Monday, July 6, 2026 3:02 am

नया टैक्स नहीं लगाएंगे, हरसंभव तरीके से बढ़ाएंगे जनता की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अगले पांच साल में राज्य का बजट करेंगे दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नया टैक्स नहीं लगाएंगे, हरसंभव तरीके से बढ़ाएंगे जनता की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल को बनाएंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी भोपाल शहर की सभी दिशाओं में बनाएंगे नगर द्वार भोजपुर रोड में बनाएंगे भोज द्वार, इंदौर-उज्जैन रोड पर विक्रम द्वार मुख्यमंत्री का भोपाल उत्सव मेला समिति ने जीआईएस की सफलता के लिए किया सम्मान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के चहुंमुखी विकास में मध्यप्रदेश का योगदान अव्वल रहेगा। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 5 साल में हम प्रदेश का सालाना बजट दोगुना कर देंगे। कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे बल्कि नागरिकों की आय बढ़ाकर अपने बजट को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल की प्राकृतिक सम्पदा और इसके पुरा-इतिहास के संवर्धन में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भोपाल को एक सुदंर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाएंगे। भोपाल शहर में सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों में नगर द्वार बनाए जाएंगे। भोजपुर मंदिर रोड पर 'भोज द्वार' और इंदौर-उज्जैन मार्ग पर विक्रमादित्य के सुशासन के प्रतीक स्वरूप 'विक्रम द्वार' बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस में विश्व से उद्योगपति भोपाल आए। भोपाल आकर उन सभी को आनंद आ गया, क्योंकि यहां की झीलें, तालाब और यहां की संस्कृति जीवंत हैं, यही हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भोपाल देश का एकमात्र राजधानी क्षेत्र है जहाँ मानव और बाघों के सह-अस्तित्व का अनोखा और अद्वितीय उदाहरण विद्यमान है। भोपाल शहर के समीप ही रातापानी अभयारण्य है। यहां दुर्लभ बाज मिलने की भी पुष्टि हुई है। यह हमारी राजधानी को और भी आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम भोपाल शहर का सतत सौन्दर्यीकरण कर रहे हैं। हम भोपाल की विरासतों को चिरस्थायी बनाए रखेंगे। भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया गया। भोपाल के 35 से अधिक व्यापारी संघों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का होली मिलन समारोह में आत्मीय सम्मान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित करने और अपनी कुशलता व कर्मठता से जीआईएस को सफल बनाने के लिए भोपाल मेला उत्सव समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रशस्ति (सम्मान) पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हमको विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। अब तक जो नहीं हुआ वो करके दिखाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रघुनंदन शर्मा, नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी, रवीन्द्र यति, भोपाल मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, डीबी ग्रुप के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राहुल कोठारी, आशीष अग्रवाल सहित भोपाल शहर के सभी व्यापारी संघों के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित थे। मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जीआईएस ने पूरे विश्व में भोपाल की शान बढ़ाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार मिली है।   recent visitors 28

देशभर में चलेगा अभियान, राम जन्मोत्सव पर हर घर में होगा यह काम, VHP ने बनाया खास प्लान

 नई दिल्ली देश भर में हिंदुत्व अभियान को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिंदू परिषद (BHP) ने रामनवमी और हनुमान जयंती सहित अपने राष्ट्रव्यापी समारोह 'श्रीराम महोत्सव' मनाने का ऐलान किया है, जो पंद्रह दिनों तक चलेगा. हिंदू समूह के स्थानीय कार्यकर्ता 30 मार्च 2025 से शुरू होने वाले पूरे 15 दिनों के दौरान देश भर में सैकड़ों स्थानों पर श्री राम महोत्सव के दौरान जुलूस और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस बीच, रामनवमी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक युद्ध का मैदान बन गई है, क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में 2026 के चुनावों से पहले बढ़े तनाव के बीच जश्न मनाने की तैयारी कर रही हैं. क्या है प्लान? विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "संगठन ने श्रीराम महोत्सव की देशव्यापी तैयारियां की है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल श्रीराम नवमी और श्री हनुमान जन्मोत्सव के अलावा श्रीराम महोत्सव के पूरे 15 दिनों के दौरान देशभर में सैकड़ों स्थानों पर शोभायात्रा और धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. स्थानीय कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर वहां की लोक परंपराओं के अनुसार पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ इन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे." उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम चैत्र मास के पहले दिन यानी विक्रम संवत 2082 की प्रतिपदा 30 मार्च 2025 से शुरू होंगे. उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में श्रीराम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य दिव्य शोभायात्रा 12 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी. विनोद बंसल ने कहा कि सभी श्री राम भक्तों, श्री हनुमान भक्तों एवं भारत भक्तों से गुजारिश है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें और धार्मिक आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय जागरण के इस पावन कार्य में अपनी शुभ आहुति दें.   recent visitors 26

विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में

विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में विक्रमोत्सव में सुनील रावत देगे सम्राट विक्रमादित्य की नाट्य प्रस्तुति सिंगरौली कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने बताया कि विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ ईसवी कलैण्डर 30 मार्च 2025 को हो रहा है। जिला स्तर पर विक्रमोत्सव समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में प्रातः 10 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रम्ह ध्वज का वंदन के साथ किया जायेगा। समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया जायेगा। एवं विक्रम संवत की भूमिका के बारे मे अवगत कराने के साथ ही कलाकरो के द्वारा नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य“ का मंचन किया जायेगा।       कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर सूर्य उपासना आयोजन अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन  श्री सुनील रावत एवं नाट्य दल के सदस्यों के द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा उक्त सम्पूर्ण समारोह हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.बी सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। recent visitors 64

कुं. अंजली पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, स्कूल में हर्ष का माहौल

सतना  रामपुर बाघेलान बेला में संचालित शिकांगो पब्लिक स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा कुं. अंजली पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रैकवारा (विकासखंड नागौद) में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली पिता स्वर्गीय जितेंद्र पटेल, निवासी पगरा बड़ा टोला, जिला सतना की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक पुष्पराज सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल परिवार ने अंजली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंजली की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है, और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। recent visitors 28

एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की ब्लॉक-बी  परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर   160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ सिंगरौली   बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम महदेइया में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. सुरोजीत सेन शर्मा (ब्लॉक-बी) तथा डॉ. बिन्सी सी. टी. (केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली) से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों का  समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान 160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी (सीएसआर), ब्लॉक-बी सहित परियोजना से अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। एनसीएल समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। recent visitors 21

सतना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी का युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

सतना  एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं अजय सिंह राहुल का युवा कांग्रेस ने अजगर माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से मशहूद अहमद शेरू, अंकदेव सिंह दिग्गी, पंकज शुक्ला, सौरव शर्मा लल्ला, मैहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे। recent visitors 13

भारत सरकार जल्द ही एक सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरु करने जा रही :मंत्री शाह

नई दिल्ली भारत सरकार बहुत जल्द ही ओला-उबर जैसे टैक्सी सर्विसेज के तर्ज पर एक सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरु करने जा रही है. इसका ऐलान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अपने एक भाषण में किया. संसद में बोलते हुए शाह ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहकार से समृद्धि का विजन सिर्फ एक नारा नहीं है. उन्होंने कहा, "सहकारिता मंत्रालय इसे हकीकत बनाने के लिए पिछले साढ़े 3 साल से अथक प्रयास कर रहा है." इस नए बनाए गए मंत्रालय के प्रमुख के रूप में शाह का लक्ष्य पूरे देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है. अमित शाह ने क्या कहा… अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में त्रिभुवन सहकारिता यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल पर हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के गठन और इसके बाद मंत्रालय की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया. अपने इस जवाब के बीच में शाह ने कहा कि, "सरकार बहुत जल्द ही आने वाले कुछ महीनों में ओला-उबर (Ola-Uber) जैसी एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म (Cooperative Taxi) शुरू करने वाली है. जो टू-व्हीलर, रिक्शा और फोर-व्हीलर का भी रजिस्ट्रेशन करेगी. इसका मुनाफा किसी धन्नासेठों के हाथ में नहीं जाएगा… बल्कि सीधे ड्राइवर के पास जाएगा."   कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी की तैयारी… सहकारिता मंत्री शाह ने सदन में यह भी कहा कि, "बहुत कम समय के अंदर हम एक कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी भी बनने जा रही है, जो देश भर की सभी कोऑपरेटिव व्यवस्था का इंश्योरेंस करेगी. मैं विश्वास के साथ बताता हूं कि, ये कंपनी बनने के बाद कुछ ही समय में ये प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी." दुनिया में पहली बार होगा ऐसा… अगर सरकार द्वारा प्रस्तावित इस नए सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म को शुरू किया जाता है. तो भारत प्राइवेट राइड-हेलिंग सर्विसेज के लिए सरकार समर्थित सहकारी विकल्प प्रदान करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इस तरह की कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विसेज दुनिया के किसी और देश में उपलब्ध नहीं है. भारत में सहकारी उपक्रमों का एक सफल इतिहास रहा है, जिसमें सबसे उल्लेखनीय नाम है अमूल, जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना दिया और विश्व स्तर पर 8वीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बन गई. ओला-उबर की बढ़ेगी मुश्किल.. कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस शुरू किए जाने के बाद ओला-उबर जैसी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म प्रदाता कंपनियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि ये सहकारी व्यवस्था कम कीमत में लोगों को राइड सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा ये प्राइवेट कंपनियां छोटी राइड के लिए भी ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूलती हैं और कमीशन के नाम पर ड्राइवर्स को कम पैसे ही देती हैं. जिसकी शिकायत कैब-ड्राइवर्स आए दिन करते रहते हैं. हालांकि अभी सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये कोऑपरेटिव टैक्सी प्लेटफॉर्म किस तरह से काम करेगा. recent visitors 13