मुख्यमंत्री कार्यालय की तत्परता से संदीप का शव निशुल्क गृह ग्राम बांसबाहर तक लाने की व्यवस्था करवाई.

जशपुरनगर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कर्नाटक में हादसे में जान गंवाने वाले संदीप साय पैंकरा का शव आज गृह ग्राम बांसबाहर पहुंचा. दरअसल, गरीब परिवार से आने वाले संदीप रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. यहां समुद्र में डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप, बगिया में शव वापस लाने में असमर्थता बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी. जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय संदीप साय पैंकरा रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. जहां वह कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहायक के रूप में काम कर रहा था. 27 मार्च की रात, संदीप बोट में सो रहा था और अचानक नींद में समुद्र में गिर गया, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. बोट के मालिक नारायण खाखी ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी. आर्थिक तंगी बनी बड़ी बाधा, नहीं था शव लाने का खर्च संदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और शव को कर्नाटक से छत्तीसगढ़ लाने के लिए निजी शव वाहन संचालक भारी रकम मांग रहे थे. इस कठिन परिस्थिति में परिजनों ने कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मदद की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और शव को निशुल्क गृह ग्राम बांसबाहर तक लाने की व्यवस्था करवाई. शनिवार को संदीप का शव उनके गांव पहुंचा, जिससे परिवार को अंतिम संस्कार करने में सुविधा मिली. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों के लिए आशा केंद्र संदीप के परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और इस पहल की सराहना की. गौरतलब है कि बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर मदद के लिए पहुंचते हैं. जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, “07764-250061, 07764-250062” इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

उज्जैन व्यापार मेले में चार दिनों में 22,873 से अधिक वाहनों की बिक्री, टैक्स में मिल रही भारी छूट

उज्जैन  उज्जैन में विक्रमोत्सव व्यापार मेले में इस साल भी गाड़ियों की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं. अब तक 22,873 वाहन बिक चुके हैं, जिसमें उपभोक्ताओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व छूट मिली है. मेले का समापन 31 मार्च को होना है, लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ाने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया है. मेले की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों हुआ था. 24 फरवरी से शुरू मेले में अब तक 22,873 वाहनों की हुई बिक्री उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 के तहत आयोजित व्यापार मेला इस साल भी जबरदस्त सफलता की ओर बढ़ रहा है. 24 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में अब तक 22,873 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है. इसमें 18,140 चार पहिया और 5,633 दोपहिया वाहन शामिल हैं. व्यापार मेले में मिल रही 50% की छूट के चलते लोग बड़ी संख्या में अन्य शहरों से भी उज्जैन आकर खरीदारी कर रहे हैं. कार रजिस्ट्रेशन पर मिल रही भारी छूट मेले में कार के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर सीधे 50% की टैक्स छूट मिल रही है. पिछले साल (2024) मेले में 23,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी. इस बार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अच्छी-खासी बुकिंग देखने को मिली है. उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार, "इस मेले में मर्सिडीज बेंज(Mercedes-Benz) जैसी लग्जरी गाड़ियां भी बिकी हैं, जिसमें एक कार की कीमत 3 करोड़ रुपये तक रही. जबकि चार बीएमडब्ल्यू (BMW) कारें 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर बेची गईं." कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा "व्यापार मेले का समापन 31 मार्च को होना था, लेकिन लोगों के जबरदस्त उत्साह और बिक्री को देखते हुए इसे कुछ दिनों के लिए और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है." पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट देखी गई है. 2024 में कुल 23,705 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिससे 122.11 करोड़ रुपये की राजस्व छूट मिली थी. इस साल भी आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि मेले का विस्तार किया जाए, जिससे और अधिक लोग इस छूट का लाभ उठा सकें. अगर आप भी नए वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उज्जैन व्यापार मेले में जरूर जाएं और विशेष छूट का लाभ उठाएं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरगुजा  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विगत 27 मार्च 2025 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में विकासखंड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत पूर्व निर्धारित समयानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री वैशाली सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए पंचायतों की भूमिका, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों ने पंचायत संचालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से पंचायत राज अधिनियम, वित्तीय प्रबंधन, जल एवं स्वच्छता मिशन (SBM), ग्रामीण विकास योजनाएं तथा सरपंचों की प्रशासनिक एवं विधिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री पात्रिक एक्का, सहायक करारोपण अधिकारी श्री संतोष पाण्डेय, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री कमल किशोर जायसवाल, श्री नंदलाल साहू, संकाय सदस्य श्रीमती प्रभा प्यासी (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) एवं श्री राकेश जैन (जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, जिला पंचायत  MCB) उपस्थित थे।           मनेंद्रगढ़ विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग, प्रशासनिक प्रक्रियाएं, बजट प्रबंधन, पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।           प्रशिक्षण में पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली, वित्तीय प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, सरपंचों की प्रशासनिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पंचायतों की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, ग्राम पंचायतों के बजट, लेखा-जोखा एवं वित्तीय अनुशासन, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की रणनीतियां, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों में पारदर्शिता, जनसुनवाई और शिकायत निवारण तंत्र जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।         प्रशिक्षण के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह ने सरपंचों को ग्राम पंचायतों के कुशल संचालन हेतु प्रेरित किया और उन्हें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंचों ने अपने अनुभव एवं चुनौतियों को साझा किया और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हुआ, जिससे वे अपनी पंचायतों में सुचारू एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित कर सकेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प-सोनू सिंह

ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प-सोनू सिंह तृतीय लिंग सोनू सिंह उरांव ने सामुदायिक जल स्रोत में सामुदायिक सहभागिता से किया श्रमदान सरगुजा  ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा             सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा। डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू            ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

किसानों ने बड़े रकबा में मूंग की बोवनी करना शुरू कर दिया, इस वर्ष एक हजार हैक्टेयर में बोवनी हो सकती

बीना  रबी फसल की कटाई के बाद किसानों ने तीसरी फसल के रूप में मूंग की बोवनी शुरू कर दी है। कई जगह तो खेतों में फसल दिखने लगी है। पिछले कुछ वर्षों से किसानों ने मूंग की बोवनी शुरू की है, जिससे लाभ भी हो रहा है। इस वर्ष एक हजार हैक्टेयर में बोवनी होने की संभावना है। मूंग की बोवनी वह किसान कर रहे हैं, जिनके पास सिंचाई के साधन हैं। मसूर, बटरी की फसल पहले कट जाती और इसके बाद मूंग के लिए पर्याप्त समय किसानों को मिल जाता है। यह फसल 60 दिन में तैयार हो जाएगी, जिससे मानसून आने के पहले कटाई हो जाती है। नदी किनारे लगभग सभी किसान मूंग की बोवनी करते हैं। फसल अच्छी होने पर करीब सात क्विंटल एकड़ तक का उत्पादन होता है। किसान रामकिशन ने बताया कि रबी, खरीफ फसल में कई बार किसानों को घाटा हो जाता है, इसलिए तीसरी फसल के रूप में मूंग की बोवनी शुरू की है। देसी खाद का करें उपयोग कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान तीन फसल ले रहे हैं, तो जमीन की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा देसी खाद का उपयोग करना होगा, इसके उपयोग से फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा। एक हजार हैक्टेयर हो सकता है रकबा गर्मी के मौसम में किसानों ने बड़े रकबा में मूंग की बोवनी करना शुरू कर दिया है। इस फसल से किसानों की आय बढ़ेगी। कम दिनों की फसल है और इसमें लागत भी कम लगती है। इस वर्ष एक हजार हैक्टेयर में बोवनी हो सकती है। डीएस तोमर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीना Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

वाणिज्यिक कोयला खनन के क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए जिंदल पावर लिमिटेड सम्मानित

रायपुर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए जिंदल पावर लिमिटेड को सम्मानित किया गया हैं।जो कि देश का लगभग 90%कमर्शियल उत्पादन वाणिज्य कोयले उत्पादन किया हैं,जो देश में सबसे अधिक राजस्व योगदान कर्ता के रूप में उभरा हैं,यह पुरस्कार दिल्ली में माननीय केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया। जे पी एल ने केवल मांग को पूरा करने के लिए आबंटित खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया हैं बल्कि इन परियोजनाओं की शुरुआत कर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास भी किया हैं,इसके साथ ही स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा हैं। जे पी एल के अथक प्रयासों का ही नतीजा हैं कि वो आज इस मुकाम को हासिल कर पाया है  जे पी एल क्षेत्र के सामाजिक विकास और आजीविका के लिए हमेशा से समर्पित रहा है और कई सीएसआर संचालित कर स्थानीय लोगों का विकास भी कर रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

कलेक्टर ने 3 अक्टूबर का स्थानीय अवकाश निरस्त कर, एक अप्रैल को गणगौर तीज महोत्सव पर जिले में पूर्ण अवकाश घोषित किया

खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। संशोधित आदेश में 3 अक्टूबर का स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुए उसके स्थान पर एक अप्रैल को गणगौर तीज महोत्सव पर जिले में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। 29 जुलाई को नागपंचमी के लिए केवल भीकनगांव अनुभाग, 11 अगस्त को शिवडोला महोत्सव पर खरगोन अनुभाग, 22 अगस्त को अहिल्या उत्सव पर मण्डलेश्वर अनुभाग में अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक, कोषालय पर लागू नहीं होंगे। बैंक भी रहेंगे बंद 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का कार्य किया जाता है। इसलिए 1 अप्रैल को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अप्रैल में छुट्टियों की भरमार, एमपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित 1 अप्रैल – मंगलवार- बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी और गणगौर उत्सव 6 अप्रैल – रविवार – रामनवमी 10 अप्रैल – गुरुवार – महावीर जयन्‍ती 14 अप्रैल – सोमवार – डॉ. अम्‍बेडकर जयंती/वैशाखी 18 अप्रैल – शुक्रवार – पुण्‍य शुक्रवार (गुड फ्रायडे) 30 अप्रैल- बुधवार- परशुराम जयन्‍ती शनिवार के अवकाश भी रहेंगे 12 अप्रैल को दूसरा और 26 अप्रैल को चौथा शनिवार है, इसलिए बैंकों और दफ्तरों में अवकाश रहेगा। रविवार के अवकाश – 6 अप्रैल – 13 अप्रैल – 20 अप्रैल – 27 अप्रैल Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27