Sunday, July 5, 2026 7:23 am

दुनिया की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 , 269 शहरों में परीक्षण का कार्य पूरा

भोपाल स्वच्छता एक संकल्प है, जिसे मध्यप्रदेश में एक जन आंदोलन बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता संकल्प को प्रदेश ने आत्मसात किया है। स्वच्छता आंदोलन के परिणाम दिखाई देने लगे हैं। हर वर्ष की तरह दुनिया की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 जारी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के शहर बहुत गंभीरता के साथ अपनी भागीदारी कर रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान भारत सरकार की सर्वेक्षण टीमें आकर शहरों में स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लेती हैं। इसमें स्वच्छता की आधारभूत तैयारियों का परीक्षण, खुले में शौच से मुक्ति और मल-जल का निस्तारण (ओडीएफ++ और वॉटर+) कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार रेटिंग (1,3 5 व 7 स्टार रेटिंग) सहित कुल तीन परीक्षण किए जाते हैं। अभी प्रदेश में आधारभूत तैयारियों का परीक्षण जारी है, जिसमें 269 शहरों में परीक्षण पूर्ण हो चुका है, शेष शहरों के परीक्षण के लिये टीमें पहुँच रही हैं। इसके बाद ओडीएफ++ और स्टार रेटिंग के परीक्षण शुरू होंगे। उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय वर्ष भर शहरी स्वच्छता को सँवारने में जुटे रहते हैं। प्रदेश में नियमित कचरा संग्रहण, परिवहन और निपटान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से शहरों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ खुले में शौच पर प्रतिबंध को सफल बनाने के बाद शहरों को ओडीएफ़++ और वॉटर+ प्रमाण-पत्र दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग प्रदेश के नागरिकों, युवाओं और जन-प्रतिनिधियों से शहरों को स्वच्छ बनाने में सहयोग की निरंतर अपील कर रहा है। शहरों का बदला हुआ स्वरूप शासन के प्रयासों की सफलता को प्रदर्शित कर रहा है।   recent visitors 25

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हारिस रऊफ ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर फिन एलेन का कैच पकड़ा। फिन एलेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी-20 मैच खेल रही है। इस सिरीज का तीसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस सिरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है। अफरीदी की गेंद पर कैच न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी ने की। ओवर की पांचवीं गेंद को फिन एलेन ने फ्लिक किया। गेंद हवा में तैरते हुए जा रही थी, जब स्क्वॉयर लेग पर खड़े हारिस रऊफ ने लगभग हवा में उड़ते हुए उसे कैच कर लिया। यह देखकर लोगों को न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स की याद आ गई। गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्डकप में शानदार कैच पकड़े थे। उनके कुछ यादगार कैचों में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान, भारत के खिलाफ विराट कोहली और शुभमन गिल के कैच थे। क्या हुआ मैच में तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 94 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने भी 18 गेंदों में 31 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2, जबकि हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 74 रन जोड़ दिए। हारिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सलमान आगा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 16 ओवरों में 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। हसन नवाज ने 45 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली। recent visitors 67

हमारा जीवन वनों से ही संभव है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारा जीवन वनों से ही संभव है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण और पौधे रोपने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से किया आह्वान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है, प्रदेश की वनभूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है, यह शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के सामान है। यह असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को 'विश्व वानिकी दिवस' पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।   recent visitors 56

करीला मेले में आया छप्पर फाड़ चढ़ावा, नोट गिनते-गिनते हालत पस्त हो गई, जबकि अभी सिक्कों की गिनती बाकी

अशोकनगर  करीला मेले के समापन के बाद मंदिर की दान पेटी में आए श्रद्धालुओं के दान की गिनती हो रही है। श्रद्धालुओं ने मां जानकी के दरबार में दिल खोल के दान किया है। करीला मंदिर में तीन दिन के मेले में श्रद्धालुओं ने 26 लाख 11 हजार 100 रुपए नगद दान किया है तो वहीं विदेशी करेंसी भी मां जानकी के लिए श्रद्धालुओं ने अर्पित की है। सोने- चांदी के जेवर भी मां जानकी के दरबार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए हैं। तीन दिन तक चलता है मेला उल्लेखनीय की रंग पंचमी पर करीला में मां जानकी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान तीन दिवसीय इस मेले में दान पेटियों में आए दान के चढ़ावे की गिनती प्रशासन की देखरेख में की गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने मंदिर के दान पात्रों से निकले पैसों की गिनती की। जिन्हें गिनते- गिनते कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। दान के पैसों की गिनती करने में 7 घंटे का समय लगा। निकले विदेशी सिक्के, मन्नत के पत्र भी करीला मेले में मां जानकी के दरबार में न केवल लोगों ने विदेशी मुद्रा वाले नोट और ब्रिटिश कालीन सिक्के चढ़ाए हैं, बल्कि अपनी मन्नत के पत्र भी मां जानकी को अर्पित किए हैं। साथ ही दान पात्रों में सोने व चांदी के आभूषण भी मिले हैं। जिन्हें बैंकों के लॉकर में रखा जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल की नीलामी से भी मंदिर को लगभग 3 लाख की आमदनी हुई है। 11 बोरियों में रखे गए सिक्के मंदिर के दान पात्रों से कर्मचारियों के द्वारा केवल 500, 200, 100, 50, 20, 10 के नोटों की ही गिनती की गई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सिक्कों को अभी प्रशासन ने 11 बोरियों में भर कर रख दिया है। इसका वजन क्विटंलों में है। टूटे पिछले रिकॉर्ड रंग पंचमी के मेले में आने वाले दान की राशि को देखा जाए तो 2012 से अब तक की सबसे ज्यादा राशि अभी दान में आई है। इस राशि ने मेले के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। recent visitors 20

आईपीएल 2025 का आगाज कल से, इस बार फैंस फ्री में नहीं उठा पाएंगे लुत्फ, चुकानी होगी इतनी कीमत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होने जा रहा है। यह मैच कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते में मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। भारतीय फैंस इस बार आईपीएल का लुत्फ फ्री में नहीं उठा पाएंगे, आईपीएल देखने के लिए उन्हें कीमत चुकानी होगी। बता दें, पिछले 2 साल फैंस ने जियो सिनेमा पर इस रंगारंग लीग का आनंद बिल्कुल फ्री में उठाया था। आईए आईपीएल 2025 के ओपनिंग केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी आईपीएल 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा? KKR vs RCB IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?   recent visitors 37

मंदसौर में 18 महीने पहले हत्या, अब जिंदा लौटी महिला, मर्डर में 4 लोग काट रहे जेल

मंदसौर के मंदसौर में करीब डेढ़ साल पहले मृत घोषित की गई दो बच्चों की मां अचानक फिर से प्रकट होने से उसका परिवार और पुलिस दोनों ही हैरान हैं। महिला की कथित 'हत्या' के लिए चार लोग पहले से ही जेल में हैं। पुलिस को अब इस एक हत्या और इस महिला के गुम होने की गुत्थी सुलझानी है। वहीं यह भी पता लगाना होगा कि वह महिला कौन थी जिसकी पहचान परिवार ने कर अंतिम संस्कार किया था? द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में महिला के परिवार ने पुलिस को मंदसौर राजस्थान बॉर्डर के करीब गांधी सागर से महिला के लापता होने की सूचना दी थी। कुछ दिन बाद झाबुआ जिले के थांदला में मंदसौर से 150 किमी दूर मुंबई-दिल्ली हाईवे के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। थांदला थाना प्रभारी बृजेश मालवीय ने गुरुवार को बताया कि मृतक महिला का चेहरा और सिर भारी पत्थर से कुचला हुआ था। महिला की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने के साथ ही क्राइम ट्रैकिंग सिस्टम सीसीटीएनएस पर अपलोड की थी। एसएचओ मालवीय ने कहा, ''हमें गांधी सागर से एक कॉल आया। कुछ परिवार के सदस्य आए और महिला के टखने पर टैटू और धागे से उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने यह भी बयान दिया कि उनकी बेटी शाहरुख नाम के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। उनके बयानों के आधार पर शाहरुख और उसके साथियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।'' इसके बाद उस शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और थांदला पुलिस ने चार संदिग्धों शाहरुख, इमरान, सोनू और एजाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जो गांधी सागर से 30 किलोमीटर दूर भानपुरा के रहने वाले हैं। मालवीय ने कहा, ''हमारे पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत थे कि उन्होंने अपराध किया है, इसलिए चार्जशीट पेश की गई। मामला अब अदालत में है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।'' कुछ दिन पहले जब महिला घर लौटी तो उसका परिवार हैरान रह गया। उसके दो बच्चे, जो यह मानते थे कि उनकी मां मर चुकी है, खुशी से झूम उठे। उसका परिवार तुरंत उसे पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेजों के साथ गांधी सागर थाने ले गया। गांधी सागर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने पुष्टि की कि जिस महिला को मृत माना जा रहा था, वह कुछ दिन पहले उनके पास आई थी और उसने बताया कि वह जीवित है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से उसकी पहचान की पुष्टि कराई है। महिला के पिता ने कहा, ''हमारी बेटी लापता थी। पुलिस ने हमें एक शव दिखाया, जिसके बारे में हमें लगा कि वह उसी का है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह जिंदा होगी और वापस लौटेगी।'' पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले 18 महीनों में क्या हुआ था और किसके शव का अंतिम संस्कार परिवार द्वारा किया गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शाहरुख के साथ अपनी मर्जी से भानपुरा गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही उसने कथित तौर पर उसे शाहरुख नाम के एक अन्य व्यक्ति को 5 लाख रुपये में बेच दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह 18 महीने तक कोटा में दूसरे शाहरुख के साथ रही और हमेशा भागने का मौका तलाशती रही। कुछ दिन पहले वह किसी तरह से वहां से निकलकर घर पहुंची। उसने बताया, ''मैंने अपने गांव पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली। मेरे पास फोन नहीं था और मुझे कहीं जाने की इजाजत नहीं थी, इसलिए मैं इस दौरान अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई।'' गांधी सागर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने कहा, "हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और थांदला थाना के अधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया है। मामले की दोबारा जांच या आगे की जांच थांदला पुलिस द्वारा की जाएगी।" recent visitors 37

इंदौर शहर के राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी के दिन कई चेन हुई चोरी, 100 से ज्यादा लोगों बने शिकार

इंदौर  राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी पर बुधवार को चोर सौ से ज्यादा महिला-पुरुषों की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जेब काटने की तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक बंसू दिलीप व्यास निवासी गणेशधाम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे दोपहर को गेर देखने आई थीं। दिलीप के साथ कृष्णपुरा छत्री के पास खड़ी थी। गले में दो चेन थीं। घर जाने पर पता चला चेन गायब है। थाने पहुंची तो पता चला पूरा थाना शिकायतियों से भरा था। बंसू के साथ नीतेश देवकरण गुप्ता निवासी जूना रिसाला, नयनीश विजय अग्रवाल निवासी मियाग्रा एवेन्यु विद्यानगर, पवन सत्यनारायण सोलंकी निवासी अनुराधा नगर की भी चेन चोरी हुई है। घर पहुंचे तब पता चला चेन चली गई टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक इसी तरह संकेत अनिल कुमार जैन निवासी बर्फानीधाम कॉलोनी, आरती राय निवासी सुखलिया की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। होली के कारण पीड़ितों को शुरू में घटना का पता ही नहीं चला। घर जाने पर चेन-पैंडल गायब देख कर थाने पहुंचे हैं। घेरा बनाकर की वारदात नयनीश के मुताबिक चोरी शातिर बदमाशों की गैंग ने की है। टारगेट करने के बाद टोली ने चारों तरफ से घेरा और धक्का-मुक्की कर कटर से चेन काट ली। रात तक थाने में शिकायतकर्ताओं का तांता लगा रहा। पुलिस ने एक एफआइआर में कई आवेदक जोड़े हैं। टीआई के मुताबिक अभी तक तीन केस दर्ज हुए हैं। करीब 10 लोगों की चेन गायब होने की जानकारी मिली है। अपराध शाखा ने बुधवार को ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के गिरोह को पकड़ा है। recent visitors 22