ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन

एमसीबी ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा। डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृहद मराठी समाज के साथ मनाई गुड़ी पड़वा

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इसी आधार पर होली, दीपावली जैसे त्योहारों की तिथियों का निर्धारण होता है। इस मंगल तिथि का अभिवादन कहीं चेटीचंड, कहीं वर्ष प्रतिपदा और कहीं गुड़ी पड़वा सहित अन्य अनेक नाम से किया जाता है। यह प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है, इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है। गुड़ी पड़वा पर घर-घर स्थापित होने वाला कलश हमारी पवित्र आत्मा को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्धि और विकास का नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए, ईश्वर से यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश के वृहद मराठी समाज द्वारा गुड़ी पड़वा के संदर्भ में मुख्यमंत्री निवास के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का समाज बंधुओं ने मंत्रोच्चार के बीच तिलक कर स्वागत किया और अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मराठी साहित्य अकादमी, श्री संत सेवा संघ पुणे, पिपलानी गणेश मंडल भोपाल और कोलार महाराष्ट्र मंडल भोपाल की ओर से परम्परागत गुड़ी भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश मराठी साहित्य संघ, भोपाल द्वारा प्रकाशित पत्रिका भोजपत्र का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में संस्कृत उत्कर्ष का महायज्ञ चल रहा है। यह सनातन, साहित्यिक, सांस्कृतिक पहलुओं के साथ ही सभी पर्व और त्योहारों के उत्कर्ष का अवसर है। वसुदेव कुटुंबकम का भाव सबको साथ लेकर चलने और सब के प्रति सद्भाव रखने का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति के सभी त्योहारों को समाज और सरकार मिलकर पूर्ण आनंद और उल्लास के साथ मनाएं इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रम उत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं को जन सामान्य के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्राट विक्रमादित्य और शिवाजी महाराज जैसे महापुरुषों के प्रसंग से जीवन प्रबंधन और आत्म गौरव के अनेक सूत्र प्राप्त होते हैं । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्योहार और पर्व का अंतर बताते हुए कहा कि जन्माष्टमी, राम नवमी, नवरात्रि, एकादशी, द्वादशी आदि जिन अवसरों पर उपवास रखा जाए वह पर्व हैं। होली, दीवाली जैसे मंगल कामनाओं और आनंद के साथ मनाए जाने वाले अवसर त्योहार हैं। त्योहारों की बधाई देना उचित है बाकी अवसरों पर मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार परीक्षा तथा अन्य ऐसे कार्यों के लिए जाने वाले व्यक्ति को शुभकामनाएं देना, उनके प्रति शुभेच्छा प्रकट करना उचित रहता है। भारतीय संस्कृति की समृद्ध शब्द संपदा के परिणाम स्वरुप ही हर अवसर पर भावनात्मक अभिव्यक्ति के लिए पृथक शब्द हैं। जबकि जहां शब्द भंडार सीमित हैं, वहां विभिन्न भावों की अभिव्यक्ति के लिए समान शब्दों का ही उपयोग होता है। कार्यक्रम में जबलपुर के पूर्व महापौर तथा निर्देशक मराठी साहित्य अकादमी श्री संतोष गोडबोले, डॉ. अभिजीत देशमुख, श्रीमती नीलिमा देशपांडे सहित रीवा, इंदौर, भोपाल, मंडल, जबलपुर और विदिशा से पधारे समाज बंधु उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए

जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने फिट राजस्थान अभियान शुरू करने का संकल्प लिया था, ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ इसी संकल्प का प्रतीक है। श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में युवा, महिला, किसान और मजदूर सशक्त होंगे तो देश-प्रदेश भी सशक्त होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस महोत्सव के तहत महिला, किसान, अन्त्योदय, युवा एवं सुशासन को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने राजस्थान दिवस समारोह के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को अमर जवान ज्योति पर आयोजित रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर खिलाड़ी को पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमने वर्ष 2024-25 में 1614 खिलाड़ियों को 34 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ भूखंड आवंटन, सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता और रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम से खिलाड़ियों को सुरक्षा कवच भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन ओलंपिक-2028 के तहत 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और जयपुर में 20 करोड़ की लागत से “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्पोर्ट्स“ की स्थापना की जाएगी। हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस श्री शर्मा ने कहा कि सात चरणों में हुए राजस्थान के एकीकरण की यात्रा में चौथे चरण में वृहद् राजस्थान की स्थापना एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, जिसकी यादों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए हर साल राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वृहद् राजस्थान की स्थापना संवत 2006 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में हुई थी, जिसे राजस्थान के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने विशेष महत्व दिया था। उनकी और समस्त प्रदेशवासियों की भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने अब हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान का खेलकूद के क्षेत्र में गौरवपूर्ण इतिहास मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का खेलकूद के क्षेत्र में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। कई खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की पताका लहराई है। पेरिस ओलंपिक में अनंतजीत सिंह व महेश्वरी चौहान ने निशानेबाजी में हिस्सा लिया। पेरिस पैरालंपिक में अवनी लेखरा ने स्वर्ण, सुंदर सिंह गुर्जर और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गर्व का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 43 पदक हासिल किए। ये उपलब्धियां हमारे युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण हैं। इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जीवन में फिटनेस का बहुत महत्व है। स्वस्थ नागरिक से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है।   इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में संपन्न राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा 9 खिलाड़ियों को जमीन आवंटन के पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव खेल एवं युवा मामले श्री नीरज के. पवन, 61 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा सहित विभिन्न खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देहदानी स्व. भैया लाल पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल के पिता श्री भैयालाल पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्व. भैयालाल पटेल की मृत्यु के उपरान्त उनकी इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। स्व. पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर पाटन स्थित उनके निवास पहुंचकर सैकड़ों नागरिकों ने देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। मैहर जिला प्रशासन द्वारा अमरपाटन में स्व. भैया लाल की पार्थिक देह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान प्रदान किया गया। स्व. पटेल का 89 वर्ष की अवस्था में शुक्रवार को निधन हुआ। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगदान और देहदान को प्रोत्साहन देने के लिए देहदान करने वाले व्यक्तियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने के निर्देश दिए हैं। देहदान की पूर्व सूचना देने वालों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। अंगदान की पूर्व सूचना देने वाले व्यक्तियों को 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में अनेक नगरों में नागरिकों द्वारा मृत्यु के उपरांत नेत्रदान,अंगदान और देहदान का संकल्प लिया गया है। इसके लिए नागरिकों द्वारा विधिवत निर्धारित प्रपत्र भर कर मेडिकल कॉलेज और अन्य चिकित्सा संस्थानों को सूचित भी किया गया है। ऐसे नागरिकों और परिवारों को मानवता की सेवा के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना और अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारों को सम्मानित करने की पहल की गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

कलेक्टर ने बच्चों से कहा आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है। जिला प्रशासन के सकारात्मक सोच के अनुसार बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसके कारण बच्चों के मानसिकता में सकारात्मक सोच आ सके जिससे वे मुख्य धारा में जुड़कर सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से विकसित हो सके और अपने जीवन को उज्ज्वल बना सके, इन बच्चों को देखकर गांव के अन्य बच्चे भी स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सके। इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डुंगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेकावाया आश्रम के बच्चों को दंतेवाड़ा के एजुकेशन हब जावंगा, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर, दिव्यांग स्कूल सक्षम और अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल आस्था का भ्रमण कराया गया। दंतेवाड़ा के भ्रमण पश्चात् बच्चों को जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन कराया गया राजमहल का भ्रमण के दौरान बस्तर के राजा कोमलचंद भंजदेव से बातचीत करवाया गया उनके द्वारा राजतंत्र एवं बस्तर संस्कृति के बारे में रोचक जानकारी दी गई। जगदलपुर के पुरातात्विक संग्रहालय (म्यूजियम) का भी अवलोकन कराया गया, उसके पश्चात चित्रकोट जलप्रपात का भी भ्रमण के पश्चात आसना स्थित बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट, लिटरेचर एंड लैंग्वेज संस्था का भ्रमण कराया गया एवं विश्रामगृह बादल में ही विश्राम करवाया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा गायन, संगीत, वादन का भी लुफ्त उठाया। भ्रमण के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ओरछा संतोष पात्र, बीआरसी लक्ष्मीकांत सिंह, सीएसी डुंगा राजू सलाम, बासिंग के प्रधान अध्यापक संतुराम नुरेटी, पिड़ियाकोट के अधीक्षक मानु कोर्राम, प्राथमिक शाला पुसालाभा के शिक्षक हेमा कश्यप, सरपंच डुंगा मड्डाराम नेताम, शिक्षक लालूराम, बस्सूराम आलामी, मंगेश नेताम सहित विद्यार्थीगण शामिल थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

जम्मू-कश्मीर में तनाव बढ़ गया, हो जाये सावधान !, पलिस द्वारा बड़ी मात्रा में सुरक्षा बलों के तैनात, हाई अलर्ट

कठुआ कठुआ में चल रहे एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर में तनाव बढ़ गया है। अगर बात जम्मू की करें तो यहां पर पलिस द्वारा बड़ी मात्रा में सुरक्षा बलों के तैनात किया गया है जिसके चलते यहां पर हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। जम्मू के विक्रम चौक में एसपी साउथ अजय शर्मा के नेतृत्व में एक स्पेशल नाका लगाया गया है। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गई, विशेष रूप से बैग और सामान की कड़ी चैकिंग की जा रही है। लोगों से निवेदन किया गया है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधी दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए। मीडिया से बातचीत में एसपी साउथ ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू में रेड अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्रि मेला कल से शुरू होने जा रहा, मेले की सुरक्षा ATS के हाथ, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

मिर्जापुर विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस )के हवाले की गई है। नवरात्रि मेला कल से शुरू होने जा रहा है। नौ दिन चलने वाले मेले के लिए सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। पूरा मेला सीसी कैमरे के जद में होगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेला सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। होमगार्ड, पीआरडी, यातायात पुलिस एवं फायर ब्रिगेड जवानों को भी लगाया गया है। आधुनिक उपकरणों से युक्त बम डिस्पोजल दस्ता एवं जल पुलिस के जवान मुस्तैद रहेगे। सीएम योगी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद गुरुवार को अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर आदेश निर्देश दिए हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में चरण छूने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध वीआईपी व्यक्तियों पर भी लागू किया गया है। साथ ही साथ पंडों, नाईयो और सफाईकर्मी के लिए डेस कोड में रहने के आदेश दिए गए हैं। दुकानदारों और वाहन स्टैंडो पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नौ दिन तक चलने वाले मेले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 'जगह-जगह लगाये गए हैं बैरियर' जिला प्रशासन ने मेला की मुकम्मल व्यवस्था कर लेने का दावा किया है। नगर मजिस्ट्र वी के उपाध्याय को मेला अधिकारी बनाया गया है जबकि अपर जिला मजिस्ट्रेट एस पी शुक्ल सुपर मजिस्ट्रेट होगे। व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बाटा गया है। सभी जोनो में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटो को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक भीड़ एकत्र न हो सके इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाये गए हैं। 'अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतकर्ता बरती जा रही' सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला पुलिस प्रमुख सोमेन वर्मा ने बताया कि मेले में सिविल पुलिस के अलावा जल पुलिस यातायात घुड़सवार पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी के जवान भी है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था की द्दष्टि से एटीएस के जवान मोर्चा संभालेंगे। यह टीम पूरे नवरात्रि मेला सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतकर्ता बरती जा रही है।   सुरक्षा कर्मियों को दिए निर्देश व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस उपमहानिरीक्षक आर पी सिह ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक आदेश निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से सछ्वभावपूर्ण व्यवहार के लिए पुलिस कर्मियों ने ली शपथ। नवरात्र मेले में ड्यूटी पर तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान श्रद्धालु दर्शनार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करे। साथ ही साथ साफ सुथरी वर्दी में अनुशासित रह कर अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50