Thursday, July 16, 2026 12:03 pm

महिला वनडे विश्‍व कप 2025: 8 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग, इसका आगाज 29 सितंबर से होगा

नई दिल्ली महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का फाइनल मुकाबला मुल्‍लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 29 सितंबर से होगा और यह 26 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा। सभी मुकाबले विशाखापट्टनम, तिरुवनंतपुरम, रायपुर और इंदौर के साथ-साथ मुल्लांपुर में भी खेले जाएंगे। मुल्लांपुर चंडीगढ़ के पास एक ओपन-एयर स्टेडियम है। इन मैदानों पर अब तक नहीं हुआ कोई मैच मुल्लांपुर, तिरुवनंतपुरम और रायपुर में अभी तक कोई महिला इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। इंदौर के नेहरू स्टेडियम ने दो महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। 1997 के विश्‍व कप का एक मैच भी यहीं हुआ था। हालांकि, महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का मैच होल्‍कर स्‍टेडियम में होने की संभावना है। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में छह महिला T20I और पांच महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर आखिरी विमंस मैच 214 में हुआ था। 6 टीमें अब तक हो चुकीं तय महिला वनडे विश्‍व कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा मेजबान भारत क्‍वालिफाई कर लिया है। आखिरी दो टीमें महिला विश्‍व कप क्वालिफायर के जरिए तय की जाएंगी। यह 9 अप्रैल से लाहौर में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है, तो विश्‍व कप हाइब्रिड मॉडल में होगा। इसमें पाकिस्तान के मुकाबले यूएई और श्रीलंका में से किसी एक जगह खेले जाने की संभावना है। BCCI और PCB के बीच 2025 के मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक आपसी समझौता हुआ था। 5वीं बार मेजबानी करने जा रहा भारत बता दें कि भारत पांचवीं बार महिला वनडे विश्‍व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने पिछली बार महिला टूर्नामेंट की मेजबानी 2016 में T20 विश्‍व कप के दौरान की थी। इस दौरान टीम को निराशा हाथ लगी थी। भारतीय टीम ग्रुप स्‍टेज में ही बाहर हो गई थी। महिला वनडे विश्‍व कप 2025 का के फॉर्मेट की बात करें तो यह 2022 के जैसा ही होगा। आगामी टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे। recent visitors 38

सोनारिका भदौरिया इंटरनेट पर लगाई आग

मुंबई 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया ने हाल ही ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। लाल चूड़ियां पहन, मांग में सुर्ख लाल सिंदूर, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए सोनारिका ने क्रीम कलर की साड़ी में हसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनारिका भदौरिया की अदाएं देख फैंस के दिलों पर छुरियां चलने लगीं, और वो अपना दिल हार बैठे। सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उनकी अदा एकदम निराली है। फैंस सोनारिका की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को सात दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स बोले- चांद भी फीका आपके सामने एक यूजर ने सोनारिका भदौरिया के लिए लिखा है, 'आपके सामने को चांद भी फीका है।' एक और कमेंट है, 'अति सुंदर मां पार्वती।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत, एकदम बेदाग।' एक का कमेंट है, 'भगवान ने सारी खूबसूरती आपके पास दे दी।' यूजर्स यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक्ट्रेस की नजर उतारते हुए लिखा, 'किसी की नजर ना लगे।' सोनारिका के झुमकों पर अटकी नजरें लेकिन एक यूजर की नजर सोनारिका भदौरिया के झुमकों पर अटक गई, और उसने दिलचस्प कनेक्शन बताया। यूजर ने लिखा, 'आपके गोल्ड के झुमके बहुत सुंदर है जो आपने अपनी शादी के बाद पहली रसोई के वक्त पहने थे।' मालूम हो कि सोनारिका ने विकास से साल 2024 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। सोनारिका इस साल महाकुंभ भी गई थीं और वहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। एक्ट्रेस ने वहां पूजा और सेवा भी की थी। जो तस्वीरें शेयर की थीं, वो मिनटों में ही वायरल हो गई थीं, और फैंस ने तब भी खूब प्यार लुटाया था। 2019 से एक्टिंग से दूर हैं सोनारिका करियर की बात करें, तो सोनारिका भदौरिया साल 2019 से टीवी से दूर हैं। उनका पिछला टीवी शो 'इश्क में मरजावां' था। इसके बाद वह 2021 में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं।   recent visitors 39

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्सटाइल हब, Punit Creations का बड़ा निवेश प्रस्ताव

बेंगलुरु/रायपुर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपति मनोज अग्रवाल, जो Punit Creations के प्रमुख हैं, ने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। * मनोज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्रमशक्ति (लेबर) और अनुकूल औद्योगिक माहौल की वजह से टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों के तहत यदि किसी उद्योग में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है, तो सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। recent visitors 21

मध्य प्रदेश का ऋण बोझ 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, अब सिर्फ 2500 करोड़ का लोन ले सकती है सरकार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यह बोझ राज्य के सालाना बजट से भी 10,000 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया। सरकार ने मंगलवार को 4,400 करोड़ रुपये का एक और लोन लिया। इसके बाद राज्य पर कुल कर्ज 4.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह आंकड़ा राज्य के 4.2 लाख करोड़ रुपये के बजट से भी ज्यादा है, जिसे दो हफ्ते पहले ही पेश किया गया था। फिजूलखर्ची करने का आरोप सरकार का कहना है कि वह विकास कार्यों के लिए लोन लेती है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। इसमें मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदना और बंगलों का नवीनीकरण कराना शामिल है। राज्य सरकार को हर महीने लाडली बहना योजना के लिए 1,550 करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होती है। अब सिर्फ 2500 करोड़ का लोन ले सकती है सरकार इस महीने की शुरुआत में सरकार ने अलग-अलग तारीखों पर 10,000 करोड़ रुपये का लोन लिया था। सरकार इस वित्तीय वर्ष में 64,000 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकती थी। उसने 61,400 करोड़ रुपये का लोन ले लिया है। अब सिर्फ 2,500 करोड़ रुपये का लोन लेने की गुंजाइश बची है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं होगी। इसे अगले वित्तीय वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। 'विकास के लिए लेते हैं कर्ज' 31 मार्च, 2024 को मध्य प्रदेश पर 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज था। सरकार का कहना है कि वह नियमित रूप से लोन लेती है। इन पैसों का इस्तेमाल विकास योजनाओं और परियोजनाओं को पूरा करने में किया जाता है। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार और अन्य स्रोतों से लिए गए लोन का इस्तेमाल राज्य के विकास जैसे सिंचाई के लिए बांध, बेहतर परिवहन सेवाएं, किसानों और स्थानीय निकायों को लोन देना और बिजली उत्पादन जैसे कामों के लिए किया गया है। एमपी पर देश के कुल कर्ज का 5% से ज्यादा कर्ज मध्य प्रदेश पर देश के कुल कर्ज का 5% से ज्यादा कर्ज है। देश पर कुल 93,93,317.5 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसमें से मध्य प्रदेश पर 4,80,976 करोड़ रुपये का कर्ज है। कर्ज के मामले में मध्य प्रदेश नौवें स्थान पर है। कर्ज बढ़ने के बाद भी खर्चे     कर्ज बढ़ने के बावजूद सरकार ने एक राज्य विमान खरीदा है। मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदी हैं और मंत्रियों के बंगलों का नवीनीकरण कराया है।     10 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार ने 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक जेट विमान खरीदने का प्रस्ताव पास किया था।     पिछले साल मंत्रियों के बंगलों के नवीनीकरण पर 18 करोड़ रुपये से कम खर्च नहीं किए गए थे।     मई 2024 में सरकार ने मंत्रियों के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की एसयूवी (SUV) खरीदने का ऑर्डर दिया था.     सरकार की बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियों में लाडली बहना योजना के लिए हर महीने 1,550 करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होती है। recent visitors 23

Vivo X200 Ultra इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद

 नई दिल्ली Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स ट्रेंड में रहते हैं। कुछ समय पहले ही ने Vivo X200 को बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी की तरफ से Vivo X200 Ultra लाने की तैयारी की जा रही है। इस फोन को कंपनी बेहतर फोटोग्राफी के लिए डिजाइन करेगी। इसमें यूजर्स को काफी मदद मिलने वाली है। साथ ही इसकी खासियत है कि फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी का एक्स्ट्रीम लेवल ऑप्शन दिया जाएगा। Vivo ने Boao Forum for Asia में इसकी घोषणा की है। वह चीन में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह लॉन्च अप्रैल 2025 में होगा। चीन में पहले ही Vivo X200, Vivo X200 Pro, और Vivo X200 Mini लॉन्च हो चुके हैं। इसके अलावा, Vivo X200s को भी चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Vivo ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। Vivo X200 Ultra में कंपनी की नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसे 'Boao Forum for Asia के ऑफिशियल स्मार्टफोन' का दर्जा दिया गया है। बॉक्सियाओ के अनुसार, Vivo X200 Ultra में 200MP Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसमें 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP 1/1.28-इंच Sony LYT-818 सेंसर दिया जाएगा। यह 35mm और 14mm अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। Vivo X200 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया जाएगा, जिसमें 6000mAh बैटरी होगी और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लॉन्च के करीब आते ही इस डिवाइस से जुड़ी और अधिक जानकारियां सामने आएंगी। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस डिवाइस में नेक्स्ट लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अभी तक Vivo X200 में भी कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऐसा ही फोन ये भी साबित होता है। Vivo X200 5G की कीमत और खासियत अभी मार्केट में Vivo X200 उपलब्ध है। इस फोन की 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपए है। हालांकि अभी डिस्काउंट के साथ फोन इतना सस्ता मिल रहा है। फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Vivo ने इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया है। साथ ही दूसरा कैमरा भी 50MP का मिलता है। ऐसे में ये फोन हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है। खासकर फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए ये स्पेशल होने वाला है। बैटरी भी 5800 mAh की दी जाती है जो 90W फ्लैश चार्ज के साथ आती है। वजन भी X100 की तुलना में काफी कम देखने को मिलता है। recent visitors 34

माता वैष्णो देवी जाने वाले ध्यान दें !, फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली 7 ट्रेनों को किया रद्द

जम्मू जम्मू में नए जम्मू मंडल के निर्माण के कारण जम्मूतवी रेलवे स्टेशन का रीडिवेल्पमेंट का काम चल रहा है जिसके चलते फिरोजपुर मंडल ने जालंधर से जम्मू जाने वाली 7 ट्रेनों को  रद्द कर दिय गया है । आप को बता दें कि इस निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को भारी परेशान होने वाली है क्योंकि ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि बहुत ज्यादा है जो कि 30 अप्रैल 2024 तक है। इससे जम्मू व पंजाब के बीच आने जाने लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा खासतौर पर सबसे अधिक परेशानी माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों  को होगी । रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार  है : कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी (12469): 30 अप्रैल तक रद्द जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल (12470): 29 अप्रैल तक रद्द बरौनी-जम्मूतवी (14691): 28 अप्रैल तक रद्द योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605): 28 अप्रैल तक रद्द ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी (14606): 27 अप्रैल तक रद्द दिल्ली सराए रोहिल्ला-जम्मूतवी (12265): 29 अप्रैल तक रद्द जम्मूतवी-सराए रोहिल्ला (12260): 30 अप्रैल तक रद्द यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजनाओं में बदलाव करें और आवश्यक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें। recent visitors 22

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

बेंगलुरु,  छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPRS Arya Pvt. Ltd. के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात कर बताया कि उनकी कंपनी राज्य में पराली से Compressed Bio-Gas (CBG) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में CBG प्लांट लगाने की योजना है, जिससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। कंपनी ने हाल ही में बेमेतरा जिले में इंडियन ऑयल के साथ मिलकर एक CBG प्लांट स्थापित किया है, जो अब पूरी तरह से कार्य करने की दिशा में है। दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना के सफल होने के बाद वे छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इसी मॉडल को अपनाना चाहते हैं। इस पहल से जैविक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की भागीदारी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत जैविक ईंधन और पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस बैठक में उद्योग जगत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई। recent visitors 25