मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना म.प्र. संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए सहायता राशि का स्वीकृति पत्र भी किया प्रदान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के कोलार रोड स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेंद्र दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता दुबे को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण योजना में राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति आशय पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, समाजसेवी राहुल कोठारी, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता सहित माता श्रीमती उमा देवी दुबे, स्व. दुबे के पुत्र-पुत्री एवं अन्य सभी परिजन उपस्थित थे।   recent visitors 41

अप्रैल में वाहन और प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ तिथियां

इंदौर अप्रैल माह 2025 में कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जो कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हैं। इस माह में विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, वाहन क्रय, प्रॉपर्टी क्रय, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त हैं। इन शुभ तिथियों का ध्यान रखते हुए लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय पर संपन्न कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तिथियों के बारे में आपको बताएंगे।   अप्रैल माह, 2025 में आने वाले शुभ मुहूर्त उक्त तिथि देखते हुए धार्मिक आयोजन कर सकते है: शुभ विवाह के लिए मुहूर्त शुभ विवाह के लिए अप्रैल माह में 16, 18, 19, 20, 21, 29, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त नामकरण के लिए अप्रैल माह में 02, 03, 06, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25, 30 की तारीख काफी शुभ हैं। इन तारीखों में अपने बच्चों का नामकरण जरूर करें।   मुंडन के लिए मुहूर्त मुंडन के लिए अप्रैल माह में 14, 17, 23, 24 की तारीख काफी शुभ रहेगी। ऐसे में आप अपने बच्चों के मुंडन के लिए ये तारीखें चुन सकते हैं।   अन्नप्राशन के लिए शुभ मुहूर्त अन्नप्राशन के लिए अप्रैल माह में 02, 10, 14, 25, 30 की तारीख काफी शुभ है। कर्णवेध के लिए शुभ मुहूर्त कर्णवेध के लिए अप्रैल माह में 03, 5, 13, 21, 26 की तारीखें काफी शुभ हैं। उपनयन के लिए शुभ मुहूर्त उपनयन के लिए आप अप्रैल माह की 02, 07, 09, 13, 14, 18, 30 ये तारीखें चुन सकते हैं।   गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त आप नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन किस शुभ तारीख को यह कार्य करें समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में गृह प्रवेश के लिए 30 अप्रैल की तारीख शुभ है। वाहन क्रय के लिए शुभ मुहूर्त आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन शुभ तारीख के बारे में जानना चाहते हैं। आप चिंता न करें। आप अप्रैल माह की 02, 03, 06, 13, 16, 21, 23, 24, 30 इन तारीखों में वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी क्रय के लिए शुभ मुहूर्त प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अप्रैल माह की 03, 7, 8, 18, 19 ये तारीखें काफी शुभ रहेंगी। सर्वार्थ सिद्धि के लिए योग सर्वार्थ सिद्धि के लिए अप्रैल माह की 01, 02, 04, 06, 07, 08, 16, 17, 20, 21, 27, 29, 30 ये तारीखें काफी शुभ हैं। अमृत सिद्धि के लिए योग अमृत सिद्धि के लिए आप अप्रैल माह की 16 तारीख को चुन सकते हैं। recent visitors 38

Bilaspur HC ने जिला प्रशासन और निगम अफसरों को जमकर लगाई फटकार

बिलासपुर बिलासपुर हाईकोर्ट ने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर, अतिक्रमण और बिना प्लानिंग निर्माण पर जिला प्रशासन और निगम अफसरों को जमकर फटकारा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कहा कि एक पेन से जो काम हो सकता है वह आप नहीं करते, सिर्फ ड्रामा करने जाते हैं। शहर में जगह- जगह हुए अतिक्रमणों को हटाएं, इसके लिए आपके पास पर्याप्त आदेश हैं। निगम और प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों का जीवन नर्क बन रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर पर स्व संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि लोगों की परेशानियों पर नजर रखकर उसका निवारण करना हमारा काम नहीं है, मगर जो हो रहा है उसे इग्नोर भी नहीं किया जा सकता। जस्टिस सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जो फुटपाथ बनाया है उस पर कोई दिव्यांग तो क्या, अच्छा खासा आदमी नहीं चल सकता। जगह-जगह अतिक्रमण है। इस दिव्यांग अनुकूल फुटपाथ पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और निगम कमिश्नर खुद जाकर देखें। निगम आयुक्त को इस तरह की लापरवाही के लिए सस्पेंड किया जाना चाहिए। कछुए मारे जाने पर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट पर उठाए सवाल महामाया मंदिर परिसर के कुंड में दो दर्जन कछुए मारे जाने पर चीफ जस्टिस ने कहा कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का क्या हाल किया जा रहा है। इस समय मंदिर ट्रस्ट क्या कर रहा था? यहां रोजाना लोगों का आना-जाना होता है। जाल किस तरह लगाया गया कि, इतने सारे कछुए चपेट में आ गए। निगम व प्रशासन से मांगा शपथपत्र जरहाभाटा ओमनगर में लगातार कचरा जमा होने का भी जिक्र किया जिसमें 4 करोड़ साफ- सफाई में यूं ही व्यय किये जाने की बात कही गई है। सिरगिट्टी में कारखानों के अवशेष और कचरा डंप करने पर भी सवाल उठाते हुए सभी मुद्दों पर डिवीजन बेंच ने कलेक्टर बिलासपुर और नगर निगम आयुक्त बिलासपुर से व्यक्तिगत शपथपत्र पर जवाब मांगा है। इसमें बताना होगा कि प्रशासन इन सारी समस्याओं का निराकरण कैसे करेगा। अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है।   recent visitors 31

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्यातिथ्य में होंगे विक्रमोत्सव के अंर्तगत चैत्र प्रतिपदा पर आयोजित विशेष कार्यक्रम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विक्रमोत्सव के विशेष कार्यक्रम सहित इसी दिन उज्जैन में आयोजित अन्य सभी कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं अन्य आमंत्रित अतिथिगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत चैत्र प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम सहित महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल उज्जैन का उद्घाटन एवं श्रीमहाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।   recent visitors 28

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

हैदराबाद  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. पूरन और मार्श ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए. जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली. लखनऊ की पारी, पूरन-मार्श के अर्धशतक लखनऊ का पहला विकेट मार्करम के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए जबकि पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर कमिंस की गेंद पर 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष बदोनी को 6 रन के स्कोर पर जंपा ने कैच आउट करवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए और आउट हो गए। डेविड मिलर 13 रन जबकि अब्दुल समद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। हैदराबाद की पारी, हेड ने खेली 47 रन की पारी हैदराबाद ने अपने पहले 2 विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया और शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक शर्मा को 6 रन जबकि इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हेड ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नितीश रेड्डी 26 जबकि अंकित वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शार्दुल के सामने बेबस नजर आई हैदराबाद टीम मुकाबले में हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने 36, नीतीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली. शार्दुल ठाकुर वही बना LSG का तुरुप का इक्का… सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी क्रम सबसे खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसी बल्लेबाजी क्रम की गर्दन तोड़ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम भूम‍िका न‍िभाई और बाकी काम बाद में न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने कर दिया. इस तरह लखनऊ की टीम ने अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में हैदराबाद में 28 मार्च को दर्ज की. 'लॉर्ड' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने सबसे SRH की बैट‍िंग लाइनअप के दो खतरनाक बल्लेबाजों अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को इकाई के अंकों में समेट दिया. उन्होंने 34 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. जो शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं शार्दुल ने इस दौरान आईपीएल में अपना विकेट का शतक (100 विकेट) भी पूरा किया. 33 साल के शार्दुल  अब आईपीएल में फ‍िलहाल पर्पल कैप होल्डर (6 विकेट) भी बन गए हैं. IPL में अनसोल्ड रहे थे शार्दुल शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. शार्दुल ने दिल्ली के ख‍िलाफ इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 2 ओवर्स में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. शार्दुल ठाकुर ने साल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ IPL डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 97 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 307 रन बनाए हैं. लखनऊ टीम में आवेश की वापसी मैच से पहले लखनऊ टीम के लिए एक अच्छी बात रही. उसके अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई. कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में आवेश को शामिल किया. इसके लिए शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया. दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. हैदराबाद पर भारी रही लखनऊ टीम 2022 सीजन से कदम रखने वाली लखनऊ टीम और हैदराबाद के बीच अब तक 5 ही मुकाबले हुए हैं. इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 4 बार जीत का परचम लहराया है. सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत नसीब हुई. कुल मैच: 5 लखनऊ ने जीते: 4 हैदराबाद ने जीते: 1 recent visitors 44

मरीजों को झटका ! 1 अप्रैल से इतनी बढ़ जाएगी जरूरी दवाइयों की कीमत

cancer and diabetes and other essential medicines drugs to get costlier from 1apri अगर आप रोजाना दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपका दवा का खर्च बढ़ने वाला है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. 4 दिन बाद मरीजों को करोड़ों का झटका लगने वाला है. अगर आप नियमित रूप से दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपकी दवा की लागत बढ़ने वाली है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. दरअसल,सरकार ने दवाओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दवाओं को प्राइस कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस पहल से मरीजों को हर साल लगभग 3,788 करोड़ रुपये की बचत होती है. हालांकि, अब इन नियंत्रित दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. कितनी बढ़ सकती है कीमतरिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और एंटीबायोटिक्स जैसी आवश्यक दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि हो सकती है. यह बढ़ोतरी नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा तय की जाती है, जो देश में दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने का काम करती है. इस कदम से दवा कंपनियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें उत्पादन लागत में हो रही बढ़ोतरी से जूझना पड़ रहा था. हालांकि, मरीजों के लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ बन सकता है, जिससे उनकी दवाओं पर होने वाला खर्च बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं किन दवाईयों की कीमतें बढ़ जाएंगी. क्यों बढ़ रही हैं दवाओं की कीमतें?NPPA के अनुसार, दवाओं की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति आधारित मूल्य संशोधन के कारण की जा रही है. हर साल सरकार आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक संशोधन करती है. इस बार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में वृद्धि के चलते दवा कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दी गई है. किन दवाओं के दाम बढ़ेंगे?जो दवाएं राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची (NLEM) में शामिल हैं, उनकी कीमतें बढ़ेंगी. इसमें एंटीबायोटिक्स, पेन किलर, हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से जिन लोगों को नियमित रूप से दवाओं की जरूरत होती है, उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी. बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए मुश्किलें. कई वरिष्ठ नागरिक और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे.हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रीमियम दरें बढ़ने की संभावना है. पिछले साल भी बढ़े थे दामयह पहली बार नहीं है जब दवाओं की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. 2023 में भी NPPA ने 12% तक की वृद्धि की थी, जिससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा था. recent visitors 109

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, देखे कैंसल ट्रेनों की लिस्ट

रायपुर गोरखपुर स्टेशन-गोरखपुर कैंट के बीच नॉन इंटरलोकिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर क्षेत्र से बिहार राज्य सफर करने वालो को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेलमंडल के आदेश के मुताबिक दुर्ग से नौतनवा के बीच दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल चार दिनों तक रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ रेलमंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है लिहाजा यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। 24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस फिलहाल 26 अप्रैल और 3 मई, 25 अप्रैल और 3 मई व 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द रहेगी। रद्द होने वाली गाड़ियां 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 24अप्रैल व 1 मई को दुर्ग से रद्द 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 26 अप्रैल व 3 मई को नौतनवा से 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) 25 अप्रैल व 3 मई को दुर्ग से रद्द 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) 27 अप्रैल व 5 मई को नौतनवा से रद्द। recent visitors 43