नितिन गडकरी ने ऑटो समिट में महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की गई, अब टू-व्हीलर खरीदने पर दो ISI हेलमेट देने होंगे

नई दिल्ली भारत में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के इरादे से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI सर्टिफाइट हेलमेट देना अनिवार्य होगा। नई दिल्ली में आयोजित ऑटो समिट में इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की गई, जिसे टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का पूरा समर्थन मिला है। गडकरी का यह सख्त निर्देश उद्योग जगत द्वारा एक महत्वपूर्ण और लंबे समय से अपेक्षित कदम माना जा रहा है, जो इन अनावश्यक मौतों को रोकने में मदद करेगा। टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (THMA), जो लंबे समय से ISI सर्टिफाइट हेलमेट की अनिवार्यता की मांग कर रहा था उसने इस सक्रिय नेतृत्व की सराहना की। बता दें कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। हर साल 4,80,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें करीब 1,88,000 से अधिक लोगों की जान जाती है। इनमें से 66% मृतक 18 से 45 वर्ष की आयु के होते हैं। खासकर दोपहिया वाहनों से जुड़े हादसों में हर साल 69,000 से अधिक लोग मारे जाते हैं, जिनमें से 50% मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। इस पर THMA के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा, "यह केवल एक नियम नहीं, बल्कि देश की आवश्यकता है। जो परिवार सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके हैं, उनके लिए यह फैसला उम्मीद की किरण है कि अब ऐसी त्रासदियों को रोका जा सकेगा।" उद्योग जगत ने जोर देकर कहा कि दोपहिया वाहनों की सवारी अब जोखिमभरी नहीं होनी चाहिए। यदि राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के पास ISI सर्टिफाइट हेलमेट होगा, तो सफर सुरक्षित और ज़िम्मेदारी भरा बनेगा। हेलमेट निर्माता संघ ने आश्वासन दिया कि वे क्वालिटी ISI हेलमेट के प्रोडक्शन में वृद्धि करेंगे और देशभर में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने गडकरी की इस पहल को सड़क सुरक्षा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कदम भारत में सुरक्षित और समझदारी भरी दोपहिया यात्रा के नए युग की शुरुआत करेगा। क्योंकि हर हेलमेट के पीछे एक कीमती जीवन होता है। अब 2000 रुपए का चालान भारत सरकार ने 1998 मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव किया है। जिसमें टू-व्हीलर चलाने वालों के हेलमेट नहीं पहनने या फिर ठीक से हेलमेट नहीं पहनने पर 2,000 रुपए तक का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। यानी बाइक सवार ने हेलमेट पहना है, लेकिन वह खुला हुआ है, तो इस पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आपने हेलमेट पहना है और सिर से बांधे रखने वाले पट्टी टाइट करके नहीं पहनी है तो भी आप पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। कुल मिलाकर हेलमेट को अब पूरी तरह ठीक से पहनना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तब आपके ऊपर 2000 रुपए का चालान होगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

गृहमंत्री अमित शाह ने अमित शाह का संदेश, हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता

नई दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत जारी एनकाउंटर में सुरक्षा बलों की सफलता की सराहना की है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर कर ऑटोमेटिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। गृहमंत्री ने इसे नक्सलवाद पर एक और निर्णायक प्रहार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक ऑपरेशन में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और ऑटोमेटिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं।" सशस्त्र विद्रोह में अभी भी शामिल लोगों से सीधी अपील करते हुए शाह ने कहा, "हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।" अधिकारियों द्वारा सुकमा में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक बताई जा रही इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जॉइंट टीमें शामिल हैं। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने घटनास्थल से 16 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान हमारे दो जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से एके-47 राइफल, सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और इंसास राइफल सहित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। एसपी चव्हाण ने कहा, "इसे सुकमा में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक कहा जा सकता है।" अधिकारी ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शुक्रवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के बाद गोलीबारी शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, सुकमा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरलपाल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। संयुक्त दल 28 मार्च को तलाशी अभियान के लिए निकला था और शनिवार 29 मार्च की सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल फिलहाल मुठभेड़ स्थल और आसपास के जंगलों की गहन तलाशी कर रहे हैं। सुकमा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जहां पहले भी कई नक्सली हमले हो चुके हैं। इससे पहले 22 मार्च को अमित शाह ने संसद को बताया था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 16,463 हिंसक घटनाएं हुईं, लेकिन पिछले दस सालों में यह संख्या 53 फीसदी कम हुई है। उन्होंने बताया कि 2004 से 2014 के बीच 1,851 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, लेकिन पिछले 10 सालों में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटकर 509 रह गई, यानी 73 फीसदी की कमी आई। नागरिकों की मौतों की संख्या 4,766 से घटकर 1,495 हो गई, जो 70 प्रतिशत की कमी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से 2024 तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 11,503 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया गया। इसके अलावा, 20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गईं। पहले चरण में 2,343 मोबाइल टावर लगाए गए, जबकि दूसरे चरण में 2,545 टावर लगाए गए। 4,000 मोबाइल टावर लगाने का काम अभी भी जारी है। शाह ने बताया कि 1 दिसंबर तक पूरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोबाइल कनेक्टिविटी से लैस हो जाएगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

AAP नेता सौरभ भारद्वाज को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली अदालत ने बीजेपी के नेता की याचिका की खारिज

नई दिल्ली दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सूरज भान चौहान की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ कथित मानहानि के लिए मुकदमा चलाने की मांग की थी। यह मामला सितंबर 2018 में भारद्वाज द्वारा चौहान के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने चौहान की याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें उनकी शिकायत को अस्वीकार कर दिया गया था। भारद्वाज पर चौहान के खिलाफ झूठ बोलने का आरोप चौहान ने आरोप लगाया था कि सौरभ भारद्वाज ने 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठा दावा किया था कि उनके खिलाफ एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। बीजेपी नेता ने इस बयान को मानहानिकारक बताते हुए दिसंबर 2024 में राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। मानहानि के मामले को तीन साल के भीतर करना होता है दायर हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 19 फरवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि मानहानि का कथित अपराध सितंबर 2018 में हुआ था और इस तरह के मामले में शिकायत दर्ज करने की समय सीमा तीन साल होती है। मजिस्ट्रेट ने कहा था कि चौहान द्वारा देरी को माफ करने के लिए दिए गए कोई भी आधार उचित नहीं पाए गए। शिकायतकर्ता देर दायर करने के माफी के हकदार नहीं: कोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, "शिकायतकर्ता इस शिकायत को देर से दायर करने की माफी के हकदार नहीं हैं। इसलिए, यह आवेदन खारिज किया जाता है।" इसके खिलाफ चौहान ने ऊपरी अदालत में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी, जिसे विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने शनिवार को खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने कहा, "आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज की जाती है।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन ने कास्‍ट‍िंग काउच वीडियो लीक होने पर निकाली भड़ास, जमकर सुनाया

हाल ही तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का कथित तौर पर कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसके कारण उनका मजाक बना हुआ है। श्रुति नारायणन और उनका परिवार परेशान है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि यह समय उनके और परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जमकर कोसा और भड़ास निकाली, जो लीक वीडियो को वायरल कर रहे हैं। वायरल वीडियो 14 मिनट का है, जिसमें एक लड़की निर्वस्त्र नजर आ रही है और उसकी शक्ल श्रुति नारायणन से मिलती-जुलती है। कुछ लोगों का कहना है यह वीडियो AI या फिर डीपफेक भी हो सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। श्रुति नारायणन इस पर भड़क गईं, और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लोगों से लीक हुए वीडियो को शेयर न करने की अपील की। श्रुति नारायणन ने लिखा-परिवार के लिए मुश्किल वक्त श्रुति नारायणन ने लिखा है, 'आप लोगों के लिए ये सिर्फ मजाक और मजेदार कंटेंट है। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त है। खासकर मेरे लिए तो यह बहुत ही मुश्किल वक्त है और इस सिचुएशन को हैंडल करना भी मुश्किल हो रहा है।' 'अपनी मां-बहन और गर्लफ्रेंड के वीडियो देखो, उनकी भी मेरे जैसी बॉडी' श्रुति नारायणन ने आगे लिखा है, 'मैं भी एक लड़की हूं और मेरे भी करीबी और रिश्तेदार हैं। लेकिन आप लोग इसे और बुरा, बहुत ही बुरा बना रहे हो। मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि इसे आप 'जंगल में आग की तरह न फैलाएं। अगर फैलाओ, तो पहले जाकर अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड के वीडियोज देखो। उनकी भी वैसी ही बॉडी है, जैसी मेरी है। तो जाओ और उनके वीडियोज इंजॉय करो।' 'लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक अपराध है' श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि इस तरह के लीक वीडियोज (कास्टिंग काउच) कैसे किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'इंसान बनो, लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक, भारत में अपराध है। यहां कुछ कानूनी प्रावधान दिए गए हैं जिनके तहत कार्रवाई की जा सकती है।' इसके बाद श्रुति ने उन एक्शंस की एक लिस्ट शेयर की, जो लीक हुए वीडियो को शेयर करने में शामिल लोगों के खिलाफ लिए जा सकते हैं। श्रुति नारायणन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल टीवी शोज से की थी, और वह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें तमिल टीवी शो Siragadikka Aasai से पॉपुलैरिटी मिली थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

गंगा की सफाई को लेकर बिहार सरकार पर 50,000 का जुर्माना, सु्प्रीम कोर्ट ने NGT के आदेश पर लगाई रोक

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें बिहार सरकार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एनजीटी ने गंगा नदी के प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित मामले में अपने निर्देशों का पालन न करने और उचित सहायता न करने के लिए बिहार सरकार पर यह जुर्माना लगाया था। एनजीटी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को पारित अपने आदेश में बिहार के मुख्य सचिव को गंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में उसे अवगत कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उसके समक्ष पेश होने का भी निर्देश दिया था। जस्टिस बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एनजीटी के आदेश को चुनौती देने वाली बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई की। पीठ ने इस मामले में केंद्र और अन्य हितधारकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर याचिका पर जवाब मांगा है। जस्टिस बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शुक्रवार को पारित अपने आदेश में कहा, ‘अगले आदेश तक, विवादित आदेश पर रोक रहेगी। ’ एनजीटी गंगा नदी के प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के मुद्दे पर विचार कर रहा है और इस मामले को राज्यवार तरीके से देखा जा रहा है, जिसमें वे सभी राज्य और जिले शामिल हैं जहां से नदी और उसकी सहायक नदियां बहती हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि उसने पहले बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जल की गुणवत्ता के मुद्दे पर विचार किया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

मुख्यमंत्री कन्या विवाह से विवाहों की आर्थिक कठिनाइयों का निवारण हितग्राही परिवारों को मिल रही खुशहाली – श्रीमती भावना वोहरा

कवर्धा महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह डोंगरिया कला में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हो रहा है। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में रामकुमार भट्ट सदस्य जिला पंचायत,श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती राजेश्वरी महेन्द्र धृतलहरे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत ,श्रीमती नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, श्रीमति मंजूला देवी कुर्रे अध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, श्रीमती सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, छत्रकिशोर तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, मनोज ठाकुर उपाध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, श्रीमती रानी मिथलेश चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया, प्रदीप पूरी गोस्वामी, रविशंकर चंद्रवंशी जनपद, सदस्य माखन चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत, बैजनाथ चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, मनीराम साहू, सुरेश दुबे , बैजनाथ चंद्रवंशी एवं पंचगण ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, शेषनारायण चंद्रवंशी सरपंच रैतापारा एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने इस योजना की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब डोंगरिया कला स्थित स्वयंभू जलेश्वर महादेव धाम में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुंडा, कुकदूर और पंडरिया क्षेत्र के 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कुकदुर परियोजना के 28 बैगा जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैगा वाद्य यंत्र के साथ विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी संस्कार गीतों के साथ लोककला मंच "दूज के चंदा" द्वारा मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों का प्रस्तुत किया गया। वर-वधू को दिया गया आशीर्वाद और उपहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी शुरू करने के लिये सरकार द्वारा 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए, जबकि 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन हेतु खर्च किए गए। नवविवाहित जोड़ों में खुशी की लहर विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक नवविवाहित जोड़े ने बताया, "हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इस योजना के कारण हमारा विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सका। सभी नव विवाहिता जोड़ों ने सरकार और सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक किया । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

उत्तर पश्चिम भारत में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, फिर गर्मी का दिखेगा कहर: मौसम विभाग

नई दिल्ली उत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच काफी गर्मी बढ़ने जा रही है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ने जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में एक और दो अप्रैल को ओले गिरेंगे और तेज बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा चली। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में 29 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 29 मार्च को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने वाली है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, रायलसीमा में एक और दो अप्रैल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में तीन दिनों तक कोई अहम बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री की कमी आ जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने वाली है और उसके बाद फिर चार से छह डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके अलावा, गुजरात में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 मार्च और ओडिशा में 29 और 30 मार्च को हीटवेव चलने वाली है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22