2 साल की बच्ची को 15 साल के लड़के ने कार से कुचला

नई दिल्ली दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार से कुचलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कार एक पड़ोसी की थी, जिसे 15 साल का नाबालिग चला रहा था। यह घटना रविवार शाम को करीब सवा छह बजे पहाड़गंज के राम नगर में हुई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के पिता पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कार जब्त कर ली गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुंडई वेन्यू कार 15 साल का एक लड़का चला रहा था। यह दुर्घटना रविवार को उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाबालिग ने बच्ची अनाबिया से लगभग एक मीटर दूर गाड़ी को रोकता है। इसके बाद अचानक कार चल देती है। ऐसा लगता है कि कार चला रहे नाबालिग लड़के को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि बच्ची सड़क पर ही है। कार आगे बढ़ती है और बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है। आसपास खड़े लोग कार की ओर दौड़ते हैं तो लड़का कार पीछे करता है। इसके बाद लोग बच्ची को पहिये के नीचे से निकालते हैं। बच्ची को अस्पताल ले जाया जाता है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची के घर में ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़का पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर लिया है। पंकज का प्लाईवुड का कारोबार है। वहीं 15  साल का नाबालिग कक्षा 11 का छात्र है। recent visitors 39

अब कटरा से श्रीनगर की यात्रा होगी मात्र 3 घंटे में

जम्मू USBRL परियोजना के पश्चात अब कई सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलने से कई घंटों की समय बचत होगी। कटरा से श्रीनगर कि यात्रा अब केवल 3 घण्टे में होगी। अभी सड़क से यात्रा में 6 से 7 घंटे लगते है।  फिलहाल वंदेभारत को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनायी गयी है। अभी वैली में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनों का आवागमन होता है। अब , संगलदान से कटरा तक रेललाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है। USBRL परियोजना : वर्ष 2009 में काजीगुंड-बारामूला सेक्शन शुरू हो गया था। वर्ष 2013 में 18 किलोमीटर बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन, वर्ष 2014 में 25 किलोमीटर ऊधमपुर-कटरा, वर्ष 2023 में बनिहाल से संगलदान और अब संगलदान से कटरा के बीच शुरू होने वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज-   चिनाब ब्रिज इस परियोजना का हिस्सा है। टनल, पुल और वैली से अब रेल सफर और आनंदमय होगा। recent visitors 38

RSS नेता भैयाजी जोशी बोले- जिसकी आस्था है, वो जाएगा औरंगजेब की कब्र पर

नागपुर मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच, वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने सोमवार को कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जिनकी श्रद्धा है वो उस कब्र पर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक उठाया गया है। उसकी मृत्यु यहां हुई तो उसकी कब्र यहां बनी हुई है। जिनकी श्रद्धा है वो जाएंगे। अनावश्यक उठाया गया विषय' उन्होंने कहा, 'औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक उठाया गया है. उसकी मृत्यु यहां हुई तो उसकी कब्र यहां बनी हुई है. जिनकी श्रद्धा है वो जाएंगे.' दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को औरंगजेब की कब्र को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयासों की निंदा की और कहा कि 'इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.' 'जिनकी आस्था है, वो जाएंगे' उन्होंने कहा, 'बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था और छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता था.' राज ठाकरे की टिप्पणियों और मुगल शासक की कब्र के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, 'औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक रूप से उठाया गया है. उसकी मृत्यु यहीं (भारत में) हुई थी, इसलिए उसकी कब्र यहीं बनाई गई है. जिनकी आस्था है, वे जाएंगे.' 'यह भारत की उदारता का प्रतीक' पूर्व आरएसएस महासचिव ने कहा, 'हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श (रोल मॉडल) है. उन्होंने अफजल खान की कब्र बनवाई थी. यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है. कब्र बनी रहेगी, जो भी जाना चाहेगा, जाएगा.' 'हमें पानी और पेड़ों की नहीं, कब्र की चिंता है' मुंबई के शिवाजी पार्क में वार्षिक गुड़ी पड़वा रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने भ्रामक ऐतिहासिक नैरेटिव और व्हाट्सएप संदेशों के प्रति आगाह किया और इस बात पर जोर दिया कि इतिहास का अध्ययन सोशल मीडिया के बजाय विश्वसनीय स्रोतों से किया जाना चाहिए. राज ठाकरे ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र पर विवाद पैदा करने के राजनीतिक प्रयासों की आलोचना की. इस कारण नागपुर में हिंसा हुई. राज ठाकरे ने ऐसी बहसों की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'हमें पानी के स्रोतों और पेड़ों की चिंता नहीं है, लेकिन हमें औरंगजेब की कब्र की चिंता है?' उन्होंने विभाजनकारी राजनीति का शिकार होने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, 'लोगों को इतिहास के नाम पर लड़ाया जा रहा है और राजनेता संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए इन मुद्दों का फायदा उठाते हैं.' 'औरंगजेब शिवाजी नामक एक विचार को मारना चाहता था' ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि मुगल शासक औरंगजेब ने मराठों से लड़ते हुए महाराष्ट्र में 27 साल बिताए, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को कुचलने की कोशिश की लेकिन आखिरकार असफल रहा. उन्होंने कहा, 'औरंगजेब शिवाजी नामक एक विचार को मारना चाहता था.' राज ठाकरे ने कहा कि शिवाजी महाराज के निधन के बावजूद, औरंगजेब उनकी विचारधारा को मिटाने के असफल प्रयास में महाराष्ट्र में रहा. उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया कि शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज ने आगरा से भागने पर औरंगजेब के बेटे को शरण भी दी थी. recent visitors 40

मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओले के साथ हो सकती है अप्रैल की शुरुआत, जानें-कैसा रहेगा एमपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम

भोपाल  मौसम विभाग  ने मध्य प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है. भीषण गर्मी से कई जिलों में लोगों को राहत मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें, तो अप्रैल के शुरुआती दो दिनों में मध्य प्रदेश में ओले-बारिश (Hail and Rain) और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है. इस वजह से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा. सोमवार को रतलाम, मंदसौर, अलीराजपुर और बड़वानी में हल्की बारिश और बादल छाए रहें. इसके साथ ही, कल से दो दिन बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. एमपी के इन जिलों में दो दिन तक बारिश मौसम विभाग की मानें, तो 1 अप्रैल से एमपी के कुल 9 जिलों में एक या दो दिनों तक बादल-बूंदाबांदी और आंधी-ओले का दौर चल सकता है. नर्मदापुरम और बैतूल जिले में 1 अप्रैल को ओले गिरने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अनूपपुर और डिंडोरी में ओले गिर सकते हैं. इसलिए बदल रहा प्रदेश का मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत तेज गर्मी की बजाय ओले, बारिश, गरज-चमक और आंधी के साथ हो सकती है। कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के बाद मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसके पठारी क्षेत्र में ट्रफ के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आनी शुरू हो जाएगी, जिससे प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 31 मार्च: मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी में बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में तेज धूप खिलेगी। 1 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। हरदा, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, नरसिंहपुर और सागर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। 2 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट है। हरदा-शिवपुरी समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर और पांढुर्णा में तेज आंधी चलेगी। 3 अप्रैल: बैतूल में ओले गिर सकते हैं। खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा में 40 से 50किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी। प्रदेश में मंडल रहा सबसे गर्म रविवार को मंडला में सबसे ज्यादा 39 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 38.5 डिग्री, धार में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 38.2 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 38 डिग्री, खरगोन में 37.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री, नर्मदापुरम, खजुराहो-सिवनी में 37 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.3 डिग्री, उज्जैन में 36.8 डिग्री और जबलपुर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 39 डिग्री पारा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी गर्मी बढ़ी दो दिन की राहत के बाद रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मंडला में सबसे ज्यादा 39 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 38.5 डिग्री, धार में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 38.2 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 38 डिग्री, खरगोन में 37.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री, नर्मदापुरम, खजुराहो-सिवनी में 37 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.3 डिग्री, उज्जैन में 36.8 डिग्री और जबलपुर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। अप्रैल में चलेगी लू अप्रैल में लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। इनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इंदौर में 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका पारा इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी … Read more

एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में जोकोविच को किया पराजित

मियामी चेक रिपब्लिक के टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को मियामी ओपन टाइटल जीत लिया है। जैकब यह टाइटल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ये 19 साल के जैकब की पहली एटीपी ट्रॉफी भी है। उन्होंने फाइनल में पहली सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-6 (4), 7-6 (4) से हराया। उन्हें 9.4 करोड़ की इनाम राशि मिली। इससे पहले मेनसिक को पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स में तीन सेटों से जोकोविच से हार मिली थी। मेनसिक ने टाइटल जीतने के बाद कहा, "जोकोविच के खिलाफ मैं यह मैच बहुत नर्वस होकर खेला था।" सूजी हुई आंख के साथ खेलते हुए 37 वर्षीय जोकोविच ने मुकाबले में शानदार दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिचय दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने एटीपी रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज इस युवा खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी और दोनों सेटों को टाई-ब्रेकर में खींच लिया. हालांकि, मेनसिक ने तनावपूर्ण खेल में अपना संयम बनाए रखा और सर्बियाई महान खिलाड़ी पर जीत हासिल करने के लिए बाधाओं को पार किया. उल्लेखनीय रूप से, मेनसिक ने मैच में 14 ऐस बनाए. अपनी शानदार जीत के बाद, मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और उन्होंने टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. मेनसिक ने कोर्ट पर दिए अपने साक्षात्कार में कहा, 'नोवाक, हर कोई जानता है कि मैं यहां हूं, इसकी एक वजह तुम हो. मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है. मैंने तुम्हारी वजह से टेनिस खेलना शुरू किया. किसी टेनिस खिलाड़ी के लिए किसी टूर्नामेंट के फाइनल में तुम्हें हराने से ज़्यादा मुश्किल काम कोई नहीं हो सकता. इस खेल में तुमने जो कुछ भी किया है और सभी के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया. तुम एक अविश्वसनीय व्यक्ति हो. अब तक के सबसे महान व्यक्ति'. recent visitors 44

वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका

मुंबई  आईपीएल का कारवां आज मुंबई पहुंचने वाला है, जहां वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। मुंबई इंडियंस पहली जीत की तलाश में है, जबकि कोलकाता की टीम चाहेगी कि लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बनाई जाए। यह इस आईपीएल सीजन का 12वां लीग मैच है। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि मुंबई सीजन का पहला होम गेम खेलने वाली है। हालांकि, टीम पर दबाव होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इससे पहले जान लीजिए कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट आप कहां और कैसे देख सकते हैं। केकेआर ने अबतक आईपीएल के इस सीजन में 2 में से एक मैच जीतने में सफल रही है, यानी इस मैच को जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिती आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में बेहतर करना चाहेगी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब हैं. मुंबई के बल्लेबाज सुर्या टी-20 में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. 8000 टी-20 रन पूरा करने के करीब टी-20 में सूर्या 8000 रन बनाने के करीब हैं 20 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 में 8000 रन पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने अबतक वर्तमान में 287 पारियों में 34.10 की औसत से 7,980 रन बना चुके हैं. टी-20 में 800 चौका पूरा करने के करीब आजके मैच में यदि सूर्या 7 चौके लगाने में सफल रहते हैं तो उनके नाम टी-20 में 800 चौके दर्ज हो जाएंगे. अबतक सूर्या ने टी-20 में 287 पारियां खेल चुके हैं. ऐसा करने पर सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. टी20 में 350 छक्का टी-20 में सूर्या 350 छक्के पूरा करने के करीब हैं. तीन छक्का और लगाते ही सूर्या टी-20 में 350 छक्के लगाने का कमाल कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या टी20 में 350 या उससे ज्यादा छक्का लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.  अब तक केवल दो क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सूर्यकुमार से अधिक छक्के टी20 क्रिकेट में लगाएं हैं. भारत में 250 छक्के लगाने के रिकॉर्ड के करीब सूर्यकुमार यादव  छक्के लगाने के एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, भारत में टी20 मैचों में 250 छक्के पूरे करने के लिए बस दो और छक्कों की जरूरत है.  कुल मिलाकर, उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 347 छक्के लगाए हैं. आईपीएल में 400 चौके पूरा करने से 12 चौके दूर सूर्यकुमार यादव ने अपने 152 मैचों के आईपीएल करियर में 388 चौके लगाए हैं. अगर वह 12 और चौके लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 400 चौके पूरे करने वाले 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों में वह शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले 10वें क्रिकेटर होंगे. एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा? MI vs KKR IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम को 7 बजे होगा। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं? MI vs KKR IPL 2025 मैच टीवी पर भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। जियोहॉटस्टार पर आप हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। हालांकि, फैंस के लिए इस बार बुरी खबर ये है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में नहीं देख सकते। मैच को लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अगर आप मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के आईपीएल पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम और चीजें भी पता चलेंगी। recent visitors 44

बालों के लिए मेथी का पानी किसी वरदान से कम नहीं

मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, घने और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि बालों में मेथी का पानी लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। बालों का झड़ना कम करता है मेथी में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने वाले गुण होते हैं, जो बालों के गिरने की समस्या को कम करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से राहत मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाते हैं। यह डैंड्रफ, खुजली और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से मेथी का पानी लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाता है मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे नए बाल तेजी से उगते हैं। बालों को प्राकृतिक चमक देता है मेथी का पानी बालों को डीप कंडीशनिंग करता है, जिससे वे मुलायम, चमकदार और घने हो जाते हैं। यह बालों की रूखापन और फ्रिजीनेस को भी कम करता है। सफेद बालों की समस्या को रोकता है मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो समय से पहले बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह बालों के नेचुरल कलर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है मेथी का पानी स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है, जिससे ड्राईनेस और खुजली की समस्या दूर होती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाता है। बालों के लिए मेथी का पानी कैसे बनाएं? सामग्री:     2-3 चम्मच मेथी दाना     1 कप पानी विधि:     मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।     सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और पानी छान लें।     इस पानी को स्कैल्प और बालों में लगाकर 30-40 मिनट तक रखें।     हल्के शैम्पू से बाल धो लें।   recent visitors 46