डीसी और एलएसजी के बीच खेला गया, मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया, फैंस बोले- गलत टीम में हो भाई

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। डीसी ने विशाखापट्टनम के मैदान पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी ने तीन गेंद बाकी रहते 210 रनों का टारगेट चेज किया। डीसी वर्सेस एलएसजी मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया। यह यार हैं, पंत, अक्षर और कुलदीप यादव। स्पिनर कुलदीप दिल्ली का हिस्सा हैं। पिछले सीजन तक पंत ने डीसी ने कमान संभाली थी। पंत की जब कुलदीप और अक्षर से मुलाकात हुई तो अलग याराना दिखा। पंत ने कुलदीप की एक शॉट को लेकर खिल्ली उड़ाई। डीसी ने मंगलवार को दिलचस्प वीडियो शेयर किया। बता दें कि पंत ने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक दिल्ली का हिस्सा रहे और फिर एलएसजी में चले गए। एलएसजी ने पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत, कुलदीप और अक्षर के वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने पंत को लेकर कमेंट किया, ''गलत टीम में हो भाई।'' दूसरे ने कहा, ''पंत का दिल अब भी दिल्ली के लिए धड़कता है, चाहे वह किसी भी टीम से खेलें।'' अन्य ने लिखा, ''आईपीएल एकमात्र ऐसी लीग है, जहां खिलाड़ी मैच के बाद मिलते हैं और खेल पर चर्चा करते हैं। ऐसा लग रहा कि जैसे हम स्कूल के दिनों में वापस लौट गए। मैच के बाद यह देखकर अच्छा लग रहा।'' मैच की बात करें तो दिल्ली ने ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की तू्फानी पारी के दम पर एलएसजी को मात दी। आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। आशुतोष और विप्रज निगम (39 रन) ने सातवें विकेट के लिए 22 गेंद में 55 रन की साझेदारी की। अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। हालांकि, 17वें ओवर की पहली गेंद पर राठी की कैरम बॉल लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में विप्रज कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के बावजूद आशुतोष अंत तक डटे रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। डीसी ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 209 बनाए। recent visitors 38

मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ से ज्यादा जनता के खाद्य अन्न में मिलावट,अजीनोमोटो जैसे घातक केमिकल पर बैन की मांग

भोपाल मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ से ज्यादा जनता के खाद्य अन्न में मिलावट हो रही है. वहीं कई जंक फूड में अजीनोमोटो जैसे घातक केमिकल का प्रयोग बिना रोकटोक हो रहा है. दरअसल, ये मुद्दा जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने सदन में उठाए. उन्होंने बजट सत्र के अंतिम दिन मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ती जंक फूड की खपत और इनमें मिलाट का मुद्दा उठाते हुए. स्वास्थ्य मंत्री से इनपर रोक लगाने की मांग की. उनके साथ भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी यह मांग की. अजीनोमोटो से बड़ा खतरा इस मामले पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि जंक फूड में अजीनोमोटो डाला जाता है, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है. जंक फूड में उन चीजों का इस्तेमाल हो रहा है, जो विकसित देशों में प्रतिबंधित. इसका समर्थन करते हुए सदन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, '' पिछले दिनों मैंने इंदौर के प्रमुख डॉक्टर्स की एक बैठक बुलाई थी. उनसे पूछा था कि बहुत कम उम्र में हार्ट अटैक आ रहा है, कैंसर हो रहा है. इस पर डॉक्टरों ने बताया कि जंक फूड से बचना चाहिए. कुछ ऐसे जंक फूड हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के सॉल्ट, विनेगर वगैरह डाले जाते हैं. जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरे नहीं पाए जाते. ये बच्चों के लिए खतरनाक हैं, ऐसे में मेरी मांग है कि सरकार को इस मामले में जांच करवाना चाहिए.'' विधायक अभिलाष पांडे ने उठाया था सवाल भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने सदन में स्वास्थ्य मंत्री से जंक फूड में मिलाए जा रहे हानिकारक पदार्थों पर रोक लगाने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा, '' यह प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता से जुड़ा हुआ मामला है. वर्तमान में जिस प्रकार से खाद्यान्न पदार्थ में मिलावट हो रही है. छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर अनेक स्थानों पर दुकान लगा रहे हैं. इस पर पूरे सिस्टम में अनियमितताएं देखी जा रही हैं. जिस प्रकार अजीनोमोटो, फ्लेवर इनग्रेडिएंट्स और प्रिजर्वेटिव्स समेत अन्य चीज डाली जा रही हैं, इस पर गंभीर कानून बनाए जाने की आवश्यकता है.'' खान पान दुकानों पर सघन जांच की आवश्यकता विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने आगे कहा, '' जबलपुर जिले में केवल 17 दुकानों की जांच हुई है. जबकि केवल मेरी विधानसभा में ही डेढ़ से 2 हजार खान-पान की छोटी दुकानें हैं. पूरे जिले में केवल 17 ही जांच हो पाएंगी तो इस कार्रवाई को और तेजी से बढ़ाने की जरूरत है. आज जिस प्रकार से बच्चों में फैट और विभिन्न प्रकार की विकृतियां सामने आ रही हैं, वह इन सभी फास्ट फूड के कारण ही है. ऐसे में सख्ती से जांच और कार्रवाई की जरूरत है.'' recent visitors 30

आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर, विपराज निगम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

नई दिल्ली विपराज निगम…कल तक इस नाम को बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आशुतोष शर्मा ने कमाल किया। लेकिन उससे पहले विपराज ने अपने पहले ही मैच में जो धमाल किया, उसे कम आंकना भूल होगी। अपने डेब्यू मैच ऑलराउंड प्रदर्शन से विपराज छा गए हैं। पहले तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर एडेन मारक्रम को चलता कर बड़ा झटका दिया। विपराज ने निकोलस पूरन को भी चलता कर दिया होता, लेकिन समीर रिजवी ने प्वॉइंट पर कैच छोड़ दिया। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी विपराज ने अपना दम दिखाया और 15 गेंद में 39 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। जमकर की धुलाई विपराज निगम 13वें ओवर में आए, जब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। इसके बाद दिल्ली की उम्मीदें भी डूबने लगी थीं। लेकिन विपराज के इरादे कुछ और ही थे। शुरू में वह थोड़े सतर्क दिखे, लेकिन 14वें ओवर में उन्होंने गियर बदल लिया। रवि बिश्नोई के इस ओवर में विपराज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अगला ओवर करने आए शाहबाज नदीम को भी विपराज ने एक चौके और एक छक्के के लिए भेजा। इसके बाद 16वें ओवर में भी दो चौके लगाए। 15 गेंदों पर 39 रन बनाने के बाद विपराज आउट हो गए, लेकिन तब तक वह सुनिश्चित कर चुके थे कि जरूरी नेट रन रेट का दबाव आशुतोष शर्मा पर हावी न होने पाए। कौन हैं विपराज विपराज निगम की उम्र 20 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। विपराज लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन से अच्छी छाप छोड़ी थी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में वह सुर्खियों में आए। विपराज ने यहां पर सात से थोड़ी सी ज्यादा इकॉनमी से आठ विकेट हासिल किए। पहले भी किया है कमाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान विपराज बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिंकू सिंह के साथ बैटिंग करते हुए विपराज ने 8 गेंद में 27 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई थी। इसके अलावा सीजन से पहले दिल्ली के इंट्रा स्क्वॉड मैच में विपराज ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और दो छक्के थे। recent visitors 39

आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से छीनी जीत, अब बना नई सनसनी

नई दिल्ली दो साल पहले घरेलू क्रिकेट में एक युवा खिलाड़ी ने सबसे तेज फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी थी। 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी। रेलवे बनाम अरुणाचल प्रदेश का मैच। रेलवे की तरफ से खेलते हुए एक लड़के ने गर्दा मचा दिया। सिर्फ 11 गेंदों में पचासा ठोक डाला। किसी भी भारतीय बैटर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी। लड़के का नाम आशुतोष शर्मा। वही जिसने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। आईपीएल में शर्मा की ये कोई पहली आतिशी पारी नहीं है। पिछले सीजन में भी उन्होंने बल्ले से धूम-धड़ाका किया था लेकिन तब उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स थी। दिल्ली के हाथ इस हीरे के लगने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। 2023 में मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच संजय बांगर का ध्यान खींचा था। नतीजा ये हुआ कि आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख की बेस प्राइस में खरीद लिया। इस तरह शुरू हुआ शर्मा का आईपीएल सफर। पिछले सीजन में जब भी उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, उन्होंने भुनाने में कोई कोताही नहीं बरती। बल्ले से एक अलग ही छाप छोड़ी। 17 गेंद में 31 रन, 15 गेंदों में नाबाद 33, 16 गेंद में 31 रन…ये आंकड़े उनके विध्वंसक रूप की गवाही दे रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में तो शर्मा ने महज 28 गेंदों में 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान 2 चौके जड़े और 7 छक्के उड़ाए लेकिन कसर रह गई। टीम को जिता नहीं पाए। इसके बाद आया 2025 का आईपीएल ऑक्शन। 'कौड़ियों' के भाव में मिले आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। उनके लिए बोली की शुरुआत की आरसीबी ने। राजस्थान रॉयल्स भी शर्मा को लेना चाहती थी, लिहाजा वह भी कूद गई बोली में। उन्हें लेने के लिए टीमों में जैसे होड़ मच गई। दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई तो उन्हें रिलीज करने वाली पंजाब किंग्स भी बोली में शामिल हो गई। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.8 करोड़ की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को खरीद लिया। अब शर्मा अपनी दिलेर पारी से टीम को रोमांचक जीत दिलाकर आईपीएल 2025 की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने सोमवार को लखनऊ के खिलाफ असंभव सी दिख रही जीत को संभव कर दिखाया। लखनऊ ने जीत के लिए 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली के 7 रनों पर ही 3 विकेट गिर चुके थे। 13वें ओवर तक 6 विकेट जा चुके थे। उसके बाद शर्मा और विपराज निगम के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही निगम आउट हो गए। तब दिल्ली का स्कोर था 7 विकेट परप 168 रन। अगले ओवर में स्टार्क भी आउट हो गए। आखिरी 2 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 22 रन की दरकार थी लेकिन 19वें ओवर में कुलदीप यादव के रूप में नौवां विकेट भी गिर गया। टीम का स्कोर था 192 रन। एक छोर से आशुतोष शर्मा अकेले किला लड़ा रहे थे। याद के आउट होते ही अब आखिरी जोड़ी मैदान में थी। जीत के लिए 9 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। लखनऊ की जीत तय दिख रही थी लेकिन आशुतोष ने कमाल कर दिया। 3 गेंद शेष रहते ही छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी। recent visitors 29

15 दिनों में 13 हजार राशन दुकानों की जांच मुश्किल, CG में चावल घोटाला छुपाने को कर रहे लेटलतीफी

रायपुर प्रदेश की 13 हजार राशन दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक और गोदाम में रखे स्टॉक में अंतर की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। यह स्थिति तब है जब बचत स्टॉक के सत्यापन और डेटा एंट्री 10 अप्रैल, 2025 तक पूरा की जानी है। राशन दुकानों की जांच दल में खाद्य विभाग के साथ गृह विभाग और सहकारिता के सदस्यों को रखा जाएगा। इसके लिए 13 फरवरी को आदेश जारी किया गया था। यह सत्यापन एक मार्च 2025 की स्थिति में किया जाना है। इस तरह 13 हजार राशन दुकानों की जांच 15 दिनों में किया जाना मुश्किल है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज जांच में देरी का फायदा गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालक उठा रहे हैं। बता दें कि राजधानी की अधिकांश राशन दुकानों में वास्तविक स्टॉक में गड़बड़ी है। इसलिए जांच को अटकाया जा रहा है। महिला समितियों ने कलेक्टर से की शिकायत सोमवार को कई महिला समितियों ने कलेक्टर से मिलकर फर्जी अध्यक्ष का वीडियो दिखाकर जांच की मांग की है। वीडियो में संघ का फर्जी अध्यक्ष महिलाओं को धमका कर खुद राशन दुकान चालने का दवाब बना रहा है। मामले में कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को जांच करने के लिए कहा है। महिलाओं ने बताया कि फर्जी अध्यक्ष पूर्व विधायक के नाम से दुकानों पर कार्रवाई करवाने की धमकी देकर खुद दुकानें हथिया लेता था। इसके बाद दुकानों से लाखों की चावल की हेराफेरी करता था। इसके बाद खाद्य अधिकारियों से मिलकर दुकानें निलंबित करकर अपनी संस्था में जुड़वाता है।   फिर हुई करोड़ों के चावल घोटाले की शिकायत खमतराई राशन दुकान में एपीएल घोटला और बिना स्टॉक के वितरण दिखाने वाले राशन दुकान संचालक के खिलाफ दो साल पहले की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब फिर से मामले की शिकायत ईओडब्लू में की गई है।   recent visitors 34

आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच आज, पहला मैच खेलने उतरेगी गुजरात और पंजाब की टीम

नई दिल्ली गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स आज आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी। आईपीएल के 18वें सीजन का ये 5वां मैच है। गुजरात ने एक बार खिताब जीता है, जबकि पंजाब किंग्स नए कप्तान की अगुआई में नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन गुजरात की टीम अपने घर पर कमाल की क्रिकेट खेलती रही है। ऐसे में पंजाब के लिए यहां चुनौती भरा सफर होगा। इस मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, ये जान लीजिए। सबसे पहले बात मेजबान गुजरात टाइटन्स की करते हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत जोस बटलर करेंगे। ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में होंगे। स्पिनर में राशिद खान का साथ वॉशिंगटन सुंदर देंगे। कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पेस बॉलिंग में होंगे। इस तरह टीम हर मोर्चे पर मजबूत है। क्या मैदान पर भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करेंगे? ये देखने वाली बात होगी। पंजाब किंग्स की बात करें तो कप्तान से लेकर ऑलराउंडर तक पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। श्रेयस अय्यर कप्तान हैं, लेकिन इस बार सवाल ये होगा कि ओपन कौन करेगा। एक तो प्रभसिमरन होंगे, दूसरे क्या मार्कस स्टोइनिस होंगे? ये देखना दिलचस्प होगा। पंजाब किंग्स काफी मजबूत लग रही है, क्योंकि उनके पास ऑलराउंडर से लेकर पेसर और स्पिनर सब दमदार हैं। मोटी-मोटी कीमत पर पंजाब किंग्स ने खिलाड़ियों को खरीदा है, क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स था। दोनों टीमों का 18वें सीजन में यह पहला मुकाबला है। जीटी और पीबीकेएस की शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस सात बजे होगा। जीटी की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। जीटी पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं, पंजाब का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे। अय्यर आईपीएल के सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पिछले साल ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, खिताब जीतने के बावजूद केकेआर ने अय्यर को रिटेन नहीं किया। अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी। अब अय्यर की नजर पंजाब को पहला खिताब जिताने पर होगी। गिल को इसलिए चाहिए 29 रन जीटी कैप्टन शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में 4,500 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 29 रनों की जरूरत है। हेड-टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल में गुजरात और पंजाब के बीच कुल 5 पांच खेले गए हैं। जीटी ने तीन और पीबीकेएस ने दो मैचों में जीत हासिल की। गुजरात ने पिछले साल पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच में तीन विकेट से विजयी परचम फहराया था। गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा/प्रियांश आर्य, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल recent visitors 52

मुख्यमंत्री निवास पर उत्साह और शालीनता के साथ मनाया गया जन्म दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नवाचारों से बेहतर हुआ प्रदेशवासियों का जीवन : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई दी केंद्रीय गृहमंत्री शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने दी बधाई प्रदेश मंत्री मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, समाजिक व स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी किया अभिवादन मुख्यमंत्री निवास पर उत्साह और शालीनता के साथ मनाया गया जन्म दिवस मुख्यमंत्री ने सपरिवार पूजा-अर्चना और गौमाता की सेवा कर की दिन की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए की प्रार्थना तथा विकसित मध्यप्रदेश के सभी संकल्प पूर्ण करने के लिए मांगा आशीर्वाद मुख्यमंत्री निवास पर उत्साह और शालीनता के साथ मनाया गया जन्म दिवस भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए नवाचारों से प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यही कामना है कि ईश्वर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दीर्घ और स्वस्थ जीवन प्रदान करें और वे जन सेवा में इसी प्रकार निरंतर सक्रिय रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। केंद्रीय मंत्री शाह ने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रीगण का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री ने बधाई दी। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारी ने जन्म दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, एंदल सिंह कंषाना, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, श्रीमती कृष्णा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायकगण, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण और वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी प्रसन्नता और उत्साह का प्रकटीकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गदा और कृपाण भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यकर्ताओं ने विशाल पुष्प हार पहनाकर जन्म दिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास स्थित गौशाला में सर्व सुखदायिनी गौ माता की सेवा कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की तथा विकसित मध्यप्रदेश के सभी संकल्प पूर्ण करने के लिए गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।   recent visitors 36