ED की रिपोर्ट में दावा: SUV में मिला कैश और गोल्ड पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का ही है

भोपाल भोपाल के जंगल में सोना और कैश से भरी मिली कार को लेकर अब सबकुछ साफ हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि लावारिस एसयूवी से जब्त की गई करीब 52 करोड़ रुपये का सोना और करोड़ों का कैश पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की है। ईडी ने यह भी बताया है कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पूर्व कांस्टेबल की अब तक की 100 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। तीन एजेंसियां- ईडी, इनकम टैक्स और मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है। पिछले साल 20 दिसंबर को भोपाल के एक इलाके से वाहन से बरामद नकदी के मामले की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत लोकायुक्त पुलिस के छापे से हुई थी, जिसमें भोपाल स्थित उसके परिसरों से 2.85 करोड़ रुपये नकद सहित तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। ईडी ने एक बयान में दावा किया, 'इस मामले में आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौड़ की इनोवा कार से नकदी और सोना जब्त किया था। ईडी की जांच में पता चला है कि इनोवा कार से जब्त नकदी और सोना सौरभ शर्मा का ही था।' वाहन गौड़ के नाम पर पंजीकृत है और बताया जाता है कि वह सौरभ शर्मा से जुड़ा हुआ है। छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कार से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किए। इस मुद्दे ने मध्यप्रदेश में राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया, जहां विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सौरभ शर्मा ने विभिन्न कंपनियों के नाम पर निवेश किया ED के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने भ्रष्टाचार के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की और इसे अपने परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और विभिन्न कंपनियों के नाम पर निवेश किया. इस मामले में ED ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 92.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है. शर्मा के करीबी लोगों में शरद जैसवाल, चेतन सिंह गौर, अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, अविरल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और यू आर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम सामने आए हैं. लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, सौरभ शर्मा ने 2015 में अपने सरकारी डॉक्टर पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत परिवहन विभाग में आरक्षक की नौकरी पाई थी. उन्होंने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. आरोप हैं कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित किया और अपनी मां, पत्नी और भाभी के नाम पर स्कूल और होटल तक खोल लिए. सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जैसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ED की जांच लोकायुक्त पुलिस की FIR के आधार पर की जा रही है. ईडी ने यह भी कहा कि उसने 92.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने कहा कि मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया गया। एजेंसी ने कहा कि 'अपराध के जरिये अर्जित' ये संपत्तियां सौरभ शर्मा द्वारा अपने नाम पर या अपने रिश्तेदारों, सहयोगियों के अलावा फर्मों, कंपनियों, सोसायटी आदि के नाम पर प्राप्त की गईं। ईडी ने कहा कि अब तक इस मामले में कुल 100.36 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त/कुर्क की जा चुकी है। शर्मा, गौड़ और उनसे जुड़े व्यक्ति जायसवाल को ईडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ईडी का धन शोधन का मामला लोकायुक्त पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर राज्य परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था और उसने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। मध्यप्रदेश सरकार के विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के अनुसार, उनके पिता की 2015 में मृत्यु हो गई थी। वह (पिता) एक सरकारी डॉक्टर थे। लोकायुक्त ने यह भी आरोप लगाया कि शर्मा ने अपनी मां, पत्नी, साली और करीबी सहयोगियों गौड़ और जायसवाल के नाम पर स्कूल और होटल स्थापित करने सहित भ्रष्ट तरीकों से धन अर्जित किया। recent visitors 30

Vivo ने दिखाया अपना पहला MR हेडसेट Vision, Apple को देगा टक्कर!

चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपना नया डिवाइस अनवील किया है. कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Vivo Vision को पेश किया है. फिलहाल ये एक प्रोटोटाइप है, जिसे कंपनी ने Boao Forum में दिखाया है. इसका डिजाइन Apple Vision Pro हेडसेट से काफी मिलता है. इस इवेंट में सिर्फ प्रोडक्ट को दिखाया गया है. इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता की जानकारी मिड-2025 में दी जाएगी. कंपनी ने इसके स्पेक्स और फंक्शन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. Vivo Vision हेडसेट में क्या है खास? Vivo Vision मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ski गूगल स्टाइल डिजाइन के साथ आता है. फ्रंट में आपको ब्लैक ग्लास देखने को मिलेंगे. वहीं हेडबैंड या स्ट्रैप ब्लू कलर का दिया गया है. फ्रंट ग्लास से कुछ फीचर्स साफ दिख रहे हैं, जिनके बारे में कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. इसमें कैमरा सेंसर लगा हुआ है. इन कैमरा सेंसर का इस्तेमाल मोशन ट्रैकिंग और हैंड गेस्चर के लिए किया जा सकता है. Vision MR हेडसेट में भी आपको ऐपल Vision Pro की तरह अगल से बैटरी पैक मिलेगा. संभवतः इसे Type-C पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकेगा. इस्तेमाल करते हुए आपको इसे कैरी करना होगा. कंपनी ने डिवाइस को अनवील करते हुए इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कंपनी ने ये जरूर बताया है कि ये डिवाइस मिड 2025 तक लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा कंपनी चीन में नई रोबोटिक लैब की भी घोषणा की है. वीवो इस लैब में रोबोट्स के लिए 'ब्रेन' और 'आखें' तैयार करने पर काम करेगा. Vivo Vision ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. ऐपल ने भी अपने Vision Pro को सभी मार्केट में लॉन्च नहीं किया है. इसे चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया है. बहुत से लोगों को ये डिवाइस पसंद भी नहीं आया है. शायद ये भी एक वजह है कि कंपनी ने इसका दूसरा वर्जन अभी तक लॉन्च नहीं किया है.   recent visitors 47

भावना हत्याकांड में आरोपीयों के लिए लुकआउट नोटिस जारी, इनाम भी घोषित

इंदौर  महालक्ष्मी नगर में गोली लगने से गुरुवार रात में हुई भावना सिंह की मौत में आरोपित आशु यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपित की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल मिली थी। इसके बाद अब उनके ग्वालियर और दतिया में रहने की सूचना मिली है। इस पर विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को जिस कमरे में यह घटना हुई थी, उसे किराए पर लेने वाले पीयूष और विख्यात को पकड़ लिया था। लुकआउट नोटिस जारी किया गया पुलिस को आरोपितों के देश छोड़कर भागने की आशंका थी, इस पर लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। ग्वालियर निवासी भावना पर पार्टी के दौरान गोली चली थी जो उसकी आंख में लगी थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। डीसीपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।   recent visitors 25

फीफा क्लब विश्व कप विजेता को मिल सकते हैं 10.70 अरब रुपये

ज्यूरिख  अमेरिका में 14 जून से 13 जुलाई तक होने वाले फीफा के पहले क्लब विश्व कप की विजेता फुटबॉल टीम को करीब 10.70 अरब रुपये (125 मिलियन डॉलर) की राशि मिल सकती है। फीफा ने लगभग 85.66 अरब रुपये (एक बिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि का विवरण बुधवार को पेश किया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 525 मिलियन डॉलर की गारंटी फीस आवंटित की है। इसमें शीर्ष रैंक वाली यूरोपीय टीम (संभवतः रियाल मैड्रिड) के लिए 38.19 मिलियन डॉलर से लेकर ओशिनिया के प्रतिनिधि ऑकलैंड सिटी के लिए 3.58 मिलियन डॉलर शामिल हैं। टूर्नामेंट के मैच जीतने पर टीमों के पास अतिरिक्त कमाई का मौका होगा जिसके लिए 475 मिलियन डॉलर का प्रावधान रखा गया है। इसमें ग्रुप चरण के मैच जीतने के लिए दो मिलियन डॉलर, अंतिम-16 चरण में खेलने के लिए 7.5 मिलियन डॉलर और फाइनल जीतने वाली टीम को 40 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाता है। मुख्य इनामी राशि विजेता टीम: 125 मिलियन डॉलर तक जीतने का मौका। कुल इनामी राशि: 1 बिलियन डॉलर की राशि 32 प्रतिभागी क्लबों में वितरित की जाएगी। अतिरिक्त सहायता: वैश्विक क्लब फुटबॉल को समर्थन देने के लिए 250 मिलियन डॉलर अलग रखे गए हैं। भागीदारी इनामी राशि: 525 मिलियन डॉलर निर्धारित। क्षेत्रीय आधार पर इनामी राशि यूईएफए क्लब: 12.81 मिलियन डॉलर से 38.19 मिलियन डॉलर तक की राशि प्राप्त करेंगे, जो उनकी रैंकिंग और राजस्व पर निर्भर करेगा। चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, रियल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख जैसी टीमें शीर्ष इनामी राशि पाने की दावेदार हैं। कोंमेबोल (दक्षिण अमेरिकी) क्लब: 15.21 मिलियन डॉलर के करीब। कॉनकैकएएफ, सीएएफ और एएफसी क्लब: 9.55 मिलियन डॉलर। ओएफसी (ओशिनिया) क्लब: 3.58 मिलियन डॉलर। टूर्नामेंट का प्रारूप टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 14 जून से 13 जुलाई, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होगी। इसमें सात मैचों का ग्रुप स्टेज और प्लेऑफ फॉर्मेट होगा। टूर्नामेंट से होने वाली सभी कमाई क्लब फुटबॉल के विकास में ही लगाई जाएगी। फीफा की नई वैश्विक फुटबॉल पहल फीफा ने “सॉलिडैरिटी इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम” की भी घोषणा की है, जिससे फुटबॉल का वैश्विक स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय रूप से, फीफा इस टूर्नामेंट से कोई राजस्व नहीं रखेगा और उसकी आरक्षित निधि भी प्रभावित नहीं होगी, जिससे 211 सदस्य संघों में फुटबॉल का दीर्घकालिक निवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा। recent visitors 42

बिहार विधानसभा चुनाव में MP के नेता ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का करेंगे आकलन

भोपाल  कुछ महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश के अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी वहां भेजा जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व संगठन मंत्री और महिला कार्यकर्ताओं सहित लगभग 250 नेताओं की टीम बिहार भेजी जाएगी। कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी जिलों की कमान दी जाएगी। ये लोग वहां चुनाव से पहले बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे। प्रदेश के संगठन क्षमता वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी कई राज्यों में उपयोग करती रही है। बिहार दिवस से हुई शुरुआत     हाल ही में बिहार दिवस पर वहां के नेताओं ने मध्य प्रदेश आकर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का कार्यक्रम कर लोगों को जोड़ने का काम आरंभ कर दिया है ताकि ये लोग बिहार के अपने रिश्तेदारों को भाजपा के साथ जोड़ सकें।     अलग-अलग क्षेत्र में भी दोनों राज्यों में रोटी-बेटी के संबंध वाले लोगों की संख्या बहुत है। यही वजह है कि प्रदेश के नेताओं को बिहार में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।     मध्य प्रदेश से भेजे जाने वाले नेता-कार्यकर्ता बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिलों में तैनात किए जाएंगे। यहां संगठन को चुनावी तैयारियों के लिहाज से ये नेता-कार्यकर्ता प्रशिक्षित करेंगे।     'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' के लक्ष्य को बिहार भाजपा संगठन ने कितना प्राप्त किया है और उसमें यदि कुछ कमी रह गई है, तो इसका आकलन कर वहां के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी देंगे।     परोक्ष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव पर अभी से नजर रख रहे हैं। बता दें, मध्य प्रदेश से कुछ समय पहले हुए दिल्ली और उससे पहले गुजरात व झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को भेजा गया था।     मध्य प्रदेश के साथ इन राज्यों में भी रोटी-बेटी के संबंध वाले लोगों की संख्या बहुत है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 92 अनुभवी कार्यकर्ताओं को भेजा गया था। तब प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती और पूर्व संगठन मंत्री श्याम महाजन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अनुभवी कार्यकर्ताओं को भेजती है पार्टी भाजपा विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों से उन कार्यकर्ताओं को पहले ही बुला लेती है, जिन्हें कई राज्यों में चुनाव के दौरान सांगठनिक कार्यों का लंबा अनुभव हो। इन जमीनी कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति के अनुसार रणनीति बनाने में महारत होती है। परिवार के नाते…     किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो परिवार के नाते मध्य प्रदेश से भी अनुभवी कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के लिए भेजे जाते हैं। आने वाले चुनावों के लिए भी मध्य प्रदेश से कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। – विष्णु दत्त शर्मा, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश भाजपा   recent visitors 52

मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसरों के हजारों पद खाली, MP PSC फिर शुरू करेगा भर्ती!

 युवाओं को रोजगार में सहायता के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयें में दर्जनों मॉडर्न कोर्स शुरू किए गए। लेकिन इन कोर्स से भी युवाओं का मोह भंग हो रहा है। संगीत, भौतिकी तो दूर व्यक्तित्व विकास, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ), वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन और बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कोर्स में भी दाखिला नहीं लेना चाह रहे स्टूडेंट्स।  आलम यह है कि कई विवि में चल रहे ऐसे कोर्स में 5 से भी कम विद्यार्थी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी और प्लेसमेंट न होने से विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं, 17 विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 1946 स्वीकृत पद हैं, पर 316 पर ही तैनाती है। गुरु की कमी से कई कोर्स में पढ़ाई ही नहीं हो पा रही है। खास यह है कि 5 नए विवि रानी अवंती बाई लोधी में 140, राजा शंकर शाह में 175, छत्रसाल बुंदेलखंड में 140, टंट्या भील में 140, तात्या टोपे विवि में 140 असिस्टेंट प्रोफसरों के पद स्वीकृत हैं, पर यहां नियुक्ति बाकी है। कॉलेजों में भी शिक्षकों की भारी कमी विश्वविद्यालय ही नहीं, इनसे संबद्ध कॉलेजों में भी प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की संख्या बेहद कम है। उच्च शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सहायक प्रोफेसरों के 11 हजार पद खाली हैं। हालांकि 27 फरवरी से एमपी-पीएससी ने 2117 पदों पर सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए बुधवार दोपहर तक आवेदन लिए गए। जानकारों की मानें तो इस भर्ती के बाद कॉलेजों को कुछ प्रोफेसर तो मिलेंगे, लेकिन सभी कोर्स की जरूरतें नहीं पूरी हो सकेंगी। पीजी डिप्लोमा सीट प्रवेश डिप्लोमा इन वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन एआइ एंड मशीन लर्निंग, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी, पीजी डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन ईको टूरिज्म। पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय… न कोई सीखना चाहता है कंटेंट राइटिंग पीजी – डिप्लोमा – सीट – प्रवेश 1.इंग्लिश-कंटेंट राइटिंग – 60 – 01 2.एआइ एंड मशीन लर्निंग – 60 – 02 3.बायोइन्फॉर्मेटिक – 60 – 00 4.साइबर सिक्योरिटी 60 – 02 यूनिवर्सिटी स्वीकृत पद भरे खाली यूनिवर्सिटी – स्वीकृत पद – भरे गए – खाली बरकतउल्ला- 105 – 37 – 68 भोज ओपन – 54 – 04 – 50 अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी- 27 – 13 – 14 जीवाजी ग्वालियर – 104 – 25 – 79 देवी अहिल्या, इंदौर – 154 – 86 – 68 एपीएस, रीवा 72 – 30 – 42 रानी दुर्गावती जबलपुर – 160 – 30 – 130 विक्रम, उज्जैन – 161 – 49 – 112 महात्मा गांधी 119 51 68 ग्रामोदय, चित्रकूट पं. एसएन शुक्ल, शहडोल – 121 – 24 – 97 पाणिनी, उज्जैन – 30 – 08 – 22 डॉ. आंबेडकर, महू – 107 – 07 – 100 recent visitors 38

डिप्टी सीएम शर्मा ने किया भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ, हंसराज रघुवंशी के शिव भजन पर झूमे श्रोता

 कवर्धा  दो दिन चलने वाले भोरमदेव महोत्सव का बुधवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ. शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुति से शिव भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. 30 वर्षों के इतिहास में पहली बार भोरमदेव महोत्सव में इतनी अधिक भीड़ देखने को मिली. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे और विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान बैगा नृत्य और बांसुरी वादन के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया. इसके बाद प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अनुराग शर्मा ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. आयोजन के बाद हंसराज रघुवंशी ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से मैं शिव भजन गाता हूं. पहली बार मुझे भोरमदेव आने का अवसर मिला है. यहां मेरे चाहने वाले बहुत हैं. डिप्टी सीएम विजय शर्मा और जनता ने मुझे खूब प्यार दिया. रंगारंग प्रस्तुति के साथ होगा समापन भोरमदेव महोत्सव का समापन आज एक भव्य और रंगारंग आयोजन के रूप में होगा. समापन समारोह में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायक पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी संगीत प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अलावा, सोनी टीवी के सुपर डांसर फेम अनिल टांडी डांस ग्रुप द्वारा शानदार डांस प्रदर्शन होगा. स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें युवा पीढ़ी की कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रदर्शन होगा. इसके अलावा बसंताबाई और साथी द्वारा बैगा नृत्य, संगीता कापसे और सुश्री राधिका शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य, दानी वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक विधा परसा के फुल, नासीर निदंर द्वारा भजन गायन, दुष्यंत हरमुख द्वारा छत्तीसगढ़ लोक कला मंच रंग झरोखा की भव्य प्रस्तुति की जाएगी. इसके अलावा समापन समारोह में विशेष रूप से आकर्षक लाइट और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा, जो कार्यक्रम को और भी रोमांचक और यादगार बना देगा. समापन में सीएम होंगे शामिल छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल भोरमदेव में आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव का उद्घाटन 26 मार्च 2025 को भव्य तरीके से किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं भोरमदेव महोत्सव का समापन समारोह 27 मार्च 2025 को होगा. समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे. recent visitors 32