ये Ai टूल से सिर्फ 2 मिनट में बन जाएगी Ghibli इमेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली (Ghibli) इमेज का ट्रेंड वायरल है. जिसे देखो वही Ghibli इमेज बनाकर पोस्ट कर रहा है. लोग Ghibli इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक और डीपी भी लगा रहे हैं. अगर आप भी अपनी एक शानदार घिबली इमेज फ्री में बनाना चाहते हैं लेकिन इसका टूल और प्रोसेस नहीं पता तो ये जानकारी आपके लिए ही है. Grok की मदद से फ्री में बनेगी Ghibli इमेज कॉमिक फीचर की तरह दिखाई देने वाली Ghibli इमेज को फ्री में बनाने के लिए आपको सबसे पहले X पर अकाउंट बनाना होगा. अगर पहले से ही आपका X पर अकाउंट है तो फिर Grok एआई टूल का इस्तेमाल करके आप फ्री में Ghibli इमेज जनरेट कर सकते हैं. बस ये सिम्पल स्टेप्स फॉलो करते जाइये और 2 मिनट में एक शानदार Ghibli इमेज आपके सामने होगी. आपको बस करना ये है कि अपने  X अकाउंट पर लॉग इन करने के बाद लेफ्ट हैंड साइड पर बने  Grok के आइकन पर क्लिक करना है. इसमें नीचे की ओर आपको अटेचमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर फोटो को अटैच करें. आप अपनी फोटो भी यहां अटैच कर सकते हैं. इमेज अटैच करने के बाद Convert to Ghibli लिखना होगा. बस हो गया काम. ऐसा करते ही चंद मिनटों में Ghibli इमेज जनरेट हो जाएगी. Ghibli इमेज की खासियत Ghibli के पात्र आमतौर पर आकर्षक और देखने में प्यारे लगते हैं. इनके चेहरे पर बड़ी आंखें होती हैं. आंखों से ही आप पात्र की भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं. पात्रों के कपड़े भी साधारण और प्यारे होते हैं. इनके कपड़े स्टोरी और जगह से मेल खाते हैं. Ghibli में  3D और 2D एनीमेशन का मिश्रण होता है. recent visitors 43

आसाराम की जमानत से रेप पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकता है

अहमदाबाद रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू को शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मेडिकल आधार पर तीन महीने की तात्कालिक जमानत दी गई है। इस फैसले के बाद पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब उनके परिवार को और भी अधिक खतरा हो गया है क्योंकि यह स्वयंभू बाबा कुछ भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जब आसाराम जेल में थे तब यह हमारे लिए जीत थी। लेकिन अब वह हर किसी को मैनेज कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि कोर्ट बार-बार उन्हें अंतरिम जमानत क्यों दे रहा है। पहले सात दिनों के लिए, फिर 12 दिनों के लिए, फिर दो महीने और ढाई महीने के लिए और अब तीन महीने के लिए।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका परिवार अपने वकील से धोखा खा चुका है, जिन्होंने आसाराम की जमानत याचिका पर आपत्ति दाखिल नहीं की। वकील के पास सारे दस्तावेज तैयार थे। उन्होंने कहा, "हमने सभी कागजात वकील को दिए थे, लेकिन उसने अदालत में आपत्ति नहीं दाखिल की और हमें लगातार भागदौड़ करवाई। वह हमें धोखा दे रहे हैं।" मेडिकल आधार पर जमानत आसाराम के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता शालिन मेहता ने अदालत में तर्क दिया कि 86 वर्षीय आसाराम हृदय और किडनी की बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके इलाज के लिए केवल आयुर्वेदिक 'पंचकर्म' ही उपलब्ध है। वकील ने बताया कि जोधपुर स्थित एक आयुर्वेदिक केंद्र में उनका इलाज अभी शुरू हुआ है और यह उपचार तीन महीने तक चलेगा। पीड़िता के पिता का आरोप पीड़िता के पिता ने कहा, "अब जब वह जेल से बाहर हैं। उनके समर्थक कह रहे थे कि वह फिर से जेल नहीं जाएंगे। अब उनकी बात सच साबित हो रही है। वह जोधपुर से इंदौर, उज्जैन और सूरत तक यात्रा कर रहे हैं और अपने अनुयायियों से मिल रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि आसाराम किसी भी समय उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, "अब हमारे परिवार को खतरा और बढ़ गया है। वह हमसे कुछ भी करवा सकते हैं। अब हम केवल भगवान पर निर्भर हैं।" पुलिस प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। एसपी (राजेश द्विवेदी) ने बताया कि पीड़िता के घर के बाहर एक गार्ड तैनात किया गया है और दो बंदूकधारी भी उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के घर के सामने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। स्थानीय कोतवाली पुलिस को रात के समय गश्त करने का निर्देश दिया गया है। आसाराम को 2018 में रेप मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें भारतीय पॉक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2023 में गुजरात की एक अदालत ने उन्हें अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में एक महिला अनुयायी से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। आसाराम की लगातार जमानत मिलना और उनके समर्थकों का दबाव अब पीड़िता और उसके परिवार के लिए एक नई मुसीबत बन गया है। इस पूरी स्थिति के बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है और उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। recent visitors 21

गोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पूरी जोरों पर

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों की तैयारियों पूरी जोरों पर है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त का ऐलान कर दिया गया है। केदारनाथ-बदरीनाथ, यमुनोत्री समेत चारों धामों के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 29 अप्रेल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। जहां से अगले दिन 30 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर 30 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश यूनियाल ने बताया 06 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा। रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तिथि निकालने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद रहे। ऐसे होगा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। तीर्थ यात्री ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से साफ किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी यात्री को चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा पर रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्री सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसक अलावा, मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।   recent visitors 23

मध्य प्रदेश के एक अप्रैल से 55 जिलों में 60,000 स्थानों पर महंगी होगी संपत्ति, अब जमीन खरीदना होगा महंगा

भोपाल मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 60 हजार स्थानों पर एक अप्रैल से घर, मकान, फार्म हाउस और खेती की जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। सभी जिलों से कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने बैठक रखी। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष और महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने चर्चा की और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी जिलों में संपत्ति के दामों में पांच से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि इस पर सभी जिलों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से निकाली गई सबसे अधिक दामों पर होने वाली रजिस्ट्रियों को आधार बनाकर जमीनों के दाम बढ़ाए गए हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में एक लाख 12 हजार स्थान हैं, जिनमें से 74 हजार स्थानों पर प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त की जाती है। विभिन्न जिलों के पंजीयन और राजस्व अधिकारियों द्वारा एआइ सहित अन्य माध्यमों से सर्वे कराया गया। इसमें पता चला कि 55 हजार स्थानों पर वर्तमान दामों से तीन से चार गुना अधिक दामों पर रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। वहीं पांच हजार स्थान ऐसे हैं जहां जमकर निर्माण कार्य, आवासीय, व्यावसायिक भवन, सड़क आदि का निर्माण किया जा रहा है, वहां भी अधिक दामों रजिस्ट्रियां की गई हैं। इन सभी को आधार बनाकर 60 हजार स्थानों पर पंजीयन की नई दरों को स्वीकृति दी गई है। ये दरें पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। निर्माण दरों में नहीं किया कोई बदलाव महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम, 2018 के तहत वर्ष 2025-26 में अचल संपत्ति के पंजीयन के लिए प्रस्तुत होने वाले दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा प्रविष्ट संपत्ति के संव्यवहारों की जानकारी, आंकड़े और अनंतिम दरों के बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रस्तावों और भूमि, भवन व स्थावर संपत्ति में विभिन्न प्रकार के हितों के संबंध में बाजार मूल्य के नियतन के लिए बैठक रखी गई। इसमें सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन आवासीय आरसीसी निर्माण और सभी क्षेत्रों में आरबीसी, टिनशेड, कच्चा कवेलू के लिए हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रचलित निर्माण दरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में यथावत रखा गया है। recent visitors 22

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, छुट्टियों के लिए बच्चों को दिया टास्क

नई दिल्ली हर महीने की तरह इस महीने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे सामने इस वक्त बहुत सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं, जिनमें रोचक तरीके से लोगों ने अपनी बात को रखा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई भाषाओं में नव संवत्सर की बधाईयों को पढ़ा। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई त्योहार आने वाले हैं इसीलिए इन सभी संदेशों में मुझे बधाई संदेश मिले हैं। पीएम ने कहा कि इन सभी में भाषाएं अलग-अलग हैं लेकिन भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने कहा यह त्योहार भले ही अलग-अलग राज्यों में हों लेकिन यह हमें दिखातें हैं कि हम एक ही हैं। हमें इस एकता की भावना को मजबूत करते हुए चलना है। पीएम मोदी ने इस महीने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को एक नया टास्क दिया है। युवा शक्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कई स्कूलों में नई पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है। यह समय बच्चों के लिए खेलने-कूदने का समय होता है लेकिन इसके साथ ही हम इस समय में कुछ अच्छा और नया सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में बच्चों के पास ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जहां वे काफी कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो तो बच्चे वहां पर ओपनसोर्स या एप बनाना सीख सकते हैं। कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी बच्चें जा सकते हैं। इन सब के अलावा कई वालंटियर एक्टिविटी से भी जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चे या संस्था ऐसी एक्टिविटी करवा रहे हों तो इसे #Myholidays के साथ साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने माय भारत कलैंडर के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसे समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टडी टूल है, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं, इसके अलावा बाइव्रेंड विलेज अभियान के तहत सीमावर्ती गांवों का एक खास अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा वहां के कल्चर और खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही अंबडेकर जयंती पर होने वाली पदयात्रा में भी भाग ले सकते हैं। पीएम ने आग्रह किया कि छुट्टियों के अनुभवों को #HOLIDAYMEMORIES पर साझा करें। वह अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में इनमें से कुछ को सभी लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि देश वासियों को गेट द रेन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। पीएम ने लोक जल शक्ति मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंक़ड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल देश वासियों ने इन तरीकों के जरिए करीब 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि इस पानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 90 किलोमीटर में फैले भांखड़ा नागल डैम में भी केवल 8 से 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही इकट्ठा होता है। पीएम ने कर्नाटक के गढ़ जिले के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला कि कैसे गांव के लोगों ने मिलकर वहां पर मौजूद तालाबों को साफ किया और गेट द रेन में अपना योगदान दिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स कार्यक्रम पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे पता चलता है कि यह खेल कितने लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जोबी मैथ्यू का खत भी पड़ा। जोबी ने लिखा,"मेडल जीतना बेहद खास होता है लेकिन हमारा संघर्ष केवल पोडियम पर खड़े होने तक सीमित नहीं है। हम हर रोज एक नई लड़ाई लड़ते हैं। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ सकते हैं इसके बाद भी हम साहस के साथ हर रोज आगे बढ़ते हैं। हमें यह विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं है।" पीएम मोदी ने जोबी मैथ्यू के पत्र की तारीफ भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिट इंडिया कार्निवाल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस आयोजन में शामिल लोगों को फिटनेस के साथ-साथ उनके पोषण से जुड़ी हुई जानकारी भी मिली। हनुमान काइन के गाने रन इट अप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा इन गानों ने हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने गिरमिया समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पत्रों में मेरी मॉरीशस यात्रा में गीत गवई के आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अन्य देशों में गए लोगों ने अपनी जड़ों को याद रखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिजी, गयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और सूरीनाम में अपनी यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय भारतीय मूल निवासियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन देशों में सभी भारतीय त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।   recent visitors 30

2 अप्रैल से भारत पर लागू होगा ट्रंप टैरिफ!, ऑटो से फार्मा सेक्टर तक फोकस में, सन फार्मा से सिप्ला तक पर रखे नजर

वाशिंगटन मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अप्रैल महीने के दूसरे दिन यानी 2 अप्रैल से भारत पर ट्रंप टैरिफ लागू किया जा सकता है. इसका व्यापक असर कारों से लेकर जेनेरिक तक होने की संभावना है. आयातित ऑटो और पार्ट्स पर 25% शुल्क लगाना अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को पुनर्जीवित करने के ट्रंप के प्रयास का एक उदाहरण है. इसके अलावा फार्मा समेत कई सेक्टर पर रेसिप्रोकल टैरिफ का प्रभाव देखने को मिल सकता है और इसका असर शेयर पर भी दिख सकता है. ऑटो से फार्मा सेक्टर तक फोकस में डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से भारत को टैरिफ किंग कहते रहे हैं और बीते दिनों उन्होंने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिसके लिए 2 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई थी, जो बेहद नजदीक है. इसका असर देश के 31 अरब डॉलर के निर्यात पर देखने को मिल सकता है. कार-ऑटो पार्ट्स के साथ ही फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलपी सेक्टर्स इसे लेकर सबसे ज्यादा फोकस में हैं. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में भारत का अमेरिका को कुल निर्यात 77.5 अरब डॉलर का रहा, जबकि अमेरिका का भारत को निर्यात 40.7 अरब डॉलर रहा. अमेरिका भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने 2000 से अब तक कुल 67.76 अरब डॉलर का FDI किया है.   सन फार्मा से सिप्ला तक पर रखे नजर भारत के सबसे ज्यादा जोखिम वाले सेक्टर्स में से एक है, जबकि अमेरिका वर्तमान में फार्मा आयात पर न्यूनतम शुल्क लगाता है. लेकिन बात अगर भारत की करें, तो यहां अमेरिकी फार्मा प्रोडक्ट्स पर 10% टैरिफ लगाने से वह सीधे तौर पर रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में आ जाता है. उद्योग समूहों ने चिंता जताते हुए कहा है कि अतिरिक्त लागत का बोझ डिस्ट्रीब्यूटर्स और जेनेरिक मैन्युफैक्चरर के लिए वहन करना मुश्किल होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सेक्टर पर शॉर्ट टर्म में कुछ व्यवधान की उम्मीद है. वहीं जिन सेक्टर्स पर फोकल रहेगा, उनमें Sun Pharma, Cipla, Lupin और Dr Reddy's Lab शामिल हैं. ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों पर दिखेगा असर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) और Kaynes Tech जैसी कंपनियों के शेयर पर असर दिख सकता है, तो वहीं ज्वेलरी सेक्टर में मालाबार गोल्ड (Malabar Gold), रेनेसां ज्वेलरी, राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) और कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) समेत कई भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में मौजूदगी बढ़ रही है और रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते इसने शेयर पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. वहीं आईटी सेक्टर को लेकर भी एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर व्यापार तनाव बढ़ता है और अमेरिका में ग्राहक खर्च कम होता है, तो Infosys और TCS जैसी कंपनियों की फाइनेंशियल हेल्थ पर विपरीत असर दिख सकता है. नोमुरा का ये है कहना भारत पर ट्रंप टैरिफ की तारीख नजदीक आने के बीच नोमुरा (Nomura) के इकोनॉमिस्ट्स ने कहा है कि भारत ने अपने कुछ समकक्ष देशों की तुलना में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के प्रति अधिक समझौतापूर्ण रुख अपना रहा है. उन्होंने कहा है कि हालांकि BTA यानी  Bilateral Trade Agreement का अच्छा असर दिखने में कुछ समय लगेगा, लेकिन हम इसे एक उत्साहजनक संकेत के रूप में देखते हैं. यह संकेत देता है कि, जबकि भारत अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के सीधे निशाने पर है और बीटीए भारत पर ऐसे किसी भी शुल्क के प्रभाव को कम कर सकता है. recent visitors 30

अंडे का ठेला लगाने वाले को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पथरिया नगर के एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्जी कंपनी पाई गई है. इस कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक है और इस पर 6 करोड़ का जीएसटी बकाया है. आयकर विभाग ने इस मामले में अंडा विक्रेता को नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार सदमे में है. जानकारी के अनुसार, पथरिया नगर के रहने वाले प्रिंस सुमन अंडे का ठेला लगाकर आजीविका चलाते हैं. उनके नाम पर दिल्ली में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड पाई गई, जिसने 2022 से 2024 तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह कंपनी चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार कर रही थी, लेकिन इसने जीएसटी का भुगतान नहीं किया. इसके चलते आयकर विभाग ने अब प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा है.   प्रिंस सुमन ने बताया कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और सिर्फ इंदौर में मजदूरी करने गया था. उन्होंने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया, फिर भी उनके नाम पर फर्जी कंपनी बना दी गई. आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उनका पूरा परिवार डर के साए में है. प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने इस मामले में एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विभाग को पत्राचार किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके.   recent visitors 26