Saturday, July 4, 2026 7:07 pm

मुख्यमंत्री ने मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज की आधुनिक मेगा इकाई का किया भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से एलिक्सर इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमि-पूजन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की 7 इकाईयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चंबल अब विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं। इन औद्योगिक इकाईयों के प्रारंभ होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय अनुसूचित जातिआयोग के अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, विधायक गोहद श्री केशव देसाई, लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री अरुण गोयल सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम में वर्चुअलउपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये हर संभव कार्य किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट व रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से न केवल देश बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने का कार्य किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों के हित में भी अनेक निर्णय लिए गए हैं। चंबल-कालीसिंध-पार्वती (पीकेसी) लिंक परियोजना क्षेत्र में खुशहाली लेकर आयेगी। इस परियोजना से चंबल को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि चंबल क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है। यह हम सबके लिये प्रसन्नता की बात है। औद्योगिक विकास से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से मालनपुर में एक हजार करोड रूपए के निवेश से जो नई इकाई प्रारंभ हो रही है, वह इस क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास का बेहतर माहौल बना है, जिसके सार्थक परिणाम हमें सम्पूर्ण प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में भी नई औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं, इससे ग्वालियर के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प के कारण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी औद्योगिक विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। मालनपुर में एक हजार करोड रूपए की नवीन इकाई स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने नवीन उद्योगपतियों से किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मालनपुर में आयोजित समारोह से ग्वालियर रेडीमेड गारमेंट पार्क में स्थापित की जा रही नई इकाईयों के संचालकों और मुरैना जिले के पिपरसेवा में स्थापित की जा रही नई इकाईयों के संचालकों से भी वर्चुअली संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर रेडीमेड पार्क से श्री अमित जैन, श्री मोहित शिवहरे, हर्षित बंसल एवं श्री संजय खण्डेलवाल से नई इकाइयों के संचालन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को नई इकाई प्रारंभ करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई इकाईयों के माध्यम से बेहतर कार्य कर प्रदेश के विकास में भागीदार बनें और जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। मालनपुर में स्थापित नई इकाई से मिलेगा रोजगार मध्यप्रदेश में औ‌द्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग एक हजार करोड़ रूपए की लागत से मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औ‌द्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। recent visitors 39

लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट पर बड़े अग्निकांड के बाद बिजली गुल, दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट रहेगा बंद

लंदन लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट जो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है आज यानि कि दिनभर के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय एक "महत्वपूर्ण बिजली संकट" के कारण लिया गया जो एयरपोर्ट के पास एक बड़े अग्निकांड के कारण उत्पन्न हुआ। आग के कारण हुआ बिजली संकट हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) में आग लग गई है जिससे एयरपोर्ट गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहा है। इस वजह से सुरक्षा के दृष्टिकोण से 21 मार्च को रात 11:59 बजे तक एयरपोर्ट को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियाँ और करीब 70 दमकलकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। फायर ब्रिगेड के सहायक आयुक्त पैट गोलबोर्न ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आसपास की इमारतों से 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। सुरक्षा के लिहाज से 200 मीटर के दायरे को घेर लिया गया है और करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। यात्रियों के लिए सलाह हीथ्रो एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट न आएं और अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें। एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया कदम हालांकि हीथ्रो एयरपोर्ट का यह अस्थायी बंद होना हजारों यात्रियों के लिए असुविधाजनक हो सकता है लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बताया है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यह कदम यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।   recent visitors 35

धनबाद के तोपचांची की है जहां 23 साल की अनामिका कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

धनबाद धनबाद में बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश अब भयावह रूप लेती जा रही है। ताजा मामला धनबाद के तोपचांची की है जहां 23 साल की अनामिका कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अनामिका को SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां वह फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि सुबह में अनामिका शौच के लिए बाहर गई थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसके बाद उसकी छाती में तेज दर्द होने लगा। दर्द की वजह से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अनामिका ने बताया कि बिजली गिरने के बाद उसके बाएं कंधे में तेज झटका महसूस हुआ और शरीर में बिजली जैसी सनसनी दौड़नी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।   recent visitors 44

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री प्रीतम लोधी एवं पार्षद श्री सांखला के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन हुआ। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम जलालपुर पहुँचकर पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी के छोटे भाई वीरन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दौलतगंज में वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल सांखला के निवास पर पहुँचे और उनके बड़े भाई सुभाष सांखला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृंद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत एवं नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे। recent visitors 27

संभाग के सभी जिलों में गो-शालाओं को जन-सहभागिता से बनाया जायेगा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

इन्दौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि निराश्रित, मानसिक रूप से अविकसित और अन्य दिव्यांगजनों के लिये संभाग के हर जिले में खरगोन और बड़वानी की आस्था ग्राम संस्था की तर्ज पर एक-एक संस्थाओं को विकसित किया जाये। संभाग के सभी जिलों में गो-शालाओं को जन सहभागिता से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाये। इसके लिये सभी कलेक्टर्स कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाये।             संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज यहां एमपीआईडीसी के सभाकक्ष में कलेक्टर्स कांफ्रेंस सम्पन्न हुई। इस अवसर पर इंदौर जिले के कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त आयुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, धारणाधिकार, स्वामित्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, डायवर्सन सहित अन्य राजस्व वसूली, लोक सेवा गारंटी तथा सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई आदि की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संभाग में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये चलाये जा रहे अभियान की भी समीक्षा की।             बैठक में श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायें और वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व लक्ष्य को पूर्ण करें। राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित किया जाये। अस्वीकृत एवं निरस्त राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाये। यह समीक्षा वरिष्ठ स्तर के अधिकारी से कराई जाये। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि वसीयत के आधार पर बटवारे के प्रकरण निराकृत करने के संबंध में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अपने कार्य समय-सीमा में पारदर्शिता, ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। नागरिकों के कामों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ करें। श्री सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, ऐसे नागरिकों के कार्ड प्राथमिकता के साथ बनायें। उन्होंने कहा कि संभाग में चलाये जा रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन के अभियान को गति दें। यह प्रयास करें कि मोतियाबिंद से पीड़ित सभी के ऑपरेशन हो जाये। इस कार्य को मानवीय संवेदना के साथ करें। श्री सिंह ने कहा कि संभाग में सिकलसेल बीमारी से निपटने के लिये हर संभव प्रयास किये जाये। इस बीमारी से निपटने के लिये सभी जिले कार्ययोजना बनाये। इंदौर में उपचार के लिये विशेष व्यवस्था की जाये। इसके लिये निजी क्षेत्र के अस्पतालों की मदद भी ली जाये। उन्‍होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत आने वाली सभी महिलाओं को समय-सीमा में वित्तीय लाभ उपलब्ध करायें। प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी के घरों में नल से जल पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की सतत मॅनीटरिंग करें, जिससे जनजाति समाज को राज्य शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। बैठक में श्री सिंह ने सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा किये जा रहे नवाचार कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि हर जिले की किसी एक कला को विकसित करें और उसे एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। जैसे आलीराजपुर में पिथोरा पेंटिंग, बुरहानपुर में लूम उद्योग आदि हैं। उन सभी को एक प्लेटफार्म दिया जाये, ताकि उसका एक बाजार विकसित हो सके। recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- औद्योगिक विकास में चंबल क्षेत्र सुनहरा अध्याय लिख रहा है

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से एलिक्सर इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमिपूजन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की सात इकाईयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चंबल अब डर के नाम से नहीं बल्कि विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं। इन औद्योगिक इकाईयों के प्रारंभ होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (वर्चुअल), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, विधायक गोहद श्री केशव देसाई, लहार विधायक श्री अमरीश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री अरुण गोयल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये हर संभव कार्य किया जा रहा है। इन्वेस्टर समिट व रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से न केवल देश बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टरों को आमंत्रित करने का कार्य किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों के हित में भी अनेक निर्णय लिए गए हैं। चंबल – काली सिंध – पार्वती लिंक परियोजना क्षेत्र में खुशहाली लेकर आयेगी। इस परियोजना से चंबल को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि चंबल क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है। यह हम सबके लिये प्रसन्नता की बात है। औद्योगिक विकास से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मालनपुर में एक हजार करोड रूपए के निवेश से जो नई इकाई प्रारंभ हो रही है, वह इस क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास का बेहतर माहौल बना है, जिसके सार्थक परिणाम हमें सम्पूर्ण प्रदेशभर में दिखाई दे रहे हैं।  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में भी नई औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं, इससे ग्वालियर के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के कारण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी औद्योगिक विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। मालनपुर में एक हजार करोड रूपए की नवीन इकाई स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरुण गोयल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विशेष प्रयासों से ही मालनपुर में नई इकाई की स्थापना हो सकी है। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिये बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास के लिये हर संभव सहयोग कर रही है। recent visitors 58

इंदौर में उद्योग एवं रोजगार वर्ष के दौरान औद्योगिक निवेश को बढ़ावा और रोजगार के अवसर के लिये होंगे प्रयास

इन्दौर राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उद्योग एवं रोजगार वर्ष के दौरान इंदौर संभाग में की जाने वाली गतिविधियों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर में वृद्धि, औद्योगिक ईकाईयों के समस्याओं के निराकरण और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिये आज यहां संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में रीजनल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस कांफ्रेंस में इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के श्री गौतम कोठारी मौजूद थे। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि संभाग में औद्योगिक निवेश के लिये बेहतर ईको सिस्टम है। यहां औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिये अनुकूल वातावरण, संसाधन, सुविधाएं, कुशल मानव संसाधन आदि उपलब्ध है। इसको देखते हुए संभाग में बड़ी संख्या में निवेशक निवेश के लिये आकर्षित हो रहे है। निवेशकों द्वारा 82 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश की इच्छा जाहिर की गई है। इससे इंदौर संभाग में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।       संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में भूमि का चिन्हांकन जल्द से जल्द कर लेवें, जिससे की निवेशकों को भूमि जल्द आवंटित की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स अपने-अपने स्तर पर भी निवेशकों को औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसको देखते हुए यह प्रयास करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले। यह प्रयास भी किये जाये कि औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं रहे। स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिये औद्योगिक ईकाईयों और संबंधित अधिकारियों के साथ कम से कम दो माह में एक बैठक जरूर हो। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक लूम स्थापना के प्रयास भी किये जाये। इंदौर की तरह यह प्रयास भी करे कि हर ग्राम पंचायत पर एक औद्योगिक ईकाई हो, जिससे की ग्राम स्तर के ‍ही कम से कम दस युवाओं को रोजगार मिले सकें। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर नवाचार करते हुए हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक औद्योगिक ईकाई की स्थापना की जा रही है। यह कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स यह प्रयास भी करें कि उनके जिले में निजी क्षेत्र के माध्यम से भी औद्योगिक केन्द्र विकसित हो। इसके लिये राज्य शासन द्वारा डेवलपर्स को पूरी मदद दी जायेगी।       इस अवसर पर एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश राठौर ने संभाग में औद्योगिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग में औद्योगिक विकास के लिये निरंतर कारगर प्रयास किये जा रहे है। इसको देखते हुए संभाग के इंदौर जिले में अभी तक 50 हजार करोड़ रूपये निवेश की औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हुई है। इससे लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह धार जिले में एक लाख 20 हजार करोड़ रूपये, खरगोन जिले में 1500 करोड़ रूपये, बड़वानी जिले में 162 करोड़ रूपये, झाबुआ जिले में 1500 करोड़ रूपये ‍निवेश की औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो चुकी है। अन्य जिलों में भी औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के प्रयास निरंतर जारी है। बताया गया कि इंदौर में जल्द ही आईटी पार्क-3 और 4, पीथमपुर सेक्टर-7 का काम भी जल्द पूरा होगा। जिले में एकोनॉमी कॉरिडोर, प्लग एण्ड प्ले पार्क बरलई पर भी काम चल रहा है। इसी तरह धार जिले में पीएम मित्र पार्क तिलगारा, लालबाग-बसई और पीथमपुर सेक्टर-7 पर भी काम चल रहा है। recent visitors 30