नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष

मोहगांव विगत माह पूर्व नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका रिजल्ट अभी अभी आया है जिसमें विकास खंड मोहगांव के समीपस्त ग्राम रामपुरी की तरूणी यादव पिता राजू यादव एवं उरी निवासी सौम्या झरिया पिता रामेश्वर झरिया ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विकास खंड का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि पर इनके माता पिता पूरा विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।   recent visitors 37

प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान होगी खेती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अलीराजपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पाणिग्रहण संस्कार, 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है।  अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वर (दूल्हों) से कहा कि हम बेटियों के रूप में अपने घर की रौनक आपको सौंप रहे हैं, इनका ख्याल रखना अब आपका दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अलीराजपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलीराजपुर के कलेक्टर को निर्देशित किया कि 220 केवी ग्रिड, ककराना घाट एवं कन्या खेल परिसर का प्रपोजल भेजे, जिससे अविलंब स्वीकृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल नव-दंपत्तियों के परिजन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया के किनारे बांध बनाने से अलीराजपुर क्षेत्र में सिंचित भूमि का रकबा बढ़ा है और आर्थिक समृद्धि आई है। आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिसम्बर 2024 में अलीराजपुर जिले को मिली लगभग 2000 करोड़ रुपए की सोंडवा उद्वहन परियोजना से 169 गाँवों को सिंचाई के लिए जल प्राप्त होगा। प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान फसल प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। सरकार सभी कृषकों का गेहूं खरीदेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं के लिए 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही दूध की खरीदी पर भी 5 रुपए प्रति लीटर बोनस दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश का दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना है, जिससे कृषकों को आय का नया साधन मिले। विकास को समावेशी बनाने के लिए जिला विकास समिति का होगा गठन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही जिला विकास समिति का गठन किया जाएगा। इससे जिले के गणमान्य नागरिक, व्यवसायियों के सुझावों को प्राप्त कर जिले की समावेशी विकास की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाएगा। हीरा परिष्कृत करने में जिले के हुनरमंद नागरिकों को रोजगार के अवसर मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर जिला उद्योग विभाग के माध्यम गुजरात की जगह अलीराजपुर में हीरा परिष्कृत करने का कार्य किया जाएगा। इससे अलीराजपुर के हुनरमंद नागरिक जिले में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही एकमात्र राज्य है जहां खदान से हीरा प्राप्त होता है। प्रयास किए जा रहे है अलीराजपुर में ही हीरा परिष्कृत करने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पक्के घर बनाने, फलिया-फलिया (मजरे-टोले) तक पानी एवं बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से 1250 रुपए प्रतिमाह खातों में अंतरित किए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों की सहायता की जा रही है। नए उद्योग स्थापित किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम स्थल पर ढोल मांदल की थाप पर उत्साह पूर्ण ढंग से जनजातीय नृत्य के द्वारा नृतक दलों ने पुष्प वर्षा के बीच भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की हस्त निर्मित तस्वीर एवं जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई पेंटिंग, तीर कमान एवं जैकेट भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता इंदर सिंह चौहान, संतोष मकू परवाल सहित 1369 नव दंपत्तियों के साथ पधारे परिजन एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।   recent visitors 68

स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प : मंत्री परमार

भोपाल स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प है। भारत को विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए, "विचार क्रान्ति" को "कर्म क्रान्ति" में परिवर्तित करने की आवश्यकता है! इसके लिए हम सभी अपने परिश्रम और पुरुषार्थ का योगदान देना होगा। भारत की गौरवशाली सभ्यता, विरासत, ज्ञान परम्परा एवं भाषाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागिता करनी होगी। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को विधानसभा भवन स्थित मानसरोवर सभागृह में, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय "राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2025" के समापन समारोह में सहभागिता कर कही। मंत्री परमार ने "राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद-2025" के लिए चयनित ओजस्वी वक्ता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर, उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परमार ने चयनित तीनों वक्ता बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर ओजस्वी वक्तव्य देने के लिए प्रेरित भी किया। मंत्री परमार ने समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों का मनोबलवर्धन भी किया। मंत्री परमार ने कहा कि भारत अपनी ज्ञान परम्परा के आधार पर विश्वमंच पर सिरमौर था। भारत के पुरातन ज्ञान को पुनः विश्वमंच पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में भारतीय दृष्टिकोण के साथ, प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए हमें हमारे पूर्वजों की गौरवशाली ज्ञान परम्परा पर गर्व का भाव जागृत कर, उनके बनाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, जल स्त्रोतों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के भाव से, शोध एवं अनुसंधान के आधार पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाज में परम्परा के रूप में स्थापित की। कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी संस्कृति और सभ्यता है। हमारे पूर्वज सूर्य उपासक थे, प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों की उपयोगिता और महत्व को जानते थे। परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत, सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में समर्थ देश बनेगा। वर्ष 2047 तक खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों का भरण पोषण करने में भी सामर्थ्यवान देश बनेगा। हम सभी की सहभागिता से, अपने पूर्वजों के ज्ञान के आधार पर पुनः विश्वमंच पर सिरमौर राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए हमें स्वाभिमान के साथ हर क्षेत्र में अपने परिश्रम और तप से आगे बढ़कर, विश्वमंच पर अपनी मातृभूमि का परचम लहराना होगा। अपनी गौरवशाली सभ्यता, भाषा, इतिहास और ज्ञान के आधार पर, हम सभी की सहभागिता से भारत पुनः "विश्वगुरु" बनेगा। मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने हमें हीन भावना से मुक्त होकर स्वाभिमान को जागृत करने का अवसर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के भावानुरूप अब भाषाएं देश के सभी प्रांतों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करेगी। परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश ने भारत की सभी भाषाओं को सम्मान देने के लिए, नए प्रकल्प का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विश्वविद्यालय में, अन्य राज्यों की भाषाओं को सिखाने के लिए कार्ययोजना बना रहे हैं जिससे यहां के विद्यार्थी, अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के साथ उनकी भाषा में संवाद कर सकें। विद्यार्थियों को मूल्यांकन में भी इसके अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। परमार ने कहा कि इस प्रकल्प से, देश के हृदयप्रदेश से भाषाओं के माध्यम से देश को जोड़ने का संदेश जाएगा। हमारा प्रदेश, भारतीय भाषाओं के संगम का केंद्र बनेगा। परमार ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों की संस्थानों में उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और विद्यार्थियों के मूल्यांकन में क्रेडिट के रूप में उनकी उपस्थिति के अंक दिए जाएंगे। परमार ने कहा कि हर विद्या-हर क्षेत्र में भारतीय ज्ञान विद्यमान है। यह भारतीय विचार और दर्शन न केवल पाठ्यक्रमों तक सीमित रहेगा, बल्कि भारत को पुनः विश्वगुरु, शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और सर्वश्रेष्ठ बनाने में महती उपयोगिता सुनिश्चित करेगा। निर्णायक मंडल में शामिल सीधी विधानसभा की विधायक श्रीमति रीति पाठक ने "राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2025" में विशिष्ट प्रदर्शन कर "राष्ट्रीय विकसित भारत युवा संसद-2025" में अपना स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। युवा संसद के राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के लिए, प्रतिभागियों में से तीन छात्राओं का चयन किया गया है, इसमें प्रथम स्थान पर इंदौर जिले की सुसजल जैन, द्वितीय स्थान पर भिंड जिले की सुयति सिसौदिया एवं तृतीय स्थान पर सतना जिले की सुराशि त्रिपाठी रहीं। ये तीनों बेटियां "विकसित भारत युवा संसद-2025" के राष्ट्रीय कार्यकम में, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही अपने वक्तव्य के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया, इनमें सुमंजरी शर्मा, सुभूमिका शर्मा एवं ओम त्यागी शामिल हैं। समापन समारोह में खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष गोविंद शर्मा, प्रमुख सचिव विधानसभा ए पी सिंह, सचिव विधानसभा अरविन्द शर्मा, राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक राकेश सिंह तोमर सहित प्रदेश भर से सहभागिता करने पधारे युवा प्रतिभागी विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न पदाधिकारीगण, नेहरू युवा केंद्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारीगण एवं विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2019 से सतत् आयोजित "राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव" के अनुक्रम में यह वर्ष "विकसित भारत युवा संसद/VBYP2025" के रूप में आयोजित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में यह राज्य स्तरीय दो दिवसीय युवा संसद "भारतीय संविधान के 75 वर्षः अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्राः संविधान दिवस के 11 संकल्पः भारत के संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा" विषय पर आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 20 नोडल जिलों के माध्यम से, जिलों से चयनित 200 युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।   recent visitors 40

मंत्री परमार ने कहा कि नैक द्वारा प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करें

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A" ग्रेड प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यशस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारमूलक उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सतत् नवीन आयाम स्थापित हो रहे हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं प्रगति के साथ, शैक्षणिक एवं अकादमिक स्तर पर उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि हो रही है। मंत्री परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरकर, सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करना प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। परमार ने कहा कि नैक द्वारा प्रत्ययन से वंचित प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय भी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करें। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने उज्जैन स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, नवाचार, आधारभूत ढांचा एवं संसाधन, विद्यार्थी सहयोग एवं प्रगति, गवर्नेंस एवं लीडरशिप मैनेजमेंट सहित विविध मानकों के आधार पर परखा था। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को निर्धारित मानकों पर "A" ग्रेड से प्रत्ययित किया गया है।   recent visitors 43

नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानिए एक्सपर्ट से

chaitra navratri fasting 9 days follow these expert suggested tips chaitra navratri fasting these हिंदू धर्म में नवरात्रि का अहम महत्व है. इस दौरान 9 दिनों तक मंदिरों में लोगों के घरों में मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है. कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नवरात्रि के पूरे व्रत रखने के दौरान किन बातों का ख्याल रखें. chaitra navratri fasting these: रविवार 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है. इस दिन को हिंदू नववर्ष के तौर पर भी मनाया जाता है. नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है. वहीं, इस दौरान व्रत रखने का भी विधान है. कुछ लोग तो पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि नवरात्रि के व्रत का संबंध सिर्फ अध्यात्मिकता से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान आपकी बॉडी को ईटिंग हैबिट से ब्रेक मिलता है. लेकिन अगर आप पूरे नवरात्रि में उपवास रखने का सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं. Read more: प्रदेश में 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, सोलर-प्लांट भी मुफ्त: स्मार्ट मीटर के लिए हर महीने पैसे वसूलेगी सरकार करवाएं बॉडी चेकअप अगर आप पूरे नवरात्रि व्रत रखने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि क्या आपकी बॉडी हेल्दी है. इसके लिए आप अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं. इससे आपको शरीर का ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल के बारे में पता चल जाएगा. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं एक्सपर्ट कहती हैं कि व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और बॉडी का टेंपरेचर भी बैलेंस होगा. इस बार गर्मियों ने मार्च में ही दस्तक दे दी है. ऐसे में व्रत के दौरान कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. ऑयली फूड से बचें नवरात्रि के व्रत से पहले आप ज्यादा मिर्च-मसाले और ऑयली चीजों को न खाएं. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आप हल्का और सादा भोजन करें. इसके अलावा, सीमित मात्रा में मीठे और नमक को खाएं. नवरात्रि के दौरान कैसा हो खाना? नवरात्रि के व्रत के दौरान भोजन में हल्का आहार लेना चाहिए. आमतौर पर लोग फल, दूध, साबूदाना, सिंघाड़े के आटे की रोटियां, आलू, मखाना, पनीर जैसी चीजें खाते हैं. इन चीजों से शरीर को ऊर्जा मिलती है. हालांकि, इन्हें ज्यादा तेल या घी में पकाने से बचें. इसके अलावा, हाइड्रेटिंग फल को डाइट में शामिल करें. रात के समय दूध पिया जा सकता है. recent visitors 117

BSEB Inter Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए के लिए तारीखों का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज परिणाम और पुनर्मूल्यांकन तथा कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 89.66% छात्र सफल हुए हैं। BSEB Inter Compartment Exam: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकते हैं। साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन्हें अपने अंक सुधारने का अवसर देगी। बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में लिया जा सकता है। BSEB Inter Compartment Exam 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘BSEB स्क्रूटनी 2025’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर जाकर परीक्षा का प्रकार और अपना जिला चुनें। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें। Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है। recent visitors 42

रमजान के आखरी जुमे की नमाज पर UP में Alert, संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल…

लखनऊ/ संभल उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर Alert जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खासकर राजधानी Lucknow में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। राजधानी में कड़ी मॉनिटरिंग Lucknow में नमाज के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से इलाके की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लखनऊ और प्रयागराज में भी अलर्ट राजधानी लखनऊ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. कई जगह आज डायवर्जन भी किया गया है. धर्मगुरुओं ने भी मस्जिदों में ही नमाज अदा करने की अपील की है. प्रयागराज में जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी, लेकिन इस बार सरकार की सख्ती के चलते सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर जहां पुलिस फोर्स की तनाती की गई है. कई स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात कर दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में सेक्टर और जोनल स्कीम लागू कर दी गई है. सिटी जोन में विभिन्न इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई हैं. धर्मगुरुओं से भी थाना स्तर पर और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई और सभी को बताया गया है कि सड़क पर कहीं पर भी नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. संभल में जुमा अलविदा और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. इस बीच, धर्मगुरु भी आगे आए हैं. शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम ने जुमा अलविदा पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. शहर इमाम आफताव हुसैन वारसी ने जुमा अलविदा की नमाज से पहले बयान जारी कर कहा कि नमाज सड़कों और आम रास्तों पर न पढ़ें. उन्होंने लोगों से अपने घर के आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की. साथ ही, शहर की अमन-शांति के लिए अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है. संभल में टाइट सिक्योरिटी     3 ड्रोन कैमरों से निगरानी     CCTV कैमरों से निगरानी     2 एएसपी तैनात रहेंगे     4 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे     7 कंपनी RRF (रैपिड रिएक्शन फोर्स)     3 कंपनी PAC     1 कंपनी RAF (रैपिड एक्शन फोर्स)     16 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अलग-अलग पॉइंट्स पर लगाई गई है.     राजस्व निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे. नमाज सड़क पर नहीं, मस्जिदों के पास अतिरिक्त फोर्स तैनात इस बार सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी सोशल मीडिया पर भी पैनी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की है। अलीगढ़ में ईद के नमाज की तैयारी अलविदा की नमाज को लेकर सतर्कता जारी है. शहर मुफ्ती ने ईद उल फितर की नमाज को लेकर अलग-अलग मस्जिदों में होने वाली नमाज की टाइमिंग जारी की है. ईदगाह में दो अलग-अलग वक्त पर नमाज अदा की जाएगी. शहर मुफ्ती ने शहर के मुसलमानों से सड़कों पर नमाज न अदा करने की अपील की है. अलीगढ़ में शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने शहरवासियों से की अपील की है कि हर साल की तरह प्यार-मोहब्बत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की जाए. खालिद हमीद ने बताया कि सबसे पहले जमा मस्जिद में 6:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. उसके बाद नई ईदगाह में 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. दूसरी नमाज ईदगाह में 7:45 बजे अदा की जाएगी.  उन्होंने कहा कि जो लोग नमाज पढ़ने आएंगे उनसे अपील है कि किसी भी तरह की छेड़खान न करें. सुकून के साथ नमाज अदा की जाए.  recent visitors 48