Sunday, July 5, 2026 4:13 am

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर भोपाल में बनेगा पॉर्क, लगेगी प्रतिमा: डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार ने धर्म, आध्यात्म से लेकर संस्कृति को अक्षुण्य बनाने का कार्य किया है। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य बिहार ने किया है। बिहार के वैशाली गणराज्य ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र की शिक्षा दी है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को बिहार ने ही सबक सिखाने का कार्य किया है। बिहार के लोग अपनी कर्मठता, कर्मशीलता, मेहनत और विश्वास से दुनिया के कई देशों में स्थापित हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल के साथ मध्यप्रदेश के लिए बड़ी ताकत हैं। बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में बिहार समाज का अभूतपूर्व योगदान रहा है। भोजपुरी समाज के समर्पण और साधना की चर्चा पूरे देश में होती है। फिरंगियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बिहार से ही उठी थी। देश और बिहार के विकास के लिए एनडीए का साथ दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया : डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उस सरकार ने वहां के ऐतिहासिक स्थलों, नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। सड़कें और हाइवे बनाए, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। इस मिलन समारोह में उपस्थित सभी भोजपुरी भाई-बहनें ये संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के सपूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल के आमंत्रण पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सदियों पुराना है मध्यप्रदेश और बिहार का नाता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में भले ही 1912 में अस्तित्व में आया हो, लेकिन मध्यप्रदेश से उसके ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मौर्य काल में जब सम्राट पाटलिपुत्र में बैठते थे, तो भावी सम्राट अवंतिका में बैठकर शासन व्यवस्था संभालते थे। उस काल में सम्राट अशोक ने भी अपने जीवन के 10 वर्ष अवंतिका में बिताए थे। विधर्मियों ने जब राजा भोज के साम्राज्य पर आक्रमण किया, तो यहां के लोगों ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बिहार में ही शरण ली थी। हमें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति होती है कि भोजपुरी बोली भी राजा भोज से संबंधित है। बिहार के क्षत्रियों में उज्जैनिया ठाकुर के नाम वाली भी एक शाखा है, जो उज्जैन से बिहार के घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का इकलौता राज्य है जिसका नाम वृंदावन बिहारी यानी भगवान कृष्ण के नाम पर है। नरकासुर के वध के लिए भगवान कृष्ण द्वारका से बिहार होते हुए ही असम गए थे। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। भोजपुरी समाज के लोगों के रग-रग में विश्वास और प्रतिबद्धता है: विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की दुनिया को शिक्षा देने वाले बिहार ने लोकतंत्र को बचाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। कांग्रेस पार्टी ने जब देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर प्रहार किया तो जयप्रकाश नारायण जी ने ही लोकतंत्र बचाने की अलख जगाई और उनके आह्वान पर ही देशभर में आंदोलन शुरू हुआ। जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन से निकली सोच को ही आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी देश की सेवा करने में जुटे हैं। बिहार के लोग देश के हर कोने में मिलेंगे और अपनी योग्यता व कर्मठता से देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए भी बड़ी ताकत हैं। भोपाल में भोजपुरी समाज से आने वाले स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। वे विधायक भी रहे हैं। वर्तमान में भोपाल के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी भोजपुरी समाज से आते हैं। मध्यप्रदेश के गठन के बाद से आज तक देखा जाए तो भोपाल के अधिकांश कलेक्टर और एसपी बिहार और भोजपुरी समाज से ही रहे हैं। बिहार में सशक्त और स्पष्ट सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार का व्यक्ति जहां भी रहे, वह अपनी विश्वसनीयता, प्रतिबद्धता के … Read more

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, डक पर लौटे पवेलियन

चेन्नई आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम भिड़ रही हैं। इस मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के लिए दिन आज अच्छा नहीं रहा। रोहित के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है। रोहित डक पर लौटे पवेलियन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार आईपीएल में डक (शून्य) पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा तीन गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पिछले साल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित का यह आईपीएल में 18वां डक था। इसके चलते अब वे दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ इस अनचाहे रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं। recent visitors 48

साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है: खेल मंत्री मांडविया

लखनऊ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के दौरान 500 से अधिक सवारों का नेतृत्व किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख सचिव (खेल) मनीष चौहान और सचिव (खेल) उत्तर प्रदेश सुहास यतिराज भी थे। मोटापे से लड़ने और स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाते हुए मांडविया ने कहा, "साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।" मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारियों और माईभारत पहल और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सदस्यों के साथ मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा से 1090 चौराहा और वापस 3 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। लखनऊ में साई के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित इस साइक्लिंग अभियान में युवा लड़के-लड़कियों और स्थानीय राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के 100 से अधिक एथलीटों ने भारी उत्साह दिखाया, जिन्होंने साइक्लिंग अभियान से पहले जुम्बा प्रदर्शन भी किया। साइकिल रैली के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, मांडविया ने नागरिकों को मोटापे से लड़ने और देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में साइक्लिंग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। “साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारे देश का भविष्य भी आकार लेता है। यह केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्रत्येक नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे साइकिल चलाना न केवल शौक के तौर पर अपनाएं , बल्कि अपने स्वास्थ्य और हमारे ग्रह के लाभ के लिए इसे अपनी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाएं। आइए हम सभी फिटनेस को प्राथमिकता दें, क्योंकि एक स्वस्थ युवा ही समृद्ध राज्य और देश की ताकत है।'' उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, "फिटनेस एक मजबूत और जीवंत समाज की नींव है। हमारे युवाओं को जीवन में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सफल होने के लिए यह आवश्यक है कि हम अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस के मूल्यों को अपनाएं।" जबकि दिल्ली में, 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' में पेरिस पैरालंपिक पैरा बैडमिंटन पदक विजेता नितेश कुमार और मनीषा रामदास की उपस्थिति देखी गई। एथलीट चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के आधिकारिक एक्सेसिबिलिटी पार्टनर, स्वयं के संस्थापक स्मिनू जिंदल भी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए मौजूद थे। नितेश, मनीषा और जिंदल ने पेफी द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और इसमें 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मुंबई में, एशियाई खेलों के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना ने सुरम्य अक्सा बीच पर साइक्लिंग आंदोलन में भाग लिया। अब तक, राष्ट्रव्यापी साइक्लिंग अभियान 5000 स्थानों पर आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 2 लाख से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी है। यह आंदोलन देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को भी बढ़ावा देता है। यह पहल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइक्लिंग के शौकीनों, एथलीटों, कोचों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों सहित अन्य लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है। इससे पहले, साइक्लिंग कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा विश्व चैंपियन) जैसे प्रमुख खेल सितारों के अलावा राहुल बोस, अमित सियाल और गुल पनाग जैसी हस्तियां भी भाग ले चुकी हैं। recent visitors 50

भारतीय मजदूर संघ हमारा अभिवावक संगठन है और मैं इस परिवार का ही सदस्य हूं: डॉ राजेश मिश्रा

सिंगरौली क्षेत्र के लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा भारतीय मजदूर संघ की एक औपचारिक बैठक में सम्मिलित हुए। सांसद जी के साथ जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह तथा मंडल अध्यक्ष जयन्त संदीप झा भी इस बैठक में मंचासीन रहे। यह बैठक दुधीचुआ परियोजना के सूर्य किरण में सम्पन्न हुई तथा यह महत्वपूर्ण बैठक भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कमलेंद्र शेखर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सांसद जी के निर्वाचन तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के साथ यह प्रथम औपचारिक बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपत्त ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। अपने स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष कमलेंद्र शेखर शर्मा ने संघ की तरफ से समस्त अतिथियों तथा संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठक में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बी एम एस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 80 के दशक के शुरुआत से हम लोगों ने इस कोयलांचल क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े तथा आज तक‌ राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानकर काम कर रहे हैं। श्रमिक के हितों की रक्षा के लिए हमने हर संघर्ष किया किंतु अन्य मजदूर संगठनों की भांति काम को बाधित नहीं किया हम स्वहित के लिए संघर्षरत होते हुवे भी कभी राष्ट्र हित को नहीं भूलते तथा भारत माता की सेवा के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। हम संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के उत्थान के लिए काम करते हैं साथ ही राष्ट्रीय हितों को भी सर्वोपरी रखते हैं। अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि आपके बीच हम कोई नए नहीं हैं हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही अनुसांगिक अंग हैं तथा हमारा उद्देश्य भी एक ही है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक संगठन के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक संगठन के रूप में कार्य कर रहे हैं और अंततोगत्वा दोनों का उद्देश्य भारत माता की सेवा ही‌ है। भारतीय मजदूर संघ के हर कदम पर भारतीय जनता पार्टी साथ खड़ी है तथा श्रमिकों एवं राष्ट्र हित के लिए हम भारतीय मजदूर संघ के साथ काम करने को तत्पर हैं। अपने उद्बोधन में सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी यह‌ प्रबल इच्छा थी कि मैं भारतीय मजदूर संघ के बीच एक औपचारिक बैठक में सम्मिलित रहूं और सांसद बनने के पश्चात आज ये सुअवसर आया है कि मैं आप‌सब के बीच हूं। मैं अपने आप‌ को कतई अलग नहीं समझता, हम सब संघ की पाठशाला से निकले लोग हैं और भारतीय मजदूर संघ तो मेरे अभिभावक की तरह‌ है। इसके संस्थापक माननीय दंतोपत्त ठेंगड़ी जी का भी मुझे सानिध्य प्राप्त रहा है और उनसे मैंने प्रेरणा ली है। सांसद जी ने कहा कि  सांसद और जनप्रतिनिधि होने के नाते संगठन से जुड़े सभी श्रमिकों के उत्थान के लिए जो मुझसे जो भी संभव होगा मैं करने का प्रयास करूंगा और आप सब से निवेदन है कि मेरे लायक कोई भी सेवा हो तो आप नि:संकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं संगठन और सरकार के माध्यम से आप सभी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगा। सांसद जी ने संघ की ओर से रखी गई मांग जोकि ट्रेन क्रमांक 18201-18202 दुर्ग- नौतनवां – दुर्ग एक्सप्रेस के लिए थी जिसका परिचालन गोरख पुर वाराणसी चुनार प्रयागराज सतना कटनी होते हुए दुर्ग के लिए है उसका मार्ग चुनार से चोपन सिंगरौली कटनी होते हुए करने के सुझाव पर कहा कि यथाशीघ्र रेलमंत्री से मिल कर इसका सार्थक प्रयास किया जायेगा तथा कटनी चोपन रेलखंड के दोहरीकरण के पूर्ण होते ही की और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी इसी मार्ग से तय किया जाएगा ताकि हमारा यह कोयलांचल और उर्जांचल क्षेत्र रेलवे के क्षेत्र में सम्पन्न हो जाय तथा इसके साथ-साथ सीधे प्रयागराज के लिए नये राजमार्ग एवं हवाई सुविधा के लिए भी प्रयास तेज हैं जिसका शीघ्र परिणाम आपके सामने होगा। बैठक में मंचीय संचालन का काम भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री शशिपाल सिंह ने किया तथा आभार प्रकट संघ के परियोजना सचिव सुरजीत सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के परियोजना अध्यक्ष पंकज राय, परियोजना सचिव सुरेश यादव, पुरषोत्तम कुमार, राम विलोचन शर्मा, धीरज सिंह, वीर बहादुर सिंह, एन टी पी सी सचिन ध्रुव कुमार, संगठन प्रभारी अब्दुल गनी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, जिला मंत्री विनोद चौबे, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा,  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे । recent visitors 40

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्वालियर नवदुर्गा के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर लगने वाले भव्य मेले की व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि नवरात्रि के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता के दर्शन के लिये आते हैं। दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सभी प्रबंधन समय रहते पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर पहुँचने के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो, इसके लिये नगर निगम अपने क्षेत्र में एवं पंचायत अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शीतला माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधकों से भी चर्चा कर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिये मंदिर प्रशासन भी हर संभव उपाय करे। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर के आस-पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शौचालय आदि की व्यवस्था को भी समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 43

सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेते फडणवीस ने कहा- समय पर सभी तैयारियां होगी पूरी, धन कोई कमी नहीं

नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को त्र्यंबकेश्वर और नासिक में 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समय पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और इस काम में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। फडणवीस ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर और आसपास के इलाके के विकास के लिए योजना तैयार की गई है। इससे पहले उन्होंने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन किए और कुशावर्त तीर्थ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के लिए कॉरिडोर, पार्किंग, शौचालय, मंदिर और तालाबों की मरम्मत जैसे काम किए जाएंगे। साथ ही ब्रह्मगिरि क्षेत्र में प्राकृतिक रास्ते बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पानी की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) नेटवर्क की योजना बनाई गई है। उन्होंने वादा किया कि कुंभ मेले से पहले सभी काम पूरे होंगे। फडणवीस ने कहा, "इसके लिए बड़ी रकम चाहिए होगी, लेकिन राज्य सरकार धन की कमी नहीं आने देगी। हम जरूरी फंड मुहैया कराएंगे।" उनका कहना था कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुंभ मेले की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी कानून बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला प्राधिकरण का गठन होगा, ताकि तैयारियों के लिए मजबूत कानूनी ढांचा तैयार हो सके। संतों की इस मांग पर कि वह स्वयं कुंभ मेले की जिम्मेदारी लें, फडणवीस ने कहा, "मुख्यमंत्री के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। हम उत्तर प्रदेश की तरह ही कानून बनाकर काम करेंगे। इससे कुंभ मेले का आयोजन व्यवस्थित और भव्य होगा।" कुशावर्त तीर्थ के पानी की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने विशेषज्ञों की टीम से जांच कराई थी। विशेषज्ञों ने पानी साफ करने के उपाय सुझाए हैं, जिनमें से कुछ पर फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सबसे अच्छा विकल्प चुनकर तुरंत कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि प्याज पर लगी 20 फीसद निर्यात शुल्क को हटा लिया गया है। यह फैसला शनिवार को लिया गया, जिससे प्याज किसानों को फायदा होगा। फडणवीस ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बाजार में राहत मिलेगी। उन्होंने 2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के बारे में बताया कि इसके लिए कई बैठकें हो रही हैं और हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। त्र्यंबकेश्वर के विकास के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत मंदिर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जैसे पार्किंग, शौचालय, रास्ते और पानी की व्यवस्था। उन्होंने कहा, "हम इस काम को दो हिस्सों में करेंगे। पहला चरण 2027 तक और दूसरा 2028-29 तक पूरा होगा।" मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कुंभ मेला भव्य होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उम्मीद से ज्यादा लोग आए थे। ठीक वैसे ही नासिक में भी भारी भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थल देशभर के लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए, सरकार इसका पूरा विकास करना चाहती है। 1,100 करोड़ के प्लान में मंदिर और आसपास के इलाकों को बेहतर बनाने की योजना है। साथ ही, कुंभ मेले के दौरान व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। recent visitors 72

25 से 31 मार्च तक होगा राजस्थान दिवस उत्सव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे प्रदेशवासियों को सौगातें

जयपुर, राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप 25 से 31 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के गरीब, युवा, महिला और किसानों को विशेष सौगातें दी जाएगी। इसके साथ ही निवेश उत्सव, सुशासन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 25 से 31 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम- राजस्थान दिवस समारोह का आगाज 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित मातृवन्दन को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ से होगा। वहीं 26 मार्च को ‘किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम’ के मुख्य समारोह का आयोजन बीकानेर में तथा 27 मार्च को ‘गरीब एवं अन्त्योदय’ का मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 28 मार्च को ‘सुशासन समारोह’ का आयोजन भीलवाड़ा में एवं 29 मार्च को ‘युवा एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन कोटा में होगा। राज्य स्तरीय ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को एवं राज्य स्तरीय ‘निवेश उत्सव’ 31 मार्च को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेशवासियों को मिलेगी विशेष सौगातें- इस अवसर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के माध्यम से लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों एवं विभिन्न महिला समूहों को सीआईएफ राशि का हस्तान्तरण किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश की महिलाओं को इंडक्शन कुकटाप, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत स्कूटी वितरण एवं विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण सहित कई सौगातें दी जाएगी। इसी तरह किसान सम्मेलन के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तान्तरण के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। गरीब और अन्त्योदय समारोह के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को डीबीटी, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण एवं विद्युत चालित चाक का वितरण सहित विभिन्न सौगातें दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। वहीं सुशासन समारोह के तहत प्रदेश की जनता को विभिन्न कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की भी सौगात दी जाएगी। इसी तरह युवा एवं रोजगार उत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, बजट घोषणओं की अनुपालना में राज्य सरकार कौशल नीति एवं युवा नीति भी जारी करेगी। साथ ही, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान भी शुरू किए जाएंगे। राजस्थान दिवस के दिन 30 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह निवेश उत्सव के तहत 31 मार्च को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हस्ताक्षरित निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग एवं निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इस अवसर पर लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर व टैक्सटाईल पॉलिसी का विमोचन भी किया जाएगा। recent visitors 52