मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की, हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने छोड़ा अलगाववाद

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और समूहों ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके नए भारत के सपनों पर अपना भरोसा जताया है। शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्याग दिया है और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा निर्मित नए भारत में अपना विश्वास जताया है।" गृह मंत्री ने इसके साथ ही लिखा है, "मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और पूरे कश्मीर में एकता की जीत की गूंज सुनाई दे रही है।" दो दिन पहले यानी मंगलवार को भी गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी थी कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटकों जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जेएंडके डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम) ने अलगाववाद से अपने सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की एकता मजबूत होगी। गृह मंत्री शाह ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल के प्रमुख गुलाम नबी सोफी ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स या इसी विचारधारा को मानने वाले किसी भी तरह के अलगाववादी संगठन और समूह से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि हमने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपना संघर्ष जारी रखा, लेकिन न तो एपीएचसी (गिलानी) और न ही एपीएचसी (मीरवाइज) आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाए। वे लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने में हर कदम पर विफल रहे। हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स पर भड़के सोफी ने एक बयान में कहा, “मैंने बहुत पहले ही अलगाववादी विचारधारा से नाता तोड़ लिया था और आज मैं आधिकारिक तौर पर इसकी निंदा करता हूं। मैं भारत का सच्चा और प्रतिबद्ध नागरिक हूं और भारतीय संविधान में विश्वास करता हूं।” बता दें कि दो दिन पहले एक अन्य समूह, मोहम्मद शरीफ सरताज के नेतृत्व वाले जम्मू स्थित ‘जेएंडके फ्रीडम मूवमेंट’ ने भी अलगाववादी संगठन के साथ लंबे समय से जारी अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं तथा तत्काल प्रभाव से समूह को भंग करने की घोषणा की थी। सरताज ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स यानी एपीएचसी की विचारधारा का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में विफल रही है। खुद को भारत का प्रतिबद्ध नागरिक बताते हुए जम्मू में रहने वाले सरताज ने राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने अलगाववादी धड़े जेकेएफएम को भंग करने की भी घोषणा की। recent visitors 47

श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

मुंबई, अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। श्रेया ने इस पोस्ट में चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वर्ल्ड थिएटर डे पर श्रेया ने कहा,थिएटर दुनिया की सबसे पुरानी और प्रभावशाली कला में से एक है। स्टेज पर एक्टर का परफॉर्म करना हो या फिर आर्केस्ट्रा का संगीत, थिएटर एक अनमोल अनुभव देता है। मैंने बचपन से थिएटर देखा और इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जब मैं चार्ली चैपलिन या चिटी चिटी बैंग बैंग जैसे किरदार निभाती थी, तब यह नहीं जानती थी कि ये छोटे-छोटे पल मेरे थिएटर के प्रति प्रेम को और मजबूत कर देंगे। श्रेया ने कहाख्,आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसकी शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। फिल्मों और वेब शोज़ में आने से पहले, थिएटर ही था जिसने मुझे अभिनय का असली मतलब सिखाया। जब पहली बार मैंने स्टेज पर कदम रखा था, वो मेरे जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक था। मैं बचपन में थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, लेकिन पहली बार मुझे आत्मविश्वास का एहसास थिएटर ने ही कराया। श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कुछ बचपन के सपने कभी फीके नहीं पड़ते, बस एक बड़ा मंच ढूंढ लेते हैं। हैप्पी #वर्ल्डथियेटर डे!श्रेया चौधरी इन दिनों बंदिश बैंडिट्स 2 और द मेहता बॉयज़ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय के लिए काफी सराही जा रही हैं।   recent visitors 63

26 सुपरहीरोज की फौज दिखेगी एवेंजर्स: डूम्‍सडे में

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस को जिस एक फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है, वो है 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे', और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो आयरन मैन के बाद अब डॉक्‍टर डूम बनकर वापसी कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज ने 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्‍म की पूरी कास्ट की घोषणा कर दी है। इसी हफ्ते फिल्म के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को कई घंटों तक चले इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम में प्रोडक्शन की टीम ने फिल्‍म की लंबी-चौड़ी कास्‍ट का खुलासा किया है। खास बात ये है कि 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' की कास्‍ट में फैंस के कई फेवरेट किरदारों की वापसी हो रही है। क्रिस हेम्सवर्थ जहां फिल्‍म में 'थॉर' के रूप में नजर आएंगे, वहीं एंथनी मैकी भी 'कैप्टन अमेरिका' बनेंगे। इसी तरह सेबेस्टियन स्टेन के बकी बार्न्स, पॉल रुड के एंट-मैन और टॉम हिडलेस्टन के लोकी जैसे एवेंजर्स की टुकड़ी वापस लौट रही है। इसके साथ 'एवेंजर्स' की टोली में 'एक्स-मेन' फ्रेंचाइज के हीरोज भी शामिल होंगे। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में दिखेंगे X-Men के पांच किरदार 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में 84 साल के पैट्रिक स्टीवर्ट, जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में 'एक्स-मैन' फिल्मों में प्रोफेसर एक्स की भूमिका निभाई थी, और 85 वर्षीय इयान मैककेलेन, जिन्होंने उनके कट्टर दुश्मन मैग्नेटो की भूमिका निभाई थी, ये दोनों भी 'डूम्सडे' कास्ट में शाम‍िल किए गए हैं। केल्सी ग्रामर, जिन्होंने हैंक बीस्ट मैककॉय की भूमिका निभाई थी, और रेबेका रोमिजन की मिस्टिक, जेम्स मार्सडेन की साइक्लोप्स, एलन कमिंग की नाइटक्रॉलर के किरदार को भी 'डूम्‍सडे' में शामिल किया गया है। रॉबर्ड डाउनी जूनियर बनेंगे सबसे खतरनाक सुपर विलेन अगर कहानी मार्वल कॉमिक्स के हिसाब से चलती है, तो रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब तक के सबसे खतरनाक सुपरविलेन बनने जा रहे हैं। मई 2026 में रिलीज हो रही यह फिल्‍म पांचवीं 'एवेंजर्स' फिल्म होगी और 2019 की 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद MCU की पहली ऐसी फिल्म होगी। 'फैंटास्टिक फोर' के सुपरहीरोज की भी एवेंजर्स में एंट्री वैनेसा किर्बी, जो इस जुलाई के 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' में इनविजिबल वुमन सू स्टॉर्म की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, वो भी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए तैयार हैं। रीड रिचर्ड्स के रूप में पेड्रो पास्कल भी इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा एबन मॉस-बैचराच यानी बेन ग्रिम उर्फ द थिंग, और जोसेफ क्विन, जो जॉनी स्टॉर्म उर्फ द ह्यूमन टॉर्च बनते हैं, उन्‍हें भी एवेंजर्स में शामिल किया जा रहा है। 'शांग ची', 'ब्‍लैक पैंथर' और 'थंडरबोल्‍ट्स' के क‍िरदार भी शाम‍िल साल 2021 की 'शांग ची' और 'द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स' में मुख्य किरदार निभाने वाली सिमू लियू भी इस नई फिल्‍म की कास्ट का हिस्‍सा हैं। साथ ही टेनोच ह्यूर्टा मेजिया भी हैं, जिन्होंने 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' में नामोर की भूमिका निभाई थी। 'ब्लैक पैंथर' फिल्मों में शूरी का किरदार निभाने वाली लेटिटिया राइट और विंस्टन ड्यूक भी कास्‍ट का हिस्‍सा हैं। इसके अलावा फ्लोरेंस पुघ, यानी 'थंडरबोल्ट्स' की येलेना बेलोवा भी अपनी MCU भूमिका को फिर से निभाएंगी। स्‍पाइडर मैन, वुल्‍वरीन और डेडपूल का कोई ज‍िक्र नहीं हालांकि, फैंस के लिए दुख की बात यह है कि 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' की कास्‍ट में शामिल 27 नामों में कुछ सबसे बड़े और सबसे पॉपुलर नाम नहीं हैं। ह्यू जैकमैन की वुल्वरीन हो या रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल, इन दोनों कोई जिक्र नहीं है। न ही 'स्‍पाइडरमैन' टॉम हॉलैंड का नाम सामने आया। ये है Avengers: Doomsday की Cast लिस्‍ट-     क्रिस हेम्सवर्थ (Thor)     वैनेसा किर्बी (Invisible Woman)     एंथनी मैकी (Captain America)     सेबेस्टियन स्टेन (Bucky Barnes)     लेटिटिया राइट (Black Panther)     पॉल रुड (Ant-Man)     वायट रसेल (John Walker)     टेनोच ह्यूर्टा मेजिया (Namor)     एबन मॉस-बचराच (The Thing)     सिमू लियू (Shang-Chi)     फ्लोरेंस पुघ (Yelena Belova)     केल्सी ग्रामर (Beast)     लुईस पुलमैन (Sentry)     डैनी रामिरेज़ (Falcon)     जोसेफ क्विन (Human Torch)     डेविड हार्बर (Red Guardian)     विंस्टन ड्यूक (M’Baku)     हन्ना जॉन-कामेन (Ghost)     टॉम हिडलेस्टन (Loki)     पैट्रिक स्टीवर्ट (Charles Xavier)     इयान मैककेलेन (Magneto)     एलन कमिंग (Nightcrawler)     रेबेका रोमिजन (Mystique)     जेम्स मार्सडेन (Cyclops)     चैनिंग टैटम (Gambit)     पेड्रो पास्कल (Mister Fantastic) recent visitors 40

नगर निगम की पहल, रहवासियों ने खेल-कूद गतिविधियां कर हुए आनन्दित

भोपाल नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत् भोपाल शहर को निरंतर नये नये नवाचार कर शहर को और खूबसूरत बनाया गया है। घर घर से गीला एवं सूखा कचरा एकत्र करने की योजना को शत प्रतिशत मूर्तरूप दिया गया है और उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादित करने की प्रक्रिया निरंतर की जा रही है परंतु कई क्षेत्रों में भवनों के पीछे बैकलेन (आपचक) में रहवासियों द्वारा कचरा आदि फेंककर शहर के स्वच्छ वातावरण को दूषित किया जाता है जिसकी निरंतर निगरानी कर नागरिकों को समझाईश भी दी जा रही है। निगम द्वारा ऐसे बैकलेन स्थलों को कचरा मुक्त करते हुए साफ सुथरा कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण आदि कर रंग-रोगन किया गया तथा खूबसूरत पेंटिंग कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया तथा कुर्सियां, बैंचे बैठने के लिए रखी गई है जो आकर्षण का केन्द्र है। शहर के नागरिक जहां पहले इन बैकलेन स्थलों पर जाने से हिचकिचाते थे वहीं पर अब बैठकर स्वच्छ वातावरण में खेलकूद सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर आनंदित हो रहे है। नगर निगम भोपाल द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थानों पर कचरे को हटाकर बेहतर साफ-सफाई की गई और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण, कलर एवं खूबसूरत पेंटिंग कर सौदर्ययुक्त बनाया गया साथ ही बेंचे, कुर्सी आदि लगाकर रहवासियों को बैठने एवं खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां कर आनन्द दायक वातावरण प्रदान किया गया है। निगम द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है जिनमें जोन क्र02 के अंतर्गत वार्ड नंबर 10, शौर्य परिसर ईदगाह हिल्स, जोन क्र03 के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 संत कंवर राव कालोनी बैरसिया रोड, जोन क्र05 के वार्ड क्र. 09, मांगीलाल जैन स्वीट्स के आगे शाहजहाॅनाबाद, वार्ड क्र. 22, रेतघाट, जोन क्र06 के अंतर्गत वार्ड क्र.51, श्वेता काम्पलेक्स शिवाय रोड, जोन क्र08 के अंतर्गत वार्ड क्र.29, पलकमती नेहरू नगर, वार्ड क्र.28, अन्नपूर्णा, अपैक्स बैंक कालोनी, वार्ड क्र.46, बोड कालोनी रविशंकर नगर भोपाल आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। जोन क्र. 06 के अंतर्गत श्वेता काम्प्लेक्स में बैकलेन की साफ-सफाई कर रंगाई-पुताई एवं चित्रकारी कर बेहतर स्वरूप प्रदान किया गया जहां पर स्वच्छ वातावरण में विगत दिवस रहवासियों ने बैडमिंटन, कुर्सी दौड़ आदि खेल गतिविधियां संचालित कर आनन्द का अनुभव किया और निरंतर इस क्षेत्र में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर आनन्दित हो रहे है।   recent visitors 44

अब वॉट्सऐप पर तलाश सकते हैं रील्‍स

नई दिल्ली रील्‍स देखने के लिए हर कोई अपने फोन में पहले इंस्‍टाग्राम खोलता है। अगर आप किसी और ऐप पर है, तो भी आपको इंस्‍टाग्राम पर स्विच करना पड़ता है। लेकिन वॉट्सऐप यूजर्स अपने ही ऐप यानी वॉट्सऐप पर रील्‍स ढूंढ सकते हैं। भले आपको यकीन ना हो, लेकिन ऐसा मुमकिन है। वॉट्सऐप ऐप पर रील्‍स ढूंढी जा सकती हैं और फ‍िर जो रील पसंद आए आप उसे देख भी सकते हैं। क्‍या आपने कभी ये ट्रिक ट्राई की है, अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस यानी ऐपल यूजर्स दोनों इस ट्रिक की मदद से अपने वॉट्सऐप पर रील्‍स तलाश सकते हैं। वॉट्सऐप से कैसे देखें रील्‍स अगर आपको वॉट्सऐप से रील्‍स देखनी है, तो सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें। ऐप पर आपकाे मेटा आइकन नजर आएगा। एंड्रॉयड और आईफोन में इसकी प्‍लेसिंग अलग-अलग हो सकती है। किसी को यह आइकन एकदम नीचे दिखेगा, तो किसी थोड़ा ऊपर नजर आ सकता है। मेटा आइकन पर क्लिक करने के बाद एक नया यूजर इंटरफेस आपके सामने होगा। फ‍िर आपकाे कमांड देनी है। जैसे- शो मी रील्‍स या फ‍िर शो मी बॉलीवुड रील्‍स। इसके बाद मेटा एआई आपको 4 से 5 रील्‍स दिखाएगा। पहली तस्‍वीर में नीचे दायीं तरफ मेटा आइकन दिख रहा है। उस पर टैप करते ही आपको सामने मेटा एआई ओपन हो जाएगा, जहां आप रील्‍स ढूंढ पाएंगे। पसंदीदा टॉपिक पर देख सकते हैं रील्‍स अगर आपको मेटा एआई द्वारा दिखाई गई रील्‍स समझ नहीं आ रहीं, तो आप और कमांड दें। अगर आप टेक्‍नोलॉजी पर रील्‍स देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। मोबाइल अनबॉक्सिंग पर रील देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। याद रहे कि आपको चैटबॉक्‍स में अपना मैसेज लिखना है। मेटा एआई आपको रील्‍स दिखाता जाएगा। क्लिक करते ही चलने लगती है रील हालां‍कि यहां एक ट्रिक है। मेटा एआई की दिखाई अगर कोई रील आपको पसंद आती है और आप उस पर क्लिक करते हैं तो आप इंस्‍टाग्राम पर ही स्विच हो जाएंगे। यानी वह रील आपको वॉट्सऐप पर तो मिली, लेकिन वह चलेगी इंस्‍टाग्राम पर। वॉट्सऐप पर मेटा एआई का यह इंटीग्रेशन ना सिर्फ यूजर्स को रील दिखा सकता है, बल्कि उनके कई और काम पूरे कर सकता है। यह आपकी बताई हुई कमांड पर जवाब देता है। जैसे आप अपने इलाके के मौसम की जानकारी चाहते हैं तो मेटा एआई से पूछ सकते हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए वॉट्सऐप की तरफ से नए फीचर लाए जाते रहते हैं। वॉट्सऐप iOS ऐप के लिए नया फीचर डेवलप कर रहा है। फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे। वह जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे। recent visitors 57

Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी

बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदक केवल अपने स्थायी निवास जिले की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक जिलों के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। Bihar Home Guard Bharti Documents List: आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक या समकक्ष) इंटरमीडिएट (12वीं) पास का प्रमाण पत्र आरक्षण के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) Bihar Homeguard Vacancy 2025: ऑनलाइन होगा आवेदन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो भविष्य में किसी भी जानकारी के लिए आवश्यक होगा। यह नंबर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले गलत जानकारी को सुधार सकते हैं, लेकिन नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और आवेदन किए गए जिले में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। Bihar Home Guard Bharti: इतने पदों पर होनी है भर्ती इस भर्ती में कुल 15,000 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 5,094 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के 6,006 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1,495 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 2,399 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के159 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 2,694 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के1,800 पद शामिल हैं। Bihar Homeguard Notification: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा, न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी। recent visitors 45

बूंदी में 15 साल की लड़की का अपहरण कर रेप, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बूंदी राजस्थान में 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसका रेप करने का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले की है जहां आरोपियों ने नाबालिग का अपहण किया और फिर उसके साछ दरिंदगी की। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि राकेश और लवकुश ने शुक्रवार रात को उसके घर से उसका अपहरण कर लिया और उसे एक पुल के पास ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश ने उसके साथ रेप किया, जबकि लवकुश सड़क पर पहरा दे रहा था। इसके बाद, वे उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। लड़की ने महावीर सिंह नामक एक व्यक्ति से मदद मांगी, जो उसे एक कमरे में ले गया और सुबह उसे सुरक्षित घर छोड़ दिया। उसने पुलिस को बताया कि अपने माता-पिता के डर से वह देर रात घर नहीं जाना चाहती थी। उसकी शिकायत के आधार पर, राकेश और लवकुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (बलात्कार), 70 (2) (सामूहिक बलात्कार) और 137 (2) (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि पुलिस ने 15 साल की पीड़िता को उसके माता-पिता या पुलिस के पास न ले जाने और उसे अपने साथ एक कमरे में रखने के लिए महावीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया गया और सीडब्ल्यूसी ने उसे बालिका आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया। recent visitors 52