Sunday, July 5, 2026 9:53 am

प्रशासन ने की कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए, मेटल पिघलाकर बना रहे थे ज्वेलरी

इंदौर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सराफा क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई की। बड़ा सराफा मोरसली गली स्थित कमला टावर में एक ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए। दुकान में मेटल पिघलाने के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। जांच में दुकान पर न तो अग्निश्मन यंत्र मिले और न ही संचालक भंडारण से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके चलते आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।   सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सांई कृपा प्रिमियम मेटल्स दुकान की जांच की। यहां 19 किलो के 18 और 14 किलो के 9 सिलेंडर आंशिक रूप से भरे पाए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि दुकान में ज्वेलरी निर्माण के लिए मेटल पिघलाने में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था। सुरक्षा उपकरणों का अभाव और दस्तावेजों की कमी के कारण सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान के तहत की गई। अवैध रीफिलिंग का खतरा हाल ही में मूसाखेड़ी क्षेत्र में अवैध एलपीजी रीफिलिंग के दौरान हुए धमाके ने खतरे की घंटी बजा दी थी। एक बर्तन की दुकान में बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें दुकान संचालक और कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। खाद्य विभाग पहले भी ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन अवैध रीफिलिंग का सिलसिला थम नहीं रहा। सख्त कार्रवाई का संकल्प जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का संकल्प लिया है। बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। recent visitors 51

बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में आदर्श गौरव का दिखेगा नया अवतार

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया है कि निर्देशक बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई कलाकार एक ही तरह के किरदारों में बंध जाते हैं, वहीं आदर्श गौरव हर बार खुद को नए अंदाज में पेश करते हैं। रुख में एक मासूम लड़के से लेकर द व्हाइट टाइगर में चालाक ड्राइवर, गन्स एंड गुलाब्स में गैंगस्टर और खो गए हम कहां में चार्मिंग फिटनेस ट्रेनर तक,हर किरदार में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव, जिसमें उन्होंने एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर का किरदार निभाया, और उनकी अगली फिल्म तू या मैं में एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनका नया अंदाज, यह साबित करता है कि वह आज के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। आदर्श गौरव ने कहा, मेरे लिए एक्टिंग का मतलब है पूरी तरह से किरदार में डूब जाना।शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से। मैं सिर्फ किरदार नहीं निभाता, बल्कि उसमें पूरी तरह बदल जाता हूँ। हर रोल मुझसे कुछ नया मांगता है, और यही चीज़ मुझे सबसे ज़्यादा रोमांचित करती है। चाहे रुख का ध्रुव हो, द व्हाइट टाइगर का बलराम हलवाई, या गन्स एंड गुलाब्स का जुगनू,मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरा अभिनय असली और असरदार लगे। इसके लिए मैं अपने हाव-भाव, शरीर की बनावट और मानसिकता को पूरी तरह से ढालता हूँ। आदर्श गौरव ने कहा,मैं मानता हूँ कि हर किरदार का लुक बहुत मायने रखता है, क्योंकि इंसान की चाल-ढाल, कपड़े और हाव-भाव उसके जीवन के अनुभवों को दर्शाते हैं। खो गए हम कहां में नील परेरा नामक फिटनेस ट्रेनर के किरदार के लिए मुझे एक एथलेटिक बॉडी बनानी पड़ी, जबकि सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव में नासिर शेख के रूप में मुझे एक संघर्षशील फिल्ममेकर की भूख और जुनून दिखाना था। और अब तू या मैं में, मैं एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभा रहा हूँ, जिसके लिए एक अलग अप्रोच की जरूरत है। आदर्श ने कहा,मैं कभी भी खुद को दोहराना नहीं चाहता। यह मेरा सबसे बड़ा डर है। अगर मैं हर फिल्म में एक जैसा दिखूं और महसूस करूं, तो इसका मतलब है कि मैं अपने काम के साथ न्याय नहीं कर रहा। एक्टिंग का असली मज़ा उसी में है जब आप इतने अच्छे से किरदार में घुल-मिल जाएं कि दर्शक यह भूल जाएं कि वे किसी अभिनेता को देख रहे हैं। यही मेरी हर फिल्म में कोशिश रहती है।   recent visitors 28

जान से मारने की धमकियों पर सलमान बोले- ‘मैं नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है’

मुंबई,  अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है। सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात की और बताया कि भारी सुरक्षा के साथ बाहर आना- जाना परेशानियों का सबब बन जाता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है। खान ने मीडिया से कहा, “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। इतने सारे लोगों के साथ घूमना एक समस्या बन जाती है। मैं किसी धमकी से नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है।” ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामले में संलिप्तता के लिए बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। पिछले साल, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। जांच में पता चला कि शूट का उद्देश्य अभिनेता को डराना था और लॉरेंस के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सलमान के खास दोस्त नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में उनके घर के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ शीशे से ढक दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।   recent visitors 45

पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज कराए गए थे, स्पष्ट है कि रिश्ते में गहरी दरार, तलाक ही एक रास्ता

भुवनेश्वर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 45 केस दर्ज करा दिए। इस पर ओडिशा हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना तो एक तरह की क्रूरता है। इसके साथ ही अदालत ने पति की तलाक की अर्जी भी मंजूर कर ली। निचली अदालत ने पहले ही तलाक दिया था, जिसे हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज कराए गए थे, उससे स्पष्ट है कि रिश्ते में गहरी दरार आ चुकी है। दरअसल महिला ने फैमिली कोर्ट के 2023 के जजमेंट के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। निचली अदालत ने तलाक मंजूर किया था और कहा था कि महिला की ओर से इतने केस फाइल कराना मानसिक क्रूरता था। कपल की शादी 11 मई, 2003 को शादी हुई थी। शुरुआत में दोनों कटक में रहते थे और फिर भुवनेश्वर, बेंगलुरु, अमेरिका और जापान में वे रहे। हालांकि दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे और फिर मुकदमेबाजी का दौर शुरू हुआ। इसके चलते पति ने 2009 में तलाक के लिए आवेदन किया था और उनका कहना था कि पत्नी मानसिक क्रूरता कर रही है। महिला ने अपील दायर की थी और कहा कि उसका भी पक्ष सुना जाना चाहिए। तलाक का फैसला एकतरफा लिया गया है। इस मामले में फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक की अर्जी को मंजूर किया और पत्नी के लिए 63 लाख रुपये की एलिमनी भी मंजूर की। इस मामले में पति का पक्ष रखने वाले वकील बिबेकानंद भुइंया ने कहा कि महिला ने पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज कराई थीं। इसके अलावा कई बार तो पीटा भी और सिर पर चोटें लगीं। आरोप है कि महिला ने स्थानीय गुंडों को बुलाकर पति के माता और पिता को भी घर से बाहर निकलवा दिया था। यहां तक कि उसका मानसिक उत्पीड़न करने के लिए कई बार यह धमकी भी दी थी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी। आरोप है कि तलाक मांगने वाले शख्स की पत्नी ने थाइलैंड और भारत में उसके दफ्तर में जाकर उपद्रव भी काटा था। इससे उसकी मनोदशा खराब हुई और अंत में उसने नौकरी ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। पति के वकीलों ने कहा कि महिला ने कई मामले दर्ज कराए थे और इस तरह करना मानसिक उत्पीड़न था। उन्होंने कहा कि यदि कोई कहे कि मैं आत्महत्या कर लूंगा या कर लूंगी तो यह भी एक तरह का मानसिक उत्पीड़न है। recent visitors 32

यहां ‘टोल फ्री’ करने की मांग पर धरना, 31 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

अजमेर सरवाड़ कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर खीरियां टोल नाके पर निजी वाहनों से हो रही टोल वसूली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवाड़ के निजी वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  भाजपा देहात पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता व अन्य टोल नाके पर पहुंचे और निजी वाहनों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीच सडक़ धरने पर बैठ गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने आवागमन को सुचारू बनाए रखा। भाजपा नेता पोरवाल का कहना रहा कि विगत लंबे समय से सरवाड़ समेत आस-पास के गांवों के निजी वाहनों से टोल वसूली की जा रही है, जो अनुचित है। निकटवर्ती कई गांवों में सरवाड़ के लोगों का व्यापारिक व सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। उन्हें यहां टोल देना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि राज्य के सभी टोल पर आस-पास के गांव-कस्बों के निजी वाहनों को टोल से रियायत जा रही है, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ऐसा नहीं हो रहा। 31 से होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के सहायक अभियंता कमलकांत मीणा व टोल प्रतिनिधि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी जगदीश चौधरी की मौजूदगी में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि विधायक गौतम के निर्देश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद सहायक अभियंता मीणा व टोल प्रतिनिधि ने सोमवार 31 मार्च तक एक निश्चित प्रक्रिया पूरी कर सरवाड़ के निजी वाहनों को टोल से राहत देने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में नौरतमल माली, कन्हैयालाल माली, कमलेश कोमल, रामस्वरूप वैष्णव, गोपाल लौहार आदि ने हिस्सा लिया। recent visitors 38

Oppo ने हाल ही में बाजार में उतारी F29 सीरीज

नई दिल्ली Oppo ने हाल ही में F29 सीरीज को बाजार में उतारा है। भारतीय बाजार में आने के साथ ही इसकी चर्चा भी शुरू हो गई है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि इन स्मार्टफोन्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है, और कंपनी शुरुआती सेल के दौरान ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लेकर आई है। Oppo F29 5G सीरीज में कंपनी की तरफ से 2 मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। इसमें Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G को शामिल किया गया है। इनमें से Oppo F29 5G की सेल 27 मार्च से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। Oppo F29 5G में आपको 2 कलर ऑप्शन्स दिए जाते हैं। इसमें सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू को शामिल किया गया है। साथ ही इस फोन की शुरुआती कीमत 24 हजार रुपए है। इसे 2 वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं। जबकि दूसरा वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 26 हजार रुपए तय की गई है। बैंक ऑफर्स Oppo F29 Pro पर आपको बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप HDFC, Axis या SBI बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 2000 रुपए का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। Oppo F29 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 8GB तक की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा 16MP का मिलता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट भी दिया जाता है। 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाला है। अगर आप Oppo F29 5G खरीदना चाहते हैं, तो यह Flipkart पर उपलब्ध है। शुरुआती सेल ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए जल्द खरीदारी करें। फोन को लेकर कंपनी दावा करती है कि मजबूत बॉडी से बना है। साथ ही इसकी स्पीड भी अच्छी मिलने वाली है। ऐसे में आपको फोन को लेकर कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यही वजह है कि यूजर्स इस प्राइस रेंज में इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से फोन ट्रेंड में भी बना हुआ है। recent visitors 52

सलमान खान ने पहनी ‘भगवान राम-हनुमान’ वाली ‘भगवा घड़ी’, ईद पर धूम मचाने की तैयारी

मुंबई बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की घड़ियों के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर उनके क्लासिक टाइमपीस सुर्खियां बटोरते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपनी ऑरेंज घड़ी के साथ फैंस का ध्यान खींचा। ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में दिखी लाखों की युनीक घड़ी सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 27 मार्च को अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह एक कार के पास ब्लू शर्ट में कैजुअल अंदाज में पोज देते नजर आए। लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी ऑरेंज वॉच ने। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “इस ईद थिएटर्स में मिलते हैं!” जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को सिनेमाघरों में आमंत्रित कर रहे हैं। राम मंदिर लिमिटेड एडिशन वॉच की खासियत यह खास घड़ी ‘Jacob & Co. और Ethos’ के सहयोग से बनाई गई है, जिसे 2024 में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इस वॉच में राम मंदिर की बारीक नक्काशी, भगवान राम और हनुमान जी की आकृतियां उकेरी गई हैं। इसका सैफरन स्ट्रैप आध्यात्मिकता, पवित्रता और प्रार्थना के महत्व को दर्शाता है। ‘Jacob & Co.’ के फाउंडर जैकब अराबो और सलमान खान के बीच गहरी दोस्ती है, जिसके चलते यह घड़ी उनके कलेक्शन का हिस्सा बनी। ईद पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’ सलमान खान इस ईद पर एक्शन और स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसमें सलमान अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और सलमान खान इसे ईद पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। recent visitors 48