Sunday, July 5, 2026 6:10 am

रॉकेट की रफ्तार से भागेगी भारत की इकोनॉमी, बस करना होगा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में निवेश : रिपोर्ट

नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. ईवाई इकनॉमी वॉच ने यह अनुमान लगाया है. ईवाई का मानना है कि एक अच्छी तरह से संतुलित राजकोषीय रणनीति जो राजकोषीय विवेक को बनाए रखते हुए मानव पूंजी विकास का समर्थन करती है, दीर्घकालिक वृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाएगी. ईवाई इकनॉमी वॉच के मार्च संस्करण में वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसमें कहा गया है कि इसके लिए राजकोषीय नीति को देश की विकसित भारत की यात्रा के मिलाने की जरूरत है. सरकारी खर्च बढ़ाना होगा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के पिछले महीने जारी संशोधित राष्ट्रीय लेखा खाता आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर अब क्रमश: 7.6 प्रतिशत, 9.2 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तिमाही वृद्धि दर के संबंध में, तीसरी तिमाही की वृद्धि 6.2 प्रतिशत अनुमानित है. इसका अर्थ है कि एनएसओ द्वारा अनुमानित 6.5 प्रतिशत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि प्राप्त करने के लिए चौथी तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि की जरूरत होगी. रिपोर्ट कहती है, अंतिम तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि के लिए निजी अंतिम उपभोग व्यय में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता होगी. हाल के वर्षों में इतनी अधिक वृद्धि देखने को नहीं मिली है. इसका एक विकल्प निवेश व्यय में वृद्धि करना है, जिसमें सरकार की ओर पूंजीगत व्यय वृद्धि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. इसमें कहा गया है कि संशोधित अनुमानों के अनुसार, सरकार का राजकोषीय घाटा अनुदान की किसी भी अनुपूरक मांग से प्रभावित हो सकता है. इस चीज पर बढ़ाना होगा बजट रिपोर्ट में कहा गया, बढ़ती आबादी और विकसित आर्थिक ढांचे के साथ, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अतिरिक्त निवेश दीर्घकालिक वृद्धि को बनाए रखने और मानव पूंजी परिणामों में सुधार करने के लिए आवश्यक हो सकता है. ईवाई इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दशक में, भारत को अपने सामान्य सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यय को धीरे-धीरे बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जिससे यह उच्च आय वाले देशों के करीब पहुंच सकता है. नौकरियों पर देना होगा जोर विश्लेषण से पता चलता है कि भारत की युवा आबादी और बढ़ती कार्यबल आवश्यकताओं को देखते हुए, सरकार द्वारा शिक्षा पर खर्च को वित्त वर्ष 2047-48 तक जीडीपी के मौजूदा 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत करने की आवश्यकता हो सकती है. बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंच और परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्वास्थ्य व्यय को इस दौरान 2021 के 1.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2047-48 तक 3.8 प्रतिशत करने की जरूरत होगी.   recent visitors 54

रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन शुरू होने से आम लोगों के लिए आवागमन किफायती और आसान होगा

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर  पर 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही  7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विकास और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन शुरू होने से आम लोगों के लिए आवागमन किफायती और आसान होगा। इस ट्रेन का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 747 करोड़ की लागत से राजनांदगांव-बोरतलाव तक बिछाई गई तीसरी रेल लाइन, 353 करोड़ की लागत से मंदिर हसौद-केन्द्री-अभनपुर नई रेल लाइन, 88 करोड़ की लागत से दुर्ग-रायपुर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के साथ ही छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खरसिया-झाराडीह पांचवीं रेल लाइन, सरगबुंदिया-मड़वारानी तीसरी-चौथी रेल लाइन, दाधापारा-बिल्हा-दगोरी चौथी रेल लाइन, निपनिया-भाटापारा-हथबंद चौथी रेल लाइन, भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन चौथी रेल लाइन, राजनांदगांव-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन, और करगी रोड-सल्का रोड तीसरी रेल लाइन का शिलान्यास किया।   वन मंत्री केदार कश्यप इस मौके पर अभनपुर रेल स्टेशन पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल सुविधाओं का विकास राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। रेल संपर्क का विस्तार दूरदराज के क्षेत्रों में रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोलेगा, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से अभनपुर के बीच शुरू की गई मेमू ट्रेन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि भविष्य में रेल सुविधाओं का विस्तार बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक  किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा रेल्वे नेटवर्क से जुड़े। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब,  इंद्र कुमार साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, ज़िला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। recent visitors 19

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर एक और नया अध्याय लिखा गया

सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर लिखा गया एक और नया अध्याय : राज्यपाल पटेल सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज करेगा इतिहास जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर एक और नया अध्याय लिखा गया उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज का हुआ लोकार्पण उज्जैन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर एक और नया अध्याय लिखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंदीय विधि और न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को उज्जैन में विक्रमादित्य द हैरिटेज का लोकार्पण किया। राज्यपाल पटेल ने सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज के शुभारंभ एवं विक्रम संवत 2080 की शुरूआत पर शुभकामना देते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर नया अध्याय लिखा गया है। जहां महाकाल स्वयं विराजते है, जहां कालिदास की अमर रचना जन्मी है और जहां विक्रमादित्य ने न्याय की सम्पूर्ण आधार-शिला रखी है। इस पुण्य-भूमि पर ‘सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज’ का शुभारंभ कर आज एक और इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि महाराजवाड़ा के इस प्राचीन भवन को केवल पुनजीवित करना एवं निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक विरासत को संवारने का संकल्प है। यह हेरिटेज आधुनिकता और परंपरा का अद्वितीय संगम है। यहां पर्यटकों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं मिलेगी। एक–एक कक्ष को आकर्षकनाम भी दिया गया है। उज्जैन का यह हैरिटेज पर्यटन के साथ भगवान महाकाल के भक्तों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। पर्यटकों के लिए यहां आयुर्वेदिक पंचकर्म जैसी अनेक सुविधाओं की भी व्यवस्थाए की गई है। उन्होनें हैरिटेज के निर्माण पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विरासत से विकास की ओर अगसर है। आज से नये युग का प्रादुर्भाव हो रहा है। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य का काल रामराज्य की तरह रहा है। उन्होनें कहा कि सनातन संस्कृति से श्रेष्ठ परमंपराओं को पुन: जीवित किया जाना चाहिए। आज उज्जैन का गौरव दिवस है, हमें अतीत से वर्तमान तक व्यवस्थाओं पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1235 में इलतुत्मिश ने उज्जैन नगर सहित उत्तर भारत के राज्यों को भी तहस-नहस किया था। उज्जैन में शिवाजी महाराज एवं महाराज सिंधिया के काल में अनेक इमारतों का निर्माण हुआ है। उज्जैन में प्राचीन गौरवशाली इतिहास की झलक दिखाई देती है। ऐतिहासिक इमारतें, जिनका पहले शासकीय कार्यालयों के तौर पर उपयोग होता रहा, उन्हें विरासत के रूप मे संजोने का काम किया जा रहा है। आज ‘सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल’ का निर्माण महाराजवाड़ा के पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर किया गया है। यहां पूर्व में विद्यालय संचालित होता था। इसके निर्माण से इतिहास जीवंत हो रहा है, यहां आने वाले पर्यटकों को आनंद महसूस होगा। पर्यटकों के लिए हैरिटेज होटल में एआई का इस्तेमाल कर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। महाकाल प्रांगण में बने इस हैरिटेज होटल से श्रद्धालुओं को सुविधा जनक तरीके से महाकाल के दर्शन भी होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर जिले के भीकमपुर में भी एक बड़ा महल है। यह भी विक्रमादित्य कालीन प्रतीत होता है, यह शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि वे न्यायप्रिय सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में सीखने के लिए आए हैं। विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल ने सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ फीता खोल कर किया। सभी अतिथियों ने हेरिटेज के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, शिवप्रकाश, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ल सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।   recent visitors 22

जन्नत जुबैर ने मक्का में मनाया ईद का त्योहार

मक्का टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इस वक्त मक्का में हैं. जहां वो फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले अबाया में काफी सुंदर लग रही हैं. ईद का त्योहार भारत में कल यानि 31 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं इस बार ईद से पहले एक्ट्रेस जन्नत जुबैर मक्का पहुंची गई थी. जहां से उन्होंने आज सेलिब्रेशन किया. इसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं. जन्नत जुबैर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस मक्का में ईद का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में जन्नत नीला अबाया पहने हुए नजर आ रही हैं. फोटोज में उनके साथ उनकी फैमिली और बेस्ट फ्रेंड रीम शेख भी नजर आ रही हैं. जन्नत ने अपना ईद लुक बेहद लाइट मेकअप और आंखों में काजल लगाकर पूरा किया है. हर कोई तस्वीरों देख एक्ट्रेस की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं एक तस्वीर में जन्नत अपने पेरेंट्स और भाई के साथ पोज दे रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ईद मुबारक आज अपने परिवार के साथ मदीना में ईद मनाई, और मेरा दिल भर आया’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘एक सपना सच हुआ, अल्हम्दुलिल्लाह. अल्लाह हमारी प्रार्थनाओं और उपवासों को स्वीकार करे, और हम सभी को शांति, सुरक्षा और अंतहीन दया का आशीर्वाद दें’ जन्नत ने अपना ये लंबा नोट ‘मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा इसे आसान बनाने के लिए का विशेष धन्यवाद’ लिखकर कंपलीट किया. बता दें कि जन्नत जुबैर टीवी की पॉपुलर हसीना है. जो सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. इंस्टा पर उनके 49 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.   recent visitors 39

अप्रैल 2025 में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा? यहां जानें डेट और मुहूर्त

कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए ज्योतिष में भगवान गणेश की पूजा करने और उनके निमित्त व्रत रखने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति को कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं. हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है. चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की आराधना और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि चतुर्थी व्रत करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं. हर चतुर्थी का अपना विशेष महत्व होता है और भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. अगर आप भी गणपति बप्पा का व्रत रखना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि अप्रैल में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा. अप्रैल में चतुर्थी व्रत कब-कब रखा जाएगा? अप्रैल में एक विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा और एक संकष्टी चतुर्थी व्रत. अप्रैल में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. वहीं, अप्रैल में इसके बाद वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. आइए इनकी सही डेट और मुहूर्त जान लेते हैं. अप्रैल का पहला चतुर्थी व्रत कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 अप्रैल को सुबह 5:42 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस चतुर्थी तिथि का समापन 2 अप्रैल को देर रात 02:32 मिनट पर होगा. ऐसे में चैत्र विनायक चतुर्थी का व्रत 1 अप्रैल को रखा जाएगा. अप्रैल का दूसरा चतुर्थी व्रत कब है? वैदिंक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1:17 बजे से शुरू होगी और 17 अप्रैल को दोपहर 3:23 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा. ऐसे में वैशाख संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा. चतुर्थी व्रत का महत्व धार्मिक मान्यता है कि चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना गया है. इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. चतुर्थी का व्रत रखने से न सिर्फ संकटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि यह व्रत व्यक्ति के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है. recent visitors 37

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल ने हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विक्रमोत्सव_2025 के तहत "ब्रह्म ध्वज" स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कम वजन वाले बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार "सुपोषण किट" प्रदान की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिले में मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के "जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण वाहन" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के बाद स्थानीय ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री शुक्ल का सम्मान किया। ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, राजेश वर्मा और पूर्व विधायक संजय शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद थे।   recent visitors 19

Chhaava Box Office Collection Day 45: ‘छावा’ पर नहीं पड़ा ‘सिकंदर’ का कोई असर

मुंबई विक्की कौशल की फिल्म छावा सच में छावा ही निकली. ऐसा माना जा रहा था कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज के साथ ही फिल्म की कमाई को तगड़ा झटका लगेगा, लेकिन तस्वीर कुछ और ही निकलकर सामने आ रही है. संभाजी महाराज के जीवन पर बनी ये फिल्म रिलीज के ठीक डेढ़ महीने बाद भी झन्नाटेदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 45 दिन पूरे हो चुके हैं और आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 5 हफ्तों में 585.81 करोड़ और सैक्निल्क के मुताबिक, छठवें हफ्ते में 16.3 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने 602.11 करोड़ रुपये कमाए. इस कमाई में हिंदी और तेलुगु वर्जन से हुई कमाई शामिल है. फिल्म ने 43वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को यानी 44वें दिन कमाई में इजाफा दिखा और ये कमाई बढ़कर 2 करोड़ हो गई. आज यानी 45वें दिन 7:10 बजे तक फिल्म ने 1.12 करोड़ कमा लिए हैं फिल्म की टोटल कमाई 606.38 करोड़ रुपये हो चुकी है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है. छावा पर नहीं पड़ा सिकंदर का असर विक्की कौशल की फिल्म पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड और 10000 से ज्यादा स्क्रीन में शेयर हुई फिल्म सिकंदर का भी असर होता नहीं दिख रहा है. फिल्म इतनी भारी-भरकम फिल्म रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर चुकी है. छावा ने तोड़े फिर से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड फिल्म जिस हिसाब से अभी भी कमाई कर रही है उसे देखकर लग रहा है कि हो सकता है कि सातवें रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों जैसे स्त्री 2 (2.5 करोड़), पुष्पा 2 (1.5 करोड़) और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (1.81 करोड़) जैसी फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो जाए. हालांकि, इस बीच फिल्म जवान (35 लाख) गदर 2 (70 लाख) और पठान (81 लाख) के 7वें रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. छावा के बारे में छावा को सिर्फ 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म में विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह जैसे एक्टर्स ने भी अहम रोल निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. recent visitors 31