बीएचईएल कंपनी को मिला 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर, 1 महीने में 22% से ज्यादा का रिटर्न, एक बार फिर शेयर पर होगी नजर

 कोरबा सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) से थर्मल पावर प्लांट के लिए 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में बताया कि उसे 2×660 मेगावाट कोरबा वेस्ट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (एसटीटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा। कंपनी इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स, कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन (सीएंडआई) तथा बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) पैकेजों का भी प्रबंधन करेगी। बीएचईएल इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है। यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है। बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है। इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था। बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था। इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। पावर सेक्टर में कंपनी का दबदबा BHEL इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है. यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है. बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है. इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था. बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. पिछले सप्ताह मिला था 7500 करोड़ रुपये का ऑर्डर पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था. पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था. इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है.   recent visitors 57

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में भिड़ेंगी, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक पहुंच गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार। कैसा रहेगा मौसम अगर मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हाई स्कोरिंग मैच का अनुमान अहमदाबाद में अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। इस पिच के मिजाज को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।   recent visitors 33

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 345 रनों का दिया था टारगेट, जवाब में पाकिस्तान की पारी 271 रनों पर सिमटी, मिली हार

नेपियर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को नेपियर के मैदान पर पाकिस्तान को 73 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने 345 रनों का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की पारी 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। एक समय पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन न्यूजीलैंड ने 22 रनों के अंदर मेहमान टीम को तबाह कर दिया। बाबर आजम की मेहनत धरी रही गई, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 83 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन जुटाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। अब्दुल्ला शफीक (36) और उस्मान खान (39) ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। नाथन स्मिथ ने 13वें ओवर में उस्मान का शिकार किया जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 16वें ओवर में शफीक को पवेलियन भेजा। इसके बाद, बाबर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान मोहम्मद रिजवान (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े, जो डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास के जाल में फंसे। बाबर ने सलमान आगा के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप की। बाबर 39वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद कहानी पलट गई। बाबर को विलियम ओरूर्के ने डेरिल मिचेल को लपकवाया। उसक वक्त पाकिस्तान का स्कोर 249 था। पाकिस्तान को अंतिम 69 गेंदों में जीत के लिए 96 रनों की जरूरत थी मगर रिजवान ब्रिगेड ने 22 रनों के भीतर सात विकेट गंवा दिए। तैय्यब ताहिर, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद ने एक-एक रन बनाया जबकि इरफान खान और नसीन शाह का खाता नहीं खुला। सलमान ने 48 गेंदों में 58 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने चार और जैकब डफी ने दो शिकार किए। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 के नुकसान पर 344 का स्कोर खड़ा किया। मार्क चैपमैन के बल्ले से ‘शतकीय बवंडर’ निकला। उन्होंने 111 गेंदों में 132 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 चौके जड़े और 6 सिक्स उड़ाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। नसीम शाह ने सलामी बल्लेबाज विल यंग (1) को तीसरे ओवर में सलमान के हाथों कैच कराया। निक केली (11) और हेनरी निकोल्स (15) भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में चैपमैन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई। उन्होंने डेरिल मिचेल (84 गेंदों में 76, चार चौके, चार सिक्स) के संग चौथे विकेट के लिए 199 रनों की दमदार साझेदारी की। मिचेल 42वें ओवर में इरफान का शिकार बने। वहीं, इरफान ने 44वें ओवर में चैपमैन की पारी का अंत किया। अब्बास ने न्यूजीलैंड के लिए पहले मैच में 26 गेंदों में 52 रन ठोके। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। कप्तान ब्रेसवेल ने 9 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इरफान ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। आकिफ और हारिस के हिस्से में दो-दो विकेट आए।   recent visitors 36

आईपीएल: गेंदबाजों और बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प, पर्पल कैप फिर से नूर मोहम्मद के पास, ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन

नई दिल्ली आईपीएल के मैचों का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, गेंदबाजों और बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प होती जा रही है। आठ मैच पूरे होने के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की लिस्ट फिर से अपडेट हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद पर्पल कैप फिर से नूर मोहम्मद के पास आ गई है। नूर मोहम्मद ने दो मैचों में सात विकेट लिए हैं। इससे पहले पर्पल कैप लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के पास चली गई थी। शार्दूल के पास दो मैचों में छह विकेट हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ही अभी सबसे आगे हैं। बल्लेबाजों में पूरन आगे आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में बहुत बदलाव नहीं हुआ है। इसमें नई एंट्री रचिन रविंद्र की है जो पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन का नंबर वन पर कब्जा है। वह दो मैचों में 145 रनों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ही मिचेल मार्श हैं। मिचेल मार्श के नाम पर 124 रन हैं। ट्रैविस हेड के नाम पर 114 रन हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर 106 रनों के साथ ईशान किशन चौथे और पांचवें नंबर पर कुल 106 रनों के साथ रचिन रविंद्र हैं। आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट खिलाड़ी    टीम    रन निकोलस पूरन    एलएसजी    145 मिचेल मार्श    एलएसजी    124 ट्रैविस हेड    एसआरएच    114 ईशान किशन    एसआरएच    106 रचिन रविंद्र     सीएसके    106 गेंदबाजों की लिस्ट का ऐसा हाल गेंदबाजों की बात करें तो यहां पर काफी बदलाव हुआ है। नूर अहमद ने दूसरे मैच में तीन विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली है। इस तरह अब नूर नंबर वन हैं। एलएसजी के शार्दूल ठाकुर अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी के जोश हेजलवुड हैं, जिनके नाम पांच विकेट हैं। चौथे नंबर पर चार विकेटों के साथ सीएसके के खलील अहमद और पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर हैं, जिनके नाम तीन विकेट हैं। आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट खिलाड़ी    टीम     विकेट नूर अहमद    सीएसके    7 शार्दूल ठाकुर    एलएसजी    6 जोश हेजलवुड    आरसीबी    5 खलील अहमद    सीएसके    4 आर साई किशोर    जीटी    3 recent visitors 33

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस आज होगी भिड़ंत, दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में हैं

अहमदाबाद कप्तान हार्दिक पंड्या की एक मैच के प्रतिबंध के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी। चेन्नई ने इस मैच को आसानी से चार विकेट से अपने नाम किया। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मैच को 11 रन से गंवा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले और दूसरे मैच के बीच लगभग एक सप्ताह के अंतराल के दौरान रिलायंस की जामनगर स्थित सुविधा में कुछ दिन बिताए। टीम ने यहां आराम करने के साथ आपसी समझ बढ़ाने वाली गतिविधियों पर ध्यान दिया। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी इकाई संघर्ष करते हुए दिखी। इस दौरान पहले मैच में नियमित कप्तान पंड्या की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया। हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में इकलौते तेज गेंदबाजी हरफनमौला है। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे। टीम को हालांकि शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेलना है जहां परिस्थितियां पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल दिखी है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स (243) और गुजरात टाइटंस (232) के बीच खेले गये पिछले मैच में 475 रन बने थे। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अहम होगा। वह पिछले कुछ समय से लय में नहीं है और पंजाब के खिलाफ उन्होंने 54 रन लुटा दिये। प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गुजरात की टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है और मुख्य कोच आशीष नेहरा के लिए यह चिंता की बात होगी। कैगिसो रबाडा और राशिद खान जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों पर रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेने का दबाव पर बहुत अधिक है। मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट तथा एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है। हार्दिक की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी जबकि जरूरत पड़ने पर वह नयी गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते है। मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है। टीम रयान रिकलेटन पर बहुत अधिक निर्भर है क्योंकि रॉबिन मिंज के पास इस स्तर के क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के वामहस्त स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी। गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल पर होगी। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने जिस तरह से शेरफेन रदरफोर्ड को वाइड यॉर्कर या वाइड लो फुल-टॉस से परेशान किया उसे देखते हुए गुजरात की टीम ग्लेन फिलिप्स को मौका दे सकती है। फिलिप्स आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। गिल के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय होगी क्योंकि अधिकांश भारतीय गेंदबाज (सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अनुभवी इशांत शर्मा) एक ही तरह की गेंदबाजी करते है। टीमें : गुजरात टाइटंस : जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह समय : शाम 07:30 बजे। recent visitors 39

सीएम साय बोले, ‘क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत निकट, 2026 तक भयमुक्त होगा प्रदेश

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज हुई मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन की सफलता पर जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘X’ पर लिखा, नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम… सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप हमारा छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।  नक्सलियों ने 4 अप्रैल को बंद बुलाया माओवादियों का कहना है कि हजारों सुरक्षाकर्मी उनके मुख्य इलाकों में घुसकर कार्रवाई कर रहे हैं। वेस्ट बस्तर डिवीजन के प्रवक्ता मोहन ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि माओवादियों ने हालिया अभियानों के विरोध में 4 अप्रैल को 'बंद' का आह्वान किया है। आंकड़ों के मुताबिक एक साल में अब तक 410 नक्सली मारे जा चुके हैं। हालात ये हैं कि जंगल में जवानों के बूट की आवाज सुनते ही नक्सली कांपने लगते हैं। जवान भी काल बनकर नक्सलियों के ऊपर मंडरा रहे हैं। मारे गए दर्जनों नक्सली माओवादियों ने अपने बयान में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें 31 मार्च, 2026 तक माओवादी आंदोलन को पूरी तरह से खत्म करने का दावा कर रही हैं। इन हमलों को उसी का हिस्सा माना जा रहा है। 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से 24 के नाम 'शहीद' के रूप में उनकी रैंक के साथ जारी किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने 40 ग्रामीणों को नक्सली समर्थक बताकर गिरफ्तार किया है। संयुक्त अभियान पर निकली थी टीम सुकमा पुलिस ने बताया कि केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर 28 मार्च को डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। इसी जगह कलेक्टर को बनाया था बंधक केरलापाल वही जगह है जहां नक्सलियों ने पहले कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन को बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए नक्सलियों से बात करनी पड़ी थी। मारा गया था 25 लाख इनामी इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के पास विस्फोटक बरामद हुआ था। तलाशी में मिली एके-47, इंसास समेत कई हथियार मुठभेड़ स्थल से जवानों को 10 से ज्यादा एके-47, इंसास राइफल और एसएलआर जैसे हथियार मिले हैं। इससे पता चलता है कि वहां नक्सलियों के बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में और भी बड़े नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। अभी पतझड़ का मौसम चल रहा है, जिससे नक्सली इलाकों में तलाशी अभियान चलाना मुश्किल होता है। पत्तों के गिरने से जवानों के आने की खबर नक्सलियों को लग जाती है। 14 महीनों में 333 नक्सली ढेर, ऑपरेशन तेज छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान को और तेज कर दिया है। पिछले 14 महीनों में 63 मुठभेड़ों में 333 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जो नक्सली संगठनों के खिलाफ रणनीति बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं। नक्सलवाद का खात्मा बस्तर के विकास की ओर एक बड़ा कदम गौरतलब है कि नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद बस्तर की जनता को शांति और सुरक्षा का अनुभव होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बस्तर का विकास तेजी से होगा। छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य पूरी तरह नक्सल मुक्त नहीं हो जाता। recent visitors 23

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम ने दायर की जमानत याचिका, बोला- मैं निर्दोष हूं

मुंबई  खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में आरोपी ने कहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके खिलाफ मामला पूरी तरह से मनगढंत है। एक्टर पर हमले का मामला अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। जांच में कर रहा हूं पूरा सहयोग, दाखिल नहीं हुई चार्जशीट आरोपी शरिफुल इस्लाम ने दाखिल याचिका में कहा है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। इस केस में पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट में चला जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट के अधीन आता है। आरोपी ने कहा है कि उसपर गलत FIR दर्ज की गई है और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। बालकनी से घुसकर एक्टर पर किया था हमला 16 जनवरी की रात में सैफ अली खान पर उनके हाई सिक्योरिटी वाले घर में जानलेवा हमला किया गया। हमला घर में घुसपैठ करके किया गया था। रात के करीब 2 बजे सैफ को अपने घर में अनजान आवाज सुनाई दी। उन्होंने जाकर देखा तो आरोपी उनकी महिला स्टाफ के साथ हाथापाई कर रहा था। सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ और महिला दोनों घायल हो गए। चोरी करने के लिए घर में घुसा था शरीफुल पुलिस के मुताबिक सैफ के घर में शरीफुल चोरी करने घुसा था। उसने खुद को पकडे जाने की डर से सैफ पर हमला कर दिया था। हमले में उसने ब्लेड और लकड़ी को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारा था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हॉस्पिटल में 5 दिन रहने के बाद 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। recent visitors 30