प्रधानमंत्री पत्रकारों से किया वायदा पूरा करे:अशोक पांडेय

प्रधानमंत्री पत्रकारों से किया वायदा पूरा करे:अशोक पांडेय जंतर मंतर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का महाधरना BSPS ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 10 सूत्री मांगें प्रधानमंत्री को भेजीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन, मिलने का समय मांगा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन. राजनितिक दलों एवं अधिवक्ता संघ का मिला समर्थन. देशभर के 20 राज्यों के सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल.   नई दिल्ली  भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले पत्रकारों सुरक्षा कानून लाने का जो वादा किया था, उसे पूरा करे और पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करे।आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय महाधरना को श्री पाण्डेय ने संबोधित किया। इस धरने में देशभर के पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न महत्वपूर्ण दस सूत्रीय मांगों को लेकर भारत सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रमुखमांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना ,स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किया जाए,रेलवे कंसेशन सेवाएं पुनः बहाल करना , अधिस्वीकृत पत्रकारों को टोल शुल्क से मुक्त किये जाने सम्बन्धी मांग, पत्रकार आवास योजना  पूरे देश में समान रूप से लागू की जाए,पत्रकार हत्या के मामलों की फास्ट ट्रैक जांच – इन मामलों में विशेष अदालतों द्वारा ट्रायल की व्यवस्था करने की मांग रखी गई।  पत्रकारों पर दर्ज झूठे मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए समिति बनाई जाए, यूट्यूबर्स और अन्य डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नई नीति बनाई जाने, मध्य व छोटे अखबारों के विकास के लिए उन्हें जीएसटी से छूट दिये जाने,डीएवीपी और आईपीआरडी में संघ के प्रतिनिधित्व को अनिवार्य करने की मांग रखी गई। इस महाधरना को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, उपाध्यक्ष आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र मिश्रा, संगठन सचिव गिरधर शर्मा(उत्तराखंड ) राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी(मध्य प्रदेश) चंदन मिश्रा( झारखंड ),राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती एस.एस.नसरीन (पश्चिम बंगाल)राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती इंदु बंसल (हरियाणा), तमिलनाडु के पी रविंद्र चंद्रन सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना महासचिव महेंद्र शर्मा,छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, उत्तर प्रदेश यूनिट से शिबू निगम, मुन्ना त्रिपाठी, जयद वाजपेई,पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष शैलेश्वर पांडा, बानी व्रत करार, सुभाशीष पाल, मनोज शाह, स्वप्न करार,तमिलनाडु के पी रवि चंद्रन, मुन्नू स्वामी, गांधी गणेशन, राजस्थान यूनिट से राजेंद्र शर्मा, आरके जोशी, कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई,बिहार के संजीव जायसवाल, नंदन झा, झारखंड से राजीव मिश्रा, जावेद इस्लाम, अरविंद ठाकुर, जगदीश सलूजा,  विभिन्न राज्यों के पत्रकारों ने धरने में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाया। इस दौरान भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और उनके विकास से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कदम उठाने की मांग की गई। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का यह महाधरना पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महा धरने को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जिनमें संजय प्रजापति संजय प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव एनसीपी, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता वर्मा, आमआदमी पार्टी, लोक समाज पार्टी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव , भारतीय किसान यूनियन के राजेश अग्रवाल,भाजपा सांसद मनीष जायसवाल, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत , टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती, कश्मीर से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहल्ला मेहंदी ने अपना समर्थन दिया। recent visitors 40

बिरला ओपस पेंट्स ने लखनऊ में पहला विशेष पेंट स्टूडियो लॉन्च किया, जो है पेंटिंग की सभी जरूरतों के लिए एक खास जगह

बिरला ओपस पेंट्स ने लखनऊ में पहला विशेष पेंट स्टूडियो लॉन्च किया, जो है पेंटिंग की सभी जरूरतों के लिए एक खास जगह ग्राहक अनुभव पर केंद्रित डिज़ाईन के साथ यह पेंट स्टूडियो उत्तर प्रदेश में अपनी तरह का पहला कंपनी ओन्ड एवं कंपनी ऑपरेटेड स्टोर है। बिरला ओपस पेंट स्टूडियो इनोवेशन और पर्सनालाईज़ेशन का मिश्रण पेश करता है। यह होम डेकोर के सपनों को साकार करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं आकर्षक स्पेस प्रदान करता है। लखनऊ आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के तहत आने वाले ब्रांड, बिरला ओपस पेंट्स ने आज लखनऊ में अपना दूसरा बिरला ओपस पेंट स्टूडियो (कंपनी ओन्ड एवं कंपनी ऑपरेटेड स्टोर) शुरू किया। गुरुग्राम में अपने पहले पेंट स्टूडियो की सफल शुरुआत के बाद, यह विस्तार इनोवेशन, प्रीमियम पेशकशों और दिलचस्प ग्राहक अनुभव द्वारा पेंट एवं डेकोर उद्योग में परिवर्तन लाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह लॉन्च बिरला ओपस पेंट्स की विकास रणनीति का सबसे अहम कदम है, जिसका मकसद पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को फैलाना है। कंपनी आने वाले महीनों में एक्सपीरियंशल रिटेल पर केंद्रित रहते हुए मुंबई, नवी मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और सूरत में अपने एक्सपीरियंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। लखनऊ के इस बिरला ओपस पेंट स्टूडियो को बड़ी ही रचनात्मकता से एक प्रेरणा केंद्र के रूप में बनाया गया है, जो पारंपरिक पेंट स्टोर्स से काफी अलग है। यह एक अनुभव केंद्र है, जहां ग्राहक नए आइडिया खोज सकेंगे और साथ ही रंगों को छूकर, महसूस करके उन्हें वास्तविक माहौल में अनुभव कर सकेंगे। ग्राहकों को यहां रंग चयन, टेक्सचर और पेंट लगाने की तकनीकों पर निशुल्क विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही उन्नत विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स की मदद से वे अपने चुने हुए रंगों को वास्तविक माहौल में देख सकेंगे। पेंट के अलावा, यह पेंट स्टूडियो वॉलपेपर, डिज़ाइनर फिनिश और खास कोटिंग की सुविधा भी देता है, जिससे यहां आपको संपूर्ण डेकोर समाधान मिलता है। बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ, श्री रक्षित हरगवे ने बताया कि, “गुरुग्राम में हमारे पहले बिरला ओपस पेंट स्टूडियो की सफलता के बाद, हमें यह अद्वितीय अनुभव लखनऊ में लाने की बहुत खुशी है। हम पूरे देश में रंगों के अनुभव को नया आयाम देने की दिशा में कार्यरत हैं। भारत में उपभोक्ता अब पेंट खरीदते समय या सेवाएं लेते समय नए और बेहतर विकल्पों को अपनाना पसंद करते हैं। उपभोक्ताओं की इस बदलती दिलचस्पी को समझते हुए, हम बिरला ओपस पेंट्स में ऐसे खास अनुभव केंद्र बना रहे हैं, जो गृहस्वामियों को अपने सपनों का घर बनाने का मौका देते हैं।" उन्होंने कहा, ‘‘यह एक्सपीरियंस सेंटर उत्कृष्टता, इनोवेशन और अतुलनीय गुणवत्ता की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा विश्वास है कि हर घर को एक व्यक्तिगत स्पर्श मिलना चाहिए। हम इस सेंटर में 170 से अधिक उत्पाद और कुछ अधिक एक्सक्लुसिव विकल्प पेश कर रहे हैं। इसलिए हमारे ग्राहक हमारे पेंट, डिज़ाईनर फिनिश और वॉलपेपर्स का अनुभव बिल्कुल नए और अद्वितीय रूप में ले सकेंगे। हमारा उद्देश्य है कि पेंटिंग एक ऐसी कला बन जाए, जो जगहों को व्यक्तिगत कहानियाँ बयाँ करने में समर्थ बना दे।” नए स्टोर का पता: बिरला ओपस पेंट स्टूडियो, ग्राउंड फ्लोर, पृथ्वी रतन हाइट्स, सीपी 4, विजयंत खंड, फैजाबाद रोड, गोमती नगर, लखनऊ, यू.पी. गोमतीनगर, लखनऊ – 226010 बिरला ओपस पेंट का हर स्टूडियो आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स के लिए एक केंद्र है, जहाँ उन्हें संसाधनों, नमूनों और विशेषज्ञ सपोर्ट के साथ एक समर्पित कार्यस्थल मिलता है, जहाँ प्रोफेशनल्स सहयोगपूर्वक निर्माण कर सकते हैं। recent visitors 33

कमिश्नर के अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

कमिश्नर के अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित स्कूल चलो अभियान एवं गंगा जल सर्वधन अभियान को बृहद स्तर पर करे संचालितः-कमिश्नर  सिंगरौली कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद ने व्हीसी के माध्यम से संभाग के जिलो की शासकीय कार्यो की समीक्षा की। राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणो के तामीली एवं पटवारी के लंबित रिर्पोटो का नियमिति रूप से मानीटरिंग करे। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुयें यह सुनिश्चित करे कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलें आरसीएमएस रैकिंग अंतर्गत राजस्व प्रकरणो का निराकरण पूरी तत्परता के साथ करे। सभी जिले प्रयास करे कि प्रदेश स्तर से जारी होने वाली  रैकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त करे। उन्होने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणो सहित 2 से 5 वर्ष के मध्य लंबित राजस्व प्रकरण हेतु विशेष पहल चलाकर प्रकरणो का निराकरण करे। उन्होंने निर्देश दिए कि नामातरण, बटनवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, डायर्वजन, अभिलेख दुरूस्ती करण सहित धारणधिकार के प्रकरणो का तत्परता के साथ निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे।  संभागीय कमिश्नर ने गेहु उपार्जन की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी जिले उपार्जन केन्द्रो को निर्धारित कर केन्द्रों में सम्पूर्ण व्यवस्थाए पूर्ण करले। गेहु उपार्जन के लिए शासन द्वारा 31 मार्च तक पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए है कि किसानो को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जायें। उन्होने निर्देश दिए कि उचित मूल्य दुकानो के माध्यम से राशन प्राप्त कर रहे सभी हितग्राहियों को शत प्रतिशत ई केवाईसी पूर्ण करायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायें कि उचित मूल्य दुकानों राशन का स्टांक समय से पहुचे ताकि बिना किसी असुविधा के हितग्राहियों को समय पर राशन का वितरण किया जा सके।  संभगीय कमिश्नर ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शिक्षण सत्र की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि स्कूल चले अभियान के तहत घर घर पहुचकर बच्चो को विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जाये। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कोई भी बच्चा विद्यालय प्रवेश से वंचित नही रहे। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिकल सेल अमिनिया की जिलें में सम्पूर्ण रूप  से स्क्रीनिग करले। रोग से पिड़ित व्यक्ति का समुचित ईलाज कराया जायें। सभी चिन्हित टी.बी बिमारी से पिड़ित मरीजो को सम्पूर्ण पोषण आहार हेतु फूड बास्केट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिले में कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराए ताकि उनका उचित उपचार किया जा सके। इसी के साथ यह भी सुनिश्चित करे कि आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता बच्चो के अभिभावको को बच्चो के समुचित ईलाज के लिए प्रेरित करे।      संभगीय कमिश्नर ने गर्मी के मौसम में जल संकट का मद्देनजर रखते हुयें निर्देश दिए कि जल संकट से निपटने के लिए जिले के ऐसे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र जहा पर जल संकट उत्पन्न होने की संभावना है उनको चिन्हित कर अभी से ही समुचित व्यवस्था करले ताकि पेयजल की समस्या का निवारण समय पर ही कर लिया जायें। कमिश्नर ने 30 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा सर्वधन अभियान के तैयारियो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि जिले में अभियान को वृहद स्तर पर चालाया जाये अभियान में जिले के जन प्रतिनिधियों, स्वंसेवी संस्थाओ सहित आम नागरिको को भी जोड़े ताकि अभियान का सफल क्रियान्व किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए अभियान की प्रति दिवस मानीटरिंग की जायें।  कमिश्नर ने  बैठक में निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में राहगीरो के लिए चिन्हित स्थलो पर प्याउ की व्यवस्था कराने के साथ ही मवेशियो के लिए हौदा मे पानी भरकर रखवाएं एवं पंक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनो में जल की व्यवस्था करे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान चलने वाली लू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलायें। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सीएमएचओ एन.के जैन, डीएसओ पी.सी चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला व्हीसी के माध्मय से बैठक से जुड़े रहे। recent visitors 18

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी चिकित्सालय को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी विस्तार भवन, कैंसर यूनिट तथा डॉक्टर्स क्वार्टस के निर्माण कार्य त्वरित गति से कराये और नियत समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण के साथ पूरे करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी चिकित्सालय को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। नवीन आवश्यक भवनों के निर्माण के साथ ही चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता तथा डॉक्टर्स एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की पूर्ति की जा रही है ताकि संभाग के किसी भी जिले के मरीज को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े और सभी प्रकार के रोगों का इलाज रीवा में हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कैंसर यूनिट के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि 20 करोड़ रूपये की लागत से कैंसर यूनिट का कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर यूनिट की स्थापना के साथ ही कैंसर के इलाज के लिये 200 विस्तर का अस्पताल भी बनाया जायेगा। उन्होंने 35 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी विस्तार भवन कार्य की जानकारी ली तथा कार्य को गति देने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स के लिये 35 करोड़ रूपये से निर्माणाधीन आवासीय क्वार्टस की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्य में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में कार्य को पुन: समीक्षा करें तथा अपेक्षित प्रगति न होने पर एजेंसी को ब्लैक-लिस्टेड करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाय। उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की सतत मानिटरिंग करें तथा प्रगति से अवगत करायें। उप मुख्यमंत्री ने बैठक के उपरांत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ. राहुल मिश्रा, अधीक्षक सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित डॉक्टर्स व निर्माण के अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में 100 बेड के विस्तार भवन तथा नवीन ओपीडी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जाने वाले विस्तार भवन एवं दोनों भवनों को जोड़ने वाले कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने 8 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे ओपीडी भवन का शीघ्र संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा सहित निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 29

नरसिंहपुर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह में शामिल हुए मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह कार्यक्रम पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के आॉडिटोरियम में हुआ। मंत्री पटेल ने वर्ष 2024 के लिए जिले की टीबी मुक्त 161 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री पटेल ने कहा कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों को भी टीबी रोग मुक्त पंचायत बनाने के लिये लगातार प्रयास करें। टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए आमजन में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं। टीबी रोग किन कारणों से होता है और इनसे कैसे बचाव करें? यह जानकारी लोगों तक पहुंचना जरूरी है। टीबी रोग के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता रहेगी, तो पंचायत स्वतः टीबी रोग मुक्त हो जाएगी। मंत्री पटेल ने कहा कि टीबी का समय पर पता चल जाये और इसका पूरा उपचार हो जाए तो, यह पूरी तरह से रोकथाम और उपचार योग्य रोग है। इसमें घबराने वाली बात नहीं है। टीबी को छुपाएं नहीं और न कोई भी व्यक्ति इसे बताने में संकोच न करे। सरकार इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने समाज में इस बीमारी से संबंधित भ्रम की जानकारी देते हुए कहा कि लोग इस बीमारी को कलंक के रूप में देखते हैं। इसे छूने से फैलने वाली बीमारी समझा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को परिवार से दूर रखते है। हमें इन सभी भ्रम को दूर करना होगा। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। मंत्री पटेल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को ज्यादा दिनों तक खांसी हो तो जांच अवश्य करायें। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीबी की वैक्सीन लगायी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन भी इसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। टीबी मरीजों के उपचार, स्वास्थ्य और पोषण की व्यवस्था के साथ जन-जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार- प्रचार किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री पटेल ने मंच से निर्देश देते हुए कहा कि ज़िले की जो पंचायतें चिन्हित की गई है, वहाँ वैक्सीनेशन कैंप किए जाने की जानकारी पूर्व से ही दी जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक महेन्द्र नागेश, पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, सीएमएचओ डॉ एस एस ठाकुर, डॉ. विनय ठाकुर, समस्त बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   recent visitors 29

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सिहस्थ-2028 के प्रगतिरत उज्जैन में निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए

भोपाल अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सिहस्थ-2028 के प्रगतिरत उज्जैन में निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि निर्माण संबंधी कार्यों में समयबद्ध तरीके से काम किया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रगतिरत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रत्येक माह भेजी जाएं। इसकी प्रत्येक 15 दिन में कलेक्टर उज्जैन द्वारा समीक्षा की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गति को बनाए रखना संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी है इसके लिए यदि दो शिफ्ट में काम करने की आवश्यकता है तो वह भी करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। समीक्षा बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार ने विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। घाट निर्माण के लिए 30 माह का समय सुनिश्चित किया गया है। क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिये कान्हा नदी डायवर्सन की भौतिक प्रगति रिपोर्ट 29 प्रतिशत है। सेवर खेड़ी, सिलार खेड़ी जलाशय का काम भी शुरू हो चुका है। इंदौर उज्जैन सिक्स लेन का कार्य 24 माह में पूर्ण किया जाना है। इसी के साथ उज्जैन मक्सी फोर लेन इंगोरिया उन्हेल और उज्जैन सिंहस्थ बायपास का काम भी प्रगतिरत है। बैठक में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसी के साथ नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को समन्वय के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। इसमें सभी के सहयोग से कार्य पूर्ण किया जायें। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी निर्माण कार्य में समस्या आ रही है तो उसके संबंध में जिला प्रशासन और कलेक्टर को बताएं जिससे समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। प्रो-एक्टिव होकर काम करने की आवश्यकता है जो काम अभी शुरू नहीं हुए हैं और जिनको किया जाना जरूरी है उन कार्यों को भी तुरंत राज्य शासन को भेजें। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि स्थायी प्रकृति के सभी कामों को शुरू किया जावे और उनकी सतत मॉनिटरिंग भी किया जाना सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव ने बैठक के बाद निर्माण कार्यों को भी देखा मेडिसिटी मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद सिलार खेड़ी जलाशय का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा जिला पंचायत सीईओं श्रीमती जयती सिंह नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।   recent visitors 35

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है. मुंबई में 26 मार्च की शाम ये हादसा हुआ. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का गाड़ी को पीछे से लाल रंग की बस ने टक्कर मार दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या को चोट नहीं आई है. वो पूरी तरह से ठीक हैं. एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने भी यही अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि ऐश्वर्या ठीक हैं और ऐसा कुछ बड़ा एक्सीडेंट नहीं हुआ है. क्या हुआ? बता दें कि पैपराजी के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या का गाड़ी और बस के बीच की भिड़ंत का वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए. चिंतित हो उठे कि आखिर ऐश्वर्या ठीक भी हैं या नहीं. वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी. उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत गाड़ी से उतरी और स्थिति को देखा. कहा ये भी जा रहा है कि गाड़ी में डेंट भी नहीं आया है. बस ड्राइवर से बातचीत के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई थी और बस भी अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई थी. फैन्स के बीच ऐश्वर्या की चर्चा हो रही है. पर आपको बता दें कि ऐश्वर्या का ये एक्सीडेंट झूठा बताया जा रहा है. बता दें कि ऐश्वर्या का आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क की शादी में देखा गया था. कोनार्क ने गर्लफ्रेंड नियति से शादी रचाई है. पूरा बच्चन परिवार इस शादी में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. ऐश्वर्या और अभिषेक जब कोनार्क और नियति को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए थे तो काफी सारी तस्वीरें इस दौरान की सामने आई थीं. इवेंट्स और फैशन शोज में ज्यादातर ऐश्वर्या स्पॉट होती हैं. इसके अलावा जब भी वो मुंबई में घर से बाहर निकलती हैं तो कोई उन्हें स्पॉट नहीं कर पाता है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं. बर्थडे और एनिवर्सी पोस्ट ही ये शेयर करती हैं. इसके अलावा पेरिस फैशन वीक को लेकर भी कुछ पोस्ट्स ये शेयर करती नजर आती हैं. ऐश्वर्या की ही तरह बेटी आराध्या बच्चन भी फऐन्स के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं. recent visitors 39