Monday, July 6, 2026 4:48 pm

CM यादव ने अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास से जनसंपर्क विभाग के विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे। आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।   recent visitors 27

मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ेगी, मौसम विभाग ने 27 से लेकर 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना जताई

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। मौसम विभाग ने दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन में 37.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री रहा। शिवपुरी, खजुराहो, गुना, मंडला, दमोह, खंडवा और टीकमगढ़ में 36 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 36.1 डिग्री, भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। 39.2 डिग्री पहुंच दिन का तापमान मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 37 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम     25 मार्च- गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।     26 मार्च- धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। बारिश का अलर्ट नहीं है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें, मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है और गर्म हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर शहर                अधिकतम तापमान रतलाम              39.2 नर्मदापुरम         38.9 धार                  38.6 उज्जैन               37.5 खरगौन              37.2         recent visitors 33

खास दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब खरीदने को किया मजबूर, तो एमपी में स्कूल पर होगा एक्शन

uniforms and copy books from a particular shop action will be taken against the schoo भोपाल ! निजी स्कूलों ने शुल्क ढांचे (फीस स्ट्रक्चर) में मनमानी की या यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब को किसी विशेष दुकान से खरीदने का दबाव बनाया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। स्कूलों को 31 मार्च तक अपना फीस स्ट्रक्चर और कोर्स की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया है, ताकि पेरेंट्स को इसकी जानकारी हो जाए। भोपाल के अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची और फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से कॉपी-किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जाने लगा है। संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूल लेखक एवं प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय में प्रदर्शित करें।ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थी या अभिभावक इनको खुले बाजार से भी खरीद सकें। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक, प्राचार्य स्कूल में हर कक्षा की पाठ्यपुस्तकों और प्रकाशकों की जानकारी को डीईओ की वेबसाइट पर अनिवार्य अपलोड करें।किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। स्कूल के सूचना पटल पर यह भी अंकित किया जाए कि अभिभावक किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। डीईओ पर निगरानी की जिम्मेदारीआदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निगरानी और आदेश लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि डीईओ सुनिश्चित करें कि जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड समेत सभी प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक स्कूल में संचालित की जाने वाली किताबों, कॉपियों व यूनिफॉर्म की सूची 31 मार्च तक विद्यालय के सूचना पटल पर लग जाएं। एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्यआदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य कर दिया है। कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 145

Sonu Sood की पत्नी सोनाली बाल-बाल बचीं, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का भीषण एक्सीडेंट

मुंबई सोनू सूद के परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। सोनू की पत्नी सोनाली का नागपुर हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था। सोनाली उस वक्त अकेले नहीं बल्कि उनकी बहन और भांजा भी था और ये भी एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं। चल रहा है ट्रीटमेंट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ जा रही थीं। एक्सीडेंट सोमवार रात को हुआ और सोनाली, उनके भांजे का नागपुर के मैक्स अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। पत्नी से मिलने पहुंचे सोनू सोनू को जैसे ही एक्सीडेंट का पता चला वह तुरंत पत्नी से मिलने पहुंचे। एक्टर के स्पोकपर्सन ने एक्सीडेंट की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, हां सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल अवेलेबल नहीं हैं। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भांजे अंडर ऑब्जरवेशन में है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रही बात सोनाली की बहन की, उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है, बस थोड़ी चोट आई हैं। फैंस फिलहाल सोनू की पत्नी और बाकी 2 सदस्य के भी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोनू वह सेलेब हैं जिन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उनके घर के बाहर हमेशा लाइन लगी रहती है लोगों को जो उनसे मदद मांगने आते हैं। recent visitors 22

भारतमाला घोटाले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तेज की जांच, कई अधिकारियों पर दर्ज होगी FIR

 रायपुर रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना में हुए घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तेज कर दी है। घोटाले में शामिल अधिकारियों से जल्द ही पूछताछ करने की तैयारी है। वहीं, इन पर भ्रष्टाचार के तहत अपराध भी दर्ज किया जाएगा। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार की जांच में सामने आया कि 43.18 करोड़ रुपये के मुआवजे का गलत तरीके से भुगतान किया गया है। इस मामले में अब तक दो तहसीलदार समेत तीन पटवारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा घोटाले में संलिप्त अन्य बड़े अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया गया है। रायपुर जिले के अभनपुर में तैनात पूर्व एसडीएम निर्भय कुमार साहू पर गलत तरीके से मुआवजा देने का आरोप है। बताजा जा रहा है कि उन्होंने रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना के लिए कुछ भूस्वामियों को गलत तरीके से मुआवजे का भुगतान किया है। जमीन को टुकड़ों में बांटा, 80 नए नाम चढ़ाए सूत्रों ने बताया कि मुआवजा करीब 29.5 करोड़ रुपए का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरे में बांट दिया। मुआवजे के लिए 80 नए नाम रिकार्ड में चढ़ा दिया गया। इससे 559 मीटर जमीन की कीमत करीब 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपए पहुंच गई। अभनपुर क्षेत्र में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ मुआवजा राशि निर्धारित की गई, जिसमें से 246 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, 78 करोड़ रुपये का भुगतान अभी रोक दिया गया है। पिछली तिथि में दस्तावेजों में हुई गड़बड़ी अभनपुर इलाके में पदस्थ अधिकारियों ने पिछली तिथि में जाकर दस्तावेजों में गड़बड़ी की और जमीन मालिक को नुकसान पहुंचाया। अभनपुर के ग्राम नायक बांधा और उरला में चार एकड़ जमीन जो सर्वे से पहले एक परिवार के पास थी। वो सर्वे होने के ठीक कुछ दिन पहले एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये की मुआवजा का भुगतान कर दिया गया। जांच अधिकारियों ने तत्कालीन अफसरों की इस कार्यप्रणाली का सीधा जिक्र अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। इन पर घोटाले में शामिल होने का आरोप तत्कालीन अनुविभागीय और सक्षम अधिकारी निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा जितेंद्र साहू, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा दिनेश पटेल और तत्कालीन हल्का पटवारी टोकरो लेखराम देवांगन समेत अन्य अधिकारियों के घोटाले में शामिल होने के सुबूत मिले हैं। recent visitors 36

राजनांदगांव में पारा 37° पार, 4 दिन बढ़ेगी गर्मी, अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी

रायपुर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग में पारा 35 डिग्री के पार है। आज (मंगलवार) से मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में मौसम में आया बदलाव अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जशपुर नगर में 53.6 मिमी बारिश हुई है। रायपुर में दिन का पारा 36 डिग्री सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहे उसके बावजूद दिन का तापमान 36 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। दो दिन पहले तक तापमान तीन डिग्री तक कम था। सोमवार को रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। ये जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिन दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। आज रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में पारा 35 डिग्री के करीब यहां दिन का तापमान 34.7 डिग्री के करीब रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक था। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 33. 4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से करीब 3.2 डिग्री कम था। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग संभाग के जिलों में इन दोनों तापमान सामान्य से अधिक है। सोमवार को राजनांदगांव जिले में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान रहा। वहीं दुर्ग जिले में दिन का टेम्प्रेचर 35.6 डिग्री रहा। दोनों जिले में रात का तापमान 20 डिग्री रहा। सरगुजा में पारा सामान्य से कम यहां सोमवार को दिन का तापमान समान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम था। बस्तर में आज से बदलेगा मौसम बस्तर संभाग के जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। रात का तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। recent visitors 43

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो,अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद गरियाबंद जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात राजिम के सुरसाबांधा तालाब मोड़ के पास हुई जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए, हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। वहीं दूसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के समोदा में हुई। जहां सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पहली घटना में 3 की मौत गरियाबंद के जेंजरा निवासी 5 लोग 3 अलग-अलग बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। शाम 7 बजे वे घर लौट रहे थे। तभी सामने से गरियाबंद की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। जहां तीनों बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटना के बाद कार के सामने 2 बाइक चढ़ गई वहीं 1 बाइक टकराकर दूर जा फेंकाई। मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई थी वहीं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां रास्ते में ही 1 युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीनों लोमचंद साहू, शीतल साहू और घनश्याम साहू एक ही परिवार के थे। दूसरी घटना में 2 की मौत रविवार शाम 5 बजे आरंग में कुरुद-कुटेला के बीच तेज रफ्तार ट्रक (CG04 JE 0169) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटकू खूंटे और कामता सोनवानी नीचे गिर गए और ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नवापारा-आरंग में चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। recent visitors 40