रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की।  मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे

भोपाल प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की जायेगी। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। राज्य स्तरीय आयोजन स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चयनित शाला में होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जायेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें मिल जायें। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और मैदानी अमले को विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। ग्राम और बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन कराया जायेगा। बच्चों के अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जायेगा। कक्षा-1 से 8 तक सभी शालाओं में एक अप्रैल को बालसभा का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शालाओं में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित अतिथि उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियाँ सुनायेंगे। इस दौरान सामाजिक संस्था एवं आमंत्रित व्यक्ति स्वैच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएँ भेंट कर सकेंगे। जिला कलेक्टर को जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक कालखण्ड में बच्चों के साथ संवाद करने के लिये संवाद करने के भी निर्देश दिये गये हैं। सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ "स्कूल चलें हम अभियान" के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। इसका उद्देश्य पालकों का विद्यालय से जुड़ाव करना है। इसी दिन शाला में उपस्थित पालकों को शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों की 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही है, उनके पालकों को सभा में सम्मानित किया जायेगा। हार के आगे जीत "स्कूल चलें हम अभियान" के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जायेगा, जो किन्हीं वजहों से कक्षोन्नति प्राप्त करने में असफल हो गये हैं। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिये समझाइश दी जायेगी। उन्हें बताया जायेगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। बैठक में नये शैक्षणिक सत्र में ऐसे बच्चों पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी, जिनका शालाओं में नामांकन नहीं हो पाया है। समिति के सदस्य अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की कोशिश करेंगे और वार्षिक कार्य-योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

बिजनेसमैन की बेटी को दुल्हन बनाएंगे प्रभास, बाहुबली की शादी के पीछे ये बड़ा झोल, जानिए पूरी बात

'बाहुबली' सीरीज में अपने शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रभास अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलों में बने रहते हैं। 45 साल की उम्र में भी प्रभास इंडस्ट्री के सबसे योग्य बैचलर्स में से एक हैं, जिससे उनकी लव लाइफ के बारे में लोगों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। एक्टर अपनी को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अटकलों के कारण मीडिया की नज़रों में हैं। हालांकि दोनों ने लगातार इन दावों का खंडन किया है लेकिन अफ़वाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो तीसरी बार उनकी शादी की खबर फिर से उड़ी है। अब कहानी में एक नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'बाहुबली' स्टार प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनके फैंस के लिए यह चौंकाने वाली बात है कि उनकी दुल्हन अनुष्का शेट्टी नहीं हैं!! तेलुगू न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के परिवार ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से उनकी शादी तय कर दी है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि प्रभास के दिवंगत चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी उनकी शादी की तैयारियों की देखरेख कर रही हैं। क्या सच में शादी कर रहे प्रभास? अटकलों के बीच, एक्टर के कई करीबी सूत्रों से पता चला है कि यह खबर झूठी है! जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की टीम ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से एक्टर की शादी की खबर का खंडन किया। उन्होंने जवाब दिया, 'यह झूठी खबर है। कृपया अनदेखा करें।' मुंबई में एक्टर के प्रवक्ता ने भी इस खबर का खंडन किया और इसे फर्जी खबर बताया। कृति सेनन से भी जुड़ा नाम 'आदिपुरुष' में काम करने के दौरान कृति सेनन के साथ उनके रोमांटिक रिश्ते की अफ़वाहें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि एक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। प्रभास की आने वाली फिल्में इस बीच, प्रभास अपने फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने 'कल्कि' पर काम पूरा कर लिया है और 'द राजा साब' और 'फौजी' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, वह संदीप रेड्डी की 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का किया निरीक्षण

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोठी कम्पाउण्ड रीवा स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा। लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का किया भ्रमण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का भ्रमण किया। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाताओं को गुड़ खिलाकर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्किल्स फ्यूजन फेस्ट 2025 वार्षिकोत्सव को गुरुवार को सेलिब्रेट किया गया। इस जश्न को और भी खास और यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बैंड “ट्विन स्ट्रिंग्स” का लाइव म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया। म्यूजिकल नाइट में विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर की जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सिंगर सागर, साहिल, मानव और मोहित के गानों पर थिरके। उम्दा साउंड अरेंजमेंट्स और बेहतरीन लाइटिंग के साथ-साथ सिंगर्स ने सुरों का कुछ ऐसा समा बांधा की विश्वविद्यालय परिसर दर्शकों के अभिवादन और प्रशस्ति में बजाई गई तालियों से गूंज उठा। म्यूजिक बैंड ने शाम की शुरुआत बेख्याली… गीत से की। उसके बाद उन्होंने केसरिया तेरा…, मस्त मौला मस्त कलंदर…, तू मेरा कोई होके भी कुछ लागे…, जी ले जरा…, आशिकी…, कुछ तो है तुझे राब्ता…, तू पहला प्यार है मेरा … जैसे पॉपुलर सॉन्ग्स पर नाचने को मजबूर कर दिया। बैंड को सुनने बड़ी तादाद में लोग आए। और संगीत से अपनी शामें सजाईं। इस अवसर पर रबीनद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलाधिपति स्कोप स्किल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कुलगुरू प्रो. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स विशेष रूप से मौजद रहे। इससे पहले दिन के सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, नेल आर्ट शामिल रहे। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्टैंडअप कॉमेडी, सिंगिंग, ओपन माइक और कविता पाठ में छात्रों ने टैलेंट का प्रदर्शन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

दिल्ली में बीजेपी गवर्नमेंट आते ही शुरू हुई बिजली समस्या, लोगों का धरना प्रदर्शन, आप ने दिल्ली सरकार को घेरा

Electricity problem started in Delhi as soon as BJP government came नई दिल्ली ! बुराड़ी के पास इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लंबे समय तक देखी गई, ऐसे में वहां के लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए. बिजली कटौती को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने डेढ़ महीने में दिल्ली की व्यवस्था खराब कर दी. मनीष सिसोदिया ने कहा कि मई-जून के महीने में क्या होगा? दिल्ली में पावर कट को लेकर आप नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पॉवर-कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी गई, लेकिन ‘विपदा’ सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है. डेढ़ महीने में दिल्ली का बुरा हाल कर दियावहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमनें बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी और रोज उस पर नज़र रखते थे. दस साल कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए. इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के रहते हमेशा चौबीस घंटे बिजली आती थी, लेकिन बीजेपी सरकार आते ही हालात देखिए. बिजली को लेकर लोग सड़क पर उतरने लगे हैं. अभी ये हाल है तो मई-जून की भयंकर गर्मियों में क्या हाल होने वाला है? बीजेपी की डबल इंजन सरकार का मतलब है बिजली मिलेगी नहीं और अगर बिजली कटौती के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरोगे तो पुलिस का इंजन है ही. थाने में रात गुजारिये. बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोधबुराड़ी के जगतपुर गांव के रहने वाले लोगों ने ज्यादा समय से बिजली कटौती के कारण दिल्ली रिंग रोड को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लोग गर्मी से परेशान होकर सड़कों पर उतर आए. उन्होंने विरोध में जमकर नारे भी लगाए. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 157

जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता: मंत्री पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' 30 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका नरसिंहपुर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की विशेष बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की। मंत्री श्री पटेल ने बैठक के दौरान कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति में मौजूद अमूल्य औषधियों के महत्व को समझकर उन्हें सहेजा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समेकित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नागरिकों से अपनी सोच को बदलते हुए घर के साथ समाज की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन तो कार्य कर ही रहा है, लेकिन इसमें नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने नगर पालिका को अनावश्यक खर्चों में कटौती करने तथा जल औ सौर ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर ध्यान देने का भी आग्रह किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल के दुरुपयोग को रोकने और बिजली बिल को कम करने के प्रयास होने चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग पर बल देते हुए सोलर पैनल लगाने की संभावनाओं पर विचार करने की आवश्यकता जताई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' की अवधारणा लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करने पर केंद्रित है, जिससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी और देश के विकास में निरंतरता बनी रहेगी। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, महंत श्री प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षद गण और जनप्रतिनिधियटों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम चौहान सहित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30