जियो की तरफ से सालभर का प्लान पेश, 90 दिनों तक मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन

 नई दिल्ली लीडिंग टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो की तरफ से एक खास एनुअल प्लान पेश किया जा रहा है। इस प्लान के साथ जियो यूजर्स पूरे साल अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट पर अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो बार-बार के रिचार्ज से बचना चाहते हैं। साथ ही यह मंथली प्लान के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है। इस प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा की सुविधा मिलती है। जियो के ज्यादा वैधता वाले प्लान जियो की तरफ से 90 दिन, 98 दिन, 72 दिन और 365 दिनों के प्लान को पेश किया जा रहा है। हालांकि इन सभी प्लान में जियो का 3,599 रुपये वाला एनुअल प्लान बेस्ट है। इस प्लान में सालभर यानी 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। जियो के 3599 रुपये वाले प्लान के फायदे जियो के एनुअल प्लान में सालभर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान बिना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के साथ आता है। इस प्लान में लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के सभी नेटवर्क पर मैसेज भेज पाएंगे। यह प्लान रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा के साथ आता है। इस तरह इस प्लान में कुल 912GB डेटा मिलता है। साथ ही डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर की इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में यूजर को 5G की सुविधा मिलती है। साथ ही मुफ्त OTT और क्लाउड सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा जियो यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। जियो दे रहा फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन जियो यूजर्स इस प्लान में फ्री Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठा सकते हैं। यह सब्सक्रिप्शन 90 दिनों का है। मतलब 90 दिनों तक पसंदीदा मूवी और शोज का लुत्फ हासिल कर सकते हैं। इस प्लान में 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। जियो के मंथली प्लान से क्यों है बेहतर जियो के सबसे सस्ते मंथली प्लान की बात करें, तो यह प्लान 399 रुपये में आता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। मतलब अगर आपको सालभर में 13 बार रिचार्ज कराना होगा। मतलब आपको पूरे साल में करीब 5,187 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। लेकिन यह सुविधा आपको जियो के एनुअल प्लान में मात्र 3,599 रुपये में मिल रही है।   recent visitors 47

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल जारी, रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार रहें फैंस, अक्टूबर-नवंबर में होगी सीरीज

नई दिल्ली क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा रोमांच आने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटी हैं। इस बहुप्रतीक्षित दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच एडिलेड और सिडनी में होंगे। यह सीरीज वनडे क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए खास होगी क्योंकि इसमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ेंगे। मैच     तारीख     स्थान पहला वनडे     19 अक्टूबर     पर्थ स्टेडियम दूसरा वनडे     23 अक्टूबर     एडिलेड ओवल तीसरा वनडे     25 अक्टूबर     एससीजी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल वनडे सीरीज के बाद 29 अक्टूबर से टी-20 मुकाबले शुरू होंगे। यह सीरीज टी-20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगी। मैच     तारीख     स्थान पहला टी-20     29 अक्टूबर     मनुका ओवल दूसरा टी-20     31 अक्टूबर     एमसीजी तीसरा टी-20     2 नवंबर     बेलरिव ओवल चौथा टी-20     6 नवंबर     गोल्ड कोस्ट स्टेडियम पांचवां टी-20     8 नवंबर     गाबा फैंस के लिए होगा जबरदस्त रोमांच भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और हर मैच में जबरदस्त उत्साह बना रहता है। इस बार भी फैंस को ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज अपनी टीम को मजबूती देंगे। recent visitors 38

‘एल2: एम्पुरान’ का केरल के मुख्यमंत्री ने किया समर्थन

  केरल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म 'एल2: एमपुरान' का समर्थन किया है। उन्होंने संघ परिवार पर निर्माताओं के खिलाफ "भय का माहौल" पैदा करने का आरोप लगाया है। हाथ से लिखी एक फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा फिल्म में देश के सबसे भयानक नरसंहार का संदर्भ है। इसलिए संघ परिवार नाराज हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म मुख्यमंत्री की ये पोस्ट ऐसे वक्त आई है जब उन्होंने शनिवार की शाम को इस फिल्म को सिनेमाघर में देखा है। विजयन ने एम्पुरान फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह मलयालम फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली फिल्म है। इससे पहले संघ परिवार ने इस फिल्म, इसके कलाकारों और क्रू पर नफरत फैलाने का इल्जाम लगाया है। फिल्म निर्माताओं को मजबूर किया जा रहा है पिनराई विजयन ने कहा कि न केवल पार्टी के पदाधिकारी बल्कि भाजपा और आरएसएस के नेता भी इसके निर्माताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से धमकियां दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक ऐसी खबरें भी आई हैं कि निर्माताओं को फिल्म को फिर से सेंसर करने और संपादित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संघ परिवार द्वारा बनाया गया भय का यह माहौल चिंता का विषय है। मोहनलाल ने मांगी थी माफी इससे पहले फिल्म के अभिनेता मोहनलाल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा "हमें पता चला है कि फिल्म 'एम्पुरान' में जो राजनीतिक-सामाजिक विषय उभरकर आए हैं, उनसे मेरे कई प्रेमियों को निराशा हुई है। एक कलाकार के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी किसी भी फिल्म में किसी राजनीतिक आन्दोलन और धर्म के खिलाफ नफरत न फैलाई जाए। इसलिए, मैं और एम्पुरान की टीम फैंस को हुई पीड़ा के लिए खेद जताते हैं।" फिल्म में लगाए जाएंगे 17 कट बीते रोज एम्पुरान के निर्माताओं ने फिल्म में 17 कट लगाने का फैसला किया था। इसके अलावा फिल्म के कुछ डायलॉग भी म्यूट करने का फैसला किया था। निर्माता गोकुलम गोपाल ने कहा "फिलहाल कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। मैंने निर्देशक से पूछा है कि क्या वे इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं। फिल्म को सेंसर किया गया था, तब कोई समस्या नहीं थी।" एम्पुरान पर क्यों हो रहा विवाद? 27 मार्च को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने वाली इस फिल्म में गुजरात दंगों से जुड़ी घटनाओं को अप्रत्यक्ष रूप से दर्शाया गया है। इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि यह फिल्म सिर्फ केरल में 4500 के साथ 746 स्क्रीन पर रिलीज हुई।  recent visitors 37

मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को दी मंजूरी

जबलपुर मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर तय हो गई है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह दर अप्रैल 2025 से लागू होगी। आयोग ने नई दर को लागू करने का आदेश जारी किया है। बिजली कंपनी ने अपनी याचिका में औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता को छूट आयोग ने निम्न दाब उपभोक्ताओं व मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया है, उन्हें सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू व सामान्य जल प्रदाय व सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ता को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड उपभोक्ता की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 100 रुपये पर 24 रुपये बढ़ेंगे दाम घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये गये हैं, परंतु इन उपभोक्ताओं को अटल ग्रह ज्योति योजना के तहत पहले की तरह मात्र 100 रुपये का ही भुगतान करना है। बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में भुगतान की जाएगी। गैरघरेलू उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी निम्न-दाब उपभोक्ता श्रेणी की न्यूनतम दर बिलिंग (टैरिफ मिनिमम बिलिंग) पहले ही समाप्त की जा चुकी है। recent visitors 25

मुख्यमंत्री ने चेटी चंड पर्व के कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जयंती और चैत्र प्रतिपदा नववर्ष की दी मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में "श्रीकृष्ण पाथेय न्यास" अंतर्गत विकसित कर रहे है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को  विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संतोष लालवानी, श्री महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। recent visitors 20

सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा वाने वाले रामनामी समाज को पीएम मोदी ने किया याद

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आम सभा को संबोधित कर रहे है. इस सभा में पीएम मोदी ने उस समाज को भी याद किया जिनके पूरे शरीर में यानी सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा होता है. तो चलिए आपको बताते है ये रामनामी समाज कौन है और ये ऐसे क्यों करते है. छत्तीसगढ़ में एक विशेष समुदाय है जिसे रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है. यह समुदाय भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस संप्रदाय की स्थापना परशुराम ने की थी. रामनामी समाज के लोग भगवान राम को ही अपना सब कुछ मानते हैं, और उनकी आराधना ही इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है. पूरे शरीर पर ‘राम नाम’ की छाप इस समुदाय की सबसे अनोखी पहचान यह है कि वे अपने पूरे शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवाते हैं. यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और निष्ठा का प्रतीक है. इनके शरीर पर अंकित हर अक्षर राम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है. लाखों की संख्या में फैला समुदाय छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों में रामनामी समाज के लाखों अनुयायी रहते हैं. यहां के हर रामनामी व्यक्ति के लिए राम का नाम ही सबसे बड़ा आभूषण है. वे सिर से लेकर पांव तक अपने शरीर को ‘राम’ नाम से अंकित कराते हैं, जिससे उनका राम प्रेम साफ झलकता है. recent visitors 23

ओड़गी-बिहारपुर मार्ग पर नजर आया बाघ

  सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया. यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया. इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. recent visitors 36