवलपर की विश्वसनीयता जांचें.     ऐप इंस्टॉल करने के बाद अनावश्यक अनुमतियां (Permissions) देने से बचें.     अगर कोई ऐप संदिग्ध व्यवहार करता है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें.      Play Store के रिव्यू और यूजर कमेंट्स को ध्यान से पढ़ें.  अपने फोन में एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें.     Google Play Store पर सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठते रहे हैं, और इस घटना से साफ है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर यूजर्स को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए सतर्क रहना और जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है.   recent visitors 43

बांसवाड़ा में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती

बांसवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने सामरिया गांव के सुभाष नगर में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 94 किलो गांजा बरामद किया है। सदर थाना अधिकारी बुधराम बिश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज और उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सामरिया गांव के सुभाष नगर में हेमचन्द पुत्र हकरू मईडा व ईश्वर पुत्र कानजी मईडा ने अपने खेत में गेहूं और मक्का की फसल में हरे गांजे के पौधे बोए हैं, जिस पर फूल आये हुए हैं, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। ग्राम पंचायत के सरपंच व पटवारी की उपस्थिति में हेमचंद के खेत से 32 किलो 315 ग्राम और ईश्वर के खेत से 62 किलो 230 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 18 कार्टन अंग्रेजी शराब भी बरामद एक अन्य कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने चिड़ियावासा गांव में पवन पुत्र अमर कलाल के मकान से 18 कार्टन शराब बरामद की है। उसने मकान के पीछे बने कमरो में अवैध शराब का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। recent visitors 37

एमपी में बदला मौसम, अगले दो दिनों तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में गर्मी वाले दिनों में बारिश आंधी और ओले गिरने वाला मौसम है। आज शुक्रवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। सीधी में 27.8 डिग्री, रीवा में 28.8 डिग्री, सतना में 31.4 डिग्री और नौगांव में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिंगरौली और मंडला में आज शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 24 घंटों के दौरान मंडला में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डिंडौरी में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा। भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सीधी में 27.8 डिग्री, रीवा में 28.8 डिग्री, सतना में 31.4 डिग्री और नौगांव में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दमोह-कटनी में गिरेंगे ओले मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है। मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी का असर, अप्रैल-मई में हीट वेव प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 मार्च: कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में गरज-चमक और आंधी चल सकती है। 23 मार्च: शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 24 मार्च से फिर नया सिस्टम डॉ. सुरेंद्रन ने बताया, मौजूदा सिस्टम का असर 23 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। भोपाल में बूंदाबांदी, रीवा में ओले गिरे इससे पहले गुरुवार को भोपाल, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान बादल छाए रहे और हवाएं भी चली। सागर के बंडा में अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली‌। हालांकि किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को खेतों में रखी फसलें खराब होने का डर सता रहा है। रीवा जिले के सिरमौर, गुढ़, जवा, त्योंथर और रायपुर कर्चुलियान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। दमोह, सिवनी, कटनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सिवनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंड, नरसिंहपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और जबलपुर में भी मौसम बदला रहा। recent visitors 42