Sunday, July 5, 2026 4:58 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है

उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से की जा रही है शराबबंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पथ सही होने पर शपथ होती है सफल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैन समाज के शपथ अनुष्ठान पर्व में शामिल हुए उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा नववर्ष पर पावन पुनीत अवंतिका में देश भर से शपथ अनुष्ठान पर्व में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत है। उज्जैन में भगवान महावीर स्वामी ने तपस्या की है। तपस्या का पथ सही होने पर शपथ सफल होती है। मानव जीवन संक्षिप्त समय का है, इसलिए जितना भी समय है, उसे हम परमार्थ के कार्य और सभी जीवों की सेवा में लगाना चाहिए। परमार्थ के कार्य कर मानव महापुरुष हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में जैन समाज के शपथ अनुष्ठान पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है। इसी क्रम में उज्जयिनी और प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराबबंदी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन का नाम संपूर्ण देश-प्रदेश में गौरवान्वित करने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, देवेंद्र काशल, अश्विन कोशलीवाल, सचिन कासलीवाल सहित जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   recent visitors 37

सिंगरौली शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान की जुड़वां तालाब से हुई शुरुआत

सिंगरौली शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान की जुड़वां तालाब से हुई शुरुआत जल का संचय और संवर्धन हर एक नागरिक की जिम्मेदारी,जनप्रतिनिधि भी अभियान का करेंगे नेतृत्व – विधायक सिंगरौली प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जाना है जो 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक संचालित किया जायेगा जिसके निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में अभियान के संचालन हेतु जुड़वां तालाब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया और तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया गया। जनप्रतिनिधियों में वार्ड 40 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल ने जल की बचत करने एवं अपने दैनिक क्रियाकलापों में जल का अपव्यय ना करने की बात कही,निगमाध्यक्ष देवेश पांडेय ने सामूहिक रूप से अभियान को गति देने की बात कही,विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह ने प्रत्येक स्तर पर नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया,पूर्व विधायक देवसर सुभाष वर्मा ने पंचायतों में हुए प्रयासों का उदाहरण देते हुए शहर में भी उसे लागू करने की बात कही तो वहीं महापौर रानी अग्रवाल ने वार्ड स्तर कर टीम गठित करके प्रत्येक जल स्रोत का संवर्धन करने हेतु नगर निगम के प्रत्येक नागरिक को साथ लेने की बात कही। सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर जल संचय का कार्य कर रही है जिसमें पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड के प्रत्येक एक एक किलोमीटर के अंतराल में वाटर हार्वेस्टिंग करने जैसे उदाहरण शामिल होंगे वहीं सिंगरौली शहर में आदर्श स्वरूप में बने जुड़वां तालाब के तर्ज पर प्रत्येक जल स्रोत का उन्नयन करने की बात कही और पूरे अभियान में नागरिकों के व्यवहार परिवर्तन सहित जनभागीदारी के नेतृत्व करने पर सहमति जताई। नगर निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों  को बैठक कर दी गई है जिम्मेदारी – 1. प्रभारी अधिकारी एवं ईजीआईएस- अमृत 2.0 योजनांतर्गत प्रचलित जल संरचनाओं के उन्नयन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इस अभियान में पूर्ण कराया जाए। 2. उपायुक्त/स्वास्थ्य अधिकारी – अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नगरीय निकाय में चयनित जल संरचनाओं के अतिरिक्त यदि कोई नदी,झील, कुआं,तालाब,बावड़ी इत्यादि उपलब्ध है,जिसमें पुनर्जीविकरण/संरक्षण की आवश्यकता है तो इन संरचनाओं का उन्नयन कार्य स्थानीय,सामाजिक,अशासकीय संस्थाओं एवं जनभागीदारी के माध्यम से कराया जाए। 3. सहायक यंत्री/उपयंत्री – जल संरचनाओं में मिलने वाले गंदे पानी के नाले/नालियों स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत क्रियान्वित लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के माध्यम से डायवर्सन के उपरांत शोधित कर जल संरचनाओ में छोड़ा जाए। 4. सहायक यंत्री/उपयंत्री – जल संरचनाओं के चयन के साथ साथ इनके जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण के परिणाम संयोजित (आउटकम लिंक्ड) उद्देश्य जैसे : जल प्रदाय,पर्यटन,भू जल संरक्षण,मत्स्य पालन,सिंघाड़ा के उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया जाए तथा जलीय जैव विविधता बढ़ाने हेतु जल संरचनाओं जल के गुणवत्ता संबंधित आवश्यक उपचार किया जाए। 5. उपयंत्री,सहायक यंत्री एवं एजीस एआरई – जल संरचनाओं के चयन एवं उन्नयन कार्य में जी आई एस तकनीक का उपयोग किया जाए,नगरीय निकाय द्वारा मौके स्थल पर जाकर चिन्हित संरचना की मोबाइल ऐप के माध्यम से जिओ टैगिंग की जाए। 6. सभी सहायक यंत्री – शहरी क्षेत्रों या टाउनशिप के बिगड़े बाग बगीचों को चिन्हांकित कर उनका हरित विकास करना। 7. उपायुक्त – गर्मियों में पेयजल सुविधा हेतु सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करना तथा आसपास छांव की व्यवस्था किया जाए। 8. प्रभारी अधिकारी जल प्रदाय – नगरीय निकाय में जल संग्रहण संरचनाओं का संवर्धन किया जाना। 9. वार्ड 43 के उपयंत्री एवं सहायक यंत्री – नगरीय निकाय में हरित क्षेत्र का विकास करना। 10. एजीस एआरई – एक्यूफर मैनेजमेंट प्लान तैयार करना। 11. भवन अधिकारी – रेन हार्वेस्टिंग प्रणाली लागू करना। 12. प्रभारी अधिकारी जल प्रदाय – घरों और सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग किए जा रहे पानी के अपव्यय को रोकने के लिए आवश्यक उपाय जैसे : पाइप लाइनों तथा नलों के लीकेज को सुधारना और टूटे हुए नलों को बदलना।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ,पूर्व विधायक देवसर  सुभाष वर्मा,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय,महापौर रानी अग्रवाल,विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह,वार्ड 40 पार्षद सीमा जायसवाल,वार्ड 12 पार्षद संतोष शाह,वार्ड 19 पार्षद आशीष बैस,वार्ड 21 पार्षद कमलेश वर्मा,वार्ड 38 पार्षद अनिल बैस,नगर पालिक निगम से उपायुक्त आर पी बैस,अभियान के नोडल अधिकारी संतोष पांडेय,एसडीओ एस एन द्विवेदी,स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी, समाजसेवी संगठन के सदस्य,सफाई मित्र उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला द्वारा किया गया। recent visitors 17

1 अप्रैल से कई कंपनियों की होगी मार्केट में लिस्टिंग, फिर लौटेगी IPO बाजार में रौनक

नई दिल्ली बीते कुछ समय से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते IPO मार्केट में सुस्ती छाई हुई थी, लेकिन अब निवेशकों के लिए खुशखबरी है. इस हफ्ते कई नए IPO ओपन हो रहे हैं और कुछ कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है. इससे निवेशकों को कमाई का शानदार मौका मिल सकता है. आइए, जानते हैं इस हफ्ते के IPO और उनके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के बारे में. खुलने वाले नए IPO Retaggio Industries IPO Infonative Solutions IPO Spinaroo Commercial IPO Desco Infratech IPO Shri Ahimsa Naturals IPO ATC Energies IPO Identixweb IPO निवेशकों के लिए क्या है मौका? IPO बाजार में तेजी लौटने से निवेशकों के लिए नए मौके बन सकते हैं. Shri Ahimsa Naturals और Identixweb जैसी कंपनियों के IPO में 10-15 फीसदी के शुरुआती मुनाफे की संभावना दिख रही है. वहीं, Desco Infratech और ATC Energies भी कुछ मुनाफा दिला सकते हैं. हालांकि, Retaggio Industries, Infonative Solutions और Spinaroo Commercial के GMP जीरो हैं, जिससे उनके लिस्टिंग गेन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. क्या करें निवेशक? अगर आप IPO में निवेश की योजना बना रहे हैं तो कंपनियों की फंडामेंटल स्थिति और ग्रे मार्केट प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें. बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है. recent visitors 28

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है। महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व—नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है। यह भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है। बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है। recent visitors 16

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई और 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया, कुल लागत ₹2,695 करोड़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई और 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया, कुल लागत ₹2,695 करोड़ अभनपुर – रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा (व्हाया-मंदिर हसौद) का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया बिलासपुर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 4 महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, जिनकी कुल लागत ₹2,695 करोड़ है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मोहभट्टा, बिलासपुर स्थित कार्यक्रम स्थल से अभनपुर–रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं राज्य में रेल परिवहन को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्री एवं माल परिवहन को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। आधारशिला रखी गई 7 रेलवे परियोजनाएं: 1. खरसिया-झाराडीह (पांचवी लाइन) – 6 किमी (लागत: ₹80 करोड़) 2. सरगबुंदिया-मड़वारानी (तीसरी एवं चौथी लाइन) – 12 किमी (लागत: ₹168 करोड़) 3. दाधापारा-बिल्हा-दगोरी (चौथी लाइन) – 16 किमी (लागत: ₹256 करोड़) 4. निपनिया-भाटापारा-हथबंद (चौथी लाइन) – 23 किमी (लागत: ₹347 करोड़) 5. भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन (चौथी लाइन) – 12 किमी (लागत: ₹233 करोड़) 6. राजनांदगांव-डोंगरगढ़ (चौथी लाइन) – 31 किमी (लागत: ₹328 करोड़) 7. करगी रोड-सल्का रोड (तीसरी लाइन) – 8 किमी (लागत: ₹95 करोड़) राष्ट्र को समर्पित की गई रेलवे परियोजनाएं: 1. राजनांदगांव-बोरतलाव (तीसरी लाइन) – 48 किमी (लागत: ₹747 करोड़) 2. नई रेल लाइन – मंदिर हसौद-केन्द्री-अभनपुर – 26 किमी (लागत: ₹353 करोड़) 3. दुर्ग-रायपुर (ऑटोमैटिक सिग्नलिंग) – 37 रेल किमी (लागत: ₹88 करोड़) 4. छत्तीसगढ़ राज्य में शत-प्रतिशत रेलवे लाइन का विद्युतीकरण मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ: अभनपुर-रायपुर (व्हाया-मंदिर हसौद) मेमू ट्रेन सेवा परियोजनाओं के प्रमुख लाभ: नया रायपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी: अभनपुर, रायपुर, और मंदिर हसौद के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालय और सचिवालय जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए समय और धन की बचत करेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। यात्रियों के लिए तेज़ और सुविधाजनक यात्रा: नई रेलवे लाइनों और अतिरिक्त ट्रैकों के निर्माण से ट्रेन की गति बढ़ेगी, जिससे यात्रा अधिक तेज़ और सुगम होगी। रेल यातायात में सुधार: तीसरी, चौथी और पाँचवीं लाइन की परियोजनाएं ट्रेन संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी, जिससे ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित होगी। माल परिवहन को बढ़ावा: औद्योगिक रेलवे मार्गों के उन्नयन से कोयला, इस्पात और अन्य सामानों का परिवहन तेज़ और किफायती होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नए राजधानी क्षेत्र के लिए बेहतर कनेक्टिविटी: अभनपुर-केन्द्री-मंदिर हसौद रेलवे लाइन नया रायपुर को रेलवे नेटवर्क से सीधे जोड़ेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। ये परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाएंगी, माल और यात्री परिवहन की गति बढ़ाएंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल मोहभट्टा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, जप्रतिनिगण, रेलवे, एनटीपीसी सहित अन्य उपक्रमों व राज्य सरकार के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे। recent visitors 19

छत्तीशगढ़ सीमेंट ट्रांसपॉर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की आमसभा में अंजय का कार्यकाल 3 वर्ष बढ़ाया

बस्तर आज होटल Ambrossia में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर  की आमसभा  संपन्न हुई जिसमें समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से   श्रीमान अंजय शुक्ल का कार्यकाल 3 वर्ष बढ़ाने अपना समर्थन दिया।  आमसभा को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने समस्त ट्रांस्पोटरो को आश्वस्त किया कि प्रदेश में विष्णु देव जी की सरकार में ट्रांसपोर्टर को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।  सुखदेव सिंह सिद्धू अध्यक्ष रायपुर बस्तर कोरापुट  अमित सूरी जी पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन सुखी बाबा सुब्रत डे अचल भाटिया  मलकीत सिंह  जसवंत सिंह रितेश जैन मनोज गुप्ता विनीत सिंह सलूजा पवन साहू गणेश प्रसाद जायसवाल नरेश अग्रवाल सुमित अग्रवाल हरप्रीत सिंह भाटिया अनुराग जैन अमित तिवारी आशीष अग्रवाल अर्पित तिवारी अरुण तुलसियान भूपेंद्र यादव शिवकुमार सिंह हरप्रीत सिंह जयप्रकाश हरविंदर सिंह द्वारिका अवस्थी महेंद्र सिंह मनोज पोद्दार कमल कुमार पोद्दार जगदीश सिंघानिया संदीप शर्मा वैभव जग्गी परमिंदर सिंह संदीप कुमार हरिंदर देवेंद्र यादव भगवत सिंह जसविंदर सिंह दलविंदर सिंह कुलदीप सिंह खुशवंत सिंह मुकेश सुल्तानिया विजेंद्र यादव अनिल शर्मा जसवंत सिंह सोम सिंह आकाश गिलानी मनोज अग्रवाल अमित तिवारी कवर दीवान शुभंकर द्विवेदी आनंद आहूजा अग्रवाल अशोक शर्मा महेंद्र सेठिया आशीष अग्रवाल अब्दुल हक पंकज सिंह अशोक जी मनजीत सिंह गुरविंदर सिंह विजय गुप्ता दमनदीप आदि ट्रांसपोर्टर  उपस्थित थे recent visitors 18

झूलेलाल जयंती हर उल्लास के साथ मनाई

 सिंगरौली बैढ़न श्री झूलेलाल जयंती के अवसर पर सिंधी समाज व स्थानीय व्यापारियो के द्वारा शहर मे झूलेलाल जी का आज शोभा यात्रा निकाली गई ! recent visitors 21