Sunday, July 5, 2026 1:02 pm

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज बना राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा युक्त शासकीय मेडिकल कॉलेज

ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के सतत मार्गदर्शन में, अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के निर्देशन में क्रियान्वित किया गया है। डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम फ्री वाई-फाई सुविधा का उद्देश्य ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आभा एप के माध्यम से डिजिटल पंजीयन में आने वाली समस्याओं को दूर करना है। एम.आर.डी. विभाग के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अब मरीज अपने मोबाइल फोन से सीधे आभा एप के माध्यम से पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पर्ची कटवाने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है। डॉ. एम. के. मिंज ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी मिली थी कि कई मरीजों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण आभा एप से पंजीयन में कठिनाई हो रही थी। विशेषकर, मेडिकल कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। इन तकनीकी बाधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में फ्री वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाए। इस सुविधा से मरीज और उनके परिजन अब बिना किसी नेटवर्क बाधा के आसानी से आभा एप से पंजीयन कर सकते हैं, जिससे न केवल सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। उल्लेखनीय है कि नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) द्वारा 4 जून 2024 को जारी निर्देशानुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना है कि ओपीडी/आईपीडी/आपातकालीन सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से ही किया जाए। इस दिशा-निर्देश के अनुपालन हेतु आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता सुनिश्चित करने के लिए सभी मरीजों का पंजीयन आभा एप के माध्यम से ही किया जाए। इन्हीं दिशानिर्देशों और मरीजों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में फ्री वाई-फाई सुविधा आज से औपचारिक रूप से ओपीडी क्षेत्र में प्रारंभ की गई है। यह पहल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को छत्तीसगढ़ में तकनीकी समावेशन वाले चिकित्सा संस्थानों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करती है और यह निश्चित रूप से डिजिटल हेल्थ मिशन की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम है।   recent visitors 24

गंगा-नर्मदा टूरिज्म कॉरिडोर पर्यटन विभाग की प्राथमिकता: प्रमुख सचिव शुक्ला

– नई दिल्ली में आय़ोजित हुई टूरिज्म सस्टेनिबिलिटी समिट में बोले शुक्ला – 2047 तक प्रदेश की जीडीपी में 8-10 प्रतिशत का योगदान देगा पर्यटन भोपाल मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी को मध्यप्रदेश की प्राकृतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग विभिन्न स्तर पर कार्य कर रहा है। गंगा-नर्मदा टूरिज्म कॉरिडोर विकसित करना भी विभाग की प्राथमिकता है। इन पहलों के माध्यम से दोनों राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को एक समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव मिलेगा। उक्त जानकारी प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने नई दिल्ली में आय़ोजित हुई ‘टूरिज्म सस्टेनिबिलिटी समिट’ में प्रमुख वक्ता के रूप में दी। शुक्ला ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की रणनीतिक पहल एवं राज्य के जीडीपी में पर्यटन के योगदान को बढ़ावा देने की रूपरेखा बताई। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गंगा-नर्मदा टूरिज्म कॉरिडोर विकसित करने हेतु प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पर्यटन क्षेत्रों में निवेश हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स व होटल व्यवसायियों सहित अन्य हितधारकों को कार्यशालाओं के माध्यम से उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश सीमाक्षेत्र के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एक दूसरे के राज्यों में प्रचार-प्रसार करना, उत्तरप्रदेश के हितधारकों के लिये परिचय (FAM) यात्राएं आय़ोजित करना, प्रयागराज, काशी, अय़ोध्या, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों में आक्रमक प्रचार व ब्रांडिंग जैसे प्रयास किये जा रहे है। इन पहलों के माध्यम से उत्तरप्रदेश में आने वाले पर्यटक सड़क, हवाई या रेल मार्ग से रीवा पहुंचे और वहां से जबलपुर का भ्रमण कर सकेंगे। प्रयागराज से जबलपुर के रास्ते में पर्यटक रीवा के प्राकृतिक सौंदर्य, मैहर माता मंदिर, जबलपुर में धुआंधार जलप्रपात, भेड़ाघाट भी जा सकेंगे, इसके अलावा बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क और अमरकंटक की खूबसूरती का अहसास कर सकेंगे। साथ ही राम पथ गमन मार्ग के माध्यम से चित्रकूट को अयोध्या से जोड़ा जा रहा है। बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वालों को मध्यप्रदेश में भी ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ मिल सकेगा। जीडीपी में बढ़ेगा पर्यटन का योगदान श्री शुक्ला ने कहा, वर्तमान में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन 3-3.5% का योगदान देता है, लेकिन 2028 तक, हमारा लक्ष्य इस हिस्सेदारी को 4-5% तक और 2047 तक, हम इसे 8-10% तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। पर्यटन रोजगार सृजन के लिए एक शक्तिशाली माध्यम है। इस क्षेत्र में हर 10 लाख का निवेश लगभग 90 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन करता है, जो अन्य उद्योगों में रोजगार सृजन से कहीं अधिक है। हमारा लक्ष्य आर्थिक विकास को गति देते हुए मध्य प्रदेश के लोगों को स्थायी, लाभकारी रोजगार प्रदान करना है।   recent visitors 22

राहुल गांधी ने ओम बिरला की टिप्पणी पर सख्त ऐतराज जताया, सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है

नई दिल्ली लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। राहुल गांधी पर स्पीकर ओम बिरला ने टिप्पणी की थी और कहा कि किसी भी सदस्य का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार होना चाहिए। स्पीकर ने कहा था कि मेरे संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें सदस्यों का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। इस सदन में पिता और बेटी, मां और बेटी और पति एवं पत्नी भी मेंबर के तौर पर बैठते हैं। इसलिए नेता विपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह अपना व्यवहार सदन के रूल 349 के अनुसार ही रखें। उनकी इस टिप्पणी पर राहुल गांधी ने सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बुधवार को शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के सांसदों ने बिरला से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष को ‘बोलने का मौका नहीं देने’ को लेकर विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी ने संसद परिसर में ही मीडिया से बातचीत में कहा, ‘लोकसभा अध्यक्ष ने मेरे बारे में कुछ बोला। जब मैं खड़ा हुआ तो वह उठकर चले गए और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।’ उन्होंने दावा किया, ‘जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो बोलने नहीं दिया जाता, जबकि यह परंपरा रही है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए। पता नहीं किस प्रकार से सदन से चल रहा है।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है। मैं शांति से बैठा था। पिछले सात-आठ दिन में मैंने कुछ नहीं बोला। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है, लेकिन यहां लोकतंत्र की जगह नहीं है। पता नहीं कि लोकसभा अध्यक्ष की क्या सोच है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कोई सांसद या मंत्री सिर्फ खड़े हो जाते हैं तो उन्हें बोलने की खूली छूट मिल जाती है। गोगोई का कहना था, ‘जब सुषमा स्वराज जी नेता प्रतिपक्ष थीं तो लोकसभा में उन्हें क्या सम्मान मिलता था, हम सबने देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम लोकसभा अध्यक्ष से मिले और अपनी आपत्ति दर्ज कराई और नेता प्रतिपक्ष की गरिमा की जो अवहेलना हो रही है, उसके बारे में बताया है।’ उनका कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। गोगोई ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सदन चले, लेकिन यह एक साजिश है ताकि सदन में माहौल खराब हो।’ recent visitors 38

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश मामला: स्टोर रूम 12 दिन बाद पुलिस ने किया सील

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर बड़े पैमाने पर कैश बरामद होने के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच 12 दिन बाद आगे बढ़ी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची और उस स्टोर रूम को सील किया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वहां नोटों के भरे कई बोरे मिले थे, जिनमें आग लगी थी। यह वाकया उस समय सामने आया था, जब जस्टिस वर्मा के घर के एक हिस्से में आग लग गई थी। फायर कंट्रोल रूम को फोन किया गया तो मौके पर टीम पहुंची और उसने नोटों से भरे बोरे पाए, जिनमें से कुछ नोटों के जलने की बात कही जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कुछ वीडियो और फोटो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजे हैं। इस बीच पुलिस ने जांच 12 दिनों के बाद आगे बढ़ाई है। उनके यहां स्टोर रूम को सील किया गया है तो वहीं अग्निकांड वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस लेकर गई है। दरअसल जज का कहना है कि स्टोर रूम उनके घर के मुख्य परिसर का हिस्सा नहीं है और बाहर स्थित है। ऐसे में यदि वहां कुछ मिला है तो जरूरी नहीं है कि उससे उनका ही संबंध हो। जस्टिस वर्मा की ओर से ऐसी दलील दिए जाने के बाद सत्यता की जांच करने के लिए भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अहम मान रही है। इस मामले की पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की ओर से अलग-अलग जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि फुटेज की अब तक जो जांच हुई है, उसमें किसी अवैध एंट्री की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया कि जो भी कैमरे हैं, वे मेन गेट को फोकस करके नहीं लगे हैं। ऐसे में यह रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है कि किसकी कब एंट्री हुई और कब एग्जिट हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित जांच आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर ही पुलिस ने 40 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की है। इस मामले की जांच के लिए अडिशनल सीपी लेवल के दो अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को डीसीपी देवेश महला और एसीपी वीरेंद्र जैन मौके पर पहुंचे। उनके साथ एक कैमरा टीम भी थी। दो घंटे तक पड़ताल के बाद टीम लौटी तो जाते हुए कमरे को भी सील कर गई। इससे पहले उस स्टोररूम की वीडियोग्राफी भी हुई, जहां बड़े पैमाने पर कैश मिलने का दावा हो रहा है। बता दें कि होली के दिन 14 मार्च को रात में 11:15 पर आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। मौके पर फायर विभाग पहुंचा तो वहां कमरे में कुछ बोरों में नोट भरे हुए मिले। इनमें से कुछ नोट अधजली अवस्था में थे। recent visitors 40

राजस्थान CM भजनलाल ने दी भरतपुर को सौगात, आज से मिलेगी 150 यूनिट फ्री बिजली

भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने गृह जिले भरतपुर के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेशभर के दिव्यांगजनों को 1,800 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की और विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों एवं श्रमिकों को कई सौगातें दीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की स्थापना दिवस को भारतीय नववर्ष के साथ मनाने का फैसला किया गया है, ताकि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि अंत्योदय कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीएम शर्मा ने 72,000 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, 3,000 पात्र लोगों को पट्टों का वितरण और 311 लाभार्थियों को डेयरी बूथ का आवंटन किया गया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से की बातचीत इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिट्टी कूटने और बर्तन बनाने की मशीनें भी वितरित कीं, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। वहीं, डांग, मगरा और मेवात क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। 150 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ‘समान अवसर नीति’ का भी विमोचन किया गया। वहीं, सभी 200 विधानसभाओं में विधायक सुनवाई केन्द्र की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस विभाग को मिली 150 नई गाड़ियां इससे पहले आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस विभाग को 150 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने ई-वर्क पोर्टल और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया। अशोक गहलोत पर फिर साधा निशाना इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम ट्विटर पर कम और काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ट्विटर पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं, जबकि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने पेपर लीक घोटाले को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक होते रहे और आप होटलों में सोते रहे। अब देखो, पेपर लीक कराने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं, और ये गिरफ्तारियां रुकने वाली नहीं हैं। recent visitors 41

जानें हनुमान जयंती का शुभ महूरत

हनुमान जयंती देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन बजरंगबली हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन जगह-जगह पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन माता अंजनी और राजा केसरी के घर हनुमान जी का जन्म हुआ था. हनुमान जयंती तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती यानी चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी. साथ ही तिथि का समापन अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी. हनुमान जयंती पूजा विधि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह उठकर स्नान कर लाल रंग के वस्त्र पहने. उसके बाद हनुमान जी को सिंदूर, लाल रंग के फूल, तुलसी दल, चोला और बूंदी के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें. उसके बाद मंत्र जाप करें. फिर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद वितरित करें. हनुमान जयंती का महत्व हिंदू धर्म में हनुमान जी को 8 चिरंजीवियों में से एक माना जाता है. कहते हैं वह आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे उसके जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं. इस दिन पूजा में उन्हें फूल, माला, सिंदूर चढ़ाने के साथ बूंदी या बेसन के लड्डू, तुलसी दल अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं. recent visitors 36

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दी जानकारी, भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, स्वीकार किया निमंत्रण

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत दौरे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार यह जानकारी दी और कहा कि इस दौरे के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी बारी है। रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) द्वारा आयोजित "रूस और भारत: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर" शीर्षक वाले सम्मेलन को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा, "पुतिन के भारत दौरे के लिए वर्तमान में व्यवस्था की जा रही है।" रूसी विदेश मंत्री के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने कहा, "राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत सरकार के प्रमुख के भारत दौरे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रूसी राष्ट्र प्रमुख की भारत गणराज्य की यात्रा की वर्तमान में तैयारी की जा रही है।" लावरोव ने कहा कि पिछले साल फिर से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा रूस की थी। उन्होंने कहा, "अब हमारी बारी है।" हालांकि, यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में देश की उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। 24 मार्च को, लावरोव ने कहा कि रूस भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित कर रहा है। लावरोव ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस चीन, भारत, ईरान, उत्तर कोरिया और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) देशों जैसे देशों के साथ सक्रिय रूप से संबंधों का विस्तार कर रहा है। शीर्ष रूसी राजनयिक ने कहा, "पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग के संबंध अभूतपूर्व स्तर के आपसी विश्वास का दावा करते हैं। भारत के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित हो रही है।" recent visitors 33