मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना बेटियो के विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई जा रही है, बेटियां हो रही हैं समृद्ध :- श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया

कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतगर्त मंगल भवन सहसपुर लोहरा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सामूहिक विवाह कराया संपन्न, 15 जोड़े बने जीवनसाथी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मंगल भवन सहसपुर लोहारा में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लिये सात फेरे   मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना बेटियो के विवाह की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाई जा रही है, बेटियां हो रही हैं समृद्ध :- श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया  कवर्धा कबीरधाम जिले के विकास सहसपुर लोहारा के मंगल भवन में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड से आए कुल 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े विवाह के लिए 50000 रुपए व्यय किया जाता है। जिसमें 35,000 रुपये की प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खातों में प्रदान किया गया। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन में व्यय किया जाता है । सामूहिक विवाह कार्यक्रम पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विधायक पंडरिया के मुुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू , श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू जिला पंचायतसदस्य, श्रीमती दुर्गा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, संतोष मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत, अशोक पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सहसपुर लोहारा, लालाराम साहू, नरेश साहू, सोहन शिवोपाशक, श्रीमती सरस्वती रामायण साहू सदस्य, ज.पं. स. लोहारा गणेश नेताम सदस्य, ज.पं. स लोहारा शंकर पटेल सदस्य, ज.पं. स., श्रीमती सरस्वती ईश्वर साहू सदस्य, ज.पं. स., योगेश कुमार साहू सदस्य, ज.पं. स., श्रीमती पुष्पलता बाई ईश्वर साहू सदस्य, ज.पं.स लोहारा श्रीमती आशा रामगोपाल नेताम सदस्य, ज.पं.स लोहारा, ज.पं. स लोहारा श्रीमती प्रतिभा नारायण झारिया सदस्य, ज.पं. स लोहारा श्रीमती रूबी सोहन वैष्णव सदस्य, ज.पं.स लोहारा श्रीमती लक्ष्मी सीताराम साहू सदस्य, ज.पं.स लोहारा शेष नारायण सिंह सदस्य, ज.पं. स लोहारा, बिनोद कुमार सदस्य, ज.पं. सुरेंद्र कुमार पटेल सदस्य, ज.पं. स लोहारा श्रीमती लक्ष्मी कौशिक, स लोहारा राजेश कौशिक सदस्य, ज.पं. श्रीमती प्रतिभा धुरसिंह साहू सदस्य, ज.पं. श्रीमती रुक्मणी रामलाल कौशिक सदस्य, ज.पं. स. लोहारा राहुल कुमार साहू सदस्य, ज.पं. श्रीमती द्रोपती मलिक राम पटेल सदस्य, ज.पं. स. लोहारा श्रीमती रुक्मणी फूलदास पाटिल सदस्य, ज.पं. स लोहारा कुलदीप सिंह सदस्य, ज.पं. स लोहारा डॉ. हेमंत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत, स लोहारा, संतोष पटेल , परेटन वर्मा, परदेशी पटेल, हेमंत ठाकुर , फिरत पटेल, जलेश्वर वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव ,दानी मिश्रा, श्रीमती किरण चौबे शिवकुमार सोनी, अजय बांगड़े ,कृष्णा साहू, मेहतर साहू, घनश्याम जंघेल ,सत्यप्रकाश तिवारी ,हुकुम सिंह सुशील निर्मलकर, रेखचंद पटेल त्रिलोचन साहू, गिरवर साहू, सुशील साहू, पैन सिंह, ललित राम साहू मंडल अध्यक्ष, स. लोहारा, नरोत्तम साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ स लोहारा, एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पंचायत के सभी पार्षदगण, सरपंच एवं पंचों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।  पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी, और वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति दुर्गा सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। सामूहिक विवाह में संतोष मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और नये जीवन की शुरुवात के लिए वर वधु को पुनः बधाई दी। श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य, अशोक पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सुदर्शन कुंभकार, जनपद पंचायत सदस्य, राजेश कौशिक, जनपद पंचायत सदस्य, ने सभी नवदंपती को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया। महिला बाल विकास विभाग की ओर से सुश्रद्धा यादव परियोजना अधिकारी ने सफल आयोजन के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।      कार्यक्रम में सम्मानीय गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, जिनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी आनन्द तिवारी, शिव साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत स लोहारा, परियोजना अधिकारी सुश्रद्धा यादव, लालमन साहू थाना प्रभारी, कन्हैयालाल साहू, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्रबंधक विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण सत्यमित्र शास्री समस्त पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) कुंती कुशरे, मीरा बंजारा, श्यामलता साहू, सतरूपा सोनी, अल्का बरवे, मिलापा श्याम, सुशीला ध्रुव, महेशिया साहू, ललिता मार्कण्डेय, रेखा साहू, संतोष ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, सोनारिन बैगा, विनय जंघेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, सागर साहू, कामता साहू, संजय यादव, ग्रामीणजन समाजसेवी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस आयोजन में उपस्थित थे। recent visitors 29

अब स्टॉक मार्केट सीधा 1 अप्रैल को ओपन होगा, निवेशक अगले हफ्ते मंगलवार को ही अब सीधा कारोबार कर पाएंगे

मुंबई घरेलू शेयर बाजार अब इस वित्त वर्ष में नहीं ओपन होगा। आज यानी 29 तारीख है। शनिवार की वजह से मार्केट आज बंद है। तो वहीं, 30 मार्च को रविवार की वजह से स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। 31 मार्च को ईद का त्योहार है। जिसकी वजह से घरेलू शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। यानी अब स्टॉक मार्केट सीधा 1 अप्रैल को ओपन होगा। निवेशक अगले हफ्ते मंगलवार को ही अब सीधा कारोबार कर पाएंगे। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई में कोई स्टॉक, डेरिवेटिव और SLB में सेटेलमेंट नहीं होगा। ना ही इस दौरान कोई ट्रेडिंग होगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 31 मार्च 2025 को कुछ देर के लिए ओपन रहेगा। शाम को 5 बजे से 11.30 मिनट या 11.55 मिनट तक इस एक्सचेंज पर कारोबार होगा। वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंद पूरी तरफ से इस दिन बंद रहेगा। अप्रैल के महीने में कब-कब रहेगी स्टॉक मार्केट में छुट्टी अगले महीने में कुल 3 ऐसे दिन हैं जब घरेलू मार्केट बंद रहेगा। पहली छुट्टी 10 अप्रैल को महावीर जयंती की वजह से है। वहीं, दूसरी बार इस महीने में स्टॉक मार्केट 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीव राव अम्बेडकर की जयंती पर बंद रहेगा। अप्रैल के ही महीने में 18 तारीख को गुड प्राइडे की वजह से स्टॉक मार्केट नहीं खुलेगा। बता दें, प्रत्येक सप्ताह में शनिवार और रविवार को स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहती है। मई के बाद अगस्त में रहेगी स्टॉक मार्केट की छुट्टी अप्रैल के बाद मई में पहली तारीख को महाराष्ट्र दिवस की वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा। जून और जुलाई में कोई बड़ा त्योहार नहीं है। जिसकी वजह से मई के बाद अगली छुट्टी 15 अगस्त को सीधा है। वहीं, इसी अगस्त के महीने में ही 27 तारीख को गणेश चतुर्थी की वजह से स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहने वाली है।   recent visitors 37

एमपी में हजारों शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी, हाईकोर्ट के निर्देश पर इन्हें मिली थी नियुक्ति

Order issued to remove thousands of teachers in MP, they were appointed on the instructions of High Court Vocational Teachers Remove Order : मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला आदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी किया गया है। राज्य के लगभग 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश विभाग द्वारा किया गया है। दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही होंगी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक संचालनालय विभाग की ओर से सेकेंड्री एजुकेशन मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि, इस कार्यालय एवं कार्यरत सभी वी.पी.टी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि, आपकी ओर से विद्यालय में उपस्थित कराए गए सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक रहेंगी। शेष निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश में कही गई ये खास बातपिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी हो गए है। फिलहाल, सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि, शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे। recent visitors 91

इंदौर में भी बनेगा संविधान चौक : मंत्री विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सागर में संविधान चौक का लोकार्पण नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा सागर में बनाये गये संविधान चौक से अन्य जिलों को भी संविधान चौक बनाने की प्रेरणा मिलेगी इंदौर में भी बनेगा संविधान चौक : मंत्री विजयवर्गीय भोपाल नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सागर में बनाये गये संविधान चौक से अन्य जिलों को भी संविधान चौक बनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी सागर जैसा संविधान चौक बनाया जायेगा। मंत्री विजयवर्गीय शुक्रवार को सागर में संविधान चौक के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सागर नगर निगम ने शहर के अंबेडकर पार्क में चौराहे का सौंदर्यीकरण करते हुए संविधान चौक का निर्माण किया है। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी भी मौजूद थीं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन स्थल से संबंधित जगहों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्मारक तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने नागपुर में जहाँ शिक्षा-दीक्षा ली, वहाँ 500 करोड़ रुपये की राशि से विशाल स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर डॉ. अंबेडकर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब की जन्म-स्थली महू में भी भव्य स्मारक तैयार किया गया है। मंत्री विजयवर्गीय ने अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना के लिये 50 लाख और सागर की लाखा बंजारा छोटी झील के सौंदर्यीकरण के लिये भी राशि की मंजूरी दी। इसी के साथ सागर में ई-वाचनालय के लिये 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की। पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने सागर के कटरा वार्ड में बनाये गये पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र कटरा बाजार में नगर निगम सागर ने 20 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से विशाल शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण किया है। शहर में बनाये गये 4 मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 148 दुकानें बनायी गयी हैं। कॉम्पलेक्स के डबल बेसमेंट में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।   recent visitors 36

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़  2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री साय रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई' को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य का सबसे बड़ा औजार मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम-चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता व गति को भी बढ़ाएगा। उन्होंने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री साय ने आईसीएआई की स्थापना को भारतीय अकाउंटिंग क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1949 में 1600 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज चार लाख से अधिक सदस्यों का मजबूत संगठन बन चुका है, जो देशभर में आर्थिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, प्रदेश को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति निवेशकों के लिए आकर्षक है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने कई दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047: विकसित भारत में प्रदेश की महती भूमिका मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047 का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 3,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसमें भागीदार बनेंगे। आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने संस्था की स्थापना (1949) से लेकर अब तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्य से जुड़ी चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि देश के सभी सीए मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी, सीए पंकज शाह, सीए अभय छाजेड़, सीए विकास गोलछा सहित आईसीएआई के रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ ब्रांच के सदस्य उपस्थित थे। recent visitors 33

सागर वासियों को खुशखबरी नहीं बढ़ेगा जलकर, सम्मेलन में सहमति नहीं बनी, प्रस्ताव अगले सम्मेलन तक टला

Good news for Sagar residents, water tax will not increase, no consensus was reached in the conference, proposal postponed till next conference सागर । शनिवार को निगम परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन निगम के सभागार में रखा गया। जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत एमआईसी सदस्य, पार्षद और अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में सबसे पहले बजट पेश किया गया, जिसको लेकर चर्चा हुई। शहर विकास के मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में जलकर की दरें 150 रुपए प्रतिमाह और अनुसूचित जनजाति के लिए 75 रुपए प्रतिमाह है। जिसको बढ़ाकर 263.37 रुपए प्रतिमाह करने और प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की गई। जिसमें निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पार्षदों ने जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले निगम जनता को नियमित पानी की सप्लाई करें। उसके बाद जलकर बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वहीं पक्ष के पार्षदों ने भी जलकर बढ़ाने पर आपत्ति ली। भाजपा के पार्षदों ने कहा कि शहर में अभी 10 से 12 दिन ही लोगों को पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में जलकर नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। पहले पानी की सप्लाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। नियमित पानी की सप्लाई की जाए, जिसके बाद जलकर बढ़ाने पर बात हो। चर्चा के बाद निगम अध्यक्ष ने जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को अगले नगर परिषद के सम्मेलन में रखने का निर्णय लिया है। सीवर परियोजना संचालन के लिए 100 रुपए प्रतिमाह पर बनी सहमतिसम्मेलन में सीवर परियोजना के संचालन के लिए उपभोक्ता शुल्क 200 रुपए प्रतिमाह और 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर हितग्राहियों से सीवर संचालक के लिए 100 रुपए प्रतिमाह उपभोक्ता शुल्क लेने पर सहमति जताई गई है। इसके अलावा कटरा बाजार में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन पर बात हुई। सिविल लाइन चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौराहा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विरोध करने की तैयारी से पहुंचे थे कांग्रेस पार्षदनिगम सम्मेलन में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखने का पहले ही निर्णय हो चुका था। जिसको लेकर कांग्रेस के पार्षद सम्मेलन में जलकर बढ़ाए जाने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में पहुंचे थे। उन्होंने विरोध के लिए तख्तियां बनवा रखी थी, जिनमें लिखा था जलकर में वृद्धि नहीं होगी-नहीं होगी। 30 दिन 24 घंटे पानी दो, फिर पानी का पैसा लो जैसे स्लोगन लिखे थे। हालांकि जलकर के प्रस्ताव को अगले सम्मेलन तक टाल दिया गया है। recent visitors 100

वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में भोपाल से बीना के बीच विशेष चैकिंग अभियान चलाया

भोपाल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में भोपाल से बीना के बीच विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं टिकटिंग प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस विशेष चैकिंग अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे द्वारा किया गया। अभियान के तहत प्लेटफॉर्म और गाड़ियों में सघन टिकट जांच की गई, साथ ही बीना स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉल्स की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी गहनता से जांच की गई। इस कार्रवाई में कुल 88 यात्रियों से 38,440 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें 39 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जबकि 42 यात्री अनियमित पाए गए। इसके अतिरिक्त 7 यात्रियों को गंदगी फैलाने के आरोप में 1,300 रुपये का चालान भी किया गया। जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, जनता खाने की उपलब्धता और अन्य यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा यात्रियों को एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से टिकट लेने के लिए जागरूक किया गया, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया और सरल और पारदर्शी हो सके। इस विशेष अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य टिकट निरीक्षक बीना श्री आर. के. गोस्वामी, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) श्री आशीष अवस्थी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री मधुकर निगम, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक श्री सुशील पांडेय सहित टिकट चैकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं सीएचआई की टीम शामिल रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि "रेलवे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करके न केवल राजस्व की हानि को रोका जा रहा है, बल्कि ईमानदार यात्रियों को भी एक सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल प्रदान किया जा रहा है।" recent visitors 50