Sunday, July 5, 2026 5:16 am

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

मुंबई,  रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च 2026 को भव्य रूप से रिलीज़ होगी। 19 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा, इसके बाद 20/21 मार्च को ईद-अल-फितर मनाई जाएगी। ऐसे में टॉक्सिक एक भव्य चार-दिन के एक्सटेंडेड वीकेंड में रिलीज़ होगी, जो इसे पूरे भारत में जबरदस्त बढ़त दिलाएगी।यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे कन्नड़ और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में लिखा और शूट किया गया है। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें यश को आग की लपटों से उभरते हुए दिखाया गया है।इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिल्म निर्माता हैं। इस फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टरमाइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है।   recent visitors 36

सिंगरौली पुलिस का बड़ा एक्शन– 258 बदमाशो पर हुई कड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सिंगरौली सिंगरौली जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया। नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण 27 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो वर्षों से फरार थे। 95 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 68 निगरानी बदमाशों एवं 68 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई 1 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। रात में बेवजह घूम रहे संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई। बैंकों और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया।    कॉम्बिंग गश्त की तैयारी: इस कॉम्बिंग गश्त की योजना कई दिनों से तैयार की जा रही थी। जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी थाना बैढ़न द्वारा गिरफ्तार- 1. प्रहलाद सिंह पिता खादी सिंह मुण्डा 21 साल से फरार, 2.यामसुन्दर शाहू पिता जयलाल शाहू 22 साल से, बाबूलाल कहार पिता लालपति कहार 9 साल से, केदारनाथ विश्वकर्मा पिता दादू विश्वकर्मा 22 साल से, राजू उर्फ वृंदावन बसोर पिता रामकृपाल बसोर 6 साल से। चौकी खुटार द्वारा गिरफ्तार 1.लालिता प्रसाद शाहू (पिता रामलल्लू शाहू) 12 साल से, 2. ज्ञानेन्द्र सिंह (पिता रामेश्वर सिंह) 14 साल से। थाना विंध्यनगर द्वारा गिरफ्तार – 1. विनोद कुमार त्रिपाठी (पिता कैलाश त्रिपाठी) 13 साल से, चौकी खुटार द्वारा गिरफ्तार* 1. राजा बंसल (पिता रामदरश वर्मा) 9 साल से। थाना नावानगर द्वारा गिरफ्तार- 1. सुनली कुमार खैरवार पिता शिवमंगल खैरवार 7 साल से, 2. रामविशाले बैगा पिता रामखेलावन बैगा 10 साल से, थाना मोरवा द्वारा गिरफ्तार- 1.ललन तिवारी पिता सुखदेव तिवारी 23 साल से, 2. खजांची कोल पिता रामदयाल कोल 6 साल से, 3.सत्यनारायण पाठक पिता सुरेशदीन पाठक 21 साल से, थाना बरगवां द्वारा गिरफ्तार – 1. प्रमोद कुमार साकेत पिता बलिराम साकेत 11 साल से, और हीरा लाल सिंह(पिता सुरेश सिंह गोंड 2 साल से फरार थे। थाना माड़ा द्वारा गिरफ्तार 1. रामनरेश (पिता रामकिशन पनिका) 8 साल से, चौकी बंधौरा द्वारा गिरफ्तार 1. रामदरश वर्मा (पिता मोहन शर्मा) 6 साल से फरार थे। थाना सरई द्वारा गिरफ्तार 1. राजेश बसोर पिता हीरालाल बसोर 10 साल से,  रविनाथ उर्फ रघुनाथ (पिता रामसिंह गोड) 12 साल से, चौकी निवास – 1. रामप्रकाश बंसल (पिता बबुआ बंसल) 4 साल से, चौकी बरका – संतोष कुमार पिता छोटेलाल 1 साल से, 2. सुरेश सिंह पिता चंन्द्रवली सिंह गोंड 9 साल से, 3. राजेन्द्र सिंह पिता चंन्द्रवली सिंह 9 साल से थाना चितरंगी द्वारा गिरफ्तार 1. प्रदीप धर द्विवेदी पिता अमरनाथ द्विवेदी 2 साल से, और इन्द्रभान सिंह (पिता रामचरण सिंह) 1 साल से फरार थे। इस कॉम्बिंग ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता 10 से 25 सालों से फरार पुराने और कुख्यात स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी रही। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देश पर विशेष टीमों ने तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और गुप्त सूचना प्रणाली की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों की रणनीतिक कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सिंगरौली पुलिस के शिकंजे से अब कोई अपराधी नहीं बच सकता! कॉम्बिंग गश्त के दौरान अनुविभागि अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रो के थानाो का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर द्वारा थाना विंध्यनगर व थाना बैढ़न का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार एस.डी.ओ.पी. देवसर द्वारा थाना सरई का औचक निरीक्षण किया गया। एस.डी.ओ.पी. मोरवा द्वारा थाना मोरवा का औचक निरीक्षण किया गया। विशेष कार्रवाई और सुरक्षा उपाय प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच। बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी। यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता। बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण। सिंगरौली पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक कॉम्बिंग गश्त जारी रहेगी।   recent visitors 30

सरकारी बैंक की ओर से दिया जाने वाला डिविडेंड वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत बढ़कर 27,830 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली सरकार क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की वित्तीय स्थिति में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। इसके कारण सरकारी बैंक की ओर से दिया जाने वाला डिविडेंड वित्त वर्ष 2023-24 में 33 प्रतिशत बढ़कर 27,830 करोड़ रुपये हो गया है। सरकारी डेटा में बताया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी बैंकों ने 20,964 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकारी बैंकों की ओर से दिए गए कुल डिविडेंड में से 65 प्रतिशत यानी 18,013 करोड़ रुपये सरकार को दिए गए हैं। इसकी वजह सरकार की पीएसबी में बहुलांश हिस्सेदारी होना है। वित्त वर्ष 2022-23 में पीएसबी से सरकार को 13,804 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला था। इसमें एसबीआई का भी नाम शामिल था। पीएसबी से सरकार को अधिक डिविडेंड की वजह, सरकारी बैंकों द्वारा रिकॉर्ड मुनाफा कमाना है। वित्त वर्ष 24 में 12 सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने सामूहिक रूप से अब तक का सबसे अधिक 1.41 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि वित्त वर्ष 23 में यह आंकड़ा 1.05 लाख करोड़ रुपये था। अकेले वित्त वर्ष 25 के पहले नौ महीनों के दौरान, इन बैंकों ने 1.29 लाख करोड़ रुपये का लाभ आर्जित कर लिया है। वित्त वर्ष 24 में सरकारी बैंकों को कुल 61,077 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसमें 40 प्रतिशत का योगदान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दिया था। वित्त वर्ष 23 में पीएसबी को 50,232 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 24 में पंजाब नेशनल बैंक के मुनाफे में सबसे अधिक 228 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। इस दौरान बैंक को 8,245 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। समीक्षा अवधि में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 13,649 करोड़ रुपये का हुआ है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 2,549 करोड़ रुपये हो गया है। सरकारी बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन में यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि इन बैंकों ने वित्त वर्ष 18 में 85,390 करोड़ रुपये का भारी घाटा दर्ज किया था। recent visitors 44

फिल्म ठग लाइफ से कमल हासन और सिलंबरासन टीआर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार मणिरत्नम निर्देशित और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल निर्मित बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय फिल्म ठग लाइफ से कमल हासन और सिलंबरासन टीआर का एक नया आकर्षक पोस्टर जारी किया गया है। नए जारी किए गए पोस्टर में कमल हासन और सिलंबरासन टीआर एक दमदार, इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले, निर्माताओं ने दिग्गज फिल्म निर्माता मणिरत्नम, सुपरस्टार कमल हासन और संगीत उस्ताद ए.आर. रहमान का एक विशेष वीडियो भी जारी किया था। कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित, फिल्म ठग लाइफ में शानदार कलाकारों की टोली मौजूद है। कमल हासन ने फिल्म में रंगाराया शक्तिवेल नायकर की भूमिका निभाई है, उनके साथ सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज और अभिरामि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। स्टार पावर को जोड़ते हुए, इस फिल्म में नासर, चेतन, महेश मांजरेकर, तनिकेला भरानी, भगवती पेरुमल, चिन्नी जयंत और वैयापुरी भी हैं। फिल्म ठग लाइफ में अली फज़ल, रोहित सराफ, बाबूराज, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन चिदंबरम, राजश्री देशपांडे, सान्या मल्होत्रा, और वदिवुकारसी भी शामिल हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।   recent visitors 34

पुस्तक मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे पहुँचे, जमकर की खरीददारी

ग्वालियर रविवार की छुट्टी होने की वजह से दूसरे दिन पुस्तक मेले में अच्छी-खासी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुँचे। जाहिर है उन्होंने विशेष छूट प्राप्त कर किताबों, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी की जमकर खरीददारी की, साथ ही मेले के फूड स्टॉल में लजीज चाट-पकौड़ों, सॉफ्टी व आइसक्रीम का लुत्फ भी उठाया। एक ही परिसर में सुविधाजनक तरीके से पाठ्य सामग्री व स्कूल ड्रेस मिल जाने से बच्चे व उनके अभिभावक गदगद नजर आए और खरीददारी के बाद पुस्तक मेला लगाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने घर लौटे। पुस्तक मेले से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत अपने बेटे प्रणव को पुस्तकें दिलाकर घर जा रहे श्री महेन्द्र जोशी बोले कि यहाँ पर डिस्काउंट पर किताबों के साथ मेले का आनंद भी मिल रहा है। जब बाजार में खरीदने जाते थे तो पार्किंग से लेकर तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। पुस्तक मेला लगाकर जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। इसी तरह कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में पढ़ रही अपनी बिटिया के लिये पुस्तक खरीदने आए श्री भूपेश माहौर का कहना था कि एक ही जगह पर पाठ्य सामग्री व यूनीफॉर्म दिलाने की पहल सराहनीय है। इसके लिये हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष तौर पर आभारी हैं, जिनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह पुस्तक मेला लगाया है। लिटिल एंजल स्कूल में पढ़ रही अपनी बेटियों अवंतिका सिंह व अलंकृति सिंह के लिये पुस्तकें खरीदने आए डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार भी काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की पठन-पाठन सामग्री दिलाने की पहल हर दृष्टि से सराहनीय है। इसके लिये हम मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं। ज्ञात हो आकाशवाणी – मेला रोड पर सूर्य नमस्कार तिराहे के समीप स्थित शिल्प बाजार में सात दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया है। यह मेला 29 मार्च तक जारी रहेगा। पुस्तक मेले में किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी की खरीदी पर दुकानदारों द्वारा सभी तरह के डिस्काउंट के अलावा अतिरिक्त छूट दी जा रही है।   जरूरतमंद बच्चों के लिये लाइन में लगकर पुस्तकें दान कर रहे हैं अभिभावक शिल्प बाजार में लगे पुस्तक मेले में प्रवेश करते ही दांई ओर बुक बैंक सेक्टर बनाया गया है। यहाँ पर सुकूनदायी एवं प्रेरणादायी दृश्य दिल को छू रहे हैं। शहरवासी यहाँ कक्षावार बने काउण्टर पर अपने बच्चों की पिछली कक्षाओं की पुस्तकें लाइन में लगकर दान कर रहे हैं। बुक बैंक में जमा हो रहीं पुस्तकें जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपलब्ध कराई जायेंगीं। recent visitors 30

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है फाइबर

कभी वर्क कभी फोटो शूट तो कभी मार्केटिंग कॉल पर आउटडोर जाना इनके काम में शुमार है। होटल की ब्रैंडिंग के लिए लोगों से मिलना और होटल में ही खाना इनके रुटीन में शामिल होता है। जी हां, होटल्स मार्क कॉम मैनेजर का प्रोफेशन ही कुछ ऐसा है कि इन्हें अपने लिए भी समय नहीं मिलता। ऐसे में यह अपनी सेहत और खानपान का खयाल कैसे रखते हैं, डीडी ने की पड़ताल। साथ ही इनकी लाइफस्टाइल को दुरुस्त करने के लिए डाइटीशियन से जानें कुछ खास टिप्स। दिनचर्या: मेरे दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे होती है। मुझे घर से होटल के लिए लगभग 8.30 बजे निकल जाना होता है। 7.30 से 8 के बीच मैं ब्रेकफस्ट करती हूं। सुबह का इतना बिजी शेड्यूल होता है कि कोई एक्सरसाइज या वर्कआउट तक नहीं कर पाती। मैं पिछले एक साल से इस जॉब में हूं। व्यस्तता के कारण वॉक नहीं कर पाती। सुबह भागमभाग रहती है। ब्रेकफस्ट: मैं सुबह 7.45 बजे ब्रेकफस्ट करती हूं जिसमें आमतौर पर एक ग्लास दूध या चाय, कॉर्नफ्लेक्स, फ्रूट्स, ब्रेड बटर या फिर ऑमलेट होते हैं। इससे ज्यादा समय नहीं होता। मैं नॉनवेजटेरियन हूं। मैं होटल पहुंचने के बाद 9.30 तक ग्रीन टी लेती हूं। मन हुआ तो साथ में बिस्किट भी ले लेती हूं। 12.30 बजे तक कोई फल खाती हूं या ज्यादा भूख हो तो लंच जल्दी कर लेती हूं। मैं 2-3 घंटे के अंतर पर थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाती रहती हूं। लंच: आमतौर पर मैं लंच 1 बजे तक कर लेती हूं। होटल में ही खाती हूं, जिसमें दाल, चपाती, सब्जी और दही या सैलेड होते हैं। स्नैक्स: शाम 4-5 बजे कभी कोल्ड कॉफी-बिस्किट या जूस या फिर सैंडविच लेती हूं। कोल्ड कॉफी पंद्रह दिन में एक बार लेती हूं। फिर घर पहुंचकर 7.00-7.30 बजे तक मेयोनीज चिकेन या हैम सैंडविच लेती हूं या फिर 1 ग्लास दूध लेती हूं। मैं सप्ताह में 2-3 दिन रात में या शाम को दूध लेती हूं। डिनर: रात 10 बजे तक डिनर में दाल, रोटी, सब्जी और थोड़ा चावल लेती हूं। जब बाहर जाती हूं तो सिर्फ सैलेड, फ्रूट्स या सूप ही प्रेफर करती हूं। रात 12 बजे तक सो जाती हूं।   recent visitors 41

भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे समय से जमीन का बंटवारा हो रहा था। केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी भूमाफिया बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा जमीनें भाजपा के नेताओं ने कब्जा की हैं। वे जनसेवक नहीं बल्कि भूमाफिया हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?" समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं। recent visitors 50