महाकाल के शिखर पर अब लहराएगा ब्रह्मध्वज, मप्र के प्रमुख मंदिरों-संस्थानों पर भी लगाएंगे ध्वज, नीम जल से होगा बाबा का अभिषेक

उज्जैन  हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंदिर के मुख्य शिखर पर सूर्य चिन्ह वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज फहराया जाएगा। यह ध्वज प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों और संस्थाओं में भी लगाया जाएगा। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भोग आरती और पंचांग पूजन की प्रक्रिया भी होगी।  मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वज बदलने की परंपरा का पालन किया जाता है। इस बार मंदिर के शिखर पर ब्रह्म ध्वज को फहराया जाएगा, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से प्रदान किया गया है। पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मंत्रिपरिषद ने ब्रह्म ध्वज व विक्रम संवत पुस्तिका का लोकार्पण किया है। इसके बाद से यह ध्वज श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ ने इस ध्वज को प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और शासकीय व अशासकीय संस्थानों में भी लगाने की पहल की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ इस ध्वज को प्रदेशभर के प्रमुख स्थानों पर फहराया जाएगा। 65 वर्षों तक ध्वज को पूजा स्थान पर रखा था सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विक्रम संवत ज्ञान, संस्कृति, विज्ञान और अनुसंधान का महापर्व है। इस दिन ब्रह्म ध्वज का फहराया जाना एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कड़ी को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि इस ध्वज को पं. सूर्यनारायण व्यास परिवार से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया, जिन्होंने 65 वर्षों तक इस ध्वज को सुरक्षित पूजा स्थान पर रखा था। गुड़ी पड़वा पर विशेष पूजा और अभिषेक 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्रीयन पंचांग के अनुसार, भगवान महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद, मंदिर में नई ध्वज का फहराया जाएगा। इस अवसर पर विशेष भोग आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री खंड और पूरणपोली का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही, मंदिर के नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। गुड़ी पड़वा पर इस बार मंदिर में पंचांग पूजन भी किया जाएगा, जिससे यह दिन और भी विशेष हो जाएगा। recent visitors 53

Telegram का बड़ा कदम, आया Grok AI, बस ये यूजर्स कर सकेंगे यूज

कुछ दिनों पहले ही Elon Musk के Grok AI ने अपने बेबाक जवाबों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब यह AI चैटबॉट एक और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। Grok AI अब Telegram पर भी उपलब्ध होगा। इससे पहले उपयोगकर्ता केवल X (पहले Twitter) या Grok एप के जरिए ही इस चैटबॉट से बातचीत कर सकते थे, लेकिन अब Telegram यूजर्स भी इससे चैट कर सकेंगे। यह कदम Grok AI की पहुंच को बढ़ाने और Telegram को AI मार्केट में  बनाए रखने की रणनीति हो सकती है। सिर्फ Premium यूजर्स को मिलेगा एक्सेस एलन मस्क का ग्रोक AI सिर्फ Telegram Premium और X Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि यह WhatsApp के MetaAI की तरह आसानी से दिखाई नहीं देगा। उपयोगकर्ता इसे एक्सेस करने के लिए Telegram पर "GrokAI" सर्च कर सकते हैं और उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि फ्री यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी या नहीं। Telegram ने यह भी पुष्टि की है कि इस एप में Grok 3, जो इसका सबसे नया वर्जन और सबसे एडवांस मॉडल है, को इंटीग्रेट किया गया है। व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी आपको बता दें कि आज भले ही ग्रोक एआई को टेलीग्राम पर उपलब्ध कराया गया है लेकिन इसका प्रतिद्वंदी चैटजीपीटी पहले से ही व्हाट्सएप पर उपलब्ध है। कोई भी चैटजीपीटी के आधिकारिक नंबर पर मैसेज करके इस टूल का इस्तेमाल कर सकता है। यह भी संभावना है कि आने वाले समय में ग्रोक को व्हाट्सए पर भी उपलब्ध कराया जाए।   recent visitors 43

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सियासत शुरू हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? वहीं उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो… भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने वाली अपील पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों का कब्जा है। इससे मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को कोई फायदा नहीं होता। वक्फ की जमीन से सरकार उन गरीबों का भला करेगी। भारत में मुसलमान पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम लोग नमाज, मस्जिद, रोजा हमेशा हिंदुस्तान में रखेंगे। भारत हिंदुओं की जमीन है, लेकिन यहां पर मुसलमानों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो…दो चार परिवार तथाकथित बड़े मुस्लिम लीडर है, जो मुसलमान के नाम पर नेतागिरी कर पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा। जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था, तब मुसलमान को रहने की जगह, मस्जिद बनाने की जगह दी। खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे। गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समाज से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन करने को कहा है। इस पर अब जुबानी जंग तेज हो गई है। recent visitors 45

MP Board 5th, 8th Result : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, 5वीं में 92.70%, 8वीं में 90.02% छात्र हुए पास,यहां देखें लिंक

भोपाल  मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परिणामों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में सुधार देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे। कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से अधिक है। वहीं, कक्षा 8वीं का परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले साल के 87.71% से बेहतर है। इन परिणामों में खास बात यह है कि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर कक्षा 5वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि बालकों का 91.38% रहा। इसी तरह, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% था, जबकि बालकों का 88.41% रहा। यह दिखाता है कि बालिकाओं ने इस बार अधिक संख्या में सफलता प्राप्त की है। रिजल्ट के हिसाब से टॉप 10 जिले कक्षा 5वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:     शहडोल     चंबल     नर्मदापुरम     इंदौर     जबलपुर     उज्जैन     ग्वालियर     रीवा     सागर     भोपाल कक्षा 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:     नरसिंहपुर     अलीराजपुर     रीवा     झाबुआ     बालाघाट     अनूपपुर     सीहोर     डिंडोरी     बड़वानी     मंदला यहां देखें ऑनलाइन परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें शिक्षक और संस्था प्रमुख देख सकते हैं। इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल थे। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्रों का निर्माण किया गया था। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है। MP Board 5th 8th Result 2025 : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट MP Board 5th 8th Result 2025 : सबसे पहले rskmp.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। पिछले साल जहां सरकारी स्कूलों में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए। recent visitors 40

पुलिस पर फिर हमला…सागर में वारंटियों को पकड़ने गई Police पर खुद आरोपियों ने फेंके पत्थर, दो कर्मी घायल

सागर मध्य प्रदेश के सागर से एक बड़ी खबर है. यहां वारंटियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. खुद वारंटियों और उनके परिजनों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया है. इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. मामला जिले के सुरखी का है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. लगातार मामले आ रहे सामने प्रदेश में पुलिस पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक सामने रही घटनाओं ने खुद पुलिस विभाग का सिर दर्द बढ़ा दिया है. मऊगंज के बाद अब सागर से पुलिस टीम पर हमले का एक मामला सामने आया है. गुरुवार की शाम को वारंटियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा खुद सुरखी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुए थे. थाना के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल व आरक्षक वीरेंद्र आरोपियों को पकड़ने के लिए महुआखेड़ा गांव गए थे, जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. एक हिरासत में पथराव में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर पर चोट आई है. तो वहीं आरक्षक ब्रजेंद्र को सिर व हाथ में चोट आई है. रात करीब 10 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उनकी एमएलसी की. अनुविभागीय अधिकारी रहली सहित सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जहां आरोपियों की तलाश की तो वह भाग निकले. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. recent visitors 38

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दी इफ्तार पार्टी, गेस्ट के तौर इन्हें बुलाया और हो गया कांड, Not Trump Iftar के लगे नारे

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार (Iftar) पार्टी की मेजबानी की. लेकिन ट्रंप की यह इफ्तार पार्टी विवादों में घिर गई है. अमेरिकी मुस्लिम इस इफ्तार डिनर पर भड़के हुए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर की मेजबानी करते हुए कहा कि मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं. हम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का जश्न मना रहे हैं. यह बहुत बेहतरीन महीना है. दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक. हम दुनिया के बेहतरीन धर्मों में से एक धर्म का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं. खुदा की इबादत करते हैं. इसके बाद पूरी दुनिया के मुसलमान हर रात परिवारों और दोस्तों के साथ एकजुट होकर ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और इफ्तार करते हैं. हम सभी पूरी दुनिया में शांति चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि 2024 राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए मुस्लिम अमेरिकी समुदाय का आभार भी जताया. बता दें कि व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की दो दशक पुरानी परंपरा है. लेकिन आरोप हैं कि इस बार अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय से जुड़े नेताओं को इसमें शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया. इसके बजाए मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार डिनर में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था. व्हाइट हाउस के बाहर कई मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने Not Trump's Iftar प्रोटेस्ट किया. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रंप का एक तरह का पाखंड है. वह एक तरफ देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर बैन लगाते हैं तो दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं. बता दें कि इससे पहले 2017 में ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस की इफ्तार पार्टी को रद्द कर दिया था. दरअसल 1996 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की शुरुआत की गई थी, जिसे बाद के राष्ट्रपतियों जॉर्ज बुश और बराक ओबामा ने भी जारी रखा. इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ ही मुस्लिम देशों के राजनयिक और सीनेटर शामिल होते रहे हैं.   recent visitors 63

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकसित बनाने के साथ जल समृद्ध बनाना

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकसित बनाने के साथ जल समृद्ध बनाना है। वर्षा के जल को संरक्षित करने तथा प्राचीन जल स्त्रोतों में सुधार कार्य कर जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में पानी की कमी न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में केन्द्रीय जल शक्ति विभाग के सहयोग से बोर के माध्यम से संग्रहित होने वाले भूजल को जमीन के भीतर संचयित किये जाने के कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत सगरा में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के जल शक्ति विभाग के सहयोग से रीवा जिले में 100 बोरवेल के माध्यम से संग्रहित होने वाले जल को जमीन के अंदर संचित किये जाने का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके अतिरिक्त जल गंगा अभियान में जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य आगामी 3 माह तक नियमित रूप से संचालित होंगे। यह प्रयास है कि वर्षा का जल बर्बाद न हो। जमीन के अंदर इसका संचयन हो तथा जल स्त्रोत भी पानीदार रहे ताकि जिले का भूजल स्तर कम न हो। उन्होंने जल संरक्षण कार्य में आमजनों की सहभागिता की भी अपेक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा जहां एक ओर हर घर को शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है वहीं दूसरी ओर जल संचयन, संवर्धन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर के पानी का दोहन न होकर इसका पोषण हो यह इस योजना का लक्ष्य है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जल गंगा अभियान अन्तर्गत जिले के तालाब निर्माण के साथ ही मनरेगा से पानी बचाने की संरचनाओं को पूर्ण किये जाने के कार्य कराये जायेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जल संचयन कार्य में गुजरात के दल को प्रशासन के पूर्ण सहयोग की बात कही। इससे पूर्व गुजरात के जल संचयन दल प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि रीवा जिले में 100 बोर कर संग्रहित पानी को चेम्बर बनाकर भूमि के अंदर संचयित किया जायेगा। इस कार्य का शुभारंभ सगरा से किया गया है। सरपंच श्रीमती सावित्री राजेश पाल, सीईओ जनपद संजय सिंह, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।   recent visitors 34